गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ....                                                                                                                                                                                      
             
खरगोन में जहाँ सूर्यनारायण का पारा 46'6 डिग्री पर हो और इसी समय खरगौन में चुनाव प्रचार करने गए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चर्चित मामा का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं वीडियो में स्पष्ट दिख रहा हैं कि वे सिर चढ़ रही भीषण गर्मी के दौरान बालिका - महिला शौचालय से निकलकर अपने सुरक्षा कर्मी से पानी लेकर हाथ धो रहे है , जबकि पास में एक और कोई भी शौचालय का हिस्सा नजर आ रहा है शायद वो पुरुषो का शौचालय हो तो सवाल ये है कि शिवराज सिंह आखिर बालिका - महिला शौचालय ही क्यों गए जबकि शोचलाय के बाहर लिखा हुवा है बालिका - महिला शौचालय ।

            मान लो अगर इस शौचालय के बाहर  लिखा होता कि सावधान इस शौचालय में खतरनाक साँप है या खतरनाक जानवर है तो भी शिवराजसिंह चौहान इस ही शौचालय में जाते शायद नहीं पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मामा की क्या मजबूरी थी जो बालिका और महिलाओ के शौचालय में घुस गए। बस,,,,लगता है क्या करे गर्मी जो है,,,?

              अब ये ये वीडियो वायरल हुआ है बड़ा दिलचस्प होता जा रहा  हैं लोग एक दुसरे को बड़े मजे व चटकारे ले ले कर  सुनाते हुवे दिख रहे है कि मामा सब क्या शौक चढ़ गया कि बालिका-महिला शौचालय में क्यो घुस गए ?? 
फिलहाल कुल मिलाकर कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ एक हास्यास्पद मुद्दा मिल गया हैं जिसे सुन कर लोग ठहाके लगा रहे हैं,,,,?

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला पंचायत के लमारी खुर्द गांव निवासी-लाल मोहम्मद अंसारी के घर में लगी आग।उक्त खबर रविवार के दिन 11 बजे की है।भुक्तभोगी ने जानकारी देते हुए कहा कि पोखरा-पाटन खपड़ैल घर था।घर में रखे गए सारा समान भी जल कर राख हो गया।आग लगने की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।डीजल पम्प की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।तबतक काफी देर हो चुकी थी,जिससे कि पीड़ित को बहुत बड़ा नुकसान होने की संभावना है।                                                                                                                                                     

संवाददाता-विवेक चौबे
                                                                             
कांडी(गढ़वा) : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर थाना क्षेत्र के सभी 6 कलस्टर पर सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं।वहीं चुनाव को लेकर प्रखंड के सभी 69 बुथों पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। चुनाव को लेकर प्रखंड में 6 कलस्टर  प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी , उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला , उच्च विद्यालय गरदाहा , म. वि. राणाडीह, म. वि. खरौन्धा , प्रा. वि. पतिला बनाया गया है।सभी कलस्टर पर पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी है व उनकी सुरक्षा के लिए सभी कलस्टर पर  पुलिस बल भी पहुंच चुकी है। बीडीओ गुलाम समदानी ने बताया कि कलस्टर सहित सभी मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी व सुरक्षा बलों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन बनाने के लिए संयोजिका के नेतृत्व में रसोइया की प्रतिनियुक्ति किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी दिपक कुमार ने सभी कलस्टर का दौरा किया, उन्होंने बताया कि सभी कलस्टर सहित मतदान केन्द्र पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा सघन दौरा

संवाददाता-विवेक चौबे                           

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र के मतदाताओं ने हर्षोल्लास के साथ मतदान कर लोकतंत्र का महापर्व मनाया।लोकतंत्र महापर्व पर 29 अप्रैल अर्थात सोमवार को प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों व गांवों के बूथ पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़।प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कुल छः क्लस्ट व 69 मतदान केंद्र बनाए गए थे।सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात थी।कांडी पुलिस भी सख्त दिखी।प्रखण्ड क्षेत्र के लमारी कला पंचायत के ग्राम-सननी में स्थित प्राथमिक विद्यालय,बूथ संख्या-63 पर 12:47 बजे तक 417 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-868 है,बाद में 03:54 बजे तक 431 मतदाताओं ने मतदान किया।बलियारी पंचायत के ग्राम-बरवाडीह,बूथ संख्या-19 पर 01:40 बजे तक 500 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-862 है।लमारी कला पंचायत के ग्राम-हरिगावां,बूथ संख्या-64 पर 03:05 बजे तक 530 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकी कुल मतदाताओं की संख्या-864 है।ग्रामपंचायत-खुटहेरिया,बूथ संख्या-51 पर 03:14 बजे तक 533 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-1007 है।कांडी मध्य विद्यालय,बूथ संख्या-04 पर 03:25 बजे तक 581 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-1109 है,बाद में 03:50 बजे तक 56.62 प्रतिशत वोट पड़े।ग्रामपंचायत-शिवपुर के बूथ संख्या-45 पर 56 प्रतिशत व बूथ संख्या 46 पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ।वहीं बूथ संख्या-19 पर 541 मतदाताओं ने मतदान किया,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-862 है। 
 बूथ संख्या-19 पर 99 वर्षीय एक बृद्ध महिला-राजमणि कुवंर भी मतदान करते दिखीं। बूथ संख्या-04 व 05 को आदर्श बूथ बनाया गया था।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी व थाना प्रभारी-दीपक कुमार ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।बता दें कि बूथ संख्या-04 पर तकरीबन 02:20 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनमे तकनीकी खराबी के कारण लगभग 50 मिनट तक मतदान बाधित रहा।इस प्रकार सभी बूथों पर मतदाताओं ने लोकतंत्र के अधिकार का प्रयोग किया।यह भी बता दें कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था प्रत्येक बूथों पर की गई थी,जिससे कि दिव्यांग मतदाता भी अपने अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर शिवपुर निवासी-99 वर्षीय गोरखनाथ पाण्डेय ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग बूथ संख्या-45 पर पैदल पहुंच कर किया।99 वर्ष की उम्र में गोरखनाथ पाण्डेय ने सायद मतदाताओं को बता दिया कि मतदान करना बहुत जरूरी है ।खबर लिखे जाने तक प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत लोकतंत्र महापर्व शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।     

जयपुर से भगीरथ चौधरी की रिपोर्ट। ....                                                                                                                                                                             
                                                                                                    हाथोज क्षेत्र के वेलकम आई. टी. आई कॉलेज में 3rd सेमेस्टर का परिणाम आने पर संस्था निदेशक श्रीमान रामनिवास चौधरी द्वारा टॉपर्स  राज कुमार कुमावत (82.76%) प्रथम रैंक 
विष्णु कुमार वर्मा (79.23%) द्वितीय रैंक दीपक कुमार वर्मा (78.92%) तृतीय रैंक का स्वागत किया गया श्रीमान रामनिवास चौधरी  ने बच्चों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया   
  उन्होंने इस मौके पर सभी बच्चों को संबोधित किया और बताया कि इसी प्रकार निरंतर मेहनत करने पर आप मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं आप लोग इसी तरह मेहनत करते रहोगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी इस अवसर पर संस्था के सह निदेशक भागीरथ चौधरी भी उपस्थित थे उन्होंने भी बच्चों के परिणाम की जमकर प्रशंसा की और सभी बच्चों और स्टाफ को बधाई दी इस मौके पर उपस्थित संस्था प्रधान नवरतन यादव अन्य स्टाफ विमला दांतेल ,मुकेश चौधरी, रमेश चौधरी, शिखा चौधरी, कनिष्का गुर्जर, रश्मि चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी आदि ने बच्चों को बधाई दी                 

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : सोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के खेल के मैदान में महागठबंधन का जनसभा होने वाला था।स्थानीय पत्रकार बंधु समाचार संकलन करने के लिए पहुंचे थे।पत्रकारों ने देखा कि जो पत्रकार दीर्घा बना था, उसमे कार्यकता हीं भर गए थे।हद तो तब हो गई,जब पत्रकार फोटो लेने जाते तो वहां उपस्थित कार्यकर्ता 'पत्रकार' की ही कुर्सी ले लेते।ऐसी स्थिति में या तो पत्रकार चिलचिलाती धूप में खड़े होकर न्यूज कवर करते या फिर गठबंधन के कार्यकर्ताओं से झगड़ा करते।इस प्रकार कई कमियों को देखते हूए पत्रकारो ने जनसभा का विरोध किया।बताते चलें कि महागठबंधन में प्रारम्भ से ही इस प्रकार की हरकत देखने को मिल रही है।बाद में क्या होगा संदेहात्मक ही है।प्रायः ऐसा माना जाता है कि पत्रकार संविधान के अनुसार चौंथा स्तंभ है।जब चौंथे स्तंभ का मान-सम्मान नही तो फिर आखिरकार पत्रकार समाचार संकलन कैसे करेंगे।बड़ी अफसोस के साथ जाहिर है कि महागठबंधन,कार्यकर्ता व व्यवस्थापक में इससे बड़ी कमी कुछ भी नहीं हो सकती।पत्रकार को सम्मान चाहिए,क्योंकि पत्रकार समाज का दर्पण है।जो राजनीतिक पार्टी पत्रकारों के लिए कुर्सी की भी व्यवस्था उपलब्ध नहीं कर सकती,वह पार्टी देश क्या चलाएगी।यह एक हास्यपद ही है महागठबंधन की।विरोध करने वालो में पत्रकार-रामरंजन सिन्हा,उपेन्द्र दूबे,विजय पाण्डेय , अमरेन्द्र पंडित,अनुप सिंह,अरूण चौबे,दुर्गेश सिंह,ब्रजेश पाण्डेय,वरुण शर्मा शामिल थे।

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा)  : आचार सहिंता लागू होने के इतने दिनों के बाद भी जिले के जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ी में नेम प्लेट लगाकर धड़ल्ले से घूमते चल रहे हैं।बताते चलें कि गुरुवार को डंडा प्रखंड के जिप सदस्य अपनी गाड़ी पर कांडी में घूमते देखे गए।जबकि कांडी थाना के सामने चल रहे वाहन जांच में भी उक्त गाड़ी को नही रोका गया।जांच कर रहे मजिस्ट्रेट-डॉ मोहन प्रसाद ने बताया कि मुझे इसके लिए कोई निर्देश प्राप्त नही है।मैं वाहन जांच में अवैध पैसा व हथियार की जांच कर रहा हूँ।

गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। ..     
                                                                                                                                                                            भोपाल:- भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कलेक्टाेरेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ पत्नी अमृता सिंह, बेटा जयवर्धन सिंह, मंत्री पीसी शर्मा मौजूद रहे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय ने कहा कि हिन्दुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में शामिल नहीं। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल पूछ लिया। कहा- आप लोग क्यों हिन्दुत्व शब्द का इस्तेमाल करते हैं।दिग्विजय सिंह ने कहा, "हमारी कोशिश होगी कि भोपाल एक ग्लोबल सिटी हो, जहां हम दुनिया भर से रोज़गार अपने यहां ला सकें।"

असल में, नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया कि वह हिन्दुत्व आतंकवाद पर क्या कहेंगे। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बारे में आपको अमित शाह से पूछना चाहिए। जिन्होंने आरके सिंह को भाजपा में शामिल कर लिया,जो तत्कालीन गृह सचिव थे और उन्होंने हिन्दू आतंकवाद की बात कही थी।

दिग्विजय सिंह, जब नामांकन के लिए चले तो उनके साथसमर्थकों का भारी हुजूम भी कलेक्टोरेट पहुंचा, यहां पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग के जरिए बाहर ही रोक दिया। इससे पहले दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता सिंह के साथझरनेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपने गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से मिले, उनका आशीर्वाद लिया औरविशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद आधे घंटे तक उनसे अकेले में चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने चुनाव के मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। ...                                                                                                                                                                                                                 
शिवपुरी:-  गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच कर नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस बीच उनकी पत्नी प्रियदर्शिनीराजे सिंधिया और पिछोर विधायक केपी सिंह भी उपस्थित रहें, इससे पहले उन्होंने रोड शो किया और यहां आयोजित सभा से पूर्व भिण्ड के दिग्गज भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राकेश सिंह कांग्रेस में शामिल हो गये हैं।
शिवपुरी के गांधी मैदान में आयोजित आमसभा में शामिल हुए पूर्व विधायक राकेशसिंह चौधरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नामांकन भरने के बाद शिवपुरी के गांधी मैदान में आयोजित सभा में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राकेशसिंह चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। आमसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेते ही यहां की पेयजल समस्या समाप्त हो गयी। पिछले 10 वर्षो में बीजेपी सरकार ने इसके लटका कर रखा था । उन्होंने कहा चार माह पूर्व अपराधों के मामले में देशभ्र में पहले स्थान पर था। कांग्रेस सरकार बनते ही हमने टारगेट तय किये हैं। उस दिशा में काम शुरू हो गये हैं और इसके परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं सिंधिया ने कहा कि गुना शिवपुरी की जनता की सेवा में कोई जनप्रतिनिधि के नाते नहीं, बल्कि एक आत्मीय लगाव के कारण करता हूं।

 देपालपुर से दीपक सेन की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                         
 
 हातोद बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ग्राम डासरी के परिजन ककरिया शादी में गए हुए थे वह से  घर आते समय यशवंत सागर के समीप तेज आंधी आने के कारण वह आम के नीचे रुके हुए थे उसी समय अचानक बिजली कड़की और उन पर गिर गई बिजली गिरने के कारण तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई मृतकों की पहचान सोदान पिता पूना जी उम्र 42 वर्ष जाति डोली पूर्व कोटवार व निरंजन पिता सौदान उम्र 12 वर्ष तथा मुस्कान पिता सौदान उम्र 9 वर्ष जाति डोली निवास स्थान बेटमा के समीप ग्राम डासरी के रूप में हुई बताया जा रहा है कि पिता पुत्र और पुत्री तीनों ग्राम काकरिया अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे फिलहाल हातोद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है

अब्दुल अकील खान की रिपोर्ट                                                                                                                
                                                                                                                                                                                   होशंगाबाद आज होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से अपना भाग्य आजमा रहे शैलेंद्र दीवान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जिले के प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा पूर्व विधायक सुरेश राय अर्जुनलाल पलिया विजय दुबे काकू भाई सविता दीवान शर्मा तुलाराम बेमन सहित नरसिंहपुर होशंगाबाद जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया नामांकन पत्र भरने से पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ    सुरेश पचौरी राजकुमार पटेल अर्जुनलाल पलिया सविता दीवान शर्मा ने संबोधित किया सभा में कमलनाथ ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर शैलेंद्र दीवान सिंह को लोकसभा के चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर भारी बहु मतों से विजय श्री दिलाने का आग्रह किया ज्ञात हो कि श्री शैलेंद्र दीवान पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह के सुपुत्र है ज्ञात हो कि शैलेंद्र दीवान सिंह के होशंगाबाद जाते  समय सुहागपुर बाबई के बीच नेशनल हाईवे पर एक वृक्ष धराशाई हो गया जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई जिससे होशंगाबाद सभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी धरा शाही झाड़ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोके रखा भारी भरकम प्रयास के बाद प्रशासन ने वृक्ष को सड़क से अलग कर आवागमन के लिए रास्ता खुलवाया

  ब्युरो रिपोर्ट इमरान खान नरसिंगपुर।                                                                                                                                                                                                                                                                                              नरसिंहपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सागोनी मैं शासकीय भूमि पर कब्जा कर उपजाई फसल को जप्त करने गए राजस्व विभाग के कर्मचारियों कर्मचारियों पटवारी एवं अन्य के साथ सागोनी के ग्रामीणों ने की थी मारपीट शासकीय कार्य में बाधा,कर्मियों से मारपीट, ग्रामीणों को उकसाने सहित अन्य धाराओं में हुआ था मामला दर्ज 
पुलिस ने पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल को भी बनाया था आरोपी 
आज जालम सिंह पटेल ने स्वयं नरसिंहपुर के थाना कोतवाली पहुंच सागोनी मामले में दी गिरफ्तारी धारा 341,365,353,332,186,4-27 एवं अन्य धाराओं में है मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट नरसिंगपुर जिला हेड
इमरान खान गाडरवारा।                                                                                                                                                                                                             
                गाडरवारा श्रीराम फाइनेंस कारपोरेशन कंपनी किसी परिचय की मोहताज तो नहीं सालाना 8 करोड़ का टर्नओवर करने वाली कंपनी अपने कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करती है। 25 करर्मचारी कार्यरत हैं। पर किसी के पास भी ना तो जॉइनिंग लेटर है। और ना किसी के पास आईडी प्रूफ है।और ना किसी का PF करता है महज 1 वर्ष में 10 बीएम बदल चुकी है।कंपनी किसी को कोई भी कारण नहीं बताया जाता किसी को भी कभी भी टर्मिनेट कर दिया जाता है। किसी को भी कभी भी प्रमोट कर दिया जाता है।जब हमने कंपनी में कार्य करने वाले पूर्व कर्मचारी अतुल पटेल और रिंकू शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने रात दिन मेहनत की पर हमें टर्मिनेट कर दिया गया जब हमने कारण जानना चाहा तो हमें आज तक कोई भी कारण नहीं बताया गया और ना हमें एनओसी दी गई जब हमारी टीम ने ब्रांच मैनेजर से बात की तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया कंपनी का कोई अधिकारी बात करने को तैयार नही और सारे मामले पर चुप्पी साधे हैं। अब ऐसे में आम जनता कहा तक ऐसे लोगों से सुरक्षित हो जिस कंपनी के खुद के कर्मचारी आरोप लगा रहे है । प्रशासन एबं मानव अधिकार आयोग इस पर विशेष ध्यान दे और कंपनी जी ठीक से जांच की जाए। ऐसी लापरवाह कंपनी पर लगाम लगाएं।

 देपालपुर से दीपक सेन की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                       
                श्री राम नवमीं के उपलक्ष्य में सेन समाज द्वारा नगर में 12 वे  वैवाहिक सम्मेलन का आयोजन  किया गया । स्थानीय धार रोड़ स्थित मंडी प्रांगण में सम्पन्न हुवे इस वैवाहिक सम्मेलन में 41 नवयुगलों ने सात फेरे लेकर अपने सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुरुवात की । समिति की ओर से सभी नवदम्पति को दहेज के समान भी दिया गया ।  इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज पटेल , प्रसिध्द कथावाचक श्री लोकेशानंद शास्त्री , भाजपा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री सुनैना बियाणी, भाजपा नगर अध्यक्ष शशी जायसवाल, समाजसेवी तरुण बियाणी, नमो इंडिया के नीलेश उपाध्याय, गोविंद दरबार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिन्होंने नव दंपत्ति को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन समिति की ओर से समिति अध्यक्ष सतीश सोलंकी, उपाध्यक्ष रमण वर्मा , कोषाध्यक्ष अनिल परमार व राधेश्याम चौहान, दिनेश रेनिवाल, योगेश चौहान, पप्पू चौहान सहित सेन समाज के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे । 


देपालपुर से दिपक सेन की रिपोट                                                                                                                                                                                             
                  बेटमा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को अपहरण का एक संगीन मामला सामने आया था जो सुबह होने तक हत्या में तब्दील हो चुका है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम को बेटमा थाना क्षेत्र से एक युवक को कुछ लोग ने पीछा कर  उठाकर ले गए थे। जिसके बाद लोगो ने बेटमा पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस को शुक्रवार सुबह बेटमा बायपास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त की तो पता चला कि शिवजी पटेल नामक व्यक्ति की लाश मिली है जिसकी हत्या की गई है। पुलिस को प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि मृतक मूलतः देवास का रहने वाला है और गुरुवार को जमीन विवाद के सिलसिले में धार की कोर्ट में चल रही, सुनवाई के चलते पहुंचा था। जब वह धार से लौट रहा था तो उसकी बाइक को गिराकर उसे कार में ले जाया गया था। पुलिस को ये भी पता चला है कि मृतक का जमीनी विवाद उसी के परिवार  से जुड़े लोगों से चल रहा था। मृतक के  रिश्तेदार देवास और धार में रहते है और पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में  सम्भवतः जमीनी विवाद के चलते हत्या  की गई है और विवाद से जुड़े लोगों ने या तो हत्या की है या करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या के मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

होशंगाबाद से अब्दुल अकिल खान की रिपोर्ट 

p-463

होशंगाबाद  जिले की पिपरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बनखेड़ी तहसील के दर्जनों ग्रामों का आज कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र दीवान ने क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेश राय अर्जुन पलिया एवं कांग्रेस प्रत्याशी रहे पार्षद हरीश बेमन सुहागपुर के प्रभारी सतपाल पलिया ब्लॉक अध्यक्ष कुंजी लाल पटेल जिला महामंत्री अकील खान सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों मैं जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का निवेदन किया श्री शैलेंद्र सिंह ने आज सुबह से बनखेड़ी से लेकर ग्राम मेचांदोल महंगा डूंगर पलिया पिपरिया मालनवाडा अनाई सहित दर्जनों ग्रामों  मैं जनसंपर्क किया जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया 

        अब्दुल अकील खान की रिपोर्ट                                         

  होशंगाबाद जिले की पिपरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम विजन वाड़ा सेंट जोसेफ स्कूल के पास ग्राम पंचायत द्वारा बिना रेत के गिट्टी एवं सीमेंट मिलाकर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है कार्यस्थल पर कार एजेंसी के लोग मौजूद नहीं थे पूछे जाने पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि वह किसी आकाश नामक ठेकेदार के कर्मचारी हैं और यह निर्माण कार्य उन्हीं के द्वारा कराया जा रहा इस पुलिया निर्माण को लेकर पूर्व में ग्राम पंचायत विजन वाड़ा के दो पक्षों के बीच मारपीट एवं हाथापाई की बड़ी घटना हो चुकी है जिस कारण कार्यस्थल पर निर्माण कार्य कराने वाले लोग मौजूद नहीं रहते हैं देखने में आया है कि यह कार गुणवत्ता विहीन एवं तकनीकी स्वीकृति के विपरीत किया जा रहा है इस और प्रशासनिक एवं जवाबदेही कर्मचारी एवं अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं शासन के निर्देश है कि कार्यस्थल पर सूचना पटल लगाए जाएं लेकिन यहां पर शासन के इन आदेशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है अब देखना है कि प्रशासन इस घटिया निर्माण की ओर ध्यान देकर क्या कारवाही प्रस्तावित करता है 

संवाददाता-विवेक चौबे                                               

कांडी(गढ़वा)  : प्रखंड के लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित कि गयी, जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष-श्रीकांत पाण्डेय ने की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री-रामचंद्र चंद्रवंशी की उपस्थिति में पलामू लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी-बीडी राम को  विजयी बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान ही सात महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री-रामचन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि लोक सभा चुनाव में भाजपा द्वारा 400 प्लस सीट जीतने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें आदरनीय नरेंद्र मोदी , अमित शाह व रघुवर दास को देखना है व भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सांसद की विजय में ही मेरा विजय छुपा हुआ है।उन्होंने कहा कि कांडी के तेरहों  पंचायत में हम जनसंपर्क चलायेंगे। उन्होंने सभी से नामांकन में डालटनगंज चलने की अपिल की। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष-मुन्ना तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि चौपाल के माध्यम से यूवा मोर्चा को सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जबादेही दी गई है। हम सब युवा कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि नया भारत बनाने के लिए फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाना जरूरी है। बीस सूत्री अध्यक्ष -रामलाला दूबे ने सभी पंचायतों के शक्ति केन्द्र प्रमुख व पन्ना प्रमुख को दिन रात मेहनत करने की सलाह दी। सभा का संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष-रामलाला दूबे ने किया।जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह ने किया। सभा को यूवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी,कांडी मुखिया विनोद प्रसाद , भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय नेता गुड्डू सिंह , सांसद प्रतिनिधि रामलखन प्रसाद , प्रेमानंद त्रिपाठी , वीर दूबे सहित अन्य ने भी संबोधित किया।मौके पर प्रविण सिंह, राजेंद्र पाण्डेय, भोला मेहता, मुखिया-कृष्णा दास , सतेन्द्र चौबे , युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह , रामलखन चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

होशंगाबाद से अब्दुल अकील खान की रिपोर्ट                                     
                                                                                                                                                                                                                                               जिले के बनखेड़ी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम तीसरी में आज गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई इससे गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई अनुविभागीय अधिकारी मदन सिंह रघुवंशी ने बताया है कि आग नरवाई में लगी होगी और हवा की लपटों में खेत को अपने आगोश में ले लिया ग्राम में गेहूं की खड़ी फसल  आपके चपेट में आ गई जिससे तीसरी के किसानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है अनुविभागीय अधिकारी रघुवंशी ने कहां है कि खेत की नरवाई में आग लगाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु हल्का पटवारी को निर्देशित किया गया एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि जिस भी किसान के खेत में आग से नरवाई जली मिले उसी किसान के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित करें

संवाददाता-विवेक चौबे                                                           

कांडी(गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के रपूरा गांव निवासी प्रद्युम्न सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार सिंह 17 जनवरी से ही लापता है.गढ़वा व्यवहार न्यायालय में लापता बालक सौरभ कुमार सिंह के पिता प्रद्युम्न सिंह ने परिवाद दायर करते हुए गांव के ही दो युवक पर अपने नाबालिक पुत्र को बहला-फुसला कर घर से भगाने का आरोप लगाया है. फरवरी में गढ़वा व्यवहार न्यायालय में दायर परिवाद में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि पहले नाबालिक  सौरभ को उसके गांव के ही दो युवक अनेक प्रलोभन देते हुए तैयार किये व कर्नाटक के बंगलुरु ले गये. जब लोगों से संपर्क किया गया तो पता चला कि सौरभ वहां से घर के लिए चल दिया है. किन्तु वह अभीतक घर नहीं पहुंचा. न्यायालय द्वारा भवनाथपुर थाना को सौरभ के केस की जांच के लिए आदेश भी दिया जा चुका है. जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए भवनाथपुर थाना प्रभारी ने जांच पदाधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है.इधर सौरभ के माता-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. उसके पिता ने लोगों से अपील करके हुए कहा कि जिन्हे भी उनके पुत्र की जानकारी मिले वे तत्काल उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 8987714176, 8987714178,
7766856706,
7759803968 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं.
बतौर प्रद्युम्न सिंह उनके लड़के सौरभ कुमार सिंह की उम्र 15 वर्ष, रंग गेहूंआ तथा लंबाई लगभग 5 फीट है. सौरभ की मां अनिता देवी ने भी लोगों से मार्मिक अपील करते हुए अपने बेटे की कुशल छेम की जानकारी उपरोक्त मोबाइल नंबर पर देने की आग्रह की है.

संवाददाता-विवेक चौबे                                                 

बवासीर का इलाज कराने गए मरीज का निकाल दिया बच्चेदानी व अपेंडिक्स



कांडी(गढ़वा): डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। लेकिन डॉक्टर ही जब मरीज़ों की जान के साथ खिलवाड़ करने लगे तो मरीज स्वस्थ होने के बजाए सीधा स्वर्ग सिधार जाता है। जी हां! एक ऐसा ही कारनामा उजागर हुआ है। डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक मरीज की जान जाते-जाते बच गई। उक्त मामला हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डूमरसोता गांव निवासी 35 वर्षीया मरीज लवकुश देवी से जुड़ा हुआ है। मरीज के अनुसार वह एक माह पहले बावासीर की इलाज के लिए गढ़वा के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर नाथुन साह के निजी क्लिनिक नवनीत हेल्थकेयर सेंटर में गई थी। जहां डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के बाद डॉक्टर ने बताया कि तुम्हारे बच्चेदानी में सूजन व अपेंडिक्स पक गया है, जो कभी भी फट सकता है। डॉक्टर ने बवासीर से पहले उक्त दोनों रोग का ऑपरेशन कराने की सलाह दिया। मरीज के अनुसार एक रोग का ईलाज का खर्च आठ हजार रुपये बताया। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने पांच हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद लवकुश की ऑपरेशन रविवार की रात कर दी गई। ऑपरेशन के अगले दिन मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद डॉक्टर नाथुन के सलाह पर उसे बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी स्थित मेडविन हॉस्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहाँ के डॉक्टरों ने जब ईलाज से पहले जांच कराई तो मरीज के लिए बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया। वहाँ डॉक्टर ने बताया कि  लवकुश की पथरी व अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान पैखाना की नली को ही बंद कर दिया गया है। इतना सुनते ही मरीज व उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लवकुश की बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी के डॉक्टर ने करीब तीन लाख रुपये का खर्च बताया। इसके बाद लवकुश के पति नंदू पटवा ने कर्ज लेकर व गहने बेंचकर पत्नी का ईलाज शुरू कराया। इसके बाद उक्त मामले में गलत ऑपरेशन करने व ईलाज में पड़ रही खर्च में सहयोग की अपेक्षा लेकर जब नंदू डॉ. नाथुन के पास गए तो उन्होंने मामला टाल मटोल करते हुए नंदू से बाद में बात करने की बात कह कर मामला टाल दिया। फिलवक्त लवकुश का ईलाज वाराणसी से चल रहा है। भुक्तभोगी का कहना है मेरी आर्थिक स्थिति दयनीय है। गलत ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ही उचित ईलाज का खर्च वहन करें।

क्या बोले डॉक्टर
उक्त संबंध में डॉ. नाथुन साह ने बताया कि मेरे ऑपरेशन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। पैखाना की नली को सिल देने का आरोप गलत है। पेट के अंदर आंत में गड़बड़ी हो गई थी। उस मरीज के ईलाज में जितना खर्च आएगा, मैं वहन करूंगा। साथ ही मरीज को साथ में ईलाज के लिए वाराणसी ले जाऊंगा।

स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले के मरीजों से होता है खिलवाड़
सूबे के स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने की जिम्मेवारी वजीरे सेहत रामचंद्र चंद्रवंशी को है। लेकिन उनके गृह जिला गढ़वा के कई नामी गिरामी निजी क्लिनिक व नर्सिंग होम में कई बार मरीजों के साथ संगीन खिलवाड़ होते रहा है। जिसमें कई लोग जान से हांथ धो चुके है। लेकिन आज तक उक्त मामले में किसी डॉक्टर या निजी अस्पतालों पर समुचित करवाई नहीं हो सकी। कई बार मरीजों का ईलाज डाक्टरों के लिए व्यापार का नमूना बनकर सामने आते रहा है। साथ ही प्रशासन के नाक के नीचे खुलेआम इस तरह का कारोबार फलफूल रहा है

काम न आया आयुष्मान कार्ड
देश के प्रत्येक गरीबों का पांच लाख तक मुफ्त में ईलाज के लिए प्रधानमंत्री की ओर से जारी आयुष्मान भारत कार्ड भी भी नंदू की पत्नी की ईलाज में काम नहीं आया। नंदू के अनुसार पत्नी की ईलाज का खर्च कम पड़ने पर उसने डॉक्टर को आयुष्मान कार्ड दिखाकर ईलाज करने की अपील किया। इस पर डॉक्टर ने उक्त योजना का लाभ की सुविधा नहीं होने की बात कह कर मरीज से नगद पैसे लिए। इसके अलावा वाराणसी में भी नगद पैसे देकर ही ईलाज कराया जा रहा है।

उक्त संबंध में सीएस डॉ. एन. के. रजक को लगाया गया लेकिन उन्होने फोन रीसिव नही किया.

इधर कांग्रेसी नेता सह विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपने काम से फुर्सत मिले तब न स्वास्थ्य विभाग  की समीक्षा करेंगें. स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला में डाक्टरों द्वारा लागातार गरीब के जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जो बहुत ही दु:खद है.

संवाददाता-विवेक चौबे                                                     

कांडी(गढ़वा) :  थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-खरौंधा निवासी-रामकिशुन मेहता के खलिहान में आग लग गई। खलिहान में मवेशियों के लिए चारा के रूप में पौटा था,जो जल गया। वहीं झोपड़ी में रखे गए चारपाई,विस्तर,वस्त्र, बास,खाने-पीने के सामग्री सहित अन्य जरूरतमंद चीजें भी जलकर राख हो गई।उक्त भुक्तभोगी के घर के निकट राजेश मेहता का खपरैल मकान था।तेज लपटों के कारण राजेश मेहता के घर मे भी आग लग गई,जिसमें चारपाई,विस्तर,वस्त्र,खाने-पीने के सामग्री सहित अन्य जरूरतमंद चीजें भी जल गयीं। बता दें की आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए तेजी से घटनास्थल पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने डीजल पंप चालू करके आग बुझाने में कामयाब रहे।उक्त खबर सुनकर मुखिया प्रतिनिधि-मुन्ना ठाकुर भुक्तभोगी के घर पहुंचे।उन्होंने बताया कि उक्त दोनों अगलगी में लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति जल गई।फिलहाल मुन्ना ठाकुर ने एक हजार नगद राशि दी।उन्होंने बताया कि दोनों भुक्तभोगी पूर्व से ही निर्धन परिवार से हैं।अगलगी में भुक्तभोगियों के पास खाने-पीने का सामग्री भी जल गया।भुक्तभोगियों को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध तत्काल कराया जा रहा है।साथ ही आस्वाशन देते हुए कहा कि इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी से भी बात कर रहा हूँ।मौके पर- रवी मेहता विरेंद्र मेहता अनिल मेहता,मनोज ठाकुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।                                                     

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.