भानपुरा सुनील माली                                             
 भानपुरा नगर में संचालित एक्सीलेंस एजुकेशन द्वारा आज 10वीं, 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों वह प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शेखर वधवा,  सुरेश  चौधरी,  संजय  भट्ट  कंवला वाले उपस्थित रहे कार्यक्रम में प्रवीण सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाले प्रेमपाल मीणा  कंवला का भी कोचिंग की ओर से सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कश्ती भूटानी तथा छात्रा पवित्रा लोहार ने किया संस्था के लगभग 100 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया जिसमें प्रियांशु चौहान,  पियूष मरमठ, वंदना शर्मा, तनूप्रिया टेलर, दिव्यांश,  मधु , अक्षय, अमीषा,  दीपेश,  खुशी शर्मा,  भावना, सोनाली भाना, ज्ञानचंद मीणा,  धीरज, निशांक रूद्रवाल, प्रियांश,  प्रसिद्धि, अक्ष, आदित्य,  चिंतन, टीशा,देवेंद्र,गौरव जोशी, शिवम,  यशवंत,  शुभम,  प्रांशु आदि, इन सभी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया कोचिंग सेंटर के स्टूडेंट  ऑफ  ईयर का पुरस्कार ज्ञान चंद मीणा को दिया गया जो कि 9वी में एक बार फेल व दसवीं में 3 बार फेल होने के बावजूद भी 12वीं में 91.6% अंक प्राप्त किए अंत में आभार व्यक्त एक्सीलेंस एजुकेशन के संचालक डॉ अमित कुमार वधवा द्वारा किया गया                                                       

भानपुरा सुनील माली के साथ राजकुमार भट्ट की रिपोर्ट
भानपुरा उपरोक्त घटना में बताया जा रहा है कि नई मोरी माता मंदिर के यहां हाइड्रेशन लाइट  पर काम करते हुए रातागुराडिया का एक युवक पर्वत सिंह लाइन पर काम करते हुए हल्का झटका लगने के कारण नीचे गिर गया हुआ गिरने नीचे गिरने से उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई                                                                                                 

होशंगाबाद से अब्दुल अकील खान की रिपोर्ट।  ...                                                                                                                                                                                         
                 होशंगाबाद जिले में शांतिपूर्ण मतदान होने के बाद अब प्रशासन निर्माण कार्यों पर जोर करने लगा है जिले से लेकर जनपद स्तर तक के अधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित कर विकास कार्यों में गति लाने के लिए निर्देशित किया गया है नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर मिश्रा कल शनिवार दोपहर जिले के पिपरिया विकासखंड में निरीक्षण करने के लिए आए उन्होंने अनुभाग के एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी तहसीलदार राजीव कुमार नयाब तहसीलदार मृगेंद्र सिंह सिसोदिया जनपद सीईओ मनीष भारद्वाज को निर्देशित कर कहा कि वह अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करा कर उनकी सीसी जारी  करें प्रशासनिक अधिकारियों ने कहां की अब निर्वाचन का कार समाप्त हो गया है और अब कर्मचारी अपने अपने मूल काम में लग जाएं कार्य के प्रति के  उदासीनता और लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी ज्ञात हो कि जिले के कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने जिला मुख्यालय पर दिनांक 16 मई को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुलाई है इस समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा डोर टू डोर होगी जिस पर बैठक के पूर्व तैयारियां विभाग प्रमुखों ने कर दी हैं गत दिनों पिपरिया जनपद के सीईओ मनीष भारद्वाज ने सचिव सहायक सचिव एडीओ पीसीओ  कार्यालय स्टाफ की बैठक लेकर 16 तारीख के पूर्व निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए अब देखना है कि 16 तारीख के पूर्व जिले की स्थिति क्या होती है ज्ञात हो कि वर्तमान में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बीसी में नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए  निर्माण कार्यों पर  प्रगति लाने के लिए हिदायत दी थी वर्तमान में मध्यप्रदेश में होशंगाबाद जिले की रैंक बहुत खराब है जिससे जिले पर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों की नजरें लगी हुई है अगर समय रहते निर्माण कार्यों  मैं  गति नहीं आती है तो निश्चित है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी पर कार्यवाही की गाज गिर सकती है 

गांधीसागर से दीपसिंह सोलंकी के साथ सुनील माली ...                       
                                                                                                                                                                                        मंदसौर जिले के गांधी सागर  थाने का मामला-ईमानदार एसपी की असली पुलिसिंग को बदनाम कर रहा है एएसआई                                 
                                                                                                                                                                                      गांधी सागर थाना प्रभारी का खासमखास  वाहन चेकिंग के नाम पर लूट रहा आम जनता को                                                                                                                                               
                 प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गांधी सागर टी आई आर सी गौड के खासमखास कहे जाने वाला  ए एस आई  नरेन्द्र सिंह पंवार खुलेआम अपनी वर्दी का कर रहा गलत इस्तेमाल ,खुलकर भ्र्ष्टाचार कर रहा है लोकसभा चुनाव के चलते सभी तरफ वाहन चेकिंग की जा रही है इसी वाहन चेकिंग में ए एस आई अपनी वर्दी का गलत इस्तेमाल कर रहे है और खुलकर भ्र्ष्टाचार कर रहे है
वाहन चैकिंग के नाम पर
आम जनता से 1000 रूपये वसूल किये जा रहे जहाँ उसकी जनता को रशीद भी दे रहे है परंतु रशीद कट्टे पर 500 रूपये लिखे जाते है।बाकी की राशि से अपनी जेब भर रहे है। *तो जनता क्या करें एक और तो कहा जाता है कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और अगर सेवा किस प्रकार के कार्य करेंगे तो और किसी से क्या आशा की जा सकती है ऐसे मामले की गंभीरता से जांच हो और ऐसे भ्रष्टाचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा): प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बिजली विभाग के एसडीओ कामेश्वर ठाकुर व स्टारलिंग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सोमेन सामंता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम समदानी, अंचलाधिकारी राकेश सहाय, बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह सहित सभी पंचायत मुखिया व प्रतिनिधि के साथ बिजली की समस्या पर बैठक की. बैठक में स्टारलिंग कंपनी के जुनियर इंजिनियर आलोक सिंह व विप्लव मंडल द्वारा बताया गया कि प्रखंड के कुल 93 गांवों में  से 76 गांवों में विद्युतिकरण का कार्य कंपनी को मिला है जिसमें 30 गांव में कार्य पूर्ण हो चुका है.                                                                                                                                               

इधर राणाडीह मुखिया कृष्णा दास, शिवपुर पंचायत मुखिया योगेन्द्र राम व कांडी मुखिया विनोद प्रसाद ने जूनियर इंजिनियर के दावा को झुठा बताया.कहा कि प्रखंड के किसी भी पंचायत के किसी भी गांव में विद्युतिकरण का कार्य पूर्ण नही हुआ है. कहीं पोल नही गड़ा तो कहीं तार एलटी नहीं खींचा गया है.कई गांव में लोगों को बीपीएल या एपीएल का कनेक्शन नही दिया गया है. भंडरिया गांव से सुंडीपुर तक बारह वर्ष पूराने पोल व तार में ग्यारह हजार का करंट दे दिया गया जिससे कभी भी बहुत बड़ी हादसा हो सकता है.स्टारलिंग कंपनी द्वारा एक वर्ष से प्रखंड में विद्युतिकरण का काम चल रहा है. किन्तु अभीतक आधा काम ही किया गया है. बीपीएल कनेक्शनधारियों को मुफ्त में एलईडी बल्ब देना था किन्तु किसी लाभुक को बल्ब नही दिया गया. इस पर दोनो जेई को फटकार लगाते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर सोमेन सामंता ने अविलंब सभी लाभुकों को एलईडी बल्ब वितरण का निर्देश दिया. कहा कि प्रखंड में कुल 4,994 लोगों को कनेक्शन दिया जा चुका है. जल्द ही प्रखंड के सभी घरों को विद्युत से जोड़ दिया जाएगा.इधर एसडीओ ने कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने व प्रत्येक बीपीएलधारियों को अविलंब एलईडी बल्ब वितरण करने का निर्देश दिया. मौके पर सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत स्वयंसेवक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

संवाददाता-विवेक चौबे                                                       

गढ़वा : सात ऐसे चिंरजीवी देवता हैं, जो युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। इन्हीं में से एक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम भी हैं। सात मई को अक्षय तृतीया के दिन ही इनकी जयंती मनाई जाती है। आइए जानते हैं भगवान परशुराम से जुड़ी वो सात बड़ी बातें शायद आप अब तक नहीं जानते —

न्याय के देवता थे परुशुराम....

परशुराम भगवान विष्णु के आवेशावतार थे। उनका जन्म भगवान श्रीराम के जन्म से पहले हुआ था। मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन-रात्रि के प्रथम प्रहर में हुआ था। परशुराम जी के जन्म समय को सतयुग और त्रेता का संधिकाल माना जाता है। भगवान शिव के परमभक्त परशुराम जी को न्याय का देवता माना जाता है।

गणपति को भी दिया था दंड....

पौराणिक कथा के अनुसार भगवान परशुराम के क्रोध से स्वयं गणेश जी भी नहीं बच पाये थे। ब्रह्रावैवर्त पुराण के अनुसार, एक बार जब परशुराम जी भगवान शिव के दर्शन करने के लिए कैलाश पर्वत पहुंचे तो भगवान गणेश जी उन्हें शिव से मुलाकात करने के लिए रोक दिया। इस बात से क्रोधित होकर उन्होंने अपने फरसे से भगवान गणेश का एक दांत तोड़ दिया था। जिसके बाद भगवान गणेश एकदंत कहलाने लगे।

हर युग में रहे मौजूद                                                 
रामायण और महाभारत दो युगों की पहचान हैं। रामायण त्रेतायुग में और महाभारत द्वापर में हुआ था। पुराणों के अनुसार एक युग लाखों वर्षों का होता है। ऐसे में देखें तो भगवान परशुराम ने न सिर्फ श्री राम की लीला बल्कि महाभारत का युद्ध भी देखा।

भगवान कृष्ण को दिया था चक्र
रामायण काल में सीता स्वयंवर में धनुष टूटने के पश्चात् परशुराम जी जब क्रोधित हुए और उनका लक्ष्मण से संवाद हुआ तो उसके बाद भगवान श्री राम ने परशुराम जी को अपना सुदर्शन चक्र सौंपा था। वही सुदर्शन चक्र परशुराम जी ने द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण को वापस किया।

कर्ण को दिया था,श्राप....

यह श्राप परशुराम जी ने कर्ण और पितामह भीष्म को अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा भी दी थी। कर्ण ने भगवान परशुराम से झूठ बोलकर शिक्षा ग्रहण की थी। जब यह बात परशुराम जी को पता चली तो उन्होंने कर्ण को श्राप दिया कि जिस विद्या को उसने झूठ बोलकर प्राप्त की है, वही विद्या युद्ध के समय वह भूल जाएगा और कोई भी अस्त्र या शस्त्र नहीं चला पाएगा। भगवान परशुराम का यही श्राप अंतत: कर्ण की मृत्यु का कारण भी बना।

21 बार किया क्षत्रियों का नाश...                         

भगवान परशुराम कभी अकारण क्रोध नहीं करते थे। जब सम्राट सहस्त्रार्जुन का अत्याचार व अनाचार अपनी चरम सीमा लांघ गया तब भगवान परशुराम ने उसे दंडित किया। भगवान परशुराम को जब अपनी मां से पता चला कि ऋषि-मुनियों के आश्रमों को नष्ट और अकारण उनका वध करने वाला दुष्ट राजा सहस्त्रार्जुन ने उनके आश्रम में आग लगा दी और कामधेनु छीन कर ले गया। तब उन्होंने पृथ्वी को दुष्ट क्षत्रियों से रहित करने का प्रण किया। इसके पश्चात् उन्होंने सहस्त्रार्जुन की अक्षौहिणी सेना व उसके सौ पुत्रों के साथ ही उसका भी वध कर दिया। भगवान परशुराम ने 21 बार घूम-घूमकर दुष्ट क्षत्रियों का विनाश किया।

भगवान शिव ने दिया था परशु अस्त्र....

भगवान परशुराम जी की माता का नाम रेणुका और पिता का नाम जमदग्नि ॠषि था। वह अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। परशुराम जी से बड़े तीन भाई थे। उन्होंने पिता की आज्ञा पर अपनी मां का वध कर दिया था। जिसके कारण उन्हें मातृ हत्या का पाप लगा, जो भगवान शिव की तपस्या करने के बाद दूर हुआ। भगवान शिव ने उन्हें मृत्युलोक के कल्याणार्थ परशु अस्त्र प्रदान किया, जिसके कारण वे परशुराम कहलाए।

होशंगाबाद से अब्दुल अकील खान की रिपोर्ट।                           
                                                                                                                                                                                            होशंगाबाद पवारखेड़ा के बीच रात को 2:30 बजे के करीबन केरला एवं झेलम एक्सप्रेस को रोककर अज्ञात महिला से चेन झपटी और पत्थर बरसाए। 
पत्थरबाजी से एक युवक गंभीर घायल हो गया। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं विगत दिनों ऐसी लूट की घटनाएं हो चुकी रेलवे पुलिस सीआरएफ सुरक्षा बल शनिवार रात सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधियों के खिलाफ रेलवे संपत्ति से छेड़छाड़ रेड सिग्नल में गड़बड़ी की । अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

संवाददाता-विवेक चौबे                                                 

 कांडी(गढ़वा)  :  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  भंडरिया,रानाडीह, महुली,मंडरा,महुली,मझिगावां,कोरगायीं,गाड़ा-कसनप,खरौंधा कोआड़ी सहित कई गांवों में गुरुवार व शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने जनसंपर्क अभियान चलाया ।यह  अभियान हाइ स्कूल कांडी के प्रांगण में भगवान परशुराम की जयंती को मनाने को लेकर चलाया गया।जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज का मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।साथ ही भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी 7 मई को होगा।बता दें कि जन सम्पर्क अभियान नवजवान संघर्ष मोर्चा के युवा नेता-छोटन उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया गया।छोटन उपाध्याय ने कहा कि मैं किसी प्रकार के सामाजिक कार्यों में युवाओं के साथ हूँ।इस दौरान ब्राह्मण समाज से मिलकर चंद्रेश मिश्रा ने संदेश देते हुए अपने समाज को एक जुट होने को कहा।साथ ही कहा कि 7 मई को क्षेत्र के सभी ब्राह्मण काफी संख्या में शामिल होकर भगवान परशुराम की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाएं व जयंती मनाने में सहयोग करें।उन्होनें  बताया कि संपर्क अभियान के दौरान ब्राह्मण समाज का समर्थन खूब मिल रहा है।वहीं ब्राह्मण समाज के लोगों ने महाभोग के लिए चावल दाल व नगद सहयोग राशि भी प्रदान किए। मौके पर- बबलू दुबे,रिशु रंजन उपाध्याय सचिन पांडेय, लड्डू पांडेय,अक्षयबर दुबे,छोटू पांडेय, पप्पू दुबे,वेद प्रकाश पाण्डेय,लाला पाण्डेय,ढबु मिश्रा, पुनीत पाण्डेय,जितेन्द्र पाण्डेय,मुरली पाण्डेय सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

 होशंगाबाद से अब्दुल अकील खान की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                 
               होशंगाबाद आज प्रेस दिवस के अवसर पर पिपरिया में पत्रकारों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी को ज्ञापन सौंपकर देश के पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दायर करने के संबंध में पत्रकारों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में कहा गया है कि आज देश में पत्रकारों पर झूठे हत्या हिंसा हत्या के प्रयास लूट जैसे जघन्य अपराधों को बिना जांच किए  अपराध दर्ज किए जा रहे हैं प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और आज देश में इस चौथे स्तंभ से जुड़े पत्रकारों पर मुकदमे दायर हो रहे हैं जिसके विरोध में पत्रकारों द्वारा ज्ञापन सौंपकर महामहिम राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग की है

होशंगाबाद से अब्दुल खान की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                                   
           होशंगाबाद अब से 24 घंटे पूर्व होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर विराम लग जाएगा और पार्टी नेता अब घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर सकेंगे जनसंपर्क करने के लिए किसी भी वाहन एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा एफएसडी दल बनाए गए हैं जोकि निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कारवाही करेंगे 6 मई को होशंगाबाद जिले में मतदान होना है जिसके लिए प्रशासन द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई 

जिला संवाददाता हुसैन खान                                                   

रतलाम /संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रतलाम झाबुआ के लिए आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस प्रेक्षक डॉ. एस.के. गाधवी ने रतलाम आकर मतदान केंद्र देखें। उन्होंने रतलाम के समीपस्थ नगरा में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी मौजूद थे।

प्रेक्षक द्वारा रतलाम के हाकमवाड़ा तथा शैरानीपुरा के मतदान केंद्र 143 तथा146 का भी निरीक्षण किया गया। दो बत्ती स्थित स्टेशन रोड थाने पर प्रेक्षक द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से लोकसभा निर्वाचन के संबंध में आदर्श आचरण संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर की गई कार्यवाईयों की जानकारी प्राप्त की गई। उनके द्वारा वल्नरेबल क्षेत्रों एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों की जानकारी प्राप्त की गई। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु जिले को उपलब्ध होने वाले फोर्स की जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई। इसके अलावा क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर की जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया।                                                                     

युवा जिला अध्यक्ष हेमन्त बंदेवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सेन समाज छिंदवाड़ा द्वारा संत शिरोमणि नंदा जी सेन महाराज की 719 वी जयंती सामाजिक बंधुओं ने हवन पूजन कर प्रसाद वितरण करके भवपूर्ण ढ़ंग से जयंती मनाई गईं और सेन जी महाराज से सामाजिक बंधुओं के लिए सुख, समृद्धि देने की कामना की गई । इस अवसर पर बरिस्ट संरक्षक श्री परसराम बंदेवार जी, श्री देवकरण बोरकर जी, श्री राजकुमार बंदेवार जी दिनेश बंदेवार जी, सागर बंदेवार जी , गोविंद बंदेवार जी, नागेंद्र बंदेवार जी, हेमन्त बंदेवार जी, बंटी श्रीवास जी, अशोक सराठे जी, दिनेश बंदेवार जी, एन कुमार बंदेवार जी, दीपक राज बंदेवार जी, पवन बंदेवार जी, दीपक बंदेवार जी , प्रमोद बंदेवार जी और सामाजिक बंधु उपस्थित रहे            

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ...                                   
                                                                                                                                                                                  गढ़चिरौली।छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने बुधवार को आईईडी ब्‍लास्‍ट किया, जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। ऐसी भी खबर है कि घटनास्थल पर फिलहाल नक्सलियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ जारी है। गढ़चिरौली में यह धमाका घने जंगलों के बीच हुआ है। घटना के वक्त सी 60 कमांडो की यूनिट का दस्ता वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया| 
इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर नक्सलियों ने हमला किया था. नक्सलियों द्वारा CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर किए गए IED ब्लास्ट की चपेट में कई जवान आए थे| महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में माओवादियों ने पुलिस की गाड़ी को उस वक्त निशाना बनाया जब पुलिस की टीम उस जगह जा रही थी, जहां सुबह में ही नक्सलियों ने करीब 25 से 30 गाड़ियों को आग के हवाले किया था|  पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। इलाके में पुलिस और नक्‍सिलयों के बीच गोलीबारी भी जारी है। यह पिछले एक माह में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया दूसरा बड़ा नक्‍स‍ली हमला है।
गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों पर नक्‍सल हमला ऐसे समय पर हुआ है, जबकि देशभर में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया जारी है। नक्‍सली चुनाव का अक्‍सर विरोध करते रहे हैं और ऐसे में उनकी इस करतूत को चुनाव प्रक्रिया बाधित करने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है।

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ....                                       
                                                                                                                                                                                   भोपाल।चुनाव आयोग ने भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर तीन दिन की रोक लगाई. यह रोक कल सुबह 6 बजे से लागू होगी. आयोग ने यह फैसला साध्वी के दिवंगत एटीएस चीफ हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद को लेकर दिए बयान पर लिया। 
गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर ने हेमंत करकरे की शहादत को अपने द्वारा दिए गए श्राप का नतीजा बताते हुए कहा था, "उन दिनों मैं मुंबई जेल में थी। जांच आयोग ने सुनवाई के दौरान एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को बुलाया और कहा कि जब प्रज्ञा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है तो उन्हें छोड़ क्यों नहीं देते. तब हेमंत ने कई तरह के सवाल पूछे, जिस पर मैंने जवाब दिया कि इसे भगवान जाने. इस पर करकरे ने कहा कि 'तो, क्या मुझे भगवान के पास जाना होगा'."
प्रज्ञा ने कहा था, "उस समय मैंने करकरे से कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था और सवा माह के भीतर ही आतंकवादियों ने उसे मार दिया था. हिदू मान्यता है कि परिवार में किसी का जन्म या मृत्यु होने पर सवा माह का सूतक लगता है. जिस दिन करकरे ने सवाल किए, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था, जिसका अंत आतंकवादियों द्वारा मारे जाने के साथ हुआ."
26 नवंबर, 2008 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला किया था. इन आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए हेमंत करकरे शहीद हुए थे। विवादित बयान का चौतरफा विरोध होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर को यू-टर्न लेना पड़ा था और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए अपना बयान वापस लिया था.

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ..                                         
                                                                                                                                                                                      भोपाल।चुनाव आयोग ने भोपाल लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयानों पर कार्रवाई करते हुए 72 घंटे का  प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग के इस कदम पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने स्वागत करते हुए साध्वी का नामांकन रद्द करने की मांग की है। 
उन्होंंने ट्विट कर लिखा है कि, चुनाव आयोग का यह निर्णय अभिनंदनीय है । भाजपा साम्प्रदायिक विद्वेष की राजनीति करने वालों तथा आतंकवाद के आरोपियों को जब उम्मीदवार बनाएगी तब ऐसा होना स्वाभाविक है। आदर्श लोकतान्त्रिक मूल्यों की स्थापना व संरक्षण हेतु इस प्रकार के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द करना श्रेयस्कर होगा ।
दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में एटीएस चीफ शहीद हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद के ढांचे के बारे में विवादित बयान दिए थे। हेमंत करकरे की शहादत को अपने द्वारा दिए गए श्राप का नतीजा बताते हुए कहा था, "उन दिनों मैं मुंबई जेल में थी। जांच आयोग ने सुनवाई के दौरान एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को बुलाया और कहा कि जब प्रज्ञा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है तो उन्हें छोड़ क्यों नहीं देते. तब हेमंत ने कई तरह के सवाल पूछे, जिस पर मैंने जवाब दिया कि इसे भगवान जाने। इस पर करकरे ने कहा कि 'तो, क्या मुझे भगवान के पास जाना होगा'."
प्रज्ञा ने कहा था, "उस समय मैंने करकरे से कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था और सवा माह के भीतर ही आतंकवादियों ने उसे मार दिया था. हिदू मान्यता है कि परिवार में किसी का जन्म या मृत्यु होने पर सवा माह का सूतक लगता है. जिस दिन करकरे ने सवाल किए, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था, जिसका अंत आतंकवादियों द्वारा मारे जाने के साथ हुआ.

संवाददाता मौ.हुसैन खान                                                 


भोपाल/अवधपुरी इलाके में बुधवार रात एक युवक ने डीएसपी को घर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे,वहां डॉक्टर ने डीएसपी को मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की मां सायबर सेल में हवलदार के पद पर है। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है, हालांकि अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

अवधपुरी पुलिस के मुताबिक गोरेलाल अहिरवाल (60), ए-196 अवधपुरी में परिवार के साथ रहते थे। वह पीएचक्यू की सीआईडी शाखा में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। डीएसपी अहिरवाल शाम करीब 7 बजे अपने घर पर थे। इस दौरान उनका पारिवारिक मित्र हिमांशु प्रताप सिंह उनके घर पहुंचा।

किसी मुद्दे पर हिमांशु का उनसे विवाद हो गया। हिमांशु पहले कमरे से निकलकर घर के गेट की तरफ बढ़ा। इसके बाद पिस्टल निकालकर डीएसपी अहिरवार को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। परिजन उन्हें लेकर अरेरा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद डीएसपी को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद हिमांशु मौके से फरार हो गया। हिमांशु नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में रहता है। उसकी मां अर्चना सिंह सायबर सेल में हवलदार के पद पर पदस्थ है।

3 अप्रैल को हुई थी बायपास सर्जरी

शहर के विभिन्न थानों में सब इंस्पेक्टर, टीआई रहे जीएल अहिरवाल को वर्ष 2014 में हार्ट अटैक आया था। वह तीन साल से पीएचक्यू की सीआईडी शाखा में पदस्थ थे। 3 अप्रैल को उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही आईजी जयदीप प्रसाद, डीआईजी इरशाद वली। आईजी सीआईडी आईपी कुलश्रेष्ठ, डी श्रीनिवास वर्मा, एसपी सीआईडी अरविंद सक्सेना सहित अन्य आला अफसर अस्पताल पहुंच गए और अहिरवाल के परिजनों को ढांढस बंधाया। आईजी जयदीप प्रसाद के मुताबिक हत्या का केस दर्ज कर आरोपित हिमांशु प्रताप सिंह की तलाश की जा रही है

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.