मंदसौर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट 
    नीमच मंदसौर दौरे के दौरान नीमच में एक प्रेस वार्ता में मिर्ची बाबा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री गौ भक्त है तो गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाएं साथ ही गौ माता के आधार कार्ड भी बनाने की बात कही । मिर्ची बाबा ने नीमच की सभी गौशालाओं का निरीक्षण किया एवं एक गौशाला में बीमार गाय को देखा तो तुरंत डॉक्टर को बुला कर इलाज भी कराया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे कटाक्ष किये व उन्हें ढोंगी गौ भक्त बताया। मध्यप्रदेश कांग्रेस के कमलनाथ ज्योतिराज सिंधिया वह दिग्विजय सिंह के बीच चल रही खिंचातान के प्रश्न पर मिर्ची बाबा ने कहा कि ज्योतिराज सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बना देना चाहिए। भारत के लोकप्रिय संत मिर्ची बाबा के नाम से विश्व विख्यात वैराग्य नंद जी महाराज ने मध्य प्रदेश में 20000 साधु-संतों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने के का संकल्प लिया था।की पवित्र शिप्रा वह नर्मदा नदी वाले प्रदेश भारतीय संस्कृति को पल्लवित व पुष्पित करने का काम साधु संत समाज करेगा। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने गौ माता के लिए कुछ भी नहीं किया। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद । 1000 गो शाला खोलने की घोषणा की साथ ही यह भी कहा कि गौ रक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इसी दौरान मिर्ची बाबा आम जनता एवं किसानों से भी मिले एवं जिले के विकास कार्यों के बारे में बातचीत की।



                                                                                 
                                                                                                                                                                              मन्दसौर बायपास पर जो खतरनाक एक्सीडेंट हुआ जिसमें पिपलियामंडी के पत्रकार महेश धाकड़ की मौत हो चुकी है और यह एक्सीडेंट एक पिकअप वाहन और कार में भिडत हुई वही पिकअप प्रतापगढ़ राजस्थान से आ रही थी जिसमें 10 लोग घायल बतायें जा रहें सभी का ईलाज किया मन्दसौर ज़िला चिकित्सालय में चल रहा है जिसमें महिला बच्चे शामिल हैं                                                                                                                                                                                                                 

गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। .....   

                                                                                                                                                             मंदसौर। शहर के नई आबादी इलाके में गुरुवार शाम बुलेट से आए आरोपी मनीष बैरागी ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कंट्रोल रूम से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई। आरोपी ने नपाध्यक्ष की कनपटी पर बहुत ही करीब से नाइन एमएम पिस्टल से 2 गोलियां दागने के बाद और बुलेट छोड़कर वहां से भाग गया। इसी दौरान वहां नयापुरा जैन मंदिर के पास निवासी दिनेश लोढ़ा पहुंचे। उन्होंने नपाध्यक्ष को पहचाना और आॅटो से उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मामले में मनीष बैरागी की तलाश की जा रही है। उसे जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। करीब 10 मिनट तक नपाध्यक्ष वहीं पड़े रहे। बाद में लोगों ने उन्हें टैक्सी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गए और हंगामा कर दिया। तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस ने स्थिति संभाली। रात 8 बजे एसपी अस्पताल पहुंचे तो लोगों ने उनके खिलाफ भी नारे लगाए। एसपी टीके विद्यार्थी के अनुसार हत्या का कारण प्रॉपर्टी व लेन-देन सामने आया है। आरोपी मनीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मौके से उसकी बुलेट जब्त की है। आरोपी फरार है।
नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या करने के मामले में विवाद का कारण चुनाव के समय आरोपी द्वारा 5 लाख रुपए खर्च करना और वापस मांगने पर नपाध्यक्ष द्वारा उसकी गुमटियां फिंकवाने की धमकी देना सामने आया है। हालांकि इसमें जमीन विवाद को जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार जमीन विवाद में कुछ राजनीतिक लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है। नपाध्यक्ष का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।


 
शाम 7 बजे नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार (उम्र 56 वर्ष) नई आबादी स्थित पूर्व पार्षद विजय शर्मा की चाय की दुकान पर खड़े थे। यहां बुलेट (CIU 1834) पर एक युवक आया और नपाध्यक्ष की कनपटी पर एक के बाद एक 2 गोलियां दाग दीं। इसके बाद वह बुलेट को छोड़कर भाग गया। नपाध्यक्ष वहीं गिर गए। चेहरे पर टोपी होने से पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया। बाद में किसी ने बंधवार को पहचाना। उन्हें टैक्सी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही गोलीकांड की खबर नगर में फैली समर्थक जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कुछ समर्थकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। शाम 7.30 बजे सीएसपी राकेशमोहन शुक्ला अस्पताल पहुंचे तो समर्थक फिर भड़क गए। सभी अस्पताल के सामने रोड पर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। रात 8 बजे एसपी टीके विद्यार्थी के आने पर उन्हें भी घेर लिया और नारे लगाए। एसपी विद्यार्थी ने बताया जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है।

मनीष बैरागी कौन है
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुलेट संजीत नाका की यश बालाजी कॉलोनी निवासी मनीष बैरागी की है। हत्या के पीछे ये जमीन भी वजह मानी जा रही है।

एएसपी ने कहा मनीष बैरागी प्रमुख संदिग्ध
एएसपी एसएस कनेश ने बताया कि अभी तक मिले सबूतों और अन्य सोर्स से मिल रही खबरों के मुताबिक मनीष बैरागी ही प्रमुख संदिग्ध के रुप में सामने आ रहा है। और कोई जमीन विवाद का मेटर है इसके पीछे कुछ अन्य लोग भी हो सकते हैं। हत्या की ठोस वजह आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगी। मनीष बैरागी अभी फरार है। उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं एक अन्य सांदिग्ध से भी पूछताछ चल रही है।

24 घंटे में कार्रवाई हो… वरना कठोर निर्णय लेंगे- भाजपा के प्रदेश सिंह
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि मंदसौर में हुई घटना निंदनीय और कायराना है। जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था में अराजकता का माहौल है। विधानसभा की उपाध्यक्ष हिना कांवरे के बाद यह घटना चिंताजनक है। उन्होंने कहा यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा कठोर निर्णय लेगी।

भाजपा का ऐलान… आज मंदसौर-नीमच में स्वैच्छिक बंद
घटना की जानकारी बाजार में फैलते ही व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। भाजपा जिला महामंत्री अजयसिंह चौहान ने बताया घटना के विरोध में शुक्रवार को मंदसौर, नीमच व रतलाम तीनों जिले बंद रहेंगे।

समर्थकों ने अस्पताल में की तोड़फोड़
बंधवार का शव जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद उनकी खबर सुनकार बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी अस्पताल में जमा हो गए। यहां उन्होंने जमकर हंगामा मचाया और अस्पताल में तोड़फोड़ भी मचाई।

शोक स्वरूप आज बंद रहेगे लगभग सभी स्कूल
लोकप्रिय नपाध्यक्ष (दादा) की हत्या के विरोध में शुक्रवार को मंदसौर सहित रतलाम व नीमच में स्वैच्छिक बंद रहेगा। भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र चौरड़िया ने बताया हत्या के विरोध में मंदसौर नीमच रतलाम स्वैच्छिक बंद रहेंगे। स्कूल के अनेक संचालको नगर के प्रथम नागरिक प्रहलाद बंधवार के निधन के कारण शोक स्वरूप शुक्रवार को विद्यालय बंद रखने रखने का निर्णय लिया है।

पहले नमस्ते किया फिर मार दी गोली
सीएसपी राकेशमोहन शुक्ला ने बताया फिलहाल एक प्रत्यक्षदर्शी लोकेंद्र कुमावत मिला है। उसने बताया कि वारदात का आरोपी मनीष बुलेट पर सवार हाेकर आया था। उसने पहले बंधवार से नमस्ते किया। इसके बाद कुछ बात कर रहा था तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान मनीष ने जेब से पिस्टल निकाली और बंधवार पर दो फायर किए। पुलिस को भी मौके से दो खाली खोखे मिले हैं।

नपाध्यक्ष के घर के बाहर पसरा सन्नाटा
गोलीकांड के बाद रात 9.20 बजे नपाध्यक्ष के हनुमाननगर स्थित घर के पास पुलिस जवान तैनात कर दिए गए। हालांकि इस दौरान उनके घर के पास पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। परिवार के सभी लोग अस्पताल में थे।

शवयात्रा में शामिल होंगे पूर्व सीएम
भाजपा के लोकप्रिय नेता बंधवार की शवयात्रा में पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान भी शामिल होंगे। सांसद सुधीर गुप्ता व विधायक जगदीश देवड़ा ने बताया फोन पर चर्चा कर पूर्व सीएम को स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने सुबह 11 बजे मंदसौर पहुंचने की बात कही है।

आरोपी 5 लाख रुपए का भर रहा था ब्याज, इससे था नाराज
पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के पीछे कारण रुपयों का लेन-देन सामने आया है। इसके अंतर्गत बंधवार के चुनाव में मनीष बैरागी ने 5 लाख रुपए ब्याज पर लेकर खर्च किए। इसके बाद जब बंधवार चुनाव जीत गए तो मनीष ने उनसे रुपए वापस मांगे। इस पर नपाध्यक्ष ने पहले तो कुछ दिन में रुपए देने की बात कही लेकिन बाद में रुपए नहीं दिए। तभी से मनीष 5 लाख रुपए का ब्याज दे रहा था। इसके बाद नपाध्यक्ष ने एक बार रुपए मांगने पर उसकी गुमटियां हटवाने की भी धमकी दीं। इसी बात से मनीष नाराज चल रहा था। गुरुवार को भी वह रुपए मांगने नपाध्यक्ष के पास पहुंचा। यहां विवाद हुआ और उसने फायर कर दिया।

यहां से निकलेगी शवयात्रा
नगरपालिका अध्यक्ष बंधवार की शवयात्रा शुक्रवार सुबह 11.30 उनके निवास स्थान हनुमाननगर से निकलेगी। यह नरसिंहपुरा, जीवागंज, शुक्ला चौक, धानमंडी, सदर बाजार, भाजपा कार्यालय, गांधी चौराहा, उधमसिंह चौराहे से होते हुए मुक्तिधाम पहुंचेगी।

देररात आईजी ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना पर गुरूवार रात आईजी मंदसौर पहुंचे उन्होंने माैके का निरीक्षण किया। आईजी राकेश कुमार गुप्ता रात 11.50 बजे मंदसौर पहुंचे और सीधे घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया।

भूरा को दिए थे 45 लाख रुपए
मनीष के अलावा पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध भूरा को भी हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि किसी जमीन को लेकर नपाध्यक्ष ने बाजार से लेकर भूरा को 45 लाख रुपए दिए थे। भूरा उन्हें जमीन नहीं दिला रहा था। नपाध्यक्ष इन्हीं रुपयों को लेकर बार-बार भूरा को तकादा कर रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज तलाश रहे हैं
सीएसपी राकेशमोहन शुक्ल ने बताया चश्मदीद मिले हैं। मनीष बैरागी ने बंधवार पर फायर किए थे जिससे उनकी मौत हो गई। इसमें जमीन को लेकर विवाद सामने आ रहा है। हमने टीमें बनाकर जगह-जगह भेजी है। मनीष को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भी तलाश रहे हैं।

जमीन व रुपयों के विवाद के चलते अब तक यह हुए गोलीकांड
जमीन विवादों के चलते जिले में भी कई गोलीकांड हुए है। 30 दिसंबर 2015 को बदमाशों ने बदमाशों ने बीपीएल चौराहे पर व्यापारी वीरेंद्र ठन्ना की गोली मार कर हत्या कर दी, 1 दिसंबर 2016 को बदमाशों ने नगर के कालाखेत स्थित डायमंड ज्वेलर्स नामक संस्थान में फायरिंग की। इसके बाद इसी मामले को लेकर नीमच में डायमंड ज्वेलर्स संचालक पर फायरिंग की। मामले में ज्वेलर्स संचालक का मित्र अजय सोनी गंभीर रूप से घायल हुआ। इसके बाद बदमाशों ने रुपयों के विवाद के चलते 31 मई 2017 को पिपलियामंडी निवासी पत्रकार कमलेश जैन की गोली मार कर हत्या की गई।            

गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट                                                                                                                                                                     मंदसौर- पूर्व की भाजपा सरकार ने सोयाबीन पर 500 रुपए प्रोत्साहन राशि देना तय किया था , इसमें खरीदी का दौर चल भी रहा है , लेकिन अब बीच में सरकार बदल गई , अब सोयाबीन पर मिलने वाले ५०० रुपए मिलेंगे या नहीं या कब मिलेंगे इन सवालों पर असमंजस्य छाया हुआ है , इधर किसान भी इसी उलझन में है , शहर के साथ जिले की मंडियों में इस योजना के तहत किसानों ने बढ़चढक़र सोयाबीन बेची और अभी भी यह दौर जारी है , लेकिन अब मिलने वाले 500 रुपए को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है , 20 अक्टूबर से शुरु हुआ खरीदी का यह दौर १९ जनवरी तक चलेगा
     जिले की 10 मंडियों में बिकी लाखों क्विंटल सोयाबीन
मंदसौर के अलावा जिले में दलोदा , पिपलियामंडी , मल्हारगढ़ , सुवासरा , शामगढ़ , बोलिया , भानपुरा , सीतामऊ , गरोठ में कृषि उपज मंडियों में किसान इस योजना में सोयाबीन बेचने के लिए पहुंच रहे है , अकेले मंदसौर में इस स्कीम में 15 हजार 164 से अधिक किसानों ने २ लाख 32 हजार 56 क्विंटल से अधिक सोयाबीन 500 रुपए प्रोत्साहन राशि के फेर में बिक चुकी है , तो गरोठ में 2 हजार 744 किसानों ने 38 हजार 918 क्विंटल सोयाबीन यहां भी बिक चुकी है , इसी तरह जिले की अन्य ८ मंडियों में भी हजारों किसानों ने लाखों क्विंटल सोयाबीन बेच दी है
कम दाम की भरपाई के लिए शुरु हुई योजना
       भावांतर प्रदेश में वर्ष 2017 जून में हुए किसान आंदोलन के बाद शुरु हुई थी , इसमें उपज के गिरते दामों के बीच सरकार ने किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम देने के लिए भावांतर शुरु की थी , इसमें भाव में आने वाले अंतर की राशि सरकार ने देना तय किया था , इसी में सोयाबीन पर फ्लैट रेट के रुप में 500 रुपए बोनस प्रति क्विंटल पर दिए जाना है , किसान इसमें सोयाबीन बेच तो रहे है , लेकिन उन्हें 500 रुपयों को लेकर आस नहीं है , जिस भाव भी मंडी में सोयाबीन बिक रही है , उसी आधार पर वह माल बेच रहे है

19 जनवरी तक चलेगी खरीदी
         विधानसभा चुनाव से पूर्व भावांतर में सोयाबीन की खरीदी का काम 20 अक्टूबर से शुरु हुआ था , यह 19 जनवरी तक चलेगा , इसमें सरकार ने प्रति क्विंटल पर किसान को 500 रुपए प्रोत्साहन राशि देना तय किया था , लेकिन अब सरकार बदलने के कारण इस पर असमंजस्य छाया हुआ है

गरौठ से सुमितसिंह राठौड़ रिपौट                                                                                                                     गरौठ भानपुरा रौड़ पर सोयाबीन सै भरा ट्रक भानपुरा रौड़ पर पल्टी खागया है ट्रक मे करिब 500 बौरी सौयाबीन  भरी हुई थी चोमेला सै कौटा जारहा था गाय को बचाने कै चकर मे भानपुरा रौड़ पर पल्टी खागया यह घटना आज रात 11 बजै की है गरीमद रही कीसी को कोई चौट नही आई मोकै पर मोके पर न्यूज़ १९ इंडिया  की टीम पहुच गई| 

गरोठ से गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट
                                                                               गरोठ भानपुरा विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार तूफान सिंह सिसोदिया निरंतर गांव गांव में अपने प्रचार प्रसार को लेकर विशेष समर्थकों के साथ दौरे कर रहे हैं वह हर गांव क्षेत्र में उनको जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है आज गरोठ के वार्ड १५ में  निर्दलीय उमीदवार तूफान सिंह सिसोदिया को कॉलोनी वासी सोहन लाल सोनी ,कुलदीप लोहार (वकील साब ),हरीश पाटीदार ,बंसीलाल फरकिया ,महेंद्र सिंह चंद्रावत ,सुनील नागर  ,सहित समस्त कॉलोनी वासियो दुवारा १क्विन्टल केलो से तौला  गया और कॉलोनी वासियो दुवारा कहा गया की आज तक बीजेपी ने इस कॉलोनी में कोई धयान नहीं दिया इस लिए समस्त कॉलोनी वासियो ने निर्णय लिया की इस चुनाव में निर्दलीय उमीदवार  तूफान सिंह सिसोदिया का समर्थन किया जाएगा निर्दलीय उमीदवार तूफान सिंह सिसोदिया  ने कहा की बीजेपी द्वारा इस कॉलोनी में कोई विकास कार्य नहीं किया गया जिससे कॉलोनी  की जनता काफी नाराज है तूफान सिंह सेसोदिया के समर्थन में उनके साथ कदम से कदम मिला कर विजय पाटीदार ने लोगो को तूफान सिंह के लिए  वोट करने के अपील की और वार्ड वासियो को विश्वसा दिलाया की अभी तक जो काम बीजेपी ने इतने सालो से  इस कॉलोनी विध्या नगर , बंजारी रोड में  नहीं किया गया उसे तूफान सिंह जी  के दुवारा पूरा किया जायेगा      

गरोठ से गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। ....                                                                                                                       कांग्रेस का वचन किसानों को मिलेगा दाम, युवाओं को मिलेगा काम,महिलाओं को मिलेगा सम्मान और गरीबों को मिलेगा जीवन जीने का अधिकार - नटराजन
गरोठ।गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष सोजतिया के पक्ष में पूर्व सांसद  सुश्री  मीनाक्षी नटराजन ने मेलखेड़ा, बर्डिया अमरा, साठखेड़ा, बरखेड़ा गंगासा, खड़ावदा, बोलिया,बाबुल्दा, संधारा ओर भैसोंदा मैं जनसंपर्क कर आम सभा को संबोधित किया। सभाओं को संबोधित करते हुए नटराजन ने कहा कि यह लड़ाई सुभाष कुमार सोजतिया और देवीलाल धाकड़ के बीच नहीं है , ये लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, किसानों के अधिकारों को बचाने की लड़ाई है।इसलिए हमने मध्य प्रदेश में वचन पत्र लाकर संकल्प लिया है कि किसानों की फसलों का उनको सही दाम मिले,युवाओं को काम मिले, महिलाओं को सम्मान मिले और गरीबों को जीवन जीने का अधिकार मिले। आगे नटराजन ने कहा कि पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की थी कि हम सरकार में आते ही किसानों का 50,000 तक कर्जा माफ करेंगे,लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी घोषणा सिर्फ जुमला साबित हुई। इसी तरह लोकसभा के चुनाव में मोदी जी ने बड़े-बड़े भाषण दिए और कहां सबके खाते में 15-15 लाख रुपए आएंगे लेकिन चुनाव जीतने के बाद यह घोषणा भी जुमला निकली। इसलिए कांग्रेस वचन पत्र को लेकर आपके बीच आई है आप सभी से अपील है कि आने वाली 28 तारीख को सुभाष सोजतियाजी को विजय बनाइए ऒर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाइये। हमने वचन पत्र के माध्यम से संकल्प लिया है कांग्रेस सरकार बनते ही मध्य प्रदेश के किसानों का दो लाख रुपय तक का कर्जा माफ करेंगे,बिजली आधा करेंगे ओर अगर किसानों की फसल जंगली जानवर नष्ट करता है तो उसको बचाने के लिये हम अनुदान राशि देंगे जिससे किसान तार लगवाकर फसल चौपट होने से बचा सके आदि वचन पत्र के संकल्प पर बात की। आगे कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष सोजतिया ने क्षेत्र के विकास के लिए विजय बनाने की अपील करी और कहा कि इस क्षेत्र में किसी बात की कमी नही आने दूंगा।

मंदसौर से गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट।                                                                                                                                                                                                                                                                                         मंदसौर -- 1 श्री यशपाल सिंह सिसोदिया (भाजपा)
2 श्री नरेंद्र नाहटा (कांग्रेस)
3 श्री अनिल सोनी (शिवसेना हिंदुस्तान)
4 श्री अब्दुल हबीब निर्दलीय
5 श्री सुरेश दास निर्दलीय
6 श्री सुनील बंसल सपाक्स पार्टी
7 श्री ईश्वर लाल बहुजन समाज पार्टी
8 श्री चैन सिंह आम आदमी पार्टी                                                                                                                                                                                                                                                                                        मल्हारगढ़ - 1 श्री जगदीश देवड़ा (भाजपा)
2 श्री परशुराम सिसोदिया (कांग्रेस)
3 श्रीमती केशरबाई (बहुजन समाजवादी पार्टी)
4 श्री मोहननाथ (शिवसेना)
5 श्री पिरुलाल (निर्दलीय)
6 श्री तुलसीराम (आम आदमी पार्टी)
7 श्री लालचंद (निर्दलीय)
8 श्री जितेंद्र कुमार (बहुजन संघर्ष दल)
9 श्री सुखलाल (निर्दलीय)                                                                                                                                                                                                                                                                                                    सुवासरा -
1 श्री राधेश्याम पाटीदार (भाजपा)
2 श्री हरदीप सिंह (कांग्रेस)
3 श्री विनोद कुमार मीणा (आम आदमी पार्टी)
4 श्रीमती श्यामूबाई मुकेश मेहरा (बहुजन समाज
पार्टी )
5 श्री सुनील शर्मा (सपाक्स )
6 श्री शकील अहमद (निर्दलीय)
7 श्री जितेंद्र सिंह (शिवसेना)

8 श्री युसूफ शाह (भाजपा)
9 श्री बंसी लाल सोलंकी (बहुजन संघर्ष दल)
10 श्री ओम सिंह भाटी (निर्दलीय)                                                                                                                                                                                                                                                                                       गरोठ

1, जगदीश पिता शालगराम(ब.स.पा.))
2, रामकरण रलोतिय पिता नारायण(बहुजन संघर्ष दल)
3 सुभाष सोजतिया (कांग्रेस)
4 देवी लाल धाकड़ (भाजपा)
5 अमर लाल मीणा (निर्दलीय)
6 सईद अहमद (निर्दलीय)
7 तूफान सिंह सिसोदिया (निर्दलीय)
8 राजेश कुमार विश्वकर्मा (शिवसेना)
9 जगदीश (निर्दलीय)
10 फूल चंद शर्मा (निर्दलीय)
11 बंसीलाल (निर्दलीय)
12 अहसास हुसैन (निर्दलीय)                                                                                                                                                                                                                                                                                                    

महेंद्र सिंह। ......गरोठ(नि.प्र.) नवरात्रि के पावन पर्व पर पोरवाल नवयुवक मण्डल एवं गरोठ युवा मंच गरोठ के तत्वाधान में
 कल दिनांक 21 अक्टुबर रविवार को रात्रि 08 बजे शहीद चौक पुराना बस स्टेण्ड गरोठ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।उक्त जानकारी संस्था के संयोजक जगदीश अग्रवाल ने देते हुए बताया कि कवि सम्मेलन में देश के बडे सुप्रसिद्ध कवि सुरेश अलबेला(हास्य सम्राट एवं लॉफ्टर विजेता मुंबई) योगेन्द्र शर्मा(ओजस्वी कवि भीलवाडा)कुंवर जावेद(शायर एवं गीतकार कोटा) राव अजात शुत्र(हास्य कवि मंच संचालक उदयपुर) सुश्री पदमनी शर्मा(गीत गजल नई दिल्ली)डॉ.भगवान मकरंद(हास्य एवं व्यंग कवि मथूरा उ.प्र.)संपत सुरीला हास्य पैरीडी गीतकार राजसमंद) राहुल शर्मा (वीररस कवि उज्जैन) कुणाल आचार्य(गीतकार राजसमंद) अपना कविता पाठ करेगें।गरोठ में नवरात्रि के अवसर पर यह लगातार 25 वा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होकर अभी तक जितने भी आयोजन हुए है उसमें देश के लगभग सभी बड़े कविगण भाग लेकर अपना कविता पाठ कर चुके है।देश में गरोठ में होने वाले कवि सम्मेलन अपने आप अलग ही पहचान रखता है और किसी भी संस्था द्वारा लगातार 25 वर्ष तक कवि सम्मेलन का आयोजन करना अपने आप में बड़ी बात है।संस्था संयोजक जगदीश अग्रवाल,अध्यक्ष पंकज सेठिया,सचिव लक्ष्मीनारायण मांदलिया,सचिव संजय गुप्ता,सदस्य अनुराग मांदलिया,सचिन धनोतिया आदि ने क्षेत्र की काव्यप्रेमी जनता से अपील की है कि आज रविवार को गरोठ में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर देश के बड़े कविगण की कविता पाठ का आनंद लेवे।


गरोठ से मनोज राव। ...  मंदसौर:- आज दिनांक 14.10.18 को, मंदसौर शहर के बीचों बीच,नाहटा चौराहा पर,वाहन चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय,श्री मनोज कुमार सिंह(भा.पु.से.) के दिशानिर्देशनुसार,,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री एस एस कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश मोहन शुक्ल एवं श्री नरेंद्र सिंह यादव थाना प्रभारी कोतवाली के   मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली के सब इंस्पेक्टर,गोपाल सिंह गुणावत व उनकी टीम के  प्रधान आरक्षक श्री प्रदीप तोमर, कैलाश बघेल काका,राकेश सिंह सोलंकी द्वारा आज दिनांक को *ग्राम बागलिया ,थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राजस्थान के रहमत अली पिता मोहम्मद शफी को उसकी कार आल्टो मारुति क्रमांक mp 14 cc 2397 में 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ धर दबोचा, जप्त स्मैक की भारतीय कीमत 72 लाख, तथा अंतरराष्ट्रीय कीमत 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।
आचार संहिता के दौरान की गई इस बड़ी कार्यवाही के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर, द्वारा  टीम को शाबाशी दी गई।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.