टोंकखुर्द।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ व् कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जनसिंह वर्मा व् कांग्रेस आईटी व् सोशल मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी की सहमति एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम होलानी,शहर अध्यक्ष मनोज राजनी की अनुशंसा पर कांग्रेस आईटी व् सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष गौरव जोशी ने इरफ़ान पटेल टोंकखुर्द को कांग्रेस आई टी एवं सोशल मीडिया सेल का जिला महासचिव नियुक्त किया है।पटेल के आईटी एवं सोशल मीडिया सेल का जिला महासचिव नियुक्त होने पर इष्टमित्रों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

राजेश राठौड़ की रिपोर्ट......  पेटलावद  झकनावदा डाक विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए ब्रांच पोस्ट मास्टर झकनावदा सम्मानित हुए।
लेखा डाकघर रायपुरिया के ब्रांच ऑफिस झकनावदा के ब्रांच पोस्ट मास्टर सुनील कुमार सिंदे को उनके ग्रामीण डाक जीवन बीमा में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर श्री राकेश कुमार द्वारा झाबुआ मुख्य ब्रांच हेड ऑफिस ने प्रशंसा पत्र व पुरुस्कार भेटकर सम्मानित किया । इस अवसर पर सुपरिंटेंडेंट रतलाम श्री प्रवीण श्रीवास्तव एएसपी झाबुआ श्री मुकेश लॉड रायपुरिया एस पीएम श्री के एल पडियार द्वारा उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस पर सिंदे को उनके इष्ट मित्रो ने बधाईया दी।  

विजेन्द्रसिंह ठाकुर   ......  टोंकखुर्द। प्रजातन्त्र को मजबूती प्रदान करने हेतु घर घर जाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए कर्मचारियों द्वारा अधिक से अधिक मतदान हो इस हेतु  जानकारियां दी जा रही है जिसमे प्रत्येक कर्मचारियों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा सो सो मतदाता को जागरूक करने का लक्ष्य दिया है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत  जिरवाय में शिक्षक संतोष जोशी, परमानंन्द कामदार, गायत्री मोरी, सिमा धाकड़ द्वारा मतदाताओ को घर घर जाकर मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

टोंकखुर्द। जिले की सीमा पर पहुँचे चेक पोस्ट का लिया जायजा। एडीएम देवास ओर एडिशनल एसपी अनिल पाटीदार सहित टोंकखुर्द  थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान के द्वारा एबी रोड पर आलरी में देवास जिले की चेकिंग पोस्ट का निरीक्षण किया गया। इस अवसर ओर रंजीत पाटीदार, सौदान सिंह, आदि मौजूद थे।

सुनील माली भानपुरा                                                                                                                                       क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम लाखो भक्तो की आस्था  के केंद्र चमत्कारी मंदिर श्री केसर बाई महारानी दुधाखेडी माताजी के दान पात्र आश्विन नवरात्रि महोत्सव के बाद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर श्री ओ.पी. श्री वास्तव एवं मंदिर समिति सचिव एस. डी. एम गरोठ श्री अनुकुल जी जैन के आदेशानुसार भानपुरा तहसीलदार श्री नारायण जी नांदेडा भानपुरा राजस्व निरीक्षक श्री राकेश जी चौहान की उपस्थिति मे ग्राम पटवारी श्री जगदीश जी बामनिया द्वारा 29 अक्टूम्बर सोमवार को खोला गया।अधिक जानकारी देते हुए रात्रि मंदिर कर्मचारी पंडित.ब्रजेश  शर्मा ने बताया कि....
प्रथम दिवस देर शाम तक चली गणना का आंकड़ा 24 लाख 61 हजार रुपये रहा।
गणना का कार्य राजस्व विभाग भानपुरा पटवारी गण, शिक्षा विभाग गणक , मंदिर पुजारी ,मंदिर कर्मचारी,समीपस्थ ग्रामो के कोटवार एवं जिला सहकारी बैंक शाखा बाबुल्दा के कर्मचारियों द्वारा सम्पन्न किया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर गणना की रिकॉर्डिंग सी.सी.टी.वी. कैमरे से की गई।आगामी दिनों मे भी गणना का कार्य जारी रहेगा।

विजेन्द्रसिंह ठाकुर                                                                                                                                          टोंकखुर्द। तहसील मुख्यालय पर नही रहते अधिकारी अपडाउन की आदत पड़ी ,टोंकखुर्द तहसील मुख्यालय पर अधिकतर जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नही रहते रोजाना अपने निवास से ही आना जाना करते है। जिसके कारण करीब 112 गांवो के ग्रामीण परेशान होते है। अधिकारियों को मुख्यालय पर रुकने में नही है दिल चलसपी क्योंकि उनके पास सरकारी वाहन ओर चालक दफ्तर के बाहर ही मौजूद रहता है जिसका उपयोग वे करते है प्रातः 11 के पहले अपने कार्यालय पर भी नही पहुँचते ओर 4 से 5 के बीच निकल लेते है। ऐसे में कई विभागों के कार्य प्रभावित हो रहे है। पिछले देवास कलेक्टर रहे अग्रवाल जी ने इन अधिकारियों को मुख्यालय पर रहना सिखादिया था कई अधिकारियों को तो यह तक कहदिया था कि में टोल प्लाजा पर आकर चेक करूँगा यदि अपडाउन करते दिखे तो खैर नही। लेकिन आज टोंकखुर्द मुख्यालय पर आधे से भी ज्यादा अधिकारी कोई इंदौर से तो कोई देवास या अन्य जगह से आना जाना करते है उनको न किसी की परवाह न किसी का डर।

उज्जैन उत्तर से पारस जैन का सिंगल नाम उज्जैन दक्षिण में दो नमो के बीच खेचतान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में  देर रात लगभग 149 सीटों पर आम सहमति बन गई है। इसमें 70 सीटों पर सिंगल नाम और 79 सीटों पर 2 नाम की सूची, केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जाने का निर्णय होने की बात कही जा रही है। अभी चुनाव समिति की बैठक देररात तक चल रही है। इस बैठक में इस सूची पर चर्चा होने के बाद इसे भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति को दिल्ली भेजा जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता पुत्रों और रिश्तेदारों को टिकट देने से दूरी बना ली है। वहीं बाबूलाल गौर और सरताज सिंह जैसे कई वयोवृद्ध नेताओं को टिकट देने में चुनाव समिति सहमत नहीं है। यही नही पुरे प्रदेश में भाजपा के प्रत्याशी एक ही दिन नामांकन करेंगे। इस पर भी नेताओं के बीच सहमति बनी है लेकिन  अभी तिथि तय नही हुई है ।पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फीडबैक के अनुसार लगभग नामों पर चर्चा हो रही है । इनमे से 149 सीटों पर ही सहमति बन पाई। शेष 71 सीटों पर अभी कोई अंतिम राय नहीं बन पाने के कारण इन पर फिर से चर्चा की जा सकती है।भाजपा की केद्रीय चुनाव समिति की बैठक एक नवंबर को बुलाई गई है। पार्टी नेताओं द्वारा संभावना जताई जा रही है 1 या 2 नवंबर को भाजपा की पहली सूची जारी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी द्वारा 4 नवंबर तक सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के टिकट घोषित कर देगी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश चुनाव समिति सोमवार और मंगलवार को भी बैठ सकती है, ताकि बचे हुए नामों पर फैसला किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने लगभग 200 सीटों पर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। कुछ चुनिंदा सीटों पर जहां उम्रदराज नेता, सांसद या दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देना है, सिर्फ  उन सीटों पर टिकट पार्टी को फ़ाइनल करना बाकी है।
माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सुझाई गई सूची और इस पर भाजपा नेताओं की कवायद के बाद जो सूची तैयार की गई है, इस पर प्रदेश चुनाव समिति द्वारा आज पुन: विचार किया गया। देर रात भी एक बैठक हुई। इसमें भाजपा नेताओं ने तीन कैटेगरी की सीटों पर चर्चा की गई। पहली वह जिनमें पार्टी 5 हजार से कम वोटों से जीती थी, दूसरी श्रेणी में 25 हजार या इससे अधिक वोटों से पार्टी जहां हारी थी, तीसरी वह सीटें हैं जहां सर्वे में मौजूदा विधायकों को स्थिति कमजोर बताई गई है। रविवार को भी तीसरी श्रेणी वाली सीटों को लेकर माथापच्ची जारी रही।
बैठक में यह रहे मौजूद
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश चुनाव समिति का पुनर्गठन कर 3 नए सदस्यों की नियुक्ति की है। नए सदस्यों में दो प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति में सहसंयोजक के रूप में काम कर रहे हैं, इनमें कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और लाल सिंह आर्य हैं। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,थावर चंद गेहलोत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे,कृ ष्ण मुरारी मोघे,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार चौहान, विक्रम वर्मा,प्रदेश के मंत्री रा…

इंदौर/ मप्र प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने बताया है कि 29 एवं 30 अक्टूबर को अखिल भारतीय काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी मप्र के मालवा-  निमाड़ के दौरे पर रहेंगे वे इस दौरान इंदौर  उज्जैन, झाबुआ, धार, खरगोन जिले में मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
श्री राहुल गांधी जी के 29 एवं 30 अक्टूबर विस्तृत कार्यक्रम:
🔷29 अक्टूबर
🔷 सुबह 9:40 पर इंदौर विमानतल पर आगमन
🔷 सुबह 10:45 पर इंदौर से हेलिकॉप्टर द्वारा उज्जैन 🔷 दोपहर 11:15 पर उज्जैन पुलिस लाईन
🔷 दोपहर 11:30 से 12:15 पर महाकाल मंदिर
🔷 दोपहर 12:30 से 1:30 दशहरा मैदान उज्जैन में सभा।
🔷 दोपहर 2:20 पर उज्जैन से झाबुआ के लिए रवाना
🔷 दोपहर 3 बजे झाबुआ आगमन
🔷 दोपहर 3:20 से 4:20 झाबुआ कालेज ग्राउंड में सभा।
🔷 शाम 4:40 पर झाबुआ से हेलिकॉप्टर द्वारा इंदौर प्रस्थान
🔷 शाम 5:25 इंदौर विमानतल आगमन
🔷 शाम 5:45 से शाम 7 बजे तक इंदौर में रोड शो। रोड शो बड़ा गणपति से प्रारंभ होकर मल्लहार गंज, लोहार पट्टी, इतवारिया बाजार, मालगंज, नरसिंह चौक, बम्बई बाजार, जवाहर मार्ग, यशवन्त रोड चौराहा होते हुए राजबाड़ा चौक में समाप्त होगा 🔷 शाम 7:बजे से 7:40 तक राजबाड़ा चौक इंदौर में सभा।
🔷 रात्रि विश्राम होटल रेडीसन इंदौर।
🇮🇪 30 अक्टूबर को इंदौर
🔷 सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होटल रेडीसन में मीडिया के संपादकों और पत्रकारों से चाय पर अनौपचारिक चर्चा।
🔷10 बजे से 10:30 बजे आरक्षित है।
🔷 10:45 से 11:30 तक इंदौर में आनंद माथुर सभागृह में बिजनेसमेन कम्युनिटी एवं प्रोफेशनल से चर्चा ।
🔷 11:45 को इंदौर विमानतल से धार प्रस्थान।
🔷 दोपहर 12:15 पर धार हेलीपैड पुलिस लाईन में आगमन।
🔷 दोपहर 12:25 से 1:25 तक धार में कॉलेज ग्राउंड में सभा।
🔷दोपहर 1:25 से 2 बजे तक आरक्षित ।
🔷 दोपहर 2:15 धार से खरगोन के लिए प्रस्थान।
🔷 दोपहर 2:55 पर खरगोन आगमन।
🔷 दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक खरगोन में मेला ग्रउंड में सभा।
🔷शाम 4:10 खरगोन से हेलिकॉप्टर द्वारा महू- इंदौर आगमन।
🔷शाम 4:50 से 5 बजे तक महू भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे ।
🔷 शाम 5:10 से 6:10 पर न्यू दशहरा मैदान महू में सभा ।
🔷शाम 6:15 पर महू से वाय रोड इंदौर विमानतल आगमन।
🔷 शाम 7 बजे इंदौर विमानतल से दिल्ली के लिए प्रस्थान।
🔷 रात्रि 8 बजे दिल्ली पहुंचेगे।
              भवदीय
    
मप्र कांग्रेस कमेटी मिडिया विभाग 

रतलाम:-( मो.हुसैन की रिपोर्ट)
जावरा शहर पुलिस ने जावरा बसस्टैंड के पास से एक लड़के को गिरफ्तार किया है जिसका नाम हनी है , ये इंदौर से 4 साल की बालिका कनिष्का का रेप और मर्डर कर फरार था , इससे पहले भी यह मंदसौर में 7 साल की एक बच्ची का रेप कर मर्डर कर चुका है , ये हुसैन टेकरी में रुका हुआ था ! इस आरोपी पर इंदौर पुलिस ने 30,000 का इनाम भी रखा था इस आरोपी को पकड़ने में जावरा पुलिस के सीएसपी आशुतोष बागरी जावरा शहर थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा व आरक्षक विष्णु चंद्रावत आरक्षक नरेंद्र हाड़ा आदि का योगदान रहा !

पेटलावद से राजेश राठौड़                                                                                                                                                                                                                                                                                                  झकनावादा के समीपस्थ ग्राम बिजौरी में अपने खेत पर काम कर रहे प्रेम सिंह भूरिया (उम्र 40 वर्ष) अपने खेत पर फसलों को रात्रि में पानी पिला रहे थे कि अचानक पीछे से एक किसी जंगली  जानवर ने हमला कर दिया जिससे कि प्रेम सिंह ने अपने बीच बचाव के लिए जंगली जानवर के ऊपर लठ से हमला किया ,लेकिन हाथापाई में जंगली जानवर ने अपना पंजा प्रेम सिंह के पैर पर मार दिया जिससे कि प्रेम सिंह घायल हो गया प्रेम सिंह को बिजोरी ग्रामीणों ने झकनावादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉ. एम एल चोपड़ा (एम बी बी एस) बहादुर मेड़ा द्वारा  किया।हमारे द्वारा प्रेमसिंह से पूछताछ पर उन्होने बताया की मुझे पता नही वो कोन सा जानवर था में घबरा गया जिससे मुझे पता नही की कोनसा जानवर था।

टोंकखुर्द विजेन्द्रसिंह ठाकुर 9302222022
पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत
टोंकखुर्द। पंडितों के अनुसार इस बार 11 साल बाद करवाचौथ पर राजयोग बना था। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बना।  एक साथ तीन शुभ योगों के होने के कारण इस बार करवाचौथ की पूजा अत्यंत ही शुभ मुहूर्त में हुई इससे पहले 2007 में करवाचौथ पर राजयोग बना था। सुहागिन महिलाओं ने  पति की लंबी उम्र के लिए सजधजकर ओर निर्जला रहकर करवाचौथ का व्रत रखा ओर शाम को चन्द्रमा के दर्शन कर उनकी पूजा की ओर अर्घ्ह दिया उसके बाद चलनी में दीपक रख चन्द्रमाँ के दर्शन करके  चलनी में पति का मुह देख कर पति के हाथों से पानी पीकर वृत खोला
कथा पंडित मुकेश जोशी द्वारा
बहुत समय पहले की बात है, एक साहूकार के सात बेटे और उनकी एक बहन करवा थी। सभी सातों भाई अपनी बहन से बहुत प्यार करते थे। यहां तक कि वे पहले उसे खाना खिलाते और बाद में स्वयं खाते थे। एक बार उनकी बहन ससुराल से मायके आई हुई थी।
शाम को भाई जब अपना व्यापार-व्यवसाय बंद कर घर आए तो देखा उनकी बहन बहुत व्याकुल थी। सभी भाई खाना खाने बैठे और अपनी बहन से भी खाने का आग्रह करने लगे, लेकिन बहन ने बताया कि उसका आज करवा चौथ का निर्जल व्रत है और वह खाना सिर्फ चंद्रमा को देखकर उसे अर्घ्‍य देकर ही खा सकती है। चूंकि चंद्रमा अभी तक नहीं निकला है, इसलिए वह भूख-प्यास से व्याकुल हो उठी है।
सबसे छोटे भाई को अपनी बहन की हालत देखी नहीं जाती और वह दूर पीपल के पेड़ पर एक दीपक जलाकर चलनी की ओट में रख देता है। दूर से देखने पर वह ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे चतुर्थी का चांद उदित हो रहा हो।
इसके बाद भाई अपनी बहन को बताता है कि चांद निकल आया है, तुम उसे अर्घ्य देने के बाद भोजन कर सकती हो। बहन खुशी के मारे सीढ़ियों पर चढ़कर चांद को देखती है, उसे अर्घ्‍य देकर खाना खाने बैठ जाती है।
वह पहला टुकड़ा मुंह में डालती है तो उसे छींक आ जाती है। दूसरा टुकड़ा डालती है तो उसमें बाल निकल आता है और जैसे ही तीसरा टुकड़ा मुंह में डालने की कोशिश करती है तो उसके पति की मृत्यु का समाचार उसे मिलता है। वह बौखला जाती है।
उसकी भाभी उसे सच्चाई से अवगत कराती है कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ। करवा चौथ का व्रत गलत तरीके से टूटने के कारण देवता उससे नाराज हो गए हैं और उन्होंने ऐसा किया है
सच्चाई जानने के बाद करवा निश्चय करती है कि वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं होने देगी और अपने सतीत्व से उन्हें पुनर्जीवन दिलाकर रहेगी। वह पूरे एक साल तक अपने पति के शव के पास बैठी रहती है। उसकी देखभाल करती है। उसके ऊपर उगने वाली सूईनुमा घास को वह एकत्रित करती जाती है।
एक साल बाद फिर करवा चौथ का दिन आता है। उसकी सभी भाभियां करवा चौथ का व्रत रखती हैं। जब भाभियां उससे आशीर्वाद लेने आती हैं तो वह प्रत्येक भाभी से 'यम सूई ले लो, पिय सूई दे दो, मुझे भी अपनी जैसी सुहागिन बना दो' ऐसा आग्रह करती है, लेकिन हर बार भाभी उसे अगली भाभी से आग्रह करने का कह चली जाती है।
इस प्रकार जब छठे नंबर की भाभी आती है तो करवा उससे भी यही बात दोहराती है। यह भाभी उसे बताती है कि चूंकि सबसे छोटे भाई की वजह से उसका व्रत टूटा था अतः उसकी पत्नी में ही शक्ति है कि वह तुम्हारे पति को दोबारा जीवित कर सकती है, इसलिए जब वह आए तो तुम उसे पकड़ लेना और जब तक वह तुम्हारे पति को जिंदा न कर दे, उसे नहीं छोड़ना। ऐसा कह क र वह चली जाती है।
सबसे अंत में छोटी भाभी आती है। करवा उनसे भी सुहागिन बनने का आग्रह करती है, लेकिन वह टालमटोली करने लगती है। इसे देख करवा उन्हें जोर से पकड़ लेती है और अपने सुहाग को जिंदा करने के लिए कहती है। भाभी उससे…

टोंकखुर्द से विजेन्द्रसिंह ठाकुर
श्री शिद्धिविनायक मन्दिर पर विशेष पूजा
टोंकखुर्द। भगतसिंह चौराहे पर स्थित अति प्राचीन श्री शिद्धिविनायक गणेश मंदिर पर वैसे तो हर चतुर्थी पर पुजारी द्वारा पूजा अर्चना होती है लेकिन आज करवाचौथ पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया जिसमें नगर के शेलेन्द्रसिंह कुशवाह ने पूजन में भाग लेकर पुजारी द्वारा विशेष पूजन करवाई । मन्दिर में विराजमान बाबा का आकर्षक श्रृंगार पण्डित नितिन ललित द्वारा किया गया पूजन पण्डित लखनलाल शर्मा के सानिध्य में सम्पन हुई जिसमे नगर के सेकड़ो भक्तों ने भाग लिया महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

उज्जैन। .... आशीष जैन। ..... उज्जैन 29 अक्टूबर को होने वाली राहुल गांधी की आम सभा को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष बाजार के नेतृत्व में साधना चौराहा स्थित अरमान परिहार मांगलिक फोन पर भवन पर बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उज्जैन प्रभारी राजेश पटेल दक्षिण विधानसभा प्रभारी जमशेद आजम शेख मुकेश भाटी एवं राजेंद्र वशिष्ठ संजय ठाकुर जय सिंह दरबार अजीत सिंह ठाकुर बद्री  मरमट अंजू जाटवा,,  राहुल गांधी आम सभा को को सफल बनाने के लिए बैठक की गयी बैठक में यह कार्यकर्ता मौजूद है सतीश मरमट विजय चौहान कमलेश धन्यवाद सुधीर पटोले अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे आभार शास्त्री नगर ब्लाक  अध्यक्ष रमेश परिहार ने माना,,,  इसको आपके हिसाब से अच्छी सजा दिया कर प्रेस नोट जारी कर देना धन्यवाद

 देवघर झारखंड से कैमरा मेन पुरअविनास वर्मा के साथ अजित संतोषी की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                                                  ब्रेकिंग न्यूज ..... जमशेदपुर  कोवाली थाना क्षेत्र में भारत फाइनांस कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ 11 अक्टूबर को एक  लाख 20 हजार रुपया हुई लूट के मामले में ....पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया .....सागर सीट( हरिणा गावँ ) आदित्य दण्ड पात (हरिणा गावँ ) मनमोहन आदित्य (कृष्णा पुर राजनगर थाना ) ......वहीं पुलिस ने आरोपियों के सामने से एक टैब ,एक काला बैग ,घटना के प्रयुक्त हीरो होंडा पेंसन प्लस मोटर सायकिल भी बरामद किया ।....वहीं प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी देते dsp पीताम्बर सिंह खेरवाल ।साथ मे इंस्पेक्ट रामेस्वर उरांव कोवाली थाना प्रभारी दिवाकर दुबे ।

(देवघर झारखंड से कैमरा मेन अविनास वर्मा के साथ अजित संतोषी की रिपोर्ट )                                                                                                                                                                                                                     देवघर झारखंड :देवघर प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम एक सप्ताह से पूरी तरह बंद पड़ा है. विभाग की ओर से मशीन खराब होने को इसकी वजह बताते हुए सूचना लटका दी गयी है. लेकिन, कंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान डाकघर में काम देखने वाले कर्मचारी सन्नी कुमार का तबादला सत्संग ब्रांच में हो गया है .वही उनकी जगह प्रतिनियुक्त सुमित कुमार के प्रशिक्षण से लौटने के बाद काउंटर पर उनकी ड्यूटी लगा दी गयी है. जिस कारण काम पूरी तरह से बंद हो गया है. आधार बनवाने के लिए आये लोगों को मशीन खराब होने की बात कह कर सीधे सत्संग ब्रांच में भेज दिया जा रहा है।

 अविनास वर्मा के साथ अजित संतोषी की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                                                                                                  देवघर झारखंड :देश भर में चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार की अपील का असर देवघर में भी होने लगा है। दिवाली में चीन निर्मित लक्ष्मी गणेश, उनके वश्त्र व श्रृंगार के सामान, डिजायनर दीया, दिये की बतियां, रंग, बच्चों के खिलौने खूब बिकते है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की होड़ मची रहती थी लेकिन अब स्वदेशी सामानों की खरीद पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय कुम्हारों द्वारा तैयार मिट्टी दीये और खिलौनों की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकती है। अच्छे दिन आने की आस में कुम्हारों का पूरा परिवार दीया और खिलौना बनाने में जुटा है। कुम्हारटोली बावनबीधा समेत कई मोहल्लों व गांव में कुम्हार दीवाली की तैयारी में दिन रात पसीना बहा रहे हैं

जालौर(राजस्थान)..... गेबाराम चौहान                                                                                                                                                                                                                                                                                 जालौर(राजस्थान)
- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 नवम्बर को आएंगे जालौर।
- शहर स्थित भेरू नाथ अखाड़े में गोरखनाथ जी की मूर्ति का मुख्यमंत्री योगी करेंगे अनावरण।
- तत्पश्चात शाम 6 बजे मलकेश्वर मठ में योगी आदित्यनाथ विशाल धर्म सभा को करेंगे संबोधित।
- कार्यक्रम को लेकर जोर -शोर से की जा रही है तैयारिया।
- अखाड़े के महंत गंगानाथ ने प्रत्येक समाज के नागरिक को कार्यक्रम सफल बनवाने में सहयोग को लेकर किया आह्वान।

आशीष जैन। ... उज्जैन संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के 8 उम्मीदवार के नाम सीलबंद: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से मिली सूचना: (1) आलोट से प्रेमचंद गुड्डू (2) महिदपुर से सरदार सिंह चौहान (3) बड़नगर से सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया (4) घट्टिया से रामलाल मालवीय (5) तराना से महेश परमार (6) नागदा-खाचरौद से दिलीप सिंह गुर्जर (7) उज्जैन उत्तर से माया राजेश  (8) उज्जैन दक्षिण से चेतन यादव ।...अधिकृत घोषणा 2 से 5 नवंबर के बीच होने के संकेत।...भाजपा भी उसी समीकरण से अभ्यर्थियों का निर्णय करेगी।

देवघर झारखंड से अजित कुमार संतोषी की रिपोर्ट                                                                                                                                                                      साहिबगंज जिला मुख्यालय के बोरियो थाना क्षेत्र में आज उस समय सनसनी मच गई जब जिले के पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष सह आरएसएस कार्यकर्ता दिनेश पटेल के ऊपर 4 अज्ञात लोगो ने सिर में गोली मार दी। उक्त घटना को अंजाम अपराधियों ने उनके क्रशर प्लांट पर दी। इस संबंध में मृतक के चालक गौतम ने पुलिस को बताया कि हम सभी लोग अपने प्लांट पर कार्य कर रहे थे ठीक उसी समय 3 से 4 लोग दिनेश पटेल को लाठी से मार रहे थे। वही अपराधियों ने जाते जाते उनके कान में भी गोली मार दी। वही दिनेश पटेल को अधमरा देखकर उनके प्लांट में काम कर रहे स्टाफों ने उनकी निजी गाड़ी JH18B 7111 से इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज लाया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सदर अस्पताल में उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वही भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी खबर लगी वे उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वही घटना की वास्तविक जानकारी के बारे में प्रेस को उनके भाई संजय सिंह ने बताया कि इस घटना को 3 लोगों ने अंजाम दिया है जिनमें बबलू उरांव उर्फ बधनु, राजकुमार उरांव एवं अब्दुल्ला के नाम शामिल है। इससे पहले भी कई बार हो चुकी हैं वारदात फिर भी सचेत नही थे। आखिर क्या वजह थी कि इसबार अपराधियों ने इतने बड़े घटना को अंजाम दिया।


नागौर (राजस्थान ) ;- सोनू सिंह हाडा की रिपोर्ट।                                                                                                                                                              मकराना, मकराना क्षेत्र के कुकड़ा गांव में दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को केरोसिन डालकर जला दिया गया चंद टुकड़ों के लिए जो घर की लक्ष्मी को केरोसिन से जला दे वह मर्द और औरत नहीं राक्षस और पिशाचिनी होती है, समाज के दादोसा बाबोसा कब जागोगे आप या तो दहेज प्रथा बंद कर दो नहीं तो ऐसे लोगों को समाज से बाहर कर दो , राजपूत समाज में एक अमानवीय घटना घटित हुई दहेज के लोभीयो ने आज एक और जान ले ली ग्राम कुकडॉद तहसील मकराना जिला नागौर में किस्मत कंवर को उनके पति बलराज सिंह तथा ससुर भवानी सिंह एवं सासु ने मिलकर दहेज के लिए जला दिया गंभीर रूप से जली विवाहिता को उपचार के लिए जयपुर के मरुधर हॉस्पिटल ले जाया गया  उसके बाद सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए वहां 95% जलने के कारण किस्मत ने 23 अक्टूबर की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जानकारी के अनुसार जयपुर के दूदू छेत्र के सुनाडिया गांव निवासी भवर सिंह की पुत्री किस्मत कँवर का विवाह मकराना तहसील के कुकड़ोद निवासी बलराज सिंह पुत्र भवानी सिंह के साथ ५ फरवरी २०१७ को हुवा था आज दहेज़ के लोभियो द्वारा उसे जला कर मरने पर आखो में आंसू लिए बेटी की लाश को देख अपने आप को कोस रहा है किस्मत ने मरने से पहले अस्पताल में अपना बयान दिया जिसमें किस्मत ने बताएं कि उसे 2 दिन से खाना भी नहीं दिया गया था और उसकी सास ने केरोसिन डालकर आग लगा दी                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 शादी में दिया था ४० तोला सोना :- भवर सिंह ने सादी में अपनी हैसियत के हिसाब से १ लाख रूपए नगद ४० तोला सोना और १ किलो चाँदी के आलावा सम्पूर्ण घरेलू सामान दिया था                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 " ऐसे दहेज के लोभीओं को समाज से बाहर कर देना चाहिए"                                            

देवघर झारखंड से अजित संतोषी की रिपोर्ट ..... देवघर अंतरराष्ट्रिय मानव अधिकार संध के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष साह अब्दुल कादीर इकबाल ने प्रेस वार्ता के दौरान केन्द्र और राज्य सरकार से मांग किया कि  पंजाब में हुए रेल दुर्घटना में मारे गए 62 लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए ओर साथ ही साथ 5 लाख कि मुआवजे के राशी को बढ़ा कर 25 लाख तक किया जाए।

देवघर झारखंड से अजित संतोषी की रिपोर्ट                     देवघर झारखंड :देवघर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा डिविजनल रेलवे मैनेजर, ईस्टर्न रेलवे, आसनसोल को बैधनाथ धाम जसीडीह रेल मार्ग की भूमि का दस्तावेज़ उपलब्ध कराने के संबंध में पत्राचार कर कहा कि रेलवे स्टेशन मार्ग में अवस्थित बैधनाथ धाम जसीडीह रेल मार्ग में अवस्थित रेलवे की भूमि पर कोई भी सीमांकन पीलर का अधिष्ठापन नहीं रहने के कारण रेल लाईन के आस पास की भूमी से संबंधित राजस्व कार्य के निष्पादन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विदित है कि पूर्व के समय से ही रेलवे के आस पास की भूमि का कई जमाबन्दी धारकों के नाम से पंजी कायम है, लेकिन स्थलीय जांच में प्रथम दृष्टया रेलवे B श्रेणी की भूमि प्रतीत होती है। ऐसे में संदर्भित रेलवे की भूमि का समीकांन नहीं रहने के कारण एक तरफ जहां इस प्रकार मामलें में वैधानिक निर्णय लेने में कठिनाई हो रही हैं, वही दूसरी तरफ इन जगहों का अतिक्रमण होने की भी प्रबल संभावना बनी हुई हैं। अतः आवश्यक है कि यथाशीध्र संदर्भित रेलवे की भूमि का सीमाकंन कर पीलर अधिष्ठापित कराने का कार्य कराया जाय, ताकि रेलवे के इन जमीनों का अतिक्रमण होने से बचाया जा सके।00

आशीष जैन। ... उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने महाकालेश्वर मंदिर के बाहर से दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर प्रवेश मान को को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने प्रवेश मान को गिरफ्तार किया तो उसने पुलिस वालों से कहा “जय श्री महाकाल”।
दरअसल दिल्ली और गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में दहशत का पर्याय बन चुके नीरज बवाना गैंग का पूरा कामकाज प्रवेश मान ही संभाल रहा था। प्रवेश मान और उसकी पूरी गैंग शिवभक्त है । प्रवेश ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी गैंग के सदस्य कई बार भगवान महाकाल के दरबार में आ चुके हैं। दिल्ली के सटे बवाना के कुख्यात अपराधी नीरज बवाना के साथी के रूप में प्रवेश मान पिछले कई सालों से काम कर रहा था। फिलहाल एक लाख का इनामी बदमाश नीरज बवाना दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। नीरज बवाना के साथ उसका साथी अमित भूरा भी तिहाड़ जेल की हवा खा रहा है । इस गैंग ने दिल्ली ही नहीं बल्कि यूपी और बिहार तक अपना नेटवर्क फैला रखा था । नीरज बवाना के खिलाफ 100 से ज्यादा प्रकरण अलग-अलग प्रदेशों में दर्ज है। आरोपी प्रवेश मान की दिल्ली पुलिस को लंबे समय से तलाश थी । नीरज बवाना की विरोधी गैंग नीतू दाबोदिया के साथी प्रदीप दहिया मर्डर में भी प्रवेश मान का नाम था। इसके अलावा और भी कई मामलों में दिल्ली पुलिस को प्रवेश मान की तलाश थी। उज्जैन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार अतुलकर अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, प्रमोद सोनकर, नीरज पांडे की सूचना पर महाकाल थाने के पुलिस अधिकारियों ने साइबर सेल की मदद से प्रवेश मान को पकड़ा है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस को भी दे दी गई है।

गजेंद्र सिंह। ..... इंदौर।इंदौर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाने की है जहां 2 साल से भी कम उम्र की मासूम के साथ उसी के नाना ने रेप कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये घटना को नाना ने अंजाम दिया उस वक्त मासूम की माँ बच्ची के लिए चिप्स लेने गई हुई थी। इसके बाद माँ का मामा और बच्ची का नाना लखन उर्फ लक्कू यादव निवासी ऋषि पैलेस कालोनी बच्ची को लेकर कमरे में गया और वहां दुष्कृत्य किया। दरअसल, पति से विवाद के अपनी माँ के साथ रहने वाली मासूम की माँ के मामा का अक्सर घर मे आना जाना था लेकिन बताया जा रहा है गुरुवार को वो चुपके से छत्रीबाग स्थित घर पहुंचा था और अंततः उसने दुष्कर्म को अंजाम दे डाला।
एम. वाय. में भटकते रहे परिजन आखिर में पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा
मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद उसे उसकी माँ और अन्य परिजन पहले क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल ले गए जहां से उसे एम.वाय. अस्पताल पहुंचाया गया। लापरवाह एम.वाय.अस्पताल प्रबंधन ने मासूम के इलाज में कोई जिम्मेदारी नही ली जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल भेजा। इधर, पुलिस दरिंदे नाना को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि गिरफ्त में आये दरिंदे के परिजन उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे है वही दूसरी और पुलिस को ये जानकारी लगी लखन उर्फ लक्कू यादव के खिलाफ द्वारकापुरी थाने में भी केस दर्ज है।

टोंकखुर्द विजेन्द्रसिंह ठाकुर 9302222022
टोंकखुर्द लापता महिला की लाश कुएं से मिली दिमागी हालात थी खराब

टोंकखुर्द। बालोन चौकी से मिली जानकारी अनुसार तीन दिन पहले लापता हुई 40 वर्षीय महिला का शव उसी के कुएं से मिला गांव में शोक की लहर। ग्राम जमोडी निवासी कमलाबाई  पति  कुमेरसिंह सैंधव उम्र 40 साल दिनांक 24 अक्टोबर 18 से घर से बिना बताये कहि चली गई थी जिसे परिजनों ने आस पास व रिस्तेदारी आदि जगह पर तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नही मिली तब परिजनों ने कल चौकी बालोन, थाना पिपलरवां पर इसकी लिखित सूचना की महिला की दिमागी हालत खराब थी ।आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे ग्राम जमोडी में उसी के कुएं में लाश मिली जिसे पिपलरवां पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पंचनामा बना कर जांच में लिया शव का पीएम टोंकखुर्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होगा उसके बाद ही मोत का कारण स्पस्ट होगा ।

राजेश राठौड़ पेटलावद......  पेटलावद ग्राम झकनावदा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने जिला प्रशासन के मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता करते हुए मतदाता जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत मतदाता जागरूकता पेम्पेलेट्स प्रकाशीत करवाएं गए है। जिसमें मतदाताओं से मतदान केंद्र जाकर मतदान आवश्यक रूप से करने का आग्रह किया गया है।पेंपलेट्स विमोचन बुधवार को दोपहर ग्राम झकनावदा में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमट,संभागीय सचिव अरविंद राठौर, गोपाल विश्वकर्मा,उत्तम गेहलोत, जमनालाल चैधरी, विजय पटेल,श्रीमती बुलबुल वोहरा, चंद्रशेखर राठौर,शुभम कोटड़िया, प्रवीण बैरागीए गोपाल सोनी, शंकर भाई बिजोरी, पंकज प्रजापति, प्रहलाद बैरागी एवं अनुराग सोनी आदि सहित ग्राम के अन्य युवाओं ने मिलकर किया। 100 पेंपलेट्स का विमोचन इस अवसर पर आयोग के प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमट ने बताया कि फिलहाल 100 पेंपलेट्स प्रकाशित करवाएं गए है। जिन्हें ग्राम की सभी दुकानों पर लगाए जाएंगे,ताकि मतदाता अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हो सके उनका एक वोट सहीं सरकार के चयन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इन पेंपलेट्स में मतदान दिनांक 28 नवंबर 2018 आपका मत आपका अधिकार है के साथ मतदान केंद्र जाना हैए वोट डालकर आना है का अनूठा संदेश देकर निवेदन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने किया है।
फोटो- मतदाता जागरूकता पेंपलेट्स का विमोचन करते राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की टीम।

टोंकखुर्द। टोंकखुर्द नगर के वार्ड क्रमांक 5 मे दुर्गा मंदिर के पीछे वाली गली की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर नगर परिषद पहुंची और नगर परिषद सी एम ओ सविता सोनी को लिखित आवेदन पत्र देकर उनकी गली मे पानी नही मिलने की समस्या से अवगत कराया महिलाओं ने सी एम ओ सविता सोनी को बताया कि वो पूर्व में भी दो बार अपनी समस्या को लेकर नगर परिषद आईं थीं मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।महिलाओं ने बताया कि वह मजदूरी करने वाले लोग हैं यदि वह मजदूरी छोड़कर पानी के लिए कुंए बावड़ी पर भटकेंगे तो अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे। महिलाओं के आवेदन पर सी एम ओ सविता सोनी ने समस्या के निदान के लिए महिलाओं को आश्वस्त किया।

{मो.हुसैन की रिपोर्ट}
रतलाम जिले के जावरा मे हुसैन टेकरी शरीफ पर आयोजित होने वाले चेहल्लुम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण आज संभागायुक्त श्री एम.बी. ओझा तथा आईजी श्री राकेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, डीआईजी श्री जितेंद्र कुशवाह, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, एडिशनल एसपी श्री प्रदीप शर्मा,एसडीएम  जावरा श्री एम.एल. आर्य,एसडीओपी जावरा श्री आशुतोष बागरी आदि अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त आईजी ने निरीक्षण के दौरान जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सुनियोजित ढंग से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं हो। क्षेत्र में खोया-पाया का केंद्र संचालित किया जाए। लाउडस्पीकर पर महत्वपूर्ण घोषणाएं समय-समय पर प्रसारित करने की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर प्रबंधन कमेटी के मुतवल्ली श्री सरवर अली खान भी उपस्थित थे।

रतलाम :-( मो.हुसैन की रिपोर्ट) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये 14 हजार 36 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये हैं और 1395 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं। इसी दौरान एक लाख 99 हजार 401 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं और 37 हजार 770लोगो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 12लाख 54 हजार 360 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, जिनमें से 12 लाख 14 हजार933 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 9 लाख 98हजार 63 प्रकरण पंजीबद्ध कर 9 लाख76 हजार 235 प्रकरणों में कार्यावाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 2लाख 56 हजार 297 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 38 हजार 698 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर5 हजार 761 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

   राजेश राठौड़ पेटलावद। तीन तलाक को लेकर  झाबुआ जिले में कल पहला मामला सामने आया है जहां एक मुस्लिम महिला ने अपने पति व सास के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है और पुलिस ने भी तत्काल कार्यवाहीं करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरा मामला मेघनगर थाने में दर्ज हुआ है। महिला अपने साथ हो रहे अत्याचार, मारपीट तथा बाद में पति द्वारा तीन बार तलाक..तलाक...तलाक बोलकर तलाक देने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और अपने पति आरिफ हुसेन पिता कुदरत शाह व सास हुसेन बानो के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया। महिला मेघनगर की रहने वाली है जहां से उसकी शादी दाहोद के आरिफ हुसेन के साथ करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। महिला ने यह आरोप लगाया की उसका पति शादी के बाद दो वर्ष तक तो सहीं से रहा लेकिन दो वर्ष बाद उनके अन्य महिलाओं के अवैध संबंध बन गये, जिससे वह उसके साथ लगातार मारपीट करता था और बिते दिन उसने उसके बच्चें छिन कर उसे तीन बार तलाक...तलाक....तलाक... बोलकर उसे तलाक देकर महिला को उसके घर जाने का बोल दिया। महिला अपने घर मेघनगर आई और उसने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर आरोपी पति व उसकी सास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तत्काल नए अध्याधेश के अनुसार आरोपी पति व सास के खिलाफ अपराध क्रमांक 306/2018 के तहत् धारा 498,323,506,34 के तहत् मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपी पति आरिफ हुसेन को गुजरात के दाहोद से गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके दोनो बच्चों को भी सुपुर्द कर दिया गया है। बुधवार को महिला अपने भाई इरफान शाह के साथ पेटलावद न्यायालय पहुंची जहां न्यायाधीश संजीव कटारे के समक्ष अपने 164 के बयान दर्ज करवायें। महिला की और से न्यायालय में पैरवी सहायक लोग अभियोजन अधिकारी रवि प्रकाश राय व पीएल चैहान ने कियें। महिला के भाई इरफान शाह ने बताया कि जो मेरी बहन के साथ हुआ है वह किसी और महिला के साथ ना हों। इसलिए में कड़ी से कड़ी कार्यवाहीं चाहता हूॅ। 

टोंकखुर्द विजेन्द्रसिंह ठाकुर
टोंकखुर्द में निकाला फ्लैग मार्च
टोंकखुर्द। पुलिस अधीक्षक के
निर्देशानुसार आगामी विधानसभा 2018 चुनाव को लेकर आज टोंकखुर्द में सीआईएसएफ ओर थाना प्रभारी टोंकखुर्द राजेश सिंह चौहान ने मय फोर्स के नगर टोंकखुर्द में 55 मिनट तक फ्लैग मार्च किया मार्च नगर के पिपलीबाज़ार मनिहार पूरा रावला चोक फ्रीगंज चौराहा धाकड़ पूरा सक्तिमाता माता चौराहा तहसील चौराहा होते वापस थाना आया

टोंकखुर्द विजेन्द्रसिंह ठाकुर
टोंकखुर्द में वाल्मीकि जयंती पर निकला चलसमरोह
टोंकखुर्द। वाल्मीकि जयंती पर टोंकखुर्द नगर में वाल्मीकि समाज के लोगो ने वाल्मीकि व उनके शिष्य का रूपधारण किये छोटे छोटे बालको एंव वाल्मीक जी की प्रतिमा  को रथ पर सवार कर पूरे नगर में रथयात्रा निकाली जिसमें सेकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लिया यात्रा फ्रीगंज चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के सभी मार्गो से होते हुए नई आबादी पहुँची जिसका नगर में सभी समुदाय के लोगो ने पुष्पहारों से स्वागत किया।

उज्जैन से दिलीप मालवीय. वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली का आयोजन वाल्मीकि महापंचायत के तत्वाधान  में किया गया इस में  शहर जिसमें समस्त वाल्मीकि बस्तियों के युवा द्वारा सम्मिलित होकर पूरे जोश के साथ वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाया गया जिसमें समाज की नारी शक्ति द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पहली बार वाल्मीकि समाज की नारी शक्ति दोपहिया वाहनों पर सवार होकर समाज के पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते महर्षि वाल्मीकि जी का स्वागत किया रैली में समाज के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया मुख्य रूप से राष्ट्रीय संत बालयोगी श्री उमेश नाथ जी महाराज ,उपस्थित रहे दिल्ली में समाज का अध्यक्ष अरविंद टाकले,जितेन डांगर, मनोज मोटे समझ समाजजन के सभी लोग उपस्थित थे


गजेंद्र सिंह। ....... भोपाल-विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 15 लाख 70 हजार रुपए नकद जब्त किए।इस कार्रवाई में हमीदिया रोड पर मशहूर शायर राहत इंदौरी के पास एक लाख रुपए मिले।उनकी पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई।रुपयों के बारे में तस्दीक होने के बाद पुलिस ने उन्हें रुपए वापस कर जाने दिया।

हनुमानगंज थाना प्रभारी सीएस रघुवंशी ने बताया कि हमीदिया रोड पर शाम करीब 4:30 बजे तलाशी के दौरान कार में सवार व्यापारी संजय बाधवानी के पास 5 लाख रुपए, पोल्ट्री फार्म मालिक सलीम खान की जीप से ढाई लाख रुपए नकद बरामद किए।इस दौरान एक सेंट्रो कार में सवार शायर राहत इंदौरी के पास एक लाख रुपए नकद मिले।रुपयों के बारे में पूछताछ करने पर वे नाराज होने लगे।उनका आरोप था कि इस तरह की चेकिंग से आम आदमी परेशान हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि वे एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर आ रहे हैं,यह रुपए संस्था ने ही उन्हें दिए हैं। इस बात की तस्दीक के लिए उन्होंने फोन पर एडीजी पवन जैन से बात भी करवाई।इसके बाद उन्हें बरामद रुपए देकर जाने दिया गया।उधर हबीबगंज में 1 लाख 74 हजार, चूनाभट्टी में 1 लाख 76 हजार,टीटी नगर में 3लाख 20 हजार और बैरसिया में डेढ़ लाख रुपए बरामद किए गए।

टोंकखुर्द से विजेन्द्रसिंह ठाकुर 9302222022
अधिकारियों की लारवाहि किसान परेशान
टोंकखुर्द। कृषि विभाग द्वारा दिया गया फफूंद नासक ओसडर्मा पावडर से किसान के 20 बीघा के डालार चना की फसल नही उगी चने अंदर ही सड गये किसान ने सरकार से की मुवावजे की मांग की। वही कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीज बाहर से लाये थे बीज खराब था। ग्राम गोरवा के किसान राकेश पटेल ने 40 बीघा डॉलर चने की फसल की बोवनी कुछ दिन पहले की थी जिसमें से 20 बीघा में कृषि विभाग द्वारा दिया गया पावडर मिलाया था वह फसल उपचारित नही हुई जबकि बगैर पावडर वाली उपचारित हो गई किसान का सीधा कहना है कि मेरी फसल ओसडर्मा पावडर के कारण नस्ट हुई है में पिछले 8 दिनों से विभागों के चक्कर लगा रहा हु कोई सुनने को तैयार नही है जब में तहसील कार्यालय पहुँचा तो उन्होंने कृषि विभाग का बोल दिया कि आप वंहा जाओ में कृषि विभाग के ऑफीस में गया तो वंहा बैठे अधिकारीयो ने मुस्कराते हुए कहा दिया कि हम क्या करे। बाद में कृषि विभाग के ग्राम सेवक ने किसान के खेत पर जाकर बीज का सेम्पल लिया और हप्ते बाद आज हल्का पटवारी भी किसान के खेत पर पहुची जब उनसे मीडिया ने चर्चा करना चाही तो उन्होंने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देने से मना किया ओर बचना चाहा। वही मीडिया कृषि विभाग पहुँचे तब विभाग के जिम्मेदार ने पहले तो आना कानी की फिर बताया कि किसान का बीज खराब है हम क्या करे। किसान राकेश पटेल का कहना है कि में पिछले 7 सात दिनों से परेशान हो रहा हु कोई सुनने वाला नही है सबसे पहले मेने हल्का पटवारी को सूचना दी थी और कृषि विभाग में भी गया था लेकिन अभी तक कोई हल नही निकला उन्होंने सीएम हेल्प लाइन पर भी इसकी शिकायत की है किसान ने यह भी कहा कि पानी की कमी और ऊपर से बीज का बोझ ओर प्रशासनिक अधिकारियों की ठिठोली ने आज किसान को कर्जदार बनाया है समय रहते अधिकारीयो का सहयोग नही मिलता

टोंकखुर्द से विजेन्द्रसिंह ठाकुर
देवास जिले के खरेली गाँव के अर्जुन ने दिल्ली में रचा इतिहास
टोंकखुर्द।आज दिनांक 22 अक्टोबर 2018 को सीमा सुरक्षा बल की । जांबाज मोटरसाइकिल टीम के जांबाज जवान अर्जुन सिंह पिता विक्रम सिंह सेठ ग्राम खरेली जिला देवास मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और  इनके साथ ही इनके साथी जवान  सुनील कुमार यादव जिला रेवाड़ी हरियाणा के रहने वाले है इन दोनों जांबाज जवानों ने साथ चल कर बुलेट रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल की सीट पर खड़े होकर अपने साथ जांबाज जवान आरक्षक जसवीर सिंह और आरक्षक अरविंद यादव को कंधे पर बिठाकर लगातार 41 मिनट 12 सेकंड और 19 पॉइंट 850 किलोमीटर की दूरी तय करके इस अद्भुत कारनामे को अंजाम दिया  दोनों ने अलग-अलग मोटर साइकिल पर चल कर यह रिकॉर्ड बनाया  इससे पहले विश्व के किसी भी व्यक्ति ने यह कीर्तिमान नहीं बनाया इनका यह कीर्तिमान  लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा जहां एक  bullet  मोटरसाइकिल की सीट पर बैठकर किसी सामान्य आदमी का चलाना मुश्किल होता हैवही इन जांबाज जवानों ने बुलेट मोटरसाइकिल की सीट पर पर खड़े होकर   अपने कंधे पर एक एक जवान को बिठाकर मोटरसाइकिल चलाई और इस अदभुत विश्व कीर्तिमान को अंजाम दिया  सीमा सुरक्षा बल के इन जांबाज जवानों ने   इस कीर्तिमान को कठिन ऊंचाई तक पहुंचाकर अन्य किसी भी व्यक्ति के लिए एक मजबूत चुनौती स्थापित की है  विदित हो कि सीमा सुरक्षा बल की यह मोटरसाइकिल टीम पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के 25 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के आर के वाधवा परेड स्थल पर इन कीर्ति मानो का अभ्यास कर रही थी और टीम एक से एक से एक कीर्तिमान बना रही है इस कीर्तिमान में एक और कीर्तिमान को जोड़ दिया गया मोटरसाइकिल जांबाज टीम लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रयासरत है इस टीम के इंचार्ज श्री सतीश कुमार मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारी  और टीम कैप्टन इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कीर्ति मानो की संख्या में  लगातार दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रही है और अपने मेहनत से अपने सपनों को साकार करने के लिए रात भर जागकर निरंतर प्रयास कर रही है हैरतअंगेज कारनामों के कारण है इस टीम को जांबाज कहा जाता है और यह टीम इतने खतरनाक स्टंट करती है जिसमें अपनी जान की परवाह किए बिना अपने काम को अंजाम दिया जाता है अक्टूबर 2018 में दिनांक 15 सत्रह और दिनांक 22 को तीन विश्व कीर्तिमान बना कर इस टीम ने सीमा सुरक्षा बल के नाम को गौरवान्वित किया है और  एक अनोखा कार्य किया है  टीम ने अभी तक चार विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं इन के हैरतअंगेज कारनामे को देख कर  26 जनवरी 2015 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने थम्सअप कर इनकी भूरी भूरी प्रशंसा की थी है इन इवेंट को देखकर सभी मीडिया परिवार और आए हुए अतिथियों ने सभी का धन्यवाद किया और बल के महानिदेशक महोदय श्री रजनीकांत मिश्रा आईपीएस ने सभी की हौसला अफजाई की ओर आए हुए सभी मीडिया परिवार और कीर्तिमान को बनते देखने आए सभी दर्शकों को बहुत बहुत  बधाई दी

टोंकखुर्द( विजेन्द्रसिंह ठाकुर)चिडावद के योगेश, मणि शंकर वर्मा के पिता श्री व टोंक खुर्द प्रेस क्लब के सहसचिव  नन्नू पटेल पत्रकार  के मामा सेवा निर्वन्त  प्रधान आरक्षक श्री माखन लाल वर्मा 70 वर्ष निवासी चिड़ावद गत दिवस निधन हो गया श्री वर्मा ईमानदार सेवाभावी धार्मिक की व्यक्ति थे जीने लोग काका के नाम से जाना करते थे अभी हाल मुकाम इनका पीतमपुर था इनके निधन पर सैकड़ों ग्रामीण जनों ने शव यात्रा में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की वही टोंकखुर्द प्रेस क्लब ने भी काका साहाब को श्रद्धांजलि दी जिसमें सुमेरसिंह यादव, शिवजी राम पटेल,रविंद्रसिंह गौर, विजेन्द्रसिंह ठाकुर, विजेंद्र दांगी, रोहित सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

टोंकखुर्द से विजेन्द्रसिंह ठाकुर
टोंकखुर्द।सर्व गौ रक्षा मंच के तत्वावधान में युवा कवि गोपाल मनहर  नेपाल में 24 से 26 अक्टोबर तक हो रहे एक शाम गौ माता के नाम कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करेंगे साथी कवियों में देश के जाने माने गौ राष्ट्रभक्त गीतकार अनिल यादव जी अंगार इंदौर अम्बर होशंगाबादि जी  इंदौर श्री गौरस जी  प्रचण्ड सुरेंद्र सुमन जी प्रतापगढ़ जगदम्बा प्रसाद शुक्ला इलाहबाद होंगे कवि मनहर ने बताया कि गुरुवर स्वर्गीय श्री करपात्री जी महाराज के द्वारा यह आंदोलन प्रारम्भ किया था सभी गौभक्तो की पुकार है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें।

राहुल गांधी का २९-३० oct को mp दौरा
राहुल गांधी मालवा नीमाड के दौरे पर २९-३० अक्टूबर को आ रहे है । २९ अक्टूबर की सुबह १०:३० पर दिल्ली से इंदौर फिर इंदौर से हेलीकाप्टर से उज्जैन पहुँचेंगे यहाँ महाकाल मंदिर दर्शन कर जनसभा को सम्बोधित करेंगे फिर उज्जैन से हेलीकाप्टर द्वारा देवास के लिए निकल कर दोपहर देवास में रोड शो करेंगे । देवास में रोड शो कर इंदौर हेलीकाप्टर से पहुँचेंगे इंदौर में राहुल गांधी लगभग ९.५ km का रोड शो करेंगे और फिर रात्रि भोज पर व्यापारियों और उद्धयोगपतियों के साथ कई मुद्दों पर बात होगी ।
३० अक्टूबर सुबह कुछ मीटिंग्स कर लगभग ११ बजें राउ में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद होगा । इस कार्यक्रम के बाद महूँ में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने राहुल गांधी पहुँचेंगे यहाँ भी राहुल गांधी का १.५ km का रोड शो होगा । महूँ से राहुल गांधी भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएँगे वहाँ दर्शन कर खलघाट - झबुआ में सभा को सम्बोधित कर इंदौर लौटेंगे फिर देर शाम इंदौर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे । 

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार से नाराज होकर राज्यमंत्री का राज्यमंत्री का दर्जा ठुकराने वाले कंप्यूटर बाबा अब ठीक चुनाव से पहले सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाले हैं| कंप्यूटर बाबा प्रदेश के संतों का समागम कर संतों की मन की बात शुरू करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर को इंदौर से की जाएगी। ग्वालियर में 30 अक्टूबर, खंडवा में 4 नवंबर, रीवा में 11 नवंबर और जबलपुर में 23 नंवबर को संतों का महासम्मेलन किया जाएगा। नर्मदा यात्रा के भ्रष्टाचार को लेकर यात्रा निकलने से पहले सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देकर उपकृत किया, लेकिन अब चुनाव से पहले उन्होंने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और संत विरोधी बताते हुए सीधे हमले करने शुरू कर दिए हैं| चुनावी समर में संतों की नाराजगी बीजेपी को भारी पड़ सकती है, जिसके चलते अब बाबा को मानाने की भी कोशिश जोरो पर चल रही है| सरकार ने जूनापीठ के स्वामी अवधेशानंद गिरी को मध्यस्थता का जिम्मा सौंपा है। 

भोपाल। 71 सीटों पर सिंगल नामों पर मुहर लगने के बाद 39 अन्य सीटों पर भी सिंगल नाम सामने आए हैं। हालांकि बुधवार को हुई सीईसी की बैठक में इन पर विचार नहीं किया जा सका। मौजूदा विधायक चितरंगी से सरस्वती सिंह का नाम पक्का है। जबकि डबरा से विधायक इमरती देवी को भांडेर से टिकट मिल सकता है।
जतारा से विधायक दिनेश अहिरवार का टिकट कटना तय है। वहीं सिरोंज से विधायक गोवर्धन उपाध्याय ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। करैरा से विधायक शकुंतला खटीक के नाम पर विचार चल रहा है।
ये हैं 39 सिंगल नाम
सांवेर से तुलसी सिलावट, सांची से प्रभुराम चौधरी, पोहरी से हरिवल्लभ शुक्ल, मुलताई से सुखदेव पांसे, आष्टा से गोपाल सिंह इंजीनियर, ब्यावरा से पुरुषोत्तम दांगी, धरमपुरी से पांचीलाल मेढ़ा, पृथ्वीपुर से ब्रजेंद्र सिंह राठौर, सुमावली से ऐंदल सिंह कंसाना, खुरई से अरुणोदय चौबे, नरयावली से सुरेंद्र चौधरी, टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह, महाराजपुर से शंकर प्रताप सिंह, सिलवानी से देवेंद्र पटेल, शहपुरा से नन्हें सिंह धुर्वे, खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह, देवास से जय सिंह ठाकुर, बागली से कमल बास्केल, पंधाना से रूपाली बारे, बड़नगर से मोहन सिंह पवार, खरगोन से तारकेश्वर यादव, सेंधवा से ग्यारसीलाल रावत, जोबट से सुलोचना रावत, पेटलावद से कलावती भूरिया, बदनावर से राजवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, नागदा से दिलीप सिंह गुर्जर, महिदपुर से सरदार सिंह चौहान, घट्टिया से रामलाल मालवीय, रतलाम सिटी से पारस सकलेचा, सैलाना से हर्ष गेहलोत, रतलाम ग्रामीण लक्ष्मीदेवी खराड़ी, मनासा से बिजेंद्र सिंह मालहेड़ा, पानसेमल से धूर सिंह खेड़कर, भैंसदेही से राहुल चौहान।

उज्जैन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक नईदिल्ली में 22-23 अक्टूबर को होने जा रही है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं उनके प्रत्याशियों के नाम तय होंगे।
       उज्जैन जिले के कांग्रेस नेता जो कि विधानसभा चुनाव लडऩे की दावेदारी कर रहा था वह अभी तक कई बार दिल्ली एवं भोपाल का दौरा कर चुके हैं। 22-23 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति को देखते हुए उज्जैन से पूर्व विधायक डॉ. बटुक शंकर जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन यादव, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल, आदि शनिवार की शाम निजामुद्दीन ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
       इनसे पहले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता नूरी खान, पार्षद बीनू कुशवाह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री संजय ठाकुर आदि भी दिल्ली पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उज्जैन आगमन के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे ताकि सभी दावेदारों में उत्साह बना रहे। अभी दावेदार टिकट पाने की मशक्कत में लगे हुए हैं।

पीसीसी चीफ कमलनाथ का
-सवाल नंबर दो -
मामा , क्या यही है तुम्हारी घोषणा और सच्चाई का फर्क ?
क्यों मप्र को बना दिया बीमारियों का नर्क ?
कल मोदी सरकार ने बताया था कैसे हुआ मप्र की स्वास्थ्य सुविधाओं का बेड़ा गर्क ;
आज उन्हीं से सुनिये प्रदेश कैसे बन गया बीमारियों का नर्क
1) मप्र में पिछले 2 सालों में (2016-2017) एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से 35 लाख 81 हजार 936 लोग पीड़ित हुए।
2) पिछले 2 सालों में (2016-2017) एक्यूट डायरिया से 14 लाख 80 हजार 817 लोग पीड़ित हुए।
3) पिछले 5 सालों में गंभीर संक्रामक बीमारियों से 3 लाख 91 हजार 18 लोग पीड़ित हुए।
4) पिछले 2 सालों में टाइफॉइड से 2,29,532 लोग पीड़ित हुए ।
5) मप्र में 1आदमी के ग्रामीण क्षेत्र में अस्पताल में 1बार भर्ती होने पर औसत खर्च 25961रु आता है,जो बड़े राज्यों में सबसे अधिक की श्रेणी में है। जो बिहार जैसे राज्य में 15237रु,तमिलनाडु में 16042रु,उप्र में 15393 रु है।
6) पूरे देश में मप्र में सर्वाधिक 42.8% अर्थात 48 लाख बच्चे कुपोषण का शिकार हैं ।
7) मप्र के 68.9 % बच्चे खून की कमी के शिकार और 15 से 49 साल की 52.4% महिलाएं खून की कमी की शिकार हैं ।
8) मप्र में एक साल तक के बच्चों की मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 47 अर्थात 90 हजार बच्चे अपना पहला जन्मदिन भी नहीं मना पाते और मौत की आगोश में समा जाते हैं 9) बिहार, उत्तर प्रदेश के बाद तीसरा राज्य मप्र है,जहाँ कुल प्रजनन दर सर्वाधिक (टोटल फर्टिलिटी रेट ) 3.1 है।
10) मध्यप्रदेश में 89.6% महिलाओं की पूरी गर्भावस्था के दौरान पूरी जाँच नहीं होती । 11) मध्यप्रदेश में 46% बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण नहीं होता।
सोर्स :- एनएफएचएस - 4, एनएचपी- 2018 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 

गरोठ - नगर ओर ग्रामीण अंचल में दशहरा
 बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। लक्ष्मीकांत मंदिर से श्रीराम लक्ष्मण ओर हनुमानजी की झाँकी प्रमुख मार्गों से होते हुए।तहसील के ग्राउंड पर पहुँची।जहा पर नगर परिषद के तत्वाधान में अगुवाई की गई। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी अनूकुल जैन द्वारा शमी पूजन किया गया। दशहरा मैदान पर हजारो की संख्या में नगर ओर आस पास के आमजन रावण देखने पहुचे।दशहरा मैदान पर सभी प्रकार की खाघ पदार्थों सहित बच्चो के लिए गुब्बारे ओर खिलौने की दुकानें भी लगी। 8 बजे बाद रावण के पुतले का दहन किया।नगर परिषद द्वारा नगर ओर तहसील रोड़ वाले आवागमन वाले स्थानो पर लाइट लगाकर एमरजेंसी सुविधा की गई। नप ओर पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण अव्यवस्था में रावण दहन हुआ। उचित प्रबंध नही होने से मुख्य रोड पर दो पहिया ओर चार पहिया वाहन भीड़ भाड़ वाले मेंन रास्तो से नागरिको के बीच दौड़ते रहे जिनके कारण आमजनता परेशान होती रही.पैदल चलने वाले परिवार सहित महिलाएं ओर बच्चों को आते जाते वक्त हादसों का भय सताता रहा। हालांकि शान्ति पूर्ण तरीके से रावण दहन के कार्यक्रम सम्पन हुआ !गरोठ - नगर ओर ग्रामीण अंचल में दशहरा
 बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। लक्ष्मीकांत मंदिर से श्रीराम लक्ष्मण ओर हनुमानजी की झाँकी प्रमुख मार्गों से होते हुए।तहसील के ग्राउंड पर पहुँची।जहा पर नगर परिषद के तत्वाधान में अगुवाई की गई। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी अनूकुल जैन द्वारा शमी पूजन किया गया। दशहरा मैदान पर हजारो की संख्या में नगर ओर आस पास के आमजन रावण देखने पहुचे।दशहरा मैदान पर सभी प्रकार की खाघ पदार्थों सहित बच्चो के लिए गुब्बारे ओर खिलौने की दुकानें भी लगी। 8 बजे बाद रावण के पुतले का दहन किया।नगर परिषद द्वारा नगर ओर तहसील रोड़ वाले आवागमन वाले स्थानो पर लाइट लगाकर एमरजेंसी सुविधा की गई। नप ओर पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण अव्यवस्था में रावण दहन हुआ। उचित प्रबंध नही होने से मुख्य रोड पर दो पहिया ओर चार पहिया वाहन भीड़ भाड़ वाले मेंन रास्तो से नागरिको के बीच दौड़ते रहे जिनके कारण आमजनता परेशान होती रही.पैदल चलने वाले परिवार सहित महिलाएं ओर बच्चों को आते जाते वक्त हादसों का भय सताता रहा। हालांकि शान्ति पूर्ण तरीके से रावण दहन के कार्यक्रम सम्पन हुआ 

ठाकुर महेंद्रसिंह चावड़ा ने किया सम्मान
टोंकखुर्द। नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया नो दिन तक माँ की भक्ति में नगर के भक्तों ने की माँ की उपासना ओर मन्नत मांगी वही एकादसी को चलसमारोह के साथ माँ की बिदाई की जिसका नगर में जगह जगह स्वागत हुआ और स्वागत के साथ ही मंदिर में नवरात्र में पूजन करने वाले पंडित मुकेश जोशी  अखाड़ा के सदस्यों व समिति के अन्य सेवाभावी सदस्यों का भी सम्मान नगर के ठाकुर महेन्द्रसिंह चावड़ा ने साल श्रीफल व साफा बांध कर किया

टोंकखुर्द से विजेन्द्रसिंह ठाकुर
दो दिन में शस्त्र जमा न कराने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी
टोंकखुर्द - लायसेंसधारियों को अपने शस्त्र दो दिन में जमा कराने के निर्देश (विधानसभा निर्वाचन-2018) जमा नहीं कराने पर होगी वैधानिक कार्यवाही
 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं, कि ऐसे सभी शस्त्र लायसेंसधारी,जिन्होंने अभी तक अपने शस्त्र निकटवर्ती थाने या अनुज्ञप्तिधारी आर्म्स डीलर के पास जमा नहीं कराये हैं, वे अपने शस्त्र दो दिन के भीतर निकटवर्ती थाने या अनुज्ञप्तिधारी आर्म्स डीलर के पास जमा कराना सुनिश्चित करें।
निर्धारित अवधि में जमा न कराने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जानकारी थानाप्रभारी राजेशसिंह चौहान ने दी

टोंकखुर्द से विजेन्द्रसिंह टोंकखुर्द- सैंधव समाज के लोगो ने दी सोनू ठाकुर को श्रद्धांजलि । ग्राम मेहतवाड़ा के श्री कैलाश सिंह ठाकुर के सुपुत्र व श्री कमल सिंह श्री अजाप सिंह, श्री रतन सिंह एव श्री सोभाल सिंह ठेकेदार के भतीजे सोनू ठाकुर का कल शनिवार शाम को करंट लगने से निधन हो गया है जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 21-10-2018 को प्रातःकाल 10 बजे किया गया जिसमे सैंधव समाज के कई सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया सैंधव समाज मे यह बहुत दुःखद घटना है समाजिक लोगो ने दिवंगत आत्मा को स्वर्ग मैं वास प्रदान करें एव साथ ही घर परिवार व सगे-संबंधियों को इस वज्राघात रूपी कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्राथना ईश्वर से कीठाकुर 

भोपाल।।। विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दलों में टिकटों को लेकर जमकर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी अपनी लिस्ट नवंबर में जारी करेगी, वही कांग्रेस में भी अब तक प्रत्याशियों को नामों पर मंथन किया जा रहा है, इसी बीच पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी हाईकमान ने टिकटों को लेकर हो रही चर्चा में यादव को भी भागीदार बनाया है। अब सोमवार को होने वाली स्क्रीनिंग समिति की तीसरे दौर की दो दिन चलने वाली बैठक में यादव भी शामिल होंगें। पार्टी का मानना है कि इससे यादव वोटबैंक पर काफी अच्छा असर पड़ेगा। सुत्रों की माने तो यादव प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद से नाराज चल रहे थे, समर्थकों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही थी।जिसका खमियाजा वोटरों पर पड़ सकता था , इसलिए हाइकमान ने यह कदम उठाया। खबर है कि यादव के राहुल और सोनिया गांधी से मिलने के बाद म.प्र. की राजनीति में फेरबदल के संकेत। है।वहीं, इसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशी चयन के अगले क्रम की चर्चा होगी।इसके बाद कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी करेगें।

महेंद्र सिंह। ......गरोठ(नि.प्र.) नवरात्रि के पावन पर्व पर पोरवाल नवयुवक मण्डल एवं गरोठ युवा मंच गरोठ के तत्वाधान में
 कल दिनांक 21 अक्टुबर रविवार को रात्रि 08 बजे शहीद चौक पुराना बस स्टेण्ड गरोठ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।उक्त जानकारी संस्था के संयोजक जगदीश अग्रवाल ने देते हुए बताया कि कवि सम्मेलन में देश के बडे सुप्रसिद्ध कवि सुरेश अलबेला(हास्य सम्राट एवं लॉफ्टर विजेता मुंबई) योगेन्द्र शर्मा(ओजस्वी कवि भीलवाडा)कुंवर जावेद(शायर एवं गीतकार कोटा) राव अजात शुत्र(हास्य कवि मंच संचालक उदयपुर) सुश्री पदमनी शर्मा(गीत गजल नई दिल्ली)डॉ.भगवान मकरंद(हास्य एवं व्यंग कवि मथूरा उ.प्र.)संपत सुरीला हास्य पैरीडी गीतकार राजसमंद) राहुल शर्मा (वीररस कवि उज्जैन) कुणाल आचार्य(गीतकार राजसमंद) अपना कविता पाठ करेगें।गरोठ में नवरात्रि के अवसर पर यह लगातार 25 वा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होकर अभी तक जितने भी आयोजन हुए है उसमें देश के लगभग सभी बड़े कविगण भाग लेकर अपना कविता पाठ कर चुके है।देश में गरोठ में होने वाले कवि सम्मेलन अपने आप अलग ही पहचान रखता है और किसी भी संस्था द्वारा लगातार 25 वर्ष तक कवि सम्मेलन का आयोजन करना अपने आप में बड़ी बात है।संस्था संयोजक जगदीश अग्रवाल,अध्यक्ष पंकज सेठिया,सचिव लक्ष्मीनारायण मांदलिया,सचिव संजय गुप्ता,सदस्य अनुराग मांदलिया,सचिन धनोतिया आदि ने क्षेत्र की काव्यप्रेमी जनता से अपील की है कि आज रविवार को गरोठ में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर देश के बड़े कविगण की कविता पाठ का आनंद लेवे।

मनोज राव। ..  गरोठ -  आगामी चुनाव में टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश का दौर जारी जिसमे एक ओर नाम सामने आया। भाजपा से विधानसभा 227 से दावेदारी के लिए कई नाम सामने आरहे।किन्तु युवाओ ओर जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले सोंधिया समाज के 50 हजार से अधिक वोटरों पर पकड़ रखने वाले युवा लीडर बनकर उभरने वाले आगामी विधानसभा में भाजपा से दावेदारी में श्यामसिंह चोहान का नाम विशेष रूप से चल रहा।इन्होंने आस पास के वरिष्ठ पदाधिकारीयो ओर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हाई कमान के आगे अपनी दावेदारी जताई।इन्हें पार्टी के बड़े नेताओं का टिकीट दिलाने हेतु विश्वास भी मिलने की बात सामने आ रही ! गरोठ तहसील के चीकनिया गांव से युवाओ की टीम तैयार करने वाले श्यामसिंह चोहान वर्तमान में भाजपा के जिला मंत्री के पद पर रहकर हाई कमान से गुहार लगाकर अपनी प्रबल दावेदारी पेश करने में कोई कसर नही छोड़ते दिख रहे. श्री चोहान ने बताया कि में
 इस स्थानीय मुद्दों को लेकर विकास कार्य करूँगा।  किसान ओर युवाओ सहित गरीब मजदूर का फायदा दिलाऊंगा। विकास  कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।कोल्ड स्टोरेज की मांग के साथ कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर हल करने के लिए हमेशा प्रयास रत रहूंगा। में विगत 17 वर्षों से भाजपा के लिए कई पदों ओर कार्यकर्ता के रूप कार्य करता रहा।जिनमे 2004 युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गरोठ से शुरूआत कर 2008 में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, 2009 जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज युवा संघटन मंदसौर ,2012 में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंदसौर से लेकर वर्तमान 2018 में संघ का जिला प्रमुख प्रशासनिक धर्म जागरण समन्वय विभाग जिला गरोठ सहित कई पदों पर रहकर कार्य करता रहा हु। इन्होंने अलग- अलग खींचतान ओर टीकिट को लेकर चल रही गुटबाजी को लेकर कहा मुझे नही लगता कि कोई गुटबाजी है मेरे लिए विधानसभा में समर्थकों के अलावा सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम सहित के अन्य समाज का पूरा सहयोग मिलने का दावा भी किया।हमारे कार्यकताओ सहित अलग विभिन्न संघटनों के पदाधिकारी मुझे टीकीट मिलने के बाद मेरे पूरी मेहनत करेगें।हालांकि हाई कमान का टीकिट को लेकर राय सुमारी अभी
बाकी है इनके अलावा भी सोंधिया समाज से दावेदारी पेश कर रहे।भाजपा में जिताऊ उम्मीदवार के साथ गुटबाजी खत्म करने वाले ओर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले का चयन हेतु भाजपा हाई कमान गहन मंथन करने के बाद ही टीकिट का फेसला लेगी! 

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.