गरोठ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गौतम  मंदसौर के नेतृत्व में कार्यकारणी का गठन किया जिसमें सभी तहसीलों में पदाधिकारी नियुक्त किए। समाज मे श्रेस्ट कार्य एवं अहम  योगदान को देखते हुए। तहसील गरोठ क्षेत्र से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में  श्रीमती पवन गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत को तहसील उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर उत्तरदायित्व पद प्रदान किया गया। संग़ठन को नई उचाइयो पर स्थापित करने एवं क्षत्रिय समाज की उन्नति के लिए सामाजिक कार्य करने के लिए पद की जिम्मेदारी दी गई। जिला संघठन में  श्रीमती कमलेश सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती प्रतिभा तौमर जिला उपाध्यक्ष , श्रीमती मंजुला चौहान गरोठ तहसिल अध्यक्ष सहित श्रीमती पूजा चन्द्रावत, सोना कंवर, मंजू चन्द्रावत, मिथलेश चन्द्रावत, शिवा चन्द्रावत,अन्य पदाधिकारी द्वारा शाल श्रीफल पुष्प माला सहित नियुक्ति पत्र देकर  सभी ने सम्मानित कर

गजेन्द्र  सिंह चन्द्रावत                                                                                                                                                                                                                   

                                                                                                                                                                                    
मालवा की गौरवशाली शस्य श्यामल धरापरस्थित नीमच जिले के पुण्यांचल कोसुशोभितकरता रेतम नदी के पावन तट पर भक्तिएवंशक्ति का अनुपम स्थल मां दुर्गा का विशाल ऐतिहासिक प्रसिद्ध मंदिर जहांप्रतिदिनसैंकड़ों भक्त चमत्कारी मां भवानी के दर्शन कर अपने आपको धन्य मानते हैं।
मालवांचल में यह प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नीमचजिला मुख्यालय से 58 किमी दूर मनासातहसील के दक्षिण में स्थितहै। यह चमत्कारिकभव्य मंदिर प्रकृति की सुरम्य गोद में स्थित होकरवर्तमान में गांधीसागर डूब क्षेत्र में होने से प्रायःनदी का पानी मंदिर को चारों ओर से घेरे रहताहै। प्राकृतिक जल सौदर्य से मंदिर की शोभाद्विगुणित होकरमनमोहक हो जाती है जिसकेकारण दर्शनार्थी बरबस ही खींचे चले आते हैं।दर्शन लाभ के साथ उन्हें नौका विहारका आनंदभी प्राप्त होता है।
मां भवानी के प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर कानिर्माण नटनागर शोध संस्थान सीतामऊ केअभिलेख के अनुसारविक्रम संवत् 1327 मेंतत्कालीन रामपुरा स्टेट के राव सेवाजी खीमाजीद्वारा करवाया गया था, जो विक्रम संवत्में बनकरपूर्ण हुआ था। इस मंदिर की लागत 7333 रूपयेबताई जाती है। यह प्राचीन मंदिर मालव माटीकेप्रसिद्ध लेखक, कवि एवं कहानीकार डॉ. पूरणसहगल द्वारा लिखी पुस्तक ’चारण की बेटी’ केअनुसार 700 वर्षपुराना है। जगत जननीजगन्नियन्ता जगदम्बा दक्षिण दिशा से नदी केहनुमान घाट से मंदिर में आकरविराजमान हुई हैं।आज भी हनुमान घाट के पत्थर पर मां के वाहनका पदचिन्ह अंकित है, जहां पूजा अर्चनाकीजाती है तथा दूसरा पदचिन्ह मंदिर पर अंकितहै। स्वयं प्रतिष्ठित माता जो मंदिर के गर्भगृह मेंविराजित है।भैंसावरी माता के नाम से जानीजाती है तथा पास में विराजित (दाईं ओर) शेरकी सवारी पर मां दुर्गा (कालिका) की दिव्यप्र्रतिमा है।
मां भवानी दिन में तीन स्वरूप करती हैं। प्रातःबाल अवस्था, दोपहर में युवा अवस्था तथासायंकाल में शील शांतअवस्था, ऐसे तीन रूपों मेंमां भक्तों को दर्शन देती है और मनोकामना पूर्णकरती है। चैत्र नवरात्रि एवं आश्विननवरात्रि मेंजगदम्बा के दर्शन का विशेष महत्व है। आश्विनशुक्ल प्रतिपदा को घटस्थापना के साथ यहांमंदिर मेंअखण्ड़ ज्योति स्थापित की जाती है।अनेक भक्तों द्वारा भी अलग-अलग अखण्ड़ज्योति प्रज्ज्वलित की जाती है।यह दृश्य दर्शनीयहोकर पुण्यदायी होता है।
प्रतिपदा से नवमी पर्यन्त यहां पंड़ितों द्वारा दुर्गासप्तशती के पाठ किये जाते हैं। नवमी तिथि कोयहां यज्ञ हवनहोता है जिसे देखने आसपास केगांवों के अलावा दूरदराज से भी कई भक्तगणयहां दर्शनार्थ आते हैं और यज्ञ हवनके दर्शन केसाथ मां के दर्शनों का पुण्यलाभ भी प्राप्त करतेहैं। इस जगत जननी जगदम्बा के मंदिर मेंभक्तगणअपनी मनोकामना पूर्ण होने पर हंसते-हंसते अपनी जिह्ना काटकर मां को भेंट कर देतेहैं। जगदम्बा की असीमकृपा से नौ दिनों में जिह्नापुनः आ जाती है। भक्त मां की जय-जयकारकरने लगता है। परिवार के लोग उसेबैंड़-बाजे,ढ़ोल-ढ़माकों के साथ बंधाकर अपने घर ले जातेहैं। इस चमत्कार को देखने कई भक्तगण आतेरहते हैं।दिव्य चमत्कार का प्रत्यक्ष दर्शन करकृत-कृत हो जाते हैं।
कहा जाता है कि रामपुरा के राव दिवान घोड़े परबैठकर प्रतिदिन सायं अपनी आराध्य मां के दर्शनहेतु आंतरीआते थे और पुनः रामपुरा चले जाते थेइसीलिये यह मां चंद्रावत चुड़ामणी के नाम से भीजानी जाती है। ऐसा भीकहा जाता है किचित्तौड़गढ़ दुर्ग के राणा भवानीसिंह के सुपुत्रचंद्रसिंह ने मां की अनन्य भक्ति की औरशुद्धअंतःकरण की प्रार्थना से प्रसन्न होकर उनकेसाथ मां कालिका (दुर्गा) आंतरी गांव को पधारीं।इस प्रकार चंद्रसिंहचित्तौड़ से मां कालिका कोआंतरी लाये और प्रतिष्ठा की।
हिन्दुस्तान के कोने-कोने में माता के अनेक तीर्थस्थान हैं जिनका अलग-अलग महत्व है। नीमच-मंदसौर जिलेमें भी मां के अनेक स्थान हैं जिनमेंअरावली व विंध्याचल की पर्वत श्रृंखला के मध्यजोगणिया माता, भादवामाता, दूधाखेड़ी माता,चैनामाता, कुशलामाता, नालछा माता, देवडुंगरिया माता, सांगा खेड़ा माता, आंवरीमाता(चीताखेड़ाके पास), चामुण्डामाता औरआंतरीमाता आदि परन्तु हमारे जिले मेंभादवामाता व आंतरीमाता दोप्रमुखआद्यशक्तियों के शक्तिपीठ विशेष महत्वरखते हैं। आस्था एवं श्रृद्धा के केन्द्र आंतरीमाताके प्रसिद्ध मंदिर का नामसंभाग के तीर्थ स्थलों मेंभी श्रृद्धापूर्वक लिया जाता है। मनासा तहसीलके गौरव जोगमाता के इस प्रसिद्ध मंदिर केप्रांगणमें प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन पर्व परजनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के संयुक्ततत्वावधान मेंविशाल मेले का आयोजन कियाजाता है। यह मेला 12 जनवरी से 20 जनवरी केबीच आयोजित किया जाता है।भक्तगण मेले मेंआकर इच्छित वस्तुओं को खरीदते हैं और मेलेका आनंद भी लेते हैं। इसके साथ ही मां के दर्शनों का पुण्यलाभ प्राप्त कर एक पंथ दो काजकरते हैं।

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट....

मंदसौर 12 सितंबर 21/ जिले में डेंगू के विरुद्ध किए गए विशेष प्रयास से डेंगू के मरीजों में ऐतिहासिक रूप से कमी आने लगी है। वही आज डेंगू के मरीज मात्र 11 मिले हैं। जबकि 6 सितंबर को 19, 7 सितंबर को 59, 8 सितंबर को 35, 9 सितंबर को 46, 10 सितंबर को 36 एवं 11 सितंबर को मात्र 11 पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं 14 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। युद्ध स्तर पर किए गए प्रयास का ही परिणाम है कि अब डेंगू के मरीजों में कमी आने लगी है। वर्तमान में जिले में मात्र 233 मरीज डेंगू पॉजिटिव है। साथ ही दूसरी तरफ अब डेंगू मरीजों के मिलने की संख्या अब लगातार कम होने लगी हैं। बहुत जल्द डेंगू के विरुद्ध पूरी तरह सफलता प्राप्त हो जाएगी।

जिला अस्पताल में अब 23 बेड अभी भी डेंगू मरीजों के लिए खाली पड़े हुए हैं। वही 33 बैठ डेंगू के मरीजों से भरे हुए हैं। अब डेंगू के मरीजों के लिए बेड पर्याप्त मात्रा में खाली हैं।



गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला पंचायत में काफी अनियमितता बरती गई है, जिससे सरकार को भारी चुना लग रहा है। आवास की सूची के अनुसार अयोग्य व समर्थ लोगों को ही आवास मिल रहा है। कई ऐसे लोग हैं, जिनके पास पहले से पक्का का आवास है। इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिल रहा है। वहीं उक्त पंचायत में गरीबों को आवास नसीब नहीं हो रहा है, जबकि आवास की सूची में नाम भी अंकित है। जिन्हें आवास की जरूरत है उनमें घटहुआँ कला गांव निवासी- जयगोविंद राम, सागर राम, मुन्ना राम, भोला राम, कर्मदेव राम, ब्रह्मदेव राम, सत्येंद्र बैठा, रामजन्म राम, दिनेश राम, सेतो गांव निवासी- बीरेंद्र बैठा, भोला बैठा व लमारी खुर्द निवासी- ब्रजेश बैठा, विनोद बैठा सहित अन्य का नाम शामिल है। वहीं अयोग्य या जिनके पास पहले से पक्का का आवास है उनमें लमारी खुर्द निवासी- शम्भू साह, जित्येन्द्र साह, कंचन देवी, विभा कुमारी, जनकराज देवी, कविता देवी, अर्चना देवी, राजेन्द्र प्रसाद साह, जित्येन्द्र प्रसाद गुप्ता, रामनाथ साहू, सुमित्रा देवी, रामाशीष साव, ओलमा निवासी- राजेश्वर चौधरी, घटहुआँ कला निवासी- सुमित्रा देवी, राजा घटहुआँ निवासी- अरुण राम व अभिराज देवी दोनों के पुत्र सिपाही हैं। जबकि घटहुआँ कला निवासी- रविन्द्र चौबे का कई कमरों के भवन का दीवार खड़ा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास की राशि से 10 वर्ष पुराने दीवार पर छत की ढलाई होगी, तैयारी जोरों पर है। एक किश्त निकल जाने की भी खबर है। साथ ही डीलर- कृष्णा प्रसाद साह के पुत्र- जयप्रकाश गुप्ता, निर्मला देवी, गीता देवी, अनिता देवी, विनोद बैठा को भी आवास मिला। आवास बन भी गया। जबकी पहले से ही उक्त लोगों के पास आलीशान बंगला व विशाल इमारत है। इस प्रकार कई अयोग्य व्यक्ति हैं, जिनका सूची में नाम शामिल है। इससे स्पष्ट होता है कि उक्त पंचायत में बिना जांच के आवास धड़ल्ले से दिया जा रहा है। पदाधिकारियों की भी लापरवाही दिख रही है कि आवास मिलने से पहले या आवास बनने के बाद भी जांच नहीं कि जाती है। इस संबंध में पूछने के लिए पंचायत के उपमुखिया- अजीज अंसारी से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयत्न किया गया, किन्तु उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होने के कारण बात नहीं हो सकी। वहीं इस संबंध में कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी- मनोज तिवारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे आने से पहले ही ग्रामसभा हुई है, जिसमें आवास के अयोग्य व्यक्तियों को छांट देना था। इसके बावजूद भी यदि अयोग्य लाभुकों का नाम शामिल है तो इसे देख लिया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी किसी बैठक में शामिल थे।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.