भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

संवाददाता-विवेक चौबे                                               

कांडी(गढ़वा)  : प्रखंड के लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित कि गयी, जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष-श्रीकांत पाण्डेय ने की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री-रामचंद्र चंद्रवंशी की उपस्थिति में पलामू लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी-बीडी राम को  विजयी बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान ही सात महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री-रामचन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि लोक सभा चुनाव में भाजपा द्वारा 400 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें आदरनीय नरेंद्र मोदी , अमित शाह व रघुवर दास को देखना है व भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सांसद की विजय में ही मेरा विजय छुपा हुआ है।उन्होंने कहा कि कांडी के तेरहों  पंचायत में हम जनसंपर्क चलायेंगे। उन्होंने सभी से नामांकन में डालटनगंज चलने की अपिल की। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष-मुन्ना तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि चौपाल के माध्यम से यूवा मोर्चा को सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जबादेही दी गई है। हम सब युवा कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि नया भारत बनाने के लिए फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाना जरूरी है। बीस सूत्री अध्यक्ष -रामलाला दूबे ने सभी पंचायतों के शक्ति केन्द्र प्रमुख व पन्ना प्रमुख को दिन रात मेहनत करने की सलाह दी। सभा का संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष-रामलाला दूबे ने किया।जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह ने किया। सभा को यूवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी,कांडी मुखिया विनोद प्रसाद , भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय नेता गुड्डू सिंह , सांसद प्रतिनिधि रामलखन प्रसाद , प्रेमानंद त्रिपाठी , वीर दूबे सहित अन्य ने भी संबोधित किया।मौके पर प्रविण सिंह, राजेंद्र पाण्डेय, भोला मेहता, मुखिया-कृष्णा दास , सतेन्द्र चौबे , युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह , रामलखन चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के दौरान ही सात महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की