संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 22/2/2019 को ग्राम घुरूआ निवासी- पिंटू साव, पिता- स्वर्गीय भिखारी साव की तबीयत 9:00 बजे रात्रि में दवा के रिएक्शन से हो गई। जब मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआव पहुंचा तो डॉक्टर ने मरीज को एविल और डेक्सोना गोली लिखें।उसके बाद कम्पाउंडर के द्वारा कहा गया कि यहां उक्त दवा नहीं है।प्रसाद मेडिकल में जाइए दवा मिल जाएगी।वहां एविल ₹3.20 पैसे एवं डेक्सोना रुपए 6.74 पैसे अर्थात कुल 10 रु के बदले ₹100 दुकानदार द्वारा ले लिया गया।इस पर रानाडीह पंचायत मुखिया-कृष्णा दास ने कहा कि मैं मीडिया को इस बात की जानकारी दूंगा तो दुकानदार पुनः बुलाकर दवा मांग वापस लेकर पैसा वापस कर दिया।रोगी के परिजन सीताराम साहू गिलगिलाते रहे लेकिन दुकानदार द्वारा दवा नहीं नहीं दी गयी।इधर मरीज की हालत अत्यधिक खराब थी।इस बात की जानकारी दीए जाने पर कंपाउंडर ने बताया कि ₹10 की दवा ₹100 में दे रहा है यह तो बिल्कुल गलत है। कंपाउंडर अपने पास से फिर दवा दिया तब जाकर मरीज को कुछ राहत मिली।यह घटना 12:00 बजे रात्रि की है।मरीज की पर्ची की संख्या 296 है ।जिस समय दुकानदार द्वारा यह कार्य किया गया उस समय  वहां पर रानाडी ही पंचायत मुखिया- कृष्णा दास वार्ड सदस्य- उदय मेहता, सुरेंद्र साहू, योगेश शाह,छोटू साव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। बताते चलें कि दवा दुकानदार मनमानी तरीके से मरीजों से पैसों का वसूली कर रहे हैं ।गैरकानूनी तरीके से पैसों का वसूली करना उनकी फितरत है ।न मालूम इस प्रकार से कितने गरीब, मजदूर, बेसहारा रोगियों के साथ अन्याय होता रहा है।मुखिया- कृष्णा दास ने पदाधिकारी गण से अनुरोध पूर्वक कहा है कि ऐसे दुकानदारों के प्रति सख्त कानून करवाई होनी चाहिए,जिससे दवा दुकानदार इस प्रकार से किसी मरीज के साथ न कर सके।बताते चलें कि मझिआव रेफरल अस्पताल में प्रत्येक बीमारी का दवा होनी चाहिए।अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण गरीब मरीजों को बाहर से दवा मंगानी पड़ती है जहां की ₹10 की दवा ₹100 में बिकती है।


संवाददाता-विवेक चौबे                     


कांडी(गढ़वा) :  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिगावां में स्थित बस स्टैंड के पास सीताराम डोम के घर में लगी आग। घटना गुरुवार दिन के 3:00 बजे की है। बताते चलें कि सीताराम डोम के घर में उनके परिजन के अनुसार नगद राशि ₹2500, चावल-दाल, सब्जी,साइकल, बिस्तर,चारपाई, वस्त्र सहित सभी उपयोगी वस्तु जलकर खाक हो गई।उक्त भुक्तभोगी सीताराम की हालत ऐसे ही खराब है। वह अत्यंत निर्धन परिवार से है।भुक्तभोगी के पास ना ही जमीन है, ना ही कोई नौकरी ।बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन में घर बना कर अपने परिवार बाल-बच्चों के साथ जीवन व्यतीत करता है।उसकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। घर में आग लग जाने की खबर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया, किंतु तब तक देर हो चुकी थी।उसका घर पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गया।अब रहने के लिए ना ही कोई घर है ना ही उसके लिए कोई दूसरी व्यवस्था है।घर में रखे गए सभी खाने-पीने के वस्तु सहित पहनने ओढ़ने के साथ साथ सारी चीजें जल गई।

                                                                       
                                                                                                                                                           कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत-पतीला में डीलर- राजा राम के द्वारा तकरीबन 400 कार्ड धारियों को राशन नहीं दिया गया।डीलर द्वारा राशन वितरण नहीं करने पर पंचायत समिति आशिक हुसैन अंसारी के साथ कार्ड धारियों ने पतीला चौक को जाम किया। लाभुकों ने बताया कि डीलर अगले माह राशन दे देंगे कहते हुए नवंबर दिसंबर- जनवरी -फरवरी चार माह का पर्ची निकलवा कर राशन लेने गए लाभुकों को डांट फटकार कर भगा दिया जाता है। इसकी शिकायत पदाधिकारी के पास भी कई बार किया गया।जब मीडिया के द्वारा जाम करने की बात पूछी गयी तो आक्रोशित लाभुकों ने बताया की बीडियो गुलाम समदानी ने सुबह 10:00 बजे राशन वितरण करवाने की बातें कहे थे ।जब राशन का वितरण नहीं किया गया तो मजबूरन हम लोगों को सड़क जाम करना पड़ा ,उक्त सारी समस्याओं को लेकर लाभुकों ने पतीला चौक को जाम किया वहीं डीलर ने कहा कि 4 महीने के राशन मैं लाभुकों को नहीं दे पाऊंगा।सिर्फ 2 महीने का ही लाभुकों के बीच राशन वितरण करूंगा।

क्या कहा बीडियो सह एम ओ गुलाम समदानी ने...

फोन के माध्यम से जानकारी लेने पर बीडियो गुलाम समदानी ने कहा कि मैं इस वक्त जिला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हूं। मैं नहीं आ सकता लेकिन प्रखंड से दो कर्मचारी नरेंद्र सिंह व ई ब्लॉक मैनेजर आशीष पांडेय जा कर राशन वितरण करवाएंगे।डीलर की लापरवाही को देखते हुए गुलाम समदानी ने कहा की राशन वितरण कर डीलर को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

मौके पर-जश्मउद्दीन अंसारी, बैजू शाह, जुलेखा बीबी ,रोशन बीवी, आजमा अजीजुल बीवी, मुबारक अंसारी ,इलाहाक मियां ,जमीला बीवी ,मुस्तकीम अंसारी, सैरून बीवी, जा फरान अंसारी ,मोहम्मद इस्लाम अंसारी ,फुलवंती देवी, मानमती देवी ,खैरून बीबी, सुखारी पासवान ,लक्खा बेबी, शबनम खातून, शांति देवी ,खुर्शीद अंसारी ,नौजादी अंसारी, मजीद अंसारी ,शहीदा बीवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थिय थे।

ओमप्रकाश परमार की रिपोर्ट                 
कन्नौद। कुसमानिया-हरणगाँव मार्ग पर निवारदी-पटरानी के बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कुसमानिया एवं जियागांव दो डायल 100 की मदद से कन्नौद अस्पताल ले गए। जहाँ घायलो को प्राथमिक उपचार मिला।  हादसा मंगलवार दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है।
कुसमानिया डायल 100 प्रभारी प्राणसिंह बघेल एवं पायलेट माखनसिंह राठौर ने घायलों को कन्नौद अस्पताल पहुचाया।

हरणगाँव थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निवारदी-पटरानी के बीच मंगलवार को दोपहर 3 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्नौद पहुचाया
थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि हरणगाँव के समीप ग्राम रतनपुर के बारेला समाज के लगभग 25 लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली से सवार होकर पानी गांव क्षेत्र के ग्राम खेड़ी मुआड़ा जा रहे थे तभी ग्राम निवारदी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें गेलसिंह बारेला 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो जबकि सुंदरलाल बारेला निवासी मचवास राजेश बारेला निवासी मचवास अशोक बारेला निवासी रीछि को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया जबकि कई लोगों को चोट आई है जिनका सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र कन्नौद मैं इलाज चल रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान
तहसील गाडरवारा जिला नरसिंगपुर।                                                                                                                         नगर के ह्रदय स्थल माने जाने वाले झंडा चौक के पास स्थित बजरिया में करीब आधा दर्जन दुकाने जलकर खाक हो गई। रात के करीब 1:30 मिनिट पर आग लगी आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही आग की लपटे देखी जा सकती थी। मोके पर स्थानिय लोगों ने मौके पर पहुचकर आस पास की दुकानो को फौरन खाली करवाया फायर ब्रिगेड द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया नगर के आस पास से चीचली , एनटीपीसी से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड मोके पर पहुचाई गई। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। इससे पहले भी दो बार यहाँ आग लग चुकी है दुकाने कच्ची होने के कारण यहाँ कई बार लोगो को नुकसान झेलना पड़ा है। आग लगने का सही कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान
तहसील गाडरवारा जिला नरसिंगपुर।।                         
                                                                                                                                                                                                                                                                                भारतीय सेना के साथ जो दुःखद हादसा हुआ आतंकवादियों ने पीछे से वार किया ये घटना बहुत ही दुखद है यह घटना से सारा देश  शोक में डूब चुका है। हमारी रक्षा करने वाले 42 जवान देश के लिए अपनी जान दे गए। इसी को लेकर आज पूरे देश मे सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। नगर गाडरवारा में भी सभी समुदाय के लोगो के द्वारा अलग अलग जगह भावनीय श्रद्धांजलि दी गई अलग अलग दलों ने अपने अपने स्तर पर श्रद्धांजलि दी नगर के मुस्लिम समुदाय ने शक्ति चोक पर इखट्टा होकर शहीदो को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही दूसरी ओर नगर के युवाओं ने मशाल आक्रोश रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए पुतला दहन किया गया
ओर ये जो भी हुआ है हमारी सेना के जवानों के साथ बहुत ही पीड़ादायक है सरकार को इस दिशा में जल्दी ही कोई निर्णायक कार्यवाही करने की आवश्यकता है जिससे शहीदों के परिवार को न्याय मिल सके सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
     

ओमप्रकाश परमार की रिपोर्ट             
                                                                                                                                                          कन्नौद। भारतीय किसान संघ तहसील कन्नौद के किसानो द्वारा मंडी प्रांगण में किसान महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें किसानों की सभी महत्वपूर्ण समस्याओं एवं  मूलभूत अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। एवं प्रस्ताव पारित कर तहसीलदार संजय शर्मा को मंडी प्रांगण कन्नौद ही ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, युवा किसान वाहिनी जिला संयोजक राकेश सेंगवा, सतवास तहसील मंत्री गोरेलाल, कन्नौद तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश टांडी, तहसील मंत्री गणेश पटेल, उपाध्यक्ष दुर्गेश जाट, जैविक प्रमुख कैलाश प्रजापत, संतोष साहू, सोनू बेस, सुनील शुक्ला महेंद्र परमार, अफजल खान, ओम प्रकाश परमार, संतोष पटेल, सुरेंद्र दरबार, गणेश टांडी, संतोष चौहान, खाम सिंह परमार,हिम्मत सिंह दरबार, राधेश्याम गुर्जर, मिथुन नायक, शंकर फड़ाक, श्रवण प्रजापत, रमेश छापरवाल सहित ग्राम ईकाई समिति के सभी सदस्य गण आदि कार्यकर्ता और किसान भाई उपस्थित थे यह जानकारी मीडिया प्रभारी यशवंत पटेल ने दी

संवाददाता-विवेक चौबे                                             

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी गांवों में मां सरस्वती पूजा हर्षोल्लास के संपन्न हुआ।जैसे-हरिगावां,सबुआं,घटहुआँ कला,मंडरा,भंडरिया,बेलहत,खरौंधा,कोरगांई,सुंडीपुर,राणाडीह,मोखापी सहित अन्य गांवों में नम आंखों से मां की अंतिम विदाई दी गयी। वहीं आज से होली का रंग लोगों के उपर चढ़ गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लागते हुए दिखे। मूर्ति विसर्जन यात्रा में ग्रामीणों की खूब भीड़ देखने को मिली।पुरुष,महिलाएं व बच्चों ने विसर्जन यात्रा में युवकों का नृत्य देख प्रसन्न दिख रहे थे। आधुनिक बाजा, डीजे साउंड पर होली गाने पर खूब झूमे स्कूली बच्चे व गांव के युवक । मां की अंतिम विसर्जन आरती के साथ संपन्न हुआ।खबर लिखे जाने तक कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत विसर्जन यात्रा शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ।

संवाददाता-विवेक चौबे                                               

कांडी(गढ़वा)- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के ग्राम-सेमौरा स्थित पोखरा में एक भ्रूण मिला।कुछ ग्रामीणों के द्वारा देखने के बाद धीरे धीरे बात आग की तरह फैलने लगी। भ्रूण को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पोखरा के पास पहुंच गए।भ्रूण मिलने से चारो ओर सनसनी फैल गयी है। बताते चलें कि  बारह दिन पहले भी एक नवजात का शव कांडी के पास झाड़ी में मिला था।   लगातार भ्रूण मिलने का वजह अबतक मालूम नहीं हो पाया  है ।वहीं शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक कोई खुलासा भी नहीं किया गया है। क्षेत्र में झोला छाप डॉ की संख्या बढ़ गयी है। बिना लाइसेंस के कई क्लिनिल धड़ल्ले से चल रहे हैं। झोला छाप डॉ द्वारा लिंग परीक्षण करना व गर्भपात करना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।  मिले भ्रूण को ग्रामीणों के द्वारा दफना दिया गया। वंही जानकारी देते हुए सेमौरा वार्ड सदस्य योगेन्द्र बैठा ने बताया कि नवजात बच्ची का शव है। लोगों के अनुसार पांच से छः माह बताया गया। इस पर जब थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक हमें ऐसा कोई जानकारी नहीं मिला है ऑर मैं सरकारी कार्य से गढ़वा में हुं।अगर ऐसा मामला है तो जानकारी ले रहा हूँ। 
क्या कहते 20सुत्री अध्यक्ष रामलला दुबे
यह बहुत ही जघन्य अपराध है जो भी लोग ऐसा कर रहे हैं वे बहुत ही गलत कर रहे हैं।लड़कियों के लिए सरकार बहुत सारे योजना के तहत लाभ दे रही है। लेकिन ऐसे घिनौना काम करने वालों की जांच हो ऑर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए तब जाकर ऐसे काम करने से लोगों में डर पैदा होगा ऑर ऐसा घिनौना काम करने से डरेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ झोला छाप डॉक्टरों का भरमार हो गया है ऑर वे लिंग परिशिक्षण कर रूपये पैसा लेकर गलत कार्यों का अंजाम दे रहे हैं। मैं शासन प्रशासन से भी यही कहना चाहता हूँ कि पंद्रह दिन के भीतर ऐसा दुसरा घिनौना काम हुआ है ।इस पर जांच हो ऑर दोसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए।
 मौके पर-अवधेश गुप्ता,रंजन सिंह,रविकांत,राजकुमार पासवान,मंजीत पासवान,सत्यविजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संवाददाता-विवेक चौबे                 

कांडी(गढ़वा) : बाल मजदूरी अपराध है।सरकार समझ रही है कि पूर्ण रूप से बाल मजदूरी समाप्त हो चुका है।किंतु आप इस तस्वीर से समझ सकते हैं।बताते चलें कि कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सर्कोनी पंचायत  में  प्राथमिक विद्यालय के समीप एक पढ़ने वाला बच्चा 11000 बोल्ट वाले बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली का कार्य करने में व्यस्त था।तभी उसकी तस्वीर खींच ली गयी।जी हां इतना ही नहीं ।गांव के लोगों के द्वारा जबरदस्ती चढ़ाकर काम करवाया जा रहा है। बच्चा कहीं और का नहीं सर्कोनी निवासी  गोपाल यादव का पुत्र बताया जा रहा है।सरकार के द्वारा बाल मजदूरी पर रोक लगाया गया है ।ऐसे मामले कई बार आ चुके हैं ।आए किसी दिन बड़ी घटना की आशंका व्यक्त की जा सकती है।बच्चों पर शिक्षा के लिए कोई ध्यान नहीं है।बाल मजदूरी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

 मौजूदा समय में गरीब परिवार के बच्चे सबसे अधिक शोषण का शिकार हो रहे हैं।बाल मजदूरी बच्चों के मानसिक, शारीरिक, आत्मिक, बौद्धिक एवं सामाजिक हितों को प्रभावित करती है। बालश्रम की समस्या बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करती है।बाल श्रम सविधान के नियम के विरुध्द है व मानवाधिकार का सबसे बडा उल्लंघन है।

संवाददाता-विवेक चौबे                 

कांडी(गढ़वा) -प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-ढबरिया में रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विहंगम योग परिवार काण्डी की ओर से मासिक सत्संग आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास (बिहार)के सत्संग प्रचारक राजेश कुमार ने अध्यात्म के गुढ़तम रहस्यो पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री सद्गुरु देव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रवचन का लाभ उठाया। स्वामी जी आरती,वंदना, शांतिपाठ तथा प्रसाद एवं महाप्रसाद के वितरण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामबरत विश्वकर्मा,अरविंद कुमार प्रदीप तिवारी, संदीप कुमार, जयप्रकाश, प्रवीण, अवधेश, सत्येंद्र आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

                                                                                                                                                             देवास/कन्नौद 05 फरवरी 2019/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि मप्र शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2019-20 में गेहूं पंजीयन का कार्य जिले में 21 जनवरी से प्रारंभ हो गया है जो कि 23 फरवरी तक जिले के 48 खरीदी केंद्रों पर जारी रहेगा। इनमें तहसील देवास के 10, सोनकच्छ तहसील के 4, टोंकखुर्द तहसील के 6, बागली तहसील के 3, उदयनगर तहसील के 3, हाटपीपल्या तहसील के 3, कन्नौद तहसील के 8, सतवास तहसील के 4, खातेगांव तहसील के 7 खरीदी केंद्रों पर पंजीयन का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी किसानों को नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसमें वह किसान भी सम्मिलित है, जिनके द्वारा पूर्व वर्षों में पंजीयन का विक्रय किया गया हो।
इन केंद्रों पर जारी है पंजीयन का कार्य
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि देवास तहसील में खरीदी करने वाली 10 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें श्री अभ्येश्वर विपणन सहकारी समिति देवास, सेवा सहकारी संस्था, सेवा सहकारी संस्था बरोठा, उन्नत कृषि संस्था बरोठा, सेवा सहकारी संस्था दत्तोर, सेवा सहकारी संस्था नारियाखेड़ा, सेवा सहकारी संस्था बैरागढ़, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था सिरोल्या, सेवा सहकारी संस्था डबलचौकी, सेवा सहकारी संस्था सन्नौड़ पर पंजीयन का कार्य जारी है। सोनकच्छ तहसील में खरीदी करने वाली 04 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें विपणन सहकारी संस्था सोनकच्छ, सेवा सहकारी संस्था सोनकच्छ, सेवा सहकारी संस्था दौलतपुर, सेवा सहकारी संस्था भौंरासा में पंजीयन का कार्य जारी है। टोंकखुर्द तहसील में खरीदी करने वाली 06 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य जारी है। जिनमें सेवा सहकारी संस्था आगरोद, विपणन सेवा सहकारी संस्था टोंकखुर्द, सेवा सहकारी संस्था चौबाराधीरा, सेवा सहकारी संस्था खरेली/आलरी, सेवा सहकारी संस्था रतनखेड़ी तथा सेवा सहकारी संस्था इकलेरा माताजी पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।
बागली तहसील में खरीदी करने वाली 03 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था बागली, सेवा सहकारी संस्था चापड़ा, सेवा सहकारी संस्था कमलापुर पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। उदयनगर तहसील में खरीदी करने वाली 03 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें  विपणन सेवा सहकारी संस्था उदयनगर, आदिम जाति संस्था पुंजापुरा तथा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पांडुतालाब पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। हाटपीपल्या तहसील की खरीदी करने वाली 03 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें  विपणन सेवा सहकारी संस्था हाटपीपल्या, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था हाटपीपल्या तथा सेवा सहकारी संस्था आमलाताज पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।
कन्नौद तहसील की खरीदी करने वाली 08 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था कन्नौद, आ.जा. सेवा सहकारी संस्था पानीगांव, सेवा सहकारी संस्था पिपलकोटा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कुसमानिया, आ.जा. सेवा सहकारी संस्था गादिया, सेवा सहकारी संस्था ननासा, सेवा सहकारी संस्था डोकाकुई, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बिजवाड़ पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। सतवास तहसील की खरीदी करने वाली 04 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था सतवास, सेवा सहकारी संस्था निमासा (बाईजगवाड़ा), सेवा सहकारी संस्था डाबरी, सेवा सहकारी संस्था नामनपुर पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। खातेगांव तहसील की खरीदी करने वाली 07 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें सेवा सहकारी संस्था पिपल्यानानकार, सेवा सहकारी संस्था सोमगांव, सेवा सहकारी संस्था पटरानी, सेवा सहकारी संस्था जियागांव, सेवा सहकारी संस्था इकलेरा, सेवा सहकारी संस्था साक्ट्या सेवा सहकारी संस्था आमला पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।                   

संवाददाता-विवेक चौबे           
 

कांडी(गढ़वा) : जिला के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल है। सतबहीनी में पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होने व कई अनियमितता बरते जा रहे हैं। बताते चलें कि ग्राम पंचायत सरकोनी मुखिया मीना देवी ने मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को पत्र लिखते हुए मुख्य मंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि विशेष प्रमंडल संख्या 2 गढ़वा द्वारा सतबहिनी झरना 66 लाख की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा है। विभाग के अधिकारी कार्यस्थल पर नहीं रहने के कारण फूल के लिए 4 से 5 फीट ही नदी में केवल बालू उठाकर पुल निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसका शिकायत मुखिया मीना देवी ने डीसी एसडीओ एवं विभाग के अधिकारी गढ़वा को आवेदन दे चुकी हैं पुल के नीचे मां सतबहिनी का मंदिर एवं झरना है यहां सैलानी आया करते हैं पूल में गुणवत्तापूर्ण सीमेंट गिट्टी बालू का उपयोग नहीं हो रहा है जिससे पुल के साथ मंदिर का भी नुकसान होने का संभावना है। मीना देवी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि फूल की नीव की गहराई को जांच कराने के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की है ।

संवाददाता-विवेक चौबे               

कांडी-  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राणाडीह पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंडरिया में कार्यरत पारा शिक्षक-लव कुमार सिंह को मारकर किया गया घायल।दिनांक 4-02-2019 दिन सोमवार के समय सुबह लगभग 11:40 में विद्यालय के ही प्रांगण में विवाद हुआ। विवाद का मूल जड़ यह रहा कि बगल में चापाकल के पानी बहने के कारण रहा।जानकारी के देते हुए लव सिंह ने बताया कि भंडरिया के ही निवासी अनूप कुमार पांडेय उर्फ मिंटू पांडेय पिता- रामाकांत पांडेय ने विद्यालय के प्रांगण में आ कर गाली-गलौज करने लगे। जो कि स्कूल खुलने से पहले ही चापाकल का हैंडल खोल कर रख लिए थे।हैंडल व लॉक देने के लिए मांगने पर मामला बढ़ गया। शिक्षक के द्वारा कहा गया कि हैंडल दीजिए ,मध्याह्न भोजन बच्चों के लिए बनवाना है। स्कूल के बच्चों के लिए पानी की आवश्यकता है। इसी पर बात विवाद बढ़ता चला गया। स्कूल के ही प्रांगण में झगड़ा बढ़ गया। अनूप के साथ अज्ञात 2 लोगों का भी नाम शामिल होने का लिखा गया है। लव कुमार सिंह ने कांडी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देते हुए यह कहा कि यह मामला काफी दिनों से चला आ रहा था, लेकिन स्कूल के चापाकल नहीं चलने पर भी बच्चों के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मारपीट के ही दौरान रड और डंडों का प्रयोग किया गया।जब लव सिंह को गंभीर चोट लग गई तो वे गिर पड़े ।गिरने के बाद लव सिंह के पैकेट से अनुप ने ग्यारह सौ रुपए निकाल लिए हैं। जिसमें लव सिंह ने बताया कि मुझे सीना में चोट गंभीर लगी है ।जाते समय उक्त शिक्षक को जान से भी मारने की धमकी मिली है ।विद्यालय छोड़ने की भी धमकी दी गई है। उक्त व्यक्ति के द्वारा पूर्व भी कई बार धमकी दिया जाता रहा है। फिलहाल कांडी से रेफर करते हुए मझिआंव में इलाज करवाते हुए यह जानकारी दी गई।  यह भी बताया कि व्यक्ति के द्वारा पूर्व में भी विद्यालय परिसर में ही आकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के समय झगड़ा किया गया था। जिससे झंडा तोलन कुछ समय के लिए बाधित हुआ था।

संवाददाता-विवेक चौबे             

हरिहरपुर : ओपी क्षेत्र के राजकीयकृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय हरिहरपुर का परीक्षा केंद्र अपने प्रखंड स्तर कांडी में न होकर भवनाथपुर होने से अभिभावक नवम  एवम दशम वर्ग के विद्यार्थियों में काफी रोष दिख रहा है ।बताते चलें कांडी प्रखंड के अंतर्गत हरिहरपुर उच्च विद्यालय की दूरी मात्र 9 किलोमीटर है ।वही भवनाथ पुर की दूरी 32 किलोमीटर है जो एक तरफ से केतार होकर जाना पड़ता है तथा दूसरे तरफ से जंगल होकर जाना पड़ता है।यातायात के साधन नहीं होने से ,पिछड़ी क्षेत्र एवम गरीबी क्षेत्र होने से सभी अभिभावकों  एवं विद्यार्थियों में रोष देखने को मिल रहा है। वर्ष 2017 में उच्च विद्यालय का परीक्षा केंद्र राजकीय मध्य विद्यालय हरिहरपुर और वर्ष 2018 में उच्च विद्यालय का परीक्षा केंद्र राजकीयकृत टेन प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में था। जिला शिक्षा पदाधिकारी के लापरवाही से केतार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेरौनी जिसकी दूरी 14 km हैं का परीक्षा केंद्र कांडी प्रखंड के राजकीयकृत टेन प्लस टू उच्च विद्यालय काँडी कर दिया गया। जबकि हरिहरपुर का परीक्षा केंद्र भवनाथपुर होने से नवम वर्ग का विद्यार्थियों की संख्या 204 है  जिनको वार्षिक परीक्षा एवं दशम वर्ग का विद्याथियों की संख्या 388 है जिनको वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2019 का परीक्षा देना हैं।अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का कहना है ।अगर परीक्षा केंद्र काँडी प्रखँड के दोनों केंद्रों में से एक पर नही किया गया तो हमलोग सोमवार से धरना पर रहेंगे।प्रभारी प्रधानाध्यपक उच्च विद्यालय हरिहर पुरऔर जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा के खिलाफ ।हमलोगों का बात नही माना गया तो कोई भी  परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नही देने जाएंगे।मौके पर-सनोज कुमार,रंजन कुमार,दिलीप कुमार,स्वेता कुमारी,अंजनी कुमारी,अर्चना कुमारी सहित काफी संख्या में रोष प्रकट करने वाले विद्यार्थी उपस्थित थे।

आशीष जैन। .....
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया है. लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में हो रही राहुल गांधी की महारैली में आरजेडी के तेजस्वी यादव समेत बिहार महागठबंधन के सभी विपक्षी नेता शामिल हुए हैं.

पटना के गांधी मैदान से पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी


पटना. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली का संबोधन किया है. बताया जा रहा है कि राहुल की इस रैली में करीब डेढ़ से दो लाख लोग शामिल हुए हैं. बिहार में बन रहे महागठबंधन के नेता आरजेडी चीफ तेजस्वी यादव, जीतनराम मांझी, शरद यादव समेत कई दिग्गज नेता रैली में शामिल हुए और जनता का संबोधन किया. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी रैली में शामिल हुए और जनता को संबोधित किया. 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी-जेडीयू के कामकाजों पर निशाना साधा. इसके साथ ही राहुल गांधी ने राफेल का मुद्दा एक फिर उठाया और कहा कि पीएम मोदी ने कारोबारी अनिल अंबानी को गलत तरीके से राफेल का कॉन्ट्रेक्ट दिलाया है. वहीं राहुल गांधी ने पटनावासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर देश में कांग्रेस सरकार आई तो पटना विश्वविद्यालय को  सेंट्रल यूनिवर्सिटी  बनाने का काम किया जाएगा. 

राहुल गांधी की रैली में बिहार के पूरा विपक्ष नजर आया लेकिन उपेंद्र कुशवाहा नहीं पहुंच सके. रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा की जन आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें उपेंद्र कुशवाहा को चोट आई है. इसी वजह से वे रैली में नहीं पहुंच सके हैं.

नरेन्द्र श्रीवास्तव         

 - नरसिंहपुर के आदिवासी किसानों के सर पर मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं और वह भयभीत है कि अपनी पुस्तैनी जमीन से बेदखल होकर पलायन को मजबूर है दर सल इन आदिवासी किसानों की जमीन पर दबंगो ने कब्जा कर उनकी खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया ....और अब रोजीरोटी के संकट से जूझ रहे आदिवासी किसान दर दर की ठोकर खाने मजबूर है .....



 - जंगली जीबन को छोड़ आदिवासी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके और उनका सामाजिक उत्थान हो सके इसके लिए केंद सरकार द्वारा 84 में आदिवासियों परिवारों को पट्टे पर 2 -2 बीघा जमीन दी गई जिससे वह अपने परिवार का भरणपोषण कर सके और वर्षो से इसी जमीन पर काबिज होकर खेतिवाड़ी कर गुजर बसर करते आ रहे है मगर अब इन आदिवासी किसानों को दो वक्त की रोटी भी नसीब होना बमुश्किल हो रहा है दरसल आदिवासियों की जमीन पर अब रासुकदारो की नजर टेडी हो गई है और कूटरचित तरीके से वे उन्हें हथियाने में जुटे हुए है जिसके लिए वह खोफ का माहौल भी बनाने लगे है ऐसा ही खमरिया गांव के आदिवासी परिवारों के साथ हो रहा है जहां के संभ्रांत परिवारों के दबंगो ने आदिवासी किसानों की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया औऱ जमीन को अपने कब्जे में ले लिया 


 - अपनी जमीन छीन जाने और खड़ी फसल के बर्बाद होने से ये आदिवासी किसान भयभीत और डरे सहमे है ऊपर से दबंगो द्वारा उन्हें डराया धमकाया जा रहा है जिससे यह पलायन को मजबूर हो रहे है ऐसे हाल में इन आदिवासियों पर रोजीरोटी का भी संकट आ गया है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने क्लेक्टर्ड की चौखट पर आने को मजबूर होना पड़ रहा है 


- आदिवासी नेता भी किसानों के साथ अत्याचार को लेकर चिंतित है और इसके लिए वह सरकारी सिस्टम को दोष दे रहे है और इन गरीब आदिवासी अन्नदाताओं के साथ हो रहे जुल्म को लेकर आंदोलन का मन बना रहे है ताकि सोए हुए सरकारी तंत्र को जगाया जा सके 





- तमाशबीन बना जिला प्रशासन तक जब पीड़ितों ने अपनी गुहार पहुंचाई तो उन्हें अब आदिवासियो के दर्द का अहसास हो रहा है और पूरे मामले को संज्ञान में लेकर विधिसंगत कार्यवाही का भरोसा दिलाया जा रहा है 




 आदिवासियों की अनदेखी का खामियाजा कई प्रदेशों की सरकार अब तक भुगतती आ रही है और ऐसे हाल में है नक्सलवाद जैसी सामाजिक कुरीतियों का जन्म होता है जरूरत है ऐसे संवेदनशील मामलो में समय रहते संवेदना दिखाते हुए पीड़ितों को न्याय मिले जिससे वह स्वाभिमान पूर्वक जीवन यापन कर सके । ......

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.