कांडी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा): प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बिजली विभाग के एसडीओ कामेश्वर ठाकुर व स्टारलिंग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सोमेन सामंता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम समदानी, अंचलाधिकारी राकेश सहाय, बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह सहित सभी पंचायत मुखिया व प्रतिनिधि के साथ बिजली की समस्या पर बैठक की. बैठक में स्टारलिंग कंपनी के जुनियर इंजिनियर आलोक सिंह व विप्लव मंडल द्वारा बताया गया कि प्रखंड के कुल 93 गांवों में  से 76 गांवों में विद्युतिकरण का कार्य कंपनी को मिला है जिसमें 30 गांव में कार्य पूर्ण हो चुका है.                                                                                                                                               

इधर राणाडीह मुखिया कृष्णा दास, शिवपुर पंचायत मुखिया योगेन्द्र राम व कांडी मुखिया विनोद प्रसाद ने जूनियर इंजिनियर के दावा को झुठा बताया.कहा कि प्रखंड के किसी भी पंचायत के किसी भी गांव में विद्युतिकरण का कार्य पूर्ण नही हुआ है. कहीं पोल नही गड़ा तो कहीं तार एलटी नहीं खींचा गया है.कई गांव में लोगों को बीपीएल या एपीएल का कनेक्शन नही दिया गया है. भंडरिया गांव से सुंडीपुर तक बारह वर्ष पूराने पोल व तार में ग्यारह हजार का करंट दे दिया गया जिससे कभी भी बहुत बड़ी हादसा हो सकता है.स्टारलिंग कंपनी द्वारा एक वर्ष से प्रखंड में विद्युतिकरण का काम चल रहा है. किन्तु अभीतक आधा काम ही किया गया है. बीपीएल कनेक्शनधारियों को मुफ्त में एलईडी बल्ब देना था किन्तु किसी लाभुक को बल्ब नही दिया गया. इस पर दोनो जेई को फटकार लगाते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर सोमेन सामंता ने अविलंब सभी लाभुकों को एलईडी बल्ब वितरण का निर्देश दिया. कहा कि प्रखंड में कुल 4,994 लोगों को कनेक्शन दिया जा चुका है. जल्द ही प्रखंड के सभी घरों को विद्युत से जोड़ दिया जाएगा.इधर एसडीओ ने कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने व प्रत्येक बीपीएलधारियों को अविलंब एलईडी बल्ब वितरण करने का निर्देश दिया. मौके पर सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत स्वयंसेवक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

संवाददाता-विवेक चौबे                                                       

गढ़वा : सात ऐसे चिंरजीवी देवता हैं, जो युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। इन्हीं में से एक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम भी हैं। सात मई को अक्षय तृतीया के दिन ही इनकी जयंती मनाई जाती है। आइए जानते हैं भगवान परशुराम से जुड़ी वो सात बड़ी बातें शायद आप अब तक नहीं जानते —

न्याय के देवता थे परुशुराम....

परशुराम भगवान विष्णु के आवेशावतार थे। उनका जन्म भगवान श्रीराम के जन्म से पहले हुआ था। मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन-रात्रि के प्रथम प्रहर में हुआ था। परशुराम जी के जन्म समय को सतयुग और त्रेता का संधिकाल माना जाता है। भगवान शिव के परमभक्त परशुराम जी को न्याय का देवता माना जाता है।

गणपति को भी दिया था दंड....

पौराणिक कथा के अनुसार भगवान परशुराम के क्रोध से स्वयं गणेश जी भी नहीं बच पाये थे। ब्रह्रावैवर्त पुराण के अनुसार, एक बार जब परशुराम जी भगवान शिव के दर्शन करने के लिए कैलाश पर्वत पहुंचे तो भगवान गणेश जी उन्हें शिव से मुलाकात करने के लिए रोक दिया। इस बात से क्रोधित होकर उन्होंने अपने फरसे से भगवान गणेश का एक दांत तोड़ दिया था। जिसके बाद भगवान गणेश एकदंत कहलाने लगे।

हर युग में रहे मौजूद                                                 
रामायण और महाभारत दो युगों की पहचान हैं। रामायण त्रेतायुग में और महाभारत द्वापर में हुआ था। पुराणों के अनुसार एक युग लाखों वर्षों का होता है। ऐसे में देखें तो भगवान परशुराम ने न सिर्फ श्री राम की लीला बल्कि महाभारत का युद्ध भी देखा।

भगवान कृष्ण को दिया था चक्र
रामायण काल में सीता स्वयंवर में धनुष टूटने के पश्चात् परशुराम जी जब क्रोधित हुए और उनका लक्ष्मण से संवाद हुआ तो उसके बाद भगवान श्री राम ने परशुराम जी को अपना सुदर्शन चक्र सौंपा था। वही सुदर्शन चक्र परशुराम जी ने द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण को वापस किया।

कर्ण को दिया था,श्राप....

यह श्राप परशुराम जी ने कर्ण और पितामह भीष्म को अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा भी दी थी। कर्ण ने भगवान परशुराम से झूठ बोलकर शिक्षा ग्रहण की थी। जब यह बात परशुराम जी को पता चली तो उन्होंने कर्ण को श्राप दिया कि जिस विद्या को उसने झूठ बोलकर प्राप्त की है, वही विद्या युद्ध के समय वह भूल जाएगा और कोई भी अस्त्र या शस्त्र नहीं चला पाएगा। भगवान परशुराम का यही श्राप अंतत: कर्ण की मृत्यु का कारण भी बना।

21 बार किया क्षत्रियों का नाश...                         

भगवान परशुराम कभी अकारण क्रोध नहीं करते थे। जब सम्राट सहस्त्रार्जुन का अत्याचार व अनाचार अपनी चरम सीमा लांघ गया तब भगवान परशुराम ने उसे दंडित किया। भगवान परशुराम को जब अपनी मां से पता चला कि ऋषि-मुनियों के आश्रमों को नष्ट और अकारण उनका वध करने वाला दुष्ट राजा सहस्त्रार्जुन ने उनके आश्रम में आग लगा दी और कामधेनु छीन कर ले गया। तब उन्होंने पृथ्वी को दुष्ट क्षत्रियों से रहित करने का प्रण किया। इसके पश्चात् उन्होंने सहस्त्रार्जुन की अक्षौहिणी सेना व उसके सौ पुत्रों के साथ ही उसका भी वध कर दिया। भगवान परशुराम ने 21 बार घूम-घूमकर दुष्ट क्षत्रियों का विनाश किया।

भगवान शिव ने दिया था परशु अस्त्र....

भगवान परशुराम जी की माता का नाम रेणुका और पिता का नाम जमदग्नि ॠषि था। वह अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। परशुराम जी से बड़े तीन भाई थे। उन्होंने पिता की आज्ञा पर अपनी मां का वध कर दिया था। जिसके कारण उन्हें मातृ हत्या का पाप लगा, जो भगवान शिव की तपस्या करने के बाद दूर हुआ। भगवान शिव ने उन्हें मृत्युलोक के कल्याणार्थ परशु अस्त्र प्रदान किया, जिसके कारण वे परशुराम कहलाए।

संवाददाता-विवेक चौबे                                                 

 कांडी(गढ़वा)  :  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  भंडरिया,रानाडीह, महुली,मंडरा,महुली,मझिगावां,कोरगायीं,गाड़ा-कसनप,खरौंधा कोआड़ी सहित कई गांवों में गुरुवार व शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने जनसंपर्क अभियान चलाया ।यह  अभियान हाइ स्कूल कांडी के प्रांगण में भगवान परशुराम की जयंती को मनाने को लेकर चलाया गया।जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज का मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।साथ ही भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी 7 मई को होगा।बता दें कि जन सम्पर्क अभियान नवजवान संघर्ष मोर्चा के युवा नेता-छोटन उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया गया।छोटन उपाध्याय ने कहा कि मैं किसी प्रकार के सामाजिक कार्यों में युवाओं के साथ हूँ।इस दौरान ब्राह्मण समाज से मिलकर चंद्रेश मिश्रा ने संदेश देते हुए अपने समाज को एक जुट होने को कहा।साथ ही कहा कि 7 मई को क्षेत्र के सभी ब्राह्मण काफी संख्या में शामिल होकर भगवान परशुराम की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाएं व जयंती मनाने में सहयोग करें।उन्होनें  बताया कि संपर्क अभियान के दौरान ब्राह्मण समाज का समर्थन खूब मिल रहा है।वहीं ब्राह्मण समाज के लोगों ने महाभोग के लिए चावल दाल व नगद सहयोग राशि भी प्रदान किए। मौके पर- बबलू दुबे,रिशु रंजन उपाध्याय सचिन पांडेय, लड्डू पांडेय,अक्षयबर दुबे,छोटू पांडेय, पप्पू दुबे,वेद प्रकाश पाण्डेय,लाला पाण्डेय,ढबु मिश्रा, पुनीत पाण्डेय,जितेन्द्र पाण्डेय,मुरली पाण्डेय सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला पंचायत के लमारी खुर्द गांव निवासी-लाल मोहम्मद अंसारी के घर में लगी आग।उक्त खबर रविवार के दिन 11 बजे की है।भुक्तभोगी ने जानकारी देते हुए कहा कि पोखरा-पाटन खपड़ैल घर था।घर में रखे गए सारा समान भी जल कर राख हो गया।आग लगने की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।डीजल पम्प की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।तबतक काफी देर हो चुकी थी,जिससे कि पीड़ित को बहुत बड़ा नुकसान होने की संभावना है।                                                                                                                                                     

संवाददाता-विवेक चौबे
                                                                             
कांडी(गढ़वा) : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर थाना क्षेत्र के सभी 6 कलस्टर पर सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं।वहीं चुनाव को लेकर प्रखंड के सभी 69 बुथों पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। चुनाव को लेकर प्रखंड में 6 कलस्टर  प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी , उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला , उच्च विद्यालय गरदाहा , म. वि. राणाडीह, म. वि. खरौन्धा , प्रा. वि. पतिला बनाया गया है।सभी कलस्टर पर पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी है व उनकी सुरक्षा के लिए सभी कलस्टर पर  पुलिस बल भी पहुंच चुकी है। बीडीओ गुलाम समदानी ने बताया कि कलस्टर सहित सभी मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी व सुरक्षा बलों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन बनाने के लिए संयोजिका के नेतृत्व में रसोइया की प्रतिनियुक्ति किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी दिपक कुमार ने सभी कलस्टर का दौरा किया, उन्होंने बताया कि सभी कलस्टर सहित मतदान केन्द्र पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा सघन दौरा

संवाददाता-विवेक चौबे                           

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र के मतदाताओं ने हर्षोल्लास के साथ मतदान कर लोकतंत्र का महापर्व मनाया।लोकतंत्र महापर्व पर 29 अप्रैल अर्थात सोमवार को प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों व गांवों के बूथ पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़।प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कुल छः क्लस्ट व 69 मतदान केंद्र बनाए गए थे।सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात थी।कांडी पुलिस भी सख्त दिखी।प्रखण्ड क्षेत्र के लमारी कला पंचायत के ग्राम-सननी में स्थित प्राथमिक विद्यालय,बूथ संख्या-63 पर 12:47 बजे तक 417 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-868 है,बाद में 03:54 बजे तक 431 मतदाताओं ने मतदान किया।बलियारी पंचायत के ग्राम-बरवाडीह,बूथ संख्या-19 पर 01:40 बजे तक 500 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-862 है।लमारी कला पंचायत के ग्राम-हरिगावां,बूथ संख्या-64 पर 03:05 बजे तक 530 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकी कुल मतदाताओं की संख्या-864 है।ग्रामपंचायत-खुटहेरिया,बूथ संख्या-51 पर 03:14 बजे तक 533 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-1007 है।कांडी मध्य विद्यालय,बूथ संख्या-04 पर 03:25 बजे तक 581 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-1109 है,बाद में 03:50 बजे तक 56.62 प्रतिशत वोट पड़े।ग्रामपंचायत-शिवपुर के बूथ संख्या-45 पर 56 प्रतिशत व बूथ संख्या 46 पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ।वहीं बूथ संख्या-19 पर 541 मतदाताओं ने मतदान किया,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-862 है। 
 बूथ संख्या-19 पर 99 वर्षीय एक बृद्ध महिला-राजमणि कुवंर भी मतदान करते दिखीं। बूथ संख्या-04 व 05 को आदर्श बूथ बनाया गया था।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी व थाना प्रभारी-दीपक कुमार ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।बता दें कि बूथ संख्या-04 पर तकरीबन 02:20 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनमे तकनीकी खराबी के कारण लगभग 50 मिनट तक मतदान बाधित रहा।इस प्रकार सभी बूथों पर मतदाताओं ने लोकतंत्र के अधिकार का प्रयोग किया।यह भी बता दें कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था प्रत्येक बूथों पर की गई थी,जिससे कि दिव्यांग मतदाता भी अपने अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर शिवपुर निवासी-99 वर्षीय गोरखनाथ पाण्डेय ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग बूथ संख्या-45 पर पैदल पहुंच कर किया।99 वर्ष की उम्र में गोरखनाथ पाण्डेय ने सायद मतदाताओं को बता दिया कि मतदान करना बहुत जरूरी है ।खबर लिखे जाने तक प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत लोकतंत्र महापर्व शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।     

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : सोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के खेल के मैदान में महागठबंधन का जनसभा होने वाला था।स्थानीय पत्रकार बंधु समाचार संकलन करने के लिए पहुंचे थे।पत्रकारों ने देखा कि जो पत्रकार दीर्घा बना था, उसमे कार्यकता हीं भर गए थे।हद तो तब हो गई,जब पत्रकार फोटो लेने जाते तो वहां उपस्थित कार्यकर्ता 'पत्रकार' की ही कुर्सी ले लेते।ऐसी स्थिति में या तो पत्रकार चिलचिलाती धूप में खड़े होकर न्यूज कवर करते या फिर गठबंधन के कार्यकर्ताओं से झगड़ा करते।इस प्रकार कई कमियों को देखते हूए पत्रकारो ने जनसभा का विरोध किया।बताते चलें कि महागठबंधन में प्रारम्भ से ही इस प्रकार की हरकत देखने को मिल रही है।बाद में क्या होगा संदेहात्मक ही है।प्रायः ऐसा माना जाता है कि पत्रकार संविधान के अनुसार चौंथा स्तंभ है।जब चौंथे स्तंभ का मान-सम्मान नही तो फिर आखिरकार पत्रकार समाचार संकलन कैसे करेंगे।बड़ी अफसोस के साथ जाहिर है कि महागठबंधन,कार्यकर्ता व व्यवस्थापक में इससे बड़ी कमी कुछ भी नहीं हो सकती।पत्रकार को सम्मान चाहिए,क्योंकि पत्रकार समाज का दर्पण है।जो राजनीतिक पार्टी पत्रकारों के लिए कुर्सी की भी व्यवस्था उपलब्ध नहीं कर सकती,वह पार्टी देश क्या चलाएगी।यह एक हास्यपद ही है महागठबंधन की।विरोध करने वालो में पत्रकार-रामरंजन सिन्हा,उपेन्द्र दूबे,विजय पाण्डेय , अमरेन्द्र पंडित,अनुप सिंह,अरूण चौबे,दुर्गेश सिंह,ब्रजेश पाण्डेय,वरुण शर्मा शामिल थे।

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा)  : आचार सहिंता लागू होने के इतने दिनों के बाद भी जिले के जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ी में नेम प्लेट लगाकर धड़ल्ले से घूमते चल रहे हैं।बताते चलें कि गुरुवार को डंडा प्रखंड के जिप सदस्य अपनी गाड़ी पर कांडी में घूमते देखे गए।जबकि कांडी थाना के सामने चल रहे वाहन जांच में भी उक्त गाड़ी को नही रोका गया।जांच कर रहे मजिस्ट्रेट-डॉ मोहन प्रसाद ने बताया कि मुझे इसके लिए कोई निर्देश प्राप्त नही है।मैं वाहन जांच में अवैध पैसा व हथियार की जांच कर रहा हूँ।

संवाददाता-विवेक चौबे                                               

कांडी(गढ़वा)  : प्रखंड के लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित कि गयी, जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष-श्रीकांत पाण्डेय ने की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री-रामचंद्र चंद्रवंशी की उपस्थिति में पलामू लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी-बीडी राम को  विजयी बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान ही सात महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री-रामचन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि लोक सभा चुनाव में भाजपा द्वारा 400 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें आदरनीय नरेंद्र मोदी , अमित शाह व रघुवर दास को देखना है व भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सांसद की विजय में ही मेरा विजय छुपा हुआ है।उन्होंने कहा कि कांडी के तेरहों  पंचायत में हम जनसंपर्क चलायेंगे। उन्होंने सभी से नामांकन में डालटनगंज चलने की अपिल की। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष-मुन्ना तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि चौपाल के माध्यम से यूवा मोर्चा को सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जबादेही दी गई है। हम सब युवा कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि नया भारत बनाने के लिए फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाना जरूरी है। बीस सूत्री अध्यक्ष -रामलाला दूबे ने सभी पंचायतों के शक्ति केन्द्र प्रमुख व पन्ना प्रमुख को दिन रात मेहनत करने की सलाह दी। सभा का संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष-रामलाला दूबे ने किया।जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह ने किया। सभा को यूवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी,कांडी मुखिया विनोद प्रसाद , भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय नेता गुड्डू सिंह , सांसद प्रतिनिधि रामलखन प्रसाद , प्रेमानंद त्रिपाठी , वीर दूबे सहित अन्य ने भी संबोधित किया।मौके पर प्रविण सिंह, राजेंद्र पाण्डेय, भोला मेहता, मुखिया-कृष्णा दास , सतेन्द्र चौबे , युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह , रामलखन चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संवाददाता-विवेक चौबे                                                           

कांडी(गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के रपूरा गांव निवासी प्रद्युम्न सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार सिंह 17 जनवरी से ही लापता है.गढ़वा व्यवहार न्यायालय में लापता बालक सौरभ कुमार सिंह के पिता प्रद्युम्न सिंह ने परिवाद दायर करते हुए गांव के ही दो युवक पर अपने नाबालिक पुत्र को बहला-फुसला कर घर से भगाने का आरोप लगाया है. फरवरी में गढ़वा व्यवहार न्यायालय में दायर परिवाद में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि पहले नाबालिक  सौरभ को उसके गांव के ही दो युवक अनेक प्रलोभन देते हुए तैयार किये व कर्नाटक के बंगलुरु ले गये. जब लोगों से संपर्क किया गया तो पता चला कि सौरभ वहां से घर के लिए चल दिया है. किन्तु वह अभीतक घर नहीं पहुंचा. न्यायालय द्वारा भवनाथपुर थाना को सौरभ के केस की जांच के लिए आदेश भी दिया जा चुका है. जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए भवनाथपुर थाना प्रभारी ने जांच पदाधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है.इधर सौरभ के माता-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. उसके पिता ने लोगों से अपील करके हुए कहा कि जिन्हे भी उनके पुत्र की जानकारी मिले वे तत्काल उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 8987714176, 8987714178,
7766856706,
7759803968 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं.
बतौर प्रद्युम्न सिंह उनके लड़के सौरभ कुमार सिंह की उम्र 15 वर्ष, रंग गेहूंआ तथा लंबाई लगभग 5 फीट है. सौरभ की मां अनिता देवी ने भी लोगों से मार्मिक अपील करते हुए अपने बेटे की कुशल छेम की जानकारी उपरोक्त मोबाइल नंबर पर देने की आग्रह की है.

संवाददाता-विवेक चौबे                                                 

बवासीर का इलाज कराने गए मरीज का निकाल दिया बच्चेदानी व अपेंडिक्स



कांडी(गढ़वा): डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। लेकिन डॉक्टर ही जब मरीज़ों की जान के साथ खिलवाड़ करने लगे तो मरीज स्वस्थ होने के बजाए सीधा स्वर्ग सिधार जाता है। जी हां! एक ऐसा ही कारनामा उजागर हुआ है। डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक मरीज की जान जाते-जाते बच गई। उक्त मामला हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डूमरसोता गांव निवासी 35 वर्षीया मरीज लवकुश देवी से जुड़ा हुआ है। मरीज के अनुसार वह एक माह पहले बावासीर की इलाज के लिए गढ़वा के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर नाथुन साह के निजी क्लिनिक नवनीत हेल्थकेयर सेंटर में गई थी। जहां डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के बाद डॉक्टर ने बताया कि तुम्हारे बच्चेदानी में सूजन व अपेंडिक्स पक गया है, जो कभी भी फट सकता है। डॉक्टर ने बवासीर से पहले उक्त दोनों रोग का ऑपरेशन कराने की सलाह दिया। मरीज के अनुसार एक रोग का ईलाज का खर्च आठ हजार रुपये बताया। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने पांच हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद लवकुश की ऑपरेशन रविवार की रात कर दी गई। ऑपरेशन के अगले दिन मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टर नाथुन के सलाह पर उसे बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी स्थित मेडविन हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहाँ के डॉक्टरों ने जब ईलाज से पहले जांच कराई तो मरीज के लिए बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया। वहाँ डॉक्टर ने बताया कि  लवकुश की पथरी व अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान पैखाना की नली को ही बंद कर दिया गया है। इतना सुनते ही मरीज व उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लवकुश की बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी के डॉक्टर ने करीब तीन लाख रुपये का खर्च बताया। इसके बाद लवकुश के पति नंदू पटवा ने कर्ज लेकर व गहने बेंचकर पत्नी का ईलाज शुरू कराया। इसके बाद उक्त मामले में गलत ऑपरेशन करने व ईलाज में पड़ रही खर्च में सहयोग की अपेक्षा लेकर जब नंदू डॉ. नाथुन के पास गए तो उन्होंने मामला टाल मटोल करते हुए नंदू से बाद में बात करने की बात कह कर मामला टाल दिया। फिलवक्त लवकुश का ईलाज वाराणसी से चल रहा है। भुक्तभोगी का कहना है मेरी आर्थिक स्थिति दयनीय है। गलत ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ही उचित ईलाज का खर्च वहन करें।

क्या बोले डॉक्टर
उक्त संबंध में डॉ. नाथुन साह ने बताया कि मेरे ऑपरेशन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। पैखाना की नली को सिल देने का आरोप गलत है। पेट के अंदर आंत में गड़बड़ी हो गई थी। उस मरीज के ईलाज में जितना खर्च आएगा, मैं वहन करूंगा। साथ ही मरीज को साथ में ईलाज के लिए वाराणसी ले जाऊंगा।

स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले के मरीजों से होता है खिलवाड़
सूबे के स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने की जिम्मेवारी वजीरे सेहत रामचंद्र चंद्रवंशी को है। लेकिन उनके गृह जिला गढ़वा के कई नामी गिरामी निजी क्लिनिक व नर्सिंग होम में कई बार मरीजों के साथ संगीन खिलवाड़ होते रहा है। जिसमें कई लोग जान से हांथ धो चुके है। लेकिन आज तक उक्त मामले में किसी डॉक्टर या निजी अस्पतालों पर समुचित करवाई नहीं हो सकी। कई बार मरीजों का ईलाज डाक्टरों के लिए व्यापार का नमूना बनकर सामने आते रहा है। साथ ही प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम इस तरह का कारोबार फलफूल रहा है

काम न आया आयुष्मान कार्ड
देश के प्रत्येक गरीबों का पांच लाख तक मुफ्त में ईलाज के लिए प्रधानमंत्री की ओर से जारी आयुष्मान भारत कार्ड भी भी नंदू की पत्नी की ईलाज में काम नहीं आया। नंदू के अनुसार पत्नी की ईलाज का खर्च कम पड़ने पर उसने डॉक्टर को आयुष्मान कार्ड दिखाकर ईलाज करने की अपील किया। इस पर डॉक्टर ने उक्त योजना का लाभ की सुविधा नहीं होने की बात कह कर मरीज से नगद पैसे लिए। इसके अलावा वाराणसी में भी नगद पैसे देकर ही ईलाज कराया जा रहा है।

उक्त संबंध में सीएस डॉ. एन. के. रजक को लगाया गया लेकिन उन्होने फोन रीसिव नही किया.

इधर कांग्रेसी नेता सह विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपने काम से फुर्सत मिले तब न स्वास्थ्य विभाग  की समीक्षा करेंगें. स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला में डाक्टरों द्वारा लागातार गरीब के जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जो बहुत ही दु:खद है.

संवाददाता-विवेक चौबे                                                     

कांडी(गढ़वा) :  थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-खरौंधा निवासी-रामकिशुन मेहता के खलिहान में आग लग गई। खलिहान में मवेशियों के लिए चारा के रूप में पौटा था,जो जल गया। वहीं झोपड़ी में रखे गए चारपाई,विस्तर,वस्त्र, बास,खाने-पीने के सामग्री सहित अन्य जरूरतमंद चीजें भी जलकर राख हो गई।उक्त भुक्तभोगी के घर के निकट राजेश मेहता का खपरैल मकान था।तेज लपटों के कारण राजेश मेहता के घर मे भी आग लग गई,जिसमें चारपाई,विस्तर,वस्त्र,खाने-पीने के सामग्री सहित अन्य जरूरतमंद चीजें भी जल गयीं। बता दें की आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए तेजी से घटनास्थल पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने डीजल पंप चालू करके आग बुझाने में कामयाब रहे।उक्त खबर सुनकर मुखिया प्रतिनिधि-मुन्ना ठाकुर भुक्तभोगी के घर पहुंचे।उन्होंने बताया कि उक्त दोनों अगलगी में लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति जल गई।फिलहाल मुन्ना ठाकुर ने एक हजार नगद राशि दी।उन्होंने बताया कि दोनों भुक्तभोगी पूर्व से ही निर्धन परिवार से हैं।अगलगी में भुक्तभोगियों के पास खाने-पीने का सामग्री भी जल गया।भुक्तभोगियों को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध तत्काल कराया जा रहा है।साथ ही आस्वाशन देते हुए कहा कि इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी से भी बात कर रहा हूँ।मौके पर- रवी मेहता विरेंद्र मेहता अनिल मेहता,मनोज ठाकुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।                                                     

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-पतहरिया के ग्राम-शिवरी में स्थित पीपल वृक्ष के समीप चापाकल खराब है।ऐसा समझा जाता है कि जल ही जीवन है।जल के बिना कुछ भी सम्भव नहीं।उक्त विषय की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि जबसे चापाकल लगा है तब से लेकर अभी तक किसी ने उस कल पर पानी नहीं पिया।चुकी चापाकल में छोटा पाइप लगा है,जिसके कारण पानी सदैव गंदा आता है।गंदा पानी भी आना तो दूर अब चापाकल में हैंडल तक भी गायब है।यहां के लोगों को पानी की सबसे बड़ी समस्या है।ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल के लिए फर्श भी नहीं बनाया गया है।साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि पीपल वृक्ष के पास दशगात्र वैग्रह भी किया जाता है।बताते चलें कि उक्त चापाकल मुख्य सड़क पर स्थित है।इस मुख्य सड़क से हजारों गुजरने वाले यात्री को भी इस कल का पानी नसीब नहीं ।ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल तो दूर पंचायत में सोलर लाइट भी नहीं लगाया गया है।इस पंचायत में कोई विकास नहीं हुआ है अबतक।जबकि इस पंचायत की मुखिया-रिंकी देवी हैं।सवाल यह उठता है कि रिंकी देवी के द्वारा अपने कार्यकाल में क्या कार्य हुआ।ग्रामीणों ने आक्रोशित होते हुए कहा कि पानी की समस्या से यहां के ग्रामीणों को निजात दिलाया जाए।मौके पर-धनन्जय पासवान,नितिन पासवान,मुकेश पासवान,कोशिला देवी,समुद्री देवी,उदय पासवान,शशिकांत पासवान,इंदल साह, रंजीत पासवान,विक्की कुमार,रमेश पासवान,दिलीप पासवान,नीरज मिश्रा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।           

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-कुशहा में अवस्थित विद्यालय में मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।बताते चलें कि ग्राम-कुशहा से लेकर ग्राम-बेलोपाती तक उक्त अभियान चलाया गया,जिसमें बड़ी संख्या में अध्ययनरत विद्यार्थी भी शामिल रहे।मौके पर-प्रधानाध्यापक-प्रभात रंजन सिंह उर्फ टप्पू सिंह,शिक्षक-दीपक कुमार,शिक्षिका-रेणु बाला सिंह,रेणु कुमारी,अध्यक्ष-मनोज कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे।

रिपोर्ट : विवेक चौबे                             

गढ़वा : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सैनिकों व उनपर हमले को लेकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी युवा नेता-अजय दुबे काफी दुःखद हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया जाता था।

किंतु इस वर्ष वीर सैनिकों पर हुए हमले को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी दुखी हैं।

उन्होंने होली का पर्व नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने देश के वीर सैनिकों की कुर्बानी पर दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि जब हमारे देश की रक्षा करने वाले शहीद जवानों के घर में होली नहीं मनेगा तो कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता भी इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे।



मौके पर-प्रभात दुबे,चुन्नू दुबे,शौकत खां, अलमुद्दीन खलीफा,छोटू दुबे,मनोज दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संवाददाता-विवेक चौबे                 

कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र के ग्राम मोखापी के ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली निकाला गया। खरौंधा मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना ठाकुर , बीडीसी उर्मिला देवी व ग्रामीण डा. गुप्तेश्वर मेहता के नेतृत्व में निकली रैली में गांव के कई स्त्री , पुरुष व बच्चे शामिल थे। सभी हाथ में शराब बेचना बंद करो , शराब बनाना बंद करो व शराब पीना बंद करो संबंधी तख्ती लिये हुए थे। रैली में शामिल सभी लोग गांव के कई घरों में गये व लोगों को समझाया। ग्रामीणों के अनुसार मोखापी गांव में बड़े पैमाने पर शराब बनाया व बेचा जाता है ।गांव में शराब पीने के लिए कई लोग बाहर से भी आते हैं। गांव के भी युवकों को शराब का लत लगने लगा है। जिससे गांव में हमेशा ही लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है व बच्चों का विकास भी प्रभावित होता है।सभी स्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने नशा मुक्ति अभियान चलाया।  मौके पर- सुनीता देवी , गीता देवी,  संध्या देवी ,  ललिता देवी , उपेन्द्र कुमार ,  विफन राम ,  रजनी देवी , विकास कुमार , परमेश्वर राम सहित कई लोग शामिल थे।

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 22/2/2019 को ग्राम घुरूआ निवासी- पिंटू साव, पिता- स्वर्गीय भिखारी साव की तबीयत 9:00 बजे रात्रि में दवा के रिएक्शन से हो गई। जब मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआव पहुंचा तो डॉक्टर ने मरीज को एविल और डेक्सोना गोली लिखें।उसके बाद कम्पाउंडर के द्वारा कहा गया कि यहां उक्त दवा नहीं है।प्रसाद मेडिकल में जाइए दवा मिल जाएगी।वहां एविल ₹3.20 पैसे एवं डेक्सोना रुपए 6.74 पैसे अर्थात कुल 10 रु के बदले ₹100 दुकानदार द्वारा ले लिया गया।इस पर रानाडीह पंचायत मुखिया-कृष्णा दास ने कहा कि मैं मीडिया को इस बात की जानकारी दूंगा तो दुकानदार पुनः बुलाकर दवा मांग वापस लेकर पैसा वापस कर दिया।रोगी के परिजन सीताराम साहू गिलगिलाते रहे लेकिन दुकानदार द्वारा दवा नहीं नहीं दी गयी।इधर मरीज की हालत अत्यधिक खराब थी।इस बात की जानकारी दीए जाने पर कंपाउंडर ने बताया कि ₹10 की दवा ₹100 में दे रहा है यह तो बिल्कुल गलत है। कंपाउंडर अपने पास से फिर दवा दिया तब जाकर मरीज को कुछ राहत मिली।यह घटना 12:00 बजे रात्रि की है।मरीज की पर्ची की संख्या 296 है ।जिस समय दुकानदार द्वारा यह कार्य किया गया उस समय  वहां पर रानाडी ही पंचायत मुखिया- कृष्णा दास वार्ड सदस्य- उदय मेहता, सुरेंद्र साहू, योगेश शाह,छोटू साव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। बताते चलें कि दवा दुकानदार मनमानी तरीके से मरीजों से पैसों का वसूली कर रहे हैं ।गैरकानूनी तरीके से पैसों का वसूली करना उनकी फितरत है ।न मालूम इस प्रकार से कितने गरीब, मजदूर, बेसहारा रोगियों के साथ अन्याय होता रहा है।मुखिया- कृष्णा दास ने पदाधिकारी गण से अनुरोध पूर्वक कहा है कि ऐसे दुकानदारों के प्रति सख्त कानून करवाई होनी चाहिए,जिससे दवा दुकानदार इस प्रकार से किसी मरीज के साथ न कर सके।बताते चलें कि मझिआव रेफरल अस्पताल में प्रत्येक बीमारी का दवा होनी चाहिए।अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण गरीब मरीजों को बाहर से दवा मंगानी पड़ती है जहां की ₹10 की दवा ₹100 में बिकती है।


संवाददाता-विवेक चौबे                     


कांडी(गढ़वा) :  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिगावां में स्थित बस स्टैंड के पास सीताराम डोम के घर में लगी आग। घटना गुरुवार दिन के 3:00 बजे की है। बताते चलें कि सीताराम डोम के घर में उनके परिजन के अनुसार नगद राशि ₹2500, चावल-दाल, सब्जी,साइकल, बिस्तर,चारपाई, वस्त्र सहित सभी उपयोगी वस्तु जलकर खाक हो गई।उक्त भुक्तभोगी सीताराम की हालत ऐसे ही खराब है। वह अत्यंत निर्धन परिवार से है।भुक्तभोगी के पास ना ही जमीन है, ना ही कोई नौकरी ।बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन में घर बना कर अपने परिवार बाल-बच्चों के साथ जीवन व्यतीत करता है।उसकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। घर में आग लग जाने की खबर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया, किंतु तब तक देर हो चुकी थी।उसका घर पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गया।अब रहने के लिए ना ही कोई घर है ना ही उसके लिए कोई दूसरी व्यवस्था है।घर में रखे गए सभी खाने-पीने के वस्तु सहित पहनने ओढ़ने के साथ साथ सारी चीजें जल गई।

                                                                       
                                                                                                                                                           कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत-पतीला में डीलर- राजा राम के द्वारा तकरीबन 400 कार्ड धारियों को राशन नहीं दिया गया।डीलर द्वारा राशन वितरण नहीं करने पर पंचायत समिति आशिक हुसैन अंसारी के साथ कार्ड धारियों ने पतीला चौक को जाम किया। लाभुकों ने बताया कि डीलर अगले माह राशन दे देंगे कहते हुए नवंबर दिसंबर- जनवरी -फरवरी चार माह का पर्ची निकलवा कर राशन लेने गए लाभुकों को डांट फटकार कर भगा दिया जाता है। इसकी शिकायत पदाधिकारी के पास भी कई बार किया गया।जब मीडिया के द्वारा जाम करने की बात पूछी गयी तो आक्रोशित लाभुकों ने बताया की बीडियो गुलाम समदानी ने सुबह 10:00 बजे राशन वितरण करवाने की बातें कहे थे ।जब राशन का वितरण नहीं किया गया तो मजबूरन हम लोगों को सड़क जाम करना पड़ा ,उक्त सारी समस्याओं को लेकर लाभुकों ने पतीला चौक को जाम किया वहीं डीलर ने कहा कि 4 महीने के राशन मैं लाभुकों को नहीं दे पाऊंगा।सिर्फ 2 महीने का ही लाभुकों के बीच राशन वितरण करूंगा।

क्या कहा बीडियो सह एम ओ गुलाम समदानी ने...

फोन के माध्यम से जानकारी लेने पर बीडियो गुलाम समदानी ने कहा कि मैं इस वक्त जिला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हूं। मैं नहीं आ सकता लेकिन प्रखंड से दो कर्मचारी नरेंद्र सिंह व ई ब्लॉक मैनेजर आशीष पांडेय जा कर राशन वितरण करवाएंगे।डीलर की लापरवाही को देखते हुए गुलाम समदानी ने कहा की राशन वितरण कर डीलर को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

मौके पर-जश्मउद्दीन अंसारी, बैजू शाह, जुलेखा बीबी ,रोशन बीवी, आजमा अजीजुल बीवी, मुबारक अंसारी ,इलाहाक मियां ,जमीला बीवी ,मुस्तकीम अंसारी, सैरून बीवी, जा फरान अंसारी ,मोहम्मद इस्लाम अंसारी ,फुलवंती देवी, मानमती देवी ,खैरून बीबी, सुखारी पासवान ,लक्खा बेबी, शबनम खातून, शांति देवी ,खुर्शीद अंसारी ,नौजादी अंसारी, मजीद अंसारी ,शहीदा बीवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थिय थे।

संवाददाता-विवेक चौबे                                             

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी गांवों में मां सरस्वती पूजा हर्षोल्लास के संपन्न हुआ।जैसे-हरिगावां,सबुआं,घटहुआँ कला,मंडरा,भंडरिया,बेलहत,खरौंधा,कोरगांई,सुंडीपुर,राणाडीह,मोखापी सहित अन्य गांवों में नम आंखों से मां की अंतिम विदाई दी गयी। वहीं आज से होली का रंग लोगों के उपर चढ़ गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लागते हुए दिखे। मूर्ति विसर्जन यात्रा में ग्रामीणों की खूब भीड़ देखने को मिली।पुरुष,महिलाएं व बच्चों ने विसर्जन यात्रा में युवकों का नृत्य देख प्रसन्न दिख रहे थे। आधुनिक बाजा, डीजे साउंड पर होली गाने पर खूब झूमे स्कूली बच्चे व गांव के युवक । मां की अंतिम विसर्जन आरती के साथ संपन्न हुआ।खबर लिखे जाने तक कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत विसर्जन यात्रा शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.