राजपूत समाज चेतना मंडल इंदौर के तत्वावधान में निःशुल्क राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन दिनांक29 दिसंबर 2019 रविवार को मयंक ब्लू वाटर पार्क, बिचौली मर्दाना कनाड़िया बायपास रोड इंदौर में आयोजित किया जायेगा इस अवसर पर "परिणय दर्पन"पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा।आप सभी से अनूरोध है कि आप अपने विवाह योग्य बेटे एवं बेटियो के बॉयोडाटा फोटो सहित रतन केमिस्ट H-1 M,I,G,पुलिस थाने के पीछे इंदौर  mob-9425496423 पर भेज सकते है ताकि पत्रिका में बॉयोडाटा छाप सके।                              
    समस्त सजातीय बंधुओ अनुरोध हैं कि इस पोस्ट को अधिक से अधिक लाइक एवं शेयर करें  ताकि समाज में सबको सूचना मिल सके   
आपका अपना 
 रतनसिह राजपूत


*कोटा(राज.)*
राजस्थान का कोटा वैसे तो कोचिंग संस्थानों की वजह से प्रसिद्ध है लेकिन अब वह सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा में आ गया है। कोटा के सरकारी जेके लोन अस्पताल में पिछले 50 घंटे में 11 बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले के सनसनीखेज खुलासे के बाद गहलोत सरकार भी हरकत में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद सरकार ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एच.एल मीणा को हटा दिया गया है। इसके बाद सरकारी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं । एक तरफ जहां अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी बच्चों की मौत का कारण स्वाभावित और सामान्य बता रहे हैं,वहीं मृतक बच्चों के परिजनों ने बुधवार को हंगामा करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है।
सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर चिकित्सा मंत्री ने इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को 6, मंगलवार को 4 और बुधवार को 1 बच्चे की मौत हुई है। ये सभी बच्चे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि इसी अस्पताल में दिसंबर महीने में अभी तक 77 बच्चों की मौत हो चुकी है। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही के सामने आने से सरकार की नींद भी उड़ गई है।


  
  उज्जैन महामंडलेश्वर    मिर्ची बाबा ने पत्रकारवार्ता में बताया  कि मुझे निरंजनी अखाड़े से निकाला गया है क्योंकि मैं दलित वर्ग से हूं इसलिए मैं अपना अलग अखाड़ा बनाऊंगा जिसमें हजारों साधु संत  शामिल शामिल होंगे विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ कर चर्चा में आए  वैराग्य नंद  मिर्ची बाबा ने  
सिहस्थ में हुए कार्यों में घोटाले के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि साधु संतों की कोई जात पात नहीं होती है दलित वर्ग से आए साधु को अखाड़े में आज भी कोई पूछता ही नहींहै  अखाड़े के माध्यम से साधुओं को प्रश्न दिया जाएगा उन्होंने निजरानि अखाड़े के आशीष गिरी की आत्महत्या पर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा की है इसकी जांच होना चाहिए उन्होंने इसके लिए निरंजनी श्री महंत नरेंद्र  गिरी को जिम्मेदार है संत के साथ आई महामंडलेश्वर मंदाकिनी कहा कि 500 कन्याओं का वाह कर आऊंगी अखाड़े की  महामंडलेश्वर मंदाकिनी देवी 26 अप्रैल 2020 को सर्व समाज  की 500 बेटियों की शादियां कराने का लक्ष्य रखा है जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है




सवंदाता सुनील परमार
उज्जैन। जिले के एक विधायक ने पुर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की राह पकड़ ली है, हालांकि इनमें गुड्डू जैसी डेरिंग और कार्यकुशलता नही है लेकिन मुख्य कांग्रेस से अलग अपना एक गुट तैयार कर ये खुद का शक्ति प्रदर्शन करने में लगे है और पैसे लेकर गुड्डू समर्थकों को रेवड़ी की तरह पद दिलाने में जुटे है जिसे लेकर निष्ठावान कांग्रेसियों में रोष पनप रहा है, विधायक जी भी खुद को उज्जैन जिले का प्रेमचंद गुड्डू मान बैठे है और शहर कांग्रेस से अलग जाकर एक नए संगठन का गठन करने में लग गए है क्योंकि इन्हें गुड्डू की बनी बनाई टीम मिल गई है जिन्हें शहर कांग्रेस में तवज्जो नही मिल रही थी । 
हालही में इन्होंने गुड्डू के एक कट्टर समर्थक को एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दिलवा दी है जबकि इस पद के लिए कांग्रेस के कई बड़े और निष्ठावान चेहरे प्रयास कर रहे थे और जिन महाशय को इन्होंने ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलवाई है उन पर कांग्रेस के साथ भीतरघात करने और कांग्रेस प्रत्यशियों को हरवाने के आरोप भी लग चुके है जिसके चलते इन्हें संगठन में कोई जिम्मेदारी नही दी जा रही थी लेकिन विधायक जी ने इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिलवा दी जिसके ये योग्य भी नही थी, गुड्डू समर्थकों को इनके द्वारा जमकर प्रश्रय दिया जा रहा है वहीं कई भाजपा नेताओं के भी पैसे लेकर काम करवाने में विधायक जी माहिर है, खुद को कमलनाथ का खास बताने वाले ये विधायक जी अब उनके भी खिलाफ जा रहे है जिन्होंने इन्हें कमलनाथ से मिलवाया था, कभी दिग्विजय सिंह के समर्थक रहे ये विधायक जी अब खुद को कमलनाथ का कट्टर समर्थक बताते है जबकि हकीकत में ये सिर्फ अवसरवादी है, अरुण यादव जी के प्रदेशाध्यक्ष रहते ये अरुण यादव के खास हो गए थे और अब कमलनाथ जी के पॉवर में आते ही ये कमलनाथ की छतरी के नीचे आ गए है हालांकि समय समय पर ये सिंधिया जी और दिग्विजय सिंह जी के यहां भी दिख जाते है । अपना काम निकलवाने में माहिर ये विधायक जी अभी जमकर माल कूटने में लगे है फिर चाहे इसके लिए उन्हें कांग्रेस संगठन के विपरीत जाना पड़े या किसी भाजपाई से हाथ मिलाना पड़े ये पीछे नही हटते । 
इनके द्वारा किये गए अधिकांश कार्यो, ट्रांसफ़रो से भाजपाइयों का ही अब तक लाभ हुआ है जबकि कांग्रेसियों को डंडे मारने वाले अधिकारियों को तो ये सर आंखों पर बैठाकर रखते है वहीं भ्रष्टों को संरक्षण देने में भी ये अव्वल है । विधायक जी जिले में ऐसी चांडाल चौकड़ी को पॉवर में बैठाना चाह रहे है जो लूट खसोट और तिकड़म में माहिर है और इनके ये मनसूबे भी कामयाब हो रहे है क्योंकि अभी तो सरकार में इनकी चल है हालांकि इनसे इनका क्षेत्र भी नही संभल रहा है कुछ दिन पुर्व ही इनके क्षेत्र और पार्टी के लोगो ने ही इनके क्षेत्र में भ्रष्टाचार दुगना होने और नोकरशाही निरंकुश होने की शिकायतें की थी, खैर इन्हें इससे कोई फर्क नही पड़ता क्योंकि इनकी अगली मंजिल सांसद बनना है इसीलिए ये गुड्डू की राह पर चल निकले है लेकिन ये नही जानते कि इनके लिए 'गुड्डू' बनना मुश्किल ही नही नामुमकिन है ।

                                      

देवास जिले में माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए विशेष दल का गठन किया गया है इसी के तारतम्य में शराब माफियाओं के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है । इसी कड़ी में  कलेक्टर महोदय के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के  नेतृत्व में आज दिनांक 20.12.2019 को शाम को  आबकारी उप निरीक्षक वृत्त देवास ब श्री महेश पटेल द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ईदगाह मस्जिद के पास से आरोपी   करण दायमा  पिता मोहन दायमा तथा अभिमन्यु पिता चांदमल कौशल को  एक पेटी एमडी रम की  जिसमे 45 पाव थे, काले रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 41 एमजेड 4782, से परिवहन करते हुए पकड़ा। मदिरा एवं  दोपहिया वाहन जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दोनों  के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा और वाहन की कीमत लगभग 56000 रु है। उक्त कार्रवाई में आबकारी आरक्षक बालकृष्ण  जायसवाल एव नितिन सोनी का विशेष योगदान रहा । इसी तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

सोनकच्छ से मोहन सिंह बैस की रिपोर्ट


उज्जैन। जय गुरुदेव दूरदर्शी धर्म प्रचारक ट्रस्ट द्वारा सतयुग आगमन की कामना को लेकर अति विशिष्ट प्राथना एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उक्त आयोजन में शामिल होने के लिये  देशभर से लाखों अनुयायी आएंगे।
  सिटी प्रेस क्लब पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए आचार्य दीपक शर्मा ,राम भागवत, आचार्य नागेश ,शैलेंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पूज्य बाबा जयगुरुदेव के आशीर्वाद सेसतयुग आगमन की कामना को लेकर अति विशिष्ट प्रार्थना एवं महायज्ञ का आयोजन पूज्य साहिब दयाल  जी दास के लिए सानिध्य में होगा उक्त आयोजन दिनांक 22 दिसंबर से 1 जनवरी 2020 तक शनि मंदिर प्रांगण इंदौर रोड पर होगा पूज्य गुरुदेव द्वारा पूरे देश में चार यज्ञ करने का संकल्प लिया गया था जिसमें उज्जैन में यह तीसरा यज्ञ का आयोजन है । इसके पहले अयोध्या और काशी में महायज्ञ हो चुका है उक्त महा आयोजन में शामिल होने के लिए देश और विदेश से श्रद्धालु आएंगे और उनके रुकने की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है ।
 आयोजन में 5 से 7 साधना अभ्यास, सुबह 10:30 से 12 सत्संग, 1 से 3 प्रसादी का आयोजन रहेगा ।
बाबा जय गुरुदेव की प्रेरणा से नशे और मांसाहार से दूर  रहने के लिए भी आम लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी युवा संगठन की ओर से अखाड़ा परिषद के महमंती श्री हरिगिरि महाराज का स्वगात किया गया इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष विजय जैन प्रदेश मीडिया प्रवक्ता आशीष जैन ,उज्जैन जिला अध्यक्ष सुनील परमार एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।                                                                                                                                                                           
                                                                                                                                                                                       

उज्जैन । उज्जैन जिले की तराना तहसील में पिछले एक साल में भ्रष्टाचार दुगना हो गया है, अधिकारी कर्मचारी बगैर रिश्वत कोई काम नही कर रहे है और विधायक महेश परमार के फोन को भी कोई तवज्जो नही दे रहे है लगता है इसके पीछे विधायक से भी बड़ा कोई नेता काम कर रहा है जिसने तराना के अधिकारियों कर्मचारियों को अपने पक्ष में कर रखा है और जमकर भ्रष्टाचार करवा रहा है ताकि कांग्रेस सरकार की छवि खराब की जा सके । अधिकारी कर्मचारी मिलकर विधायक को तो घोलकर पी गए है, जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है, विधायक के फोन करने के बाद भी अधिकारी खुलकर पैसा मांग रहे है जिससे प्रतीत होता है कि तराना की नोकरशाही विधायक की पकड़ से दूर हो गई है और यहां तानाशाही, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जमकर पनप गई है जिससे जनता त्रस्त हो गई है । ये कहना है तराना ग्रामीण के पुर्व अध्यक्ष नंदराम जाट का ।
                                                                                     
सिटी प्रेस क्लब पट आयोजित पत्रकारवार्ता ने जाट ने बताया कि पिछले एक साल में तराना। में भ्रष्टाचार चरम पर पहुचं गया है आलम ये है कि गरीबों के राशन कार्ड, जमीन सीमांकन, बोरवेल लगवाई और पुलिस थाने में भी फरियादों से लूट खसोट की जा रही है, जाट ने उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ दिन पुर्व ग्राम तुमड़ी खेड़ा में धर्मेन्द्र पिता मदनलाल बोड़ाना की पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद तराना पुलिस ने उसे थाने पर बैठा लिया और छोड़ने के लिए 10 हजार की रिश्वत ले ली जबकि विधायक महेश परमार ने भी धर्मेन्द्र को छोड़ने के लिए फोन लगाया था, इसी तरह तराना जनपद के ग्राम नैनावद में सरपंच और सचिव ने पांच भाइयों की सामूहिक जमीन को लेनदेन कर एक भाई के पक्ष में कर दिया , इसी तरह खांकरी सुल्तान ग्राम में जल संकट से निपटने के लिए जनसहयोग से ट्यूबवेल खनन कर विधायक से उसमें हेण्डपम्प लगाने का आग्रह किया गया जिसमें विधायक द्वारा कहे जाने के बाद भी जल संसाधन विभाग के अधिकारी लोगो से पैसे की मांग कर रहे है ऐसे कई मामले है जिनमें तराना में लगातार भ्रष्टाचार किये जा रहे है और विधायक को नजरंदाज किया जा रहा है या सुनकर अनसुनी कही जा रही है, जाट के साथ आये अन्य ग्रामीणों ने कहा कि महेश परमार से उनका क्षेत्र तो सम्भल नही रह है और पुरे जिले का बोझ कंधों पर लिए घूम रहे है ।

उज्जैन/महिदपुर । महिदपुर के कांग्रेस नेता दिनेश जैन बोस को हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी बड़ी राहत दी है, सुप्रीम कोर्ट ने 32 करोड़ के खनीज प्रकरण की 20 प्रतिशत पेनेल्टरी चुकाने के हाईकोर्ट के निर्णय को भी निरस्त करते हुए बोस को पुरे प्रकरण से दोषमुक्त कर दिया है इससे पहले हाईकोर्ट भी 32 करोड़ की रॉयल्टी के प्रकरण से बोस को मुक्त कर चुका था लेकिन उसने डीबी के 20 प्रतिशत पेनेल्टरी चुकाने के आदेश को यथावत रखा था जिसे लेकर बोस ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी । बोस ने उक्त प्रकरण में महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान पर द्वेषता के आरोप लगाए है ।
सिटी प्रेस क्लब पर पत्रकारवार्ता में दिनेश जैन बोस ने बताया कि 2013 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय 50 हजार वोट लाने के कारण बौखलाए विधायक बहादुर सिंह चौहान ने अधिकारियों को डरा धमकाकर उन पर अवैध उत्खनन का एक झूठा प्रकरण बनवाया था जिसमें प्रकरण भी एसडीएम ने बनाया, विवेचना भी एसडीएम ने ही की और 32 करोड़ की रॉयल्टी चुकाने के आदेश भी उन्ही के द्वारा दिया गया, उक्त आदेश को बहादुर सिंह चौहान और सत्ता पक्ष के दबाव में राजस्व और कमिश्नर की कोर्ट ने भी यथावत रखा जिसके बाद बोस ने हाईकोर्ट की शरण ली लेकिन प्रकरण में देरी होने के कारण वे डीबी में चले गए जहां बोस को 20 प्रतिशत पेनेल्टरी ( लगभग 6 करोड़ ) चुकाने के आदेश हुए इसी दौरान सिंगल बेंच ने प्रकरण को झूठा मानते हुए 32 करोड़ की रॉयल्टी को निरस्त कर दिया लेकिन उसने 20 प्रतिशत पेनेल्टरी चुकाने के डीबी के निर्णय को यथावत रखा जिसे लेकर बोस ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी जहां से 9 दिसम्बर को फैसला बोस के पक्ष में आया और उन्हें इस पेनेल्टरी से भी मुक्त कर दिया गया ।                                                                                                                                                                                                       

   गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। ....                                       
                                                                                                                                                                         उज्जैन । राहुल गांधी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम सरवर खान जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित गोस्वामी जी एवं मध्य प्रदेश प्रभारी स्पेंसर लाल जी की अनुशंसा पर सुनील परमार को उज्जैन जिले का शहर अध्यक्ष                                                                                                                                                                                                         
     और आशीष जैन को मध्यप्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की,इस अवसर पर शहर कांग्रेस महामंत्री उमेश चौहान ,जय कौशल ,गजेन्द्र सिंह चंद्रावत,अर्पण शर्मा,सुनील बामनिया,दीपक बिजोरे,असलम खान,धर्मेन्द्र राठौर ,अरविंद देवधरे ,शकील खान, मनोहर जाधव,संदीप थापा,यश सूर्यवंशी,अनिल मालवीय,राहुल परमार,दिलीप मालवीय आदि ने बधाई दी                                                                                                                                                                                                                                                                             

देवास जिले के कलेक्टर महोदय के  निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 11.12.2019 को सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में एवं   कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में मुखबिर सूचना के आधार पर व्रत देवास अ प्रभारी श्रीमती निधी शर्मा एवं व्रत स प्रभारी सुश्री राजकुमारी मंडलोई  द्वारा संयुक्त  कार्यवाही करते हुए राधागंज स्थित नवीन पिता मोहन तंवर के रिहायशी मकान की विधिवत  तलाशी लेकर 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन की जप्त की गई ।आबकारी दल को देखकर आरोपी नवीन मौके से फरार हो गया । आरोपी नवीन के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क और धारा 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया जप्त मदिरा की कीमत 65000 रु है आरोपी नवीन आदतन अपराधी है तथा इसकी गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मुकम्मल किये गए है शीघ्र ही गिरफ्तारी की जावेगी । कार्यवाही में आमुआ श्री  व्ही पी कलोसिया,राजाराम रैकवार,दीपक धुरिया आदि सम्मिलित थे
इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी                                                                                                                                                                     
                              

                                                                         
                                                                                                                                                                                   उज्जैन । उज्जैन के एक दर्जन पत्रकारों का धार जिले के मनावर में आयोजित भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में सम्मान किया गया । धार जिले के मनावर में आयोजित भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय पत्रकार अलंकरण समारोह में माननीय गृह मंत्री बाला बच्चन, संस्क्रति मंत्री विजयलक्ष्मी साधो, विधायक हीरालाल अलावा और वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल, सनसनी फेम श्रीवर्धन त्रिवेदी, जय श्रीवास्तव, प्रकाश हिंदुस्तानी, सुशील तिवारी, सुदेश तिवारी, क्रान्तिदीप चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र वैध, एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के द्वारा पत्रकार उमेश चौहान, जय कौशल, मोहन बैरागी, आशीष जैन, किशोर दग्धी, निर्मल सोलंकी, अनिल बैरागी महिदपुर, राशिद खान नागदा, अमर शंकर जोशी, सुनील परमार, सुनील बामनिया आदि को गोल्ड मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया आयोजन में देशभर के 15 प्रदेशों के दो हजार से अधिक पत्रकार शामिल हुए । जानकारी एआईजे के उज्जैन जिलाध्यक्ष उमेश चौहान ने दी ।

 देपालपुर में 23 नवम्बर को खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा श्री गुरुनानक प्रांतीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता विकास खंड स्तर पर ओयोजित प्रतियोगिता में स्व.श्री सेवाराम जी यादव के पोते गुरूदयाल यादव पहलवान  ने दो कुश्ती जीत कर, 74 किग्रा. में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
इस जीत पर क्षेत्रीय सांसद शंकरलालवानी जी, विधायक विशाल जी पटेल, समाज सेवी बालाराम जी सेन, देवी माता मंदिर पुजारी शंकर जी पुरी पप्पू यादव, दीनदयाल जी चौबे,अनिल यादव, संजय यादव, हेमू गवली, रवि पहलवान,बन्टी सोनी, संजय नागर, राधेश्याम जी गवली, एवं समस्त नगरवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।                                                                                                                                                                                                                                                         

 जयपुर से संवाददाता शक्ति सिंह की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                              

फिल्म “सिसकते अरमान” मेवाल फिल्म स्टुडियो जयपुर कि प्रस्तुति है | फिल्म के  डाइरेक्टर श्री तपतेश कुमार मेवाल ने बताया कि मेवाल फिल्म्स जयपुर का एकमात्र प्रॉडक्शन है, जो सिर्फ सामाजिक संदेश देने के लिए फिल्म निर्माण करता है| उनकी 5 फिल्म्स को फिल्म फेस्टिवल 2019  में अवार्ड्स मिल चुके हैं और 3 सामाजिक फिल्म्स (रिटायरमेंट,गुड स्टूडेंट ,सिसकते अरमान एक घरेलू हिंसा) पिंकसिटि फिल्म फेस्टिवल 2020 में शामिल होगीं | लघु फिल्म सिसकते अरमान (घरेलू हिंसा) के मुख्य कलाकार हैं -  दिनेश सिंह कुशवाहा, जगमोहन रावत,डॉ शिखा तिवारी,अतुल प्रताप,श्रीमती चंद्रप्रभा चौधरी, वीणा रावत,राम मीणा और मोक्षित मेवाल | और डाँ सोनु छाबडा (मिसेज इंडिया नोर्थ स्टार 2018) मेवाल फिल्मस टीम की  प्रॉडक्शन  मैनेजर है। घरेलू हिंसा दुनिया के लगभग हर समाज में है। घरेलू हिंसा परिवार में पति या पत्नी, बच्चों या बुजुर्गों के खिलाफ होने वाली हिंसा है | इसमें शारीरिक शोषण, भावनात्मक शोषण, मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार या वंचितता, आर्थिक अभाव,शोषण आदि आते हैं| सभ्य दुनिया में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। लेकिन हर साल जितने मामले सामने आते हैं, वे हमारी दयनीय स्थति को दर्शाते हैं। मेवाल फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर इस फिल्म को जरूर देखें ओर समाज मे जागरूकता लाएँ                                                                                                                                                                                                                              


 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे के मौके पर फैलाएंगे स्वस्थ एवं फिट रहने का संदेश के साथ अवेयरनेस
                                                                                 
आगामी 1 दिसंबर यानी कि वर्ल्ड एड्स डे जैसे खास मौके पर आयोजित होने जा रही मानवता की सबसे बड़ी दौड़  “रन फॉर ह्यूमैनिटी” का खास उद्देश्य लोगों के बीच स्वस्थ जीवन एवं हेल्दी लाइफ़स्टाइल का संदेश फैलाना है. अगर आज की बात करें तो आज किसी के पास वक्त नहीं है कि वह अपने स्वास्थ्य के बारे में ध्यान रख सके . फिट होने के चक्कर में वह ऑर्गेनिक डाइट फूड की ओर तो रुक कर रहे हैं पर दिल और दिमाग से में घुट रहे हैं यह कहना है रन फॉर ह्यूमैनिटी के आयोजक अप्लव सक्सेना का. जवाहर सर्किल स्थित ईटरनल हॉस्पिटल में बुधवार को आयोजित हुई प्रेस वार्ता में अवसर वेंचर की ओर से रन फॉर ह्यूमैनिटी के चौथे संस्करण के बारे में अप्लव ने मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया की कार्यक्रम का सबसे ख़ास आकर्षण होंगे देश के रक्षक एवं जवान. इवेंट हेड डॉ  भार्गवी ने बताया की इस कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते है जिसके लिए कोई शुल्क नहीं है एंट्री सबके लिए फ्री है. एआरएल इंफ्राटेक से अंकित ने बताया की कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः 05:30 बजे जवाहर सर्किल, जेएलएन मार्ग से होगी.
                                                                                 
रन फॉर ह्यूमैनिटी के प्रेसेंटर यूईएम के इलावा एआरएल इंफ्राटेक, जेकेजे एंड संस जेवेल्लेर्स, हेल्थ पार्टनर इटरनल हॉस्पिटल, स्मार्टफोन पार्टनर टेक्नो मोबाइल्स, सहयोगी पार्टनर सतनाम इलेक्ट्रिकल सोलूशन्स, अंकुर स्पेक्ट्रा, सोशल पार्टनर सक्षम संसथान, फोटोग्राफी पार्टनर राज डिजिटल स्टूडियो एवं अन्य सहयोगी रहेंगे।

कार्यक्रम के वेन्यू पार्टनर्स जेआईटी, गौरव टावर, आईएचएमसीएस, दीप पब्लिक स्कूल, कनोरिआ कॉलेज, विल्फ्रेड स्कूल, रामा कृष्णा पीजी कॉलेज एवं एपेक्स यूनिवर्सिटी रहेंगे।

यहाँ से रवाना होगी रन
कार्यक्रम की शुरुवात जवाहर सर्किल जेएलएन मार्ग से होकर आगे फ्लाईओवर से मुड़ते हुए जवाहर सर्किल लगभग ५ किलोमीटर की यह दौड़ रहेगी जिसमें विजेताओं को पुरस्क़ृत किया जायेगा. सुरक्षा के लिहाज से एम्बुलैस का प्रबंध भी किया गया है |                                                                                                                                                                                                     

                                                                           
   
                                                                                                                                                                                  आगामी 1 दिसम्बर को आयोजित होने वाली रन फ़ॉर ह्यूमानिटी के लिए पूरे जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है, 5 प्रदेशों से लोग इसमे भाग लेने के लिए फॉर्म भर चुके हैं, तथा यह सिलसिला आगे भी जारी है। 
आज के इस कार्यक्रम का प्री इवेंट जयपुर के मानसरोवर  स्तिथ आई एच एम सी एस कॉलेज  में हुआ जहाँ इस कॉलेज के अलवा आस-पास के कई संस्थाओं ने भाग लिया तथा ऑन्सपोट फॉर्म भरा।
कार्यक्रम के आयोजक अप्लव सक्सेना ने बताया कि , 1 दिसंबर को बारह हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है।                                                               
                                                                                                                                                                   
आज हुए प्री इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगर आमोद चतुर्वेदी, भा जा पा  किसान मोर्चा से ऋचा सैनी रहे ।
सक्षम संस्थान से इवादीप सक्सेना , दीप पब्लिक स्कूल से अनिता सक्सेना ने , अवसर वेंचर्स से सौरभ, फ्यूचर प्रेप से ब्रेजेश गुप्ता , रिदम से भार्गवी , ओरिफ्लेम से रुचि जैन आदि ने शिरकत की।
इस दौड़ यू ई एम यूनिवर्सिटी, इटरनल हॉस्पिटल , जे के जे जेवेलर्स , ए आर एल , टेक्नो  मोबाइल, सतनाम सॉल्यूशन्स , अंकुर  स्पेक्ट्रा आदि  का सहयोग रहा।
 चाइल्ड सेलेब्रिटीज़ आइकॉन   यश ने सभी का मनोरंजन कर समा बांध दिया।                                                                                                                                                                                                                                                                                                           

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने दिया CM पद से इस्तीफा
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से अचानक से राज्य में बड़े सियासी बदलाव होना शुरू हो गए है. डिप्टी सीएम अजित पवार के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की जनता ने बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को बहुमत दिया था. शिवसेना ने नतीजों के बाद ही यह कहना शुरू कर दिया कि दोनों पार्टियों का ढाई ढाई साल का सीएम होगा. लेकिन ऐसा कोई प्रस्ताव चुनाव से पहले नहीं दिया गया था ना ही ऐसा कोई समझौता हुआ था.

अजित पवार ने अपना इस्तीफा मुझे भेज दिया है. हम बीजेपी वाले किसी भी तरह की हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल नहीं होंगे. इसलिए अजित दादा के जाने के बाद हमारे लिए कुछ नहीं बचा है. मैं राज्यपाल के पास इस्तीफा देने के लिए जा रहा हूं. बीजेपी किसी तरह की हॉर्स ट्रेडिंग नहीं करेगी, हम किसी भी दल के विधायक को अपनी तरफ लाने का प्रयास नहीं करेंगे. बीजेपी महाराष्ट्र में प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी. पिछले पांच साल में हमने जो काम किया है उससे पता चलता है कि हम जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं.


उज्जैन प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के 18 नवंबर को जन्म दिवस के उपलक्ष्य में  शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आतिशबाजी एवं मिठाइयां बांटते हुए  बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा मीडिया प्रभारी विवेक सोनी ने बताया कि समस्त कार्यक्रमों में  सेवादल  युवक कांग्रेस  एनएसयूआई  महिला कांग्रेस  सहित  सभी के नेता एवं पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता  मौजूद रहेंगे जन्मदिन के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं वही सुबह महाकालेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक से शुरुआत करने के बाद शाम तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
                                                                             

कार्यक्रम जो निम्नानुसार है

9:00 बजे सुबह महाकालेश्वर मंदिर में 11 पंडितों द्वारा।           रुद्राभिषेक किया जाएगा

10:00 बजे मुस्लिम समाज द्वारा रामघाट खेत मौलाना।             मौज दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी

11:00 बजे बोहरा समाज द्वारा खाराकुआ स्थित।                      बादशाह बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई।                    जाएगी
11:30 बजे सिख समाज द्वारा राम घाट स्थित गुरुद्वारा में गुरु अरदास

12:00 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण।           किए जाएंगे

1:00 बजे बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी  कार्यालय में।           केक काटते हुए मिठाईयां बांटकर जमकर।                    आतिशबाजी की जाएगी

2:00 बजे नानाखेड़ा स्थित बाल मनोविकास।                       व्यवसायिक केंद्र पर बच्चों को फल वितरण किए।         जाएंगे

5:30 बजे मिशन द्वारा  अपोलो हॉस्पिटल के सामने।               महिला मनोविकास केंद्र पर खाना वितरण किया।           जाएगा

 उज्जैन आशीष जैन।                                         
                                                                                                                                                                             उज्जैन 17 नवम्‍बर 2019। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम में हेड कोच व पूर्व क्रिकेटर श्री रवि शास्‍त्री ने अपने उज्‍जैन प्रवास के दौरान प्रात: 08:30 बजे श्री महाकालेश्‍वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्‍वर भगवान का पूजन-अभिषेक किया। पूजन-अभिषेक पुजारी प्रदीप गुरू द्वारा सम्‍पन्‍न करवाया गया। श्री शास्‍त्री के साथ उनके सपोर्टिंग स्‍टाफ व अन्‍य क्रिकेटरों ने भी श्री महाकालेश्‍वर भगवान के दर्शन किये। जिसमें श्री डी.गिरीश, श्री आर.श्रीधर, श्री बी.अरूण कुमार, श्री नितिन पटेल, श्री योगश परमार, श्री राजीव कुमार, श्री अरूण कानडें, श्री राघवेन्‍द्र, श्री आनन्‍द सुब्रम्‍हणयम, श्री हरि प्रसाद आदि शामिल थे।
                                                                               
इस दौरान श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति के उपप्रशासक श्री आशुतोष गोस्‍वामी द्वारा श्री रवि शास्‍त्री व साथ आये सपोर्टिग स्‍टाफ को श्री महाकालेश्‍वर मंदिर व उसके प्रकल्‍पों के संबंध में विस्‍तृत जानकारी भी दी गयी। श्री शास्‍त्री ने चर्चा के दौरान बताया कि, उन्‍हें श्री महाकालेश्‍वर  भगवान के दर्शन करके बहुत अच्‍छा लगा और उन्‍होनें कोलकाता के ईंडन गार्डन मे पिंक बॉल से खेले जाने वाले डें-नाईट  मैच में सफलता हेतु श्री महाकालेश्‍वर भगवान से प्रार्थना की ।                                                                                                                                                                                             

 बलराम देसाई की रिपोर्ट
देपालपुर बेटमा हाईवे पर कार का स्टेरिंग फेल होने से हुआ बड़ा हादसा, जिसमें8 लोग 
घायल हुए वा दो गंभीर रूप से घायल।
                                                                             
इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, इंडिगो कार असंतुलित होकर दो से तीन पलटी खाकर गड्ढे में जा गिरी गाड़ी में सवार आठ व्यक्ति घायल हुए वाद और दो गंभीर रूप से घायल हुए  गंभीर रूप से घायलों में वासिल पिता अब्दुल उम्र 30 वर्ष और यासमीन पति आशिक उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है l घटना की जानकारी लगते ही तुरंत देपालपुर से 108 वाहन द्वारा  पहुंचकर घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र बेटमा लाया गया जहां 108 के डॉक्टर गोकुल गोड व पायलट केस कुमार ने घायलों का इलाज करने के साथ फ्री इंदौर रेफर कर भर्ती कराया गयाl
घटनास्थल से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल परिवार  धार से इंदौर की ओर शादी में जा रहा था। इंडिका मैं चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे । इसमे तीन महिला  व दो पुरुष दो बच्चे शामिल है ।                                                                                                                                                                                                                                                                     

                                                                                       
                                                                                                                                                                                 स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष  मनाए जाने वाले राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सिटी प्रेस क्लब द्वारा शिप्रा होटल, माधव क्लब रोड पर आयोजित  16 नवंबर (शनिवार) को आयोजित  "संवाद" कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश रघुवंशी जी,सिटी प्रेस क्लब के संयोजक शैलेन्द्र कुल्मी जी,संदीप मेहता जी ,रमेश दास जी मंचासीन थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ देवेन्द्र जोशी जी ने किया।इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ और युवा पत्रकारो ने अपने अनुभव साझा किये।

संवाददाता सुनील परमार
                                                                 

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                    उज्जैन । पुलिस ने हथियारों के सौदागर चार सदस्यी गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से करीब दो दर्जन अधिक तड़तड़ी के नाम से प्रचलित खटकेदार चाकू बरामद किए हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस लेकर मामले का खुलासा किया।
पुलिस गिरफ्त में आए हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के सदस्य कमलेश पिता अंतरसिंह बलाई निवासी उज्जैन,शाहिल पिता सत्तार शेख, निवासी शाजापुर, शोएब पिता कलीम खान, निवासी शाजापुर, सुनील पिता विष्णु प्रसाद निवासी खाचरोद है। सुनील विश्वकर्मा चाकू बनाने का, वहीं शोएब और शाहिल डिलेवरी का काम करते थे। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने उक्त मामले में मुखबिर की सूचना  पर कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से घेराबंदी कर शोएब और शाहिल पकड़ा। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे मुल्लापुरा के कमलेश को चाकू डिलीवर करने आए थे। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
आरोपियों को गिरफ्तारी में नानाखेड़ा टीआई मनीष मिश्रा, आरक्षक सुनील गौड़,राममूर्ति, जितेंद्र झा और सुनील बिठोरे की सराहनीय भूमिका रही।                                                                                                                                                                                                   

संवाददाता सुनील परमार                                       
                                                                                                                                                           
                                                                                                                                                                      उज्जैन। गर्लफ्रैंड को मोबाइल गिफ्ट देने की जुगाड़ में अपराध कारित करने वाले चार लड़कों की गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर द्वारा किया गया।   

सुनसान मार्ग पर मोबाइल लूट की 11 वारदातों को अंजाम देने वाले इस गैंग से महिला के गले से छपटा गया मंगलसूत्र भी बरामद किया है।
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अमन पिता अय्यूब पठान 18 साल, निवासी ढांचा भवन, रजनीश पिता दिनेश भारती 18 साल सरस्वती नगर, लोकेश पिता अरुण गिरजे, निवासी ढांचा भवन सहित दो नाबालिग आरोपी हैं।टीआई चिमनगंज जितेंद्र सिंह भास्कर, सब इंस्पेक्टर रविंद्र कटारे,आरक्षक शैलेश योगी, श्याम चरण गुर्जर की महत्वपूर्ण उक्त आरोपियों को पकड़ने में मुख्य भूमिका रही।**                                                                                                                                                                                                                                                                                                 

                                                                       
                                                                                                                                                                            बरदु। टोंकखुर्द मुख्यालय  सहित देवास शाजापुर में बीते दिनों कई जगह पानी मे डूबने के कारण कई माता पिताओ के मासूमो  की जान जा चुकी लेकिन फिर भी जिम्मेदारो ने इस ओर ध्यान नही दिया बात करें टोंकखुर्द मुख्यालय के करीब 112 गांवो की तो जिसमें टोंकखुर्द से आगरोद तक रोड किनारे दर्जनों किसानों द्वारा खेतो में तलाई बना दी जो रोड से सटी है। वही टोंकखुर्द से टोंककला व टोंकखुर्द से जमोनिया सहित  जिरवाय रोड पर अवैध उत्खनन व अन्य गांवों में भी यही हाल है लेकिन आज तक स्थानीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंगी अब यंहा के अधिकारि भी सायद घटना का इंतज़ार
कर रहे है। जबकि रोजाना इसी रोड से गुजर कर स्कूल बस निकलती है जिसमे जरूरत से भी ज्यादा बच्चे लाद कर लाये जाते है।                                                                                                                                                                                                                             

संवाददाता : विवेक चौबे। ....                                                                                                                                                                                                       
                                                                                                                                                                           Jharkhand/गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत में स्थित प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल एक अनमोल प्राकृतिक धरोहर है।सालों भर झर-झर झरते मनोरम झरना के कारण अति सौंदर्यवान व आकर्षक स्थल है। यहां पर्यटकों का आवागमन सालों भर जारी रहता है। विशेषकर यहां छठ पर्व में लाखों छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।कहा जाता है कि सच्चे दिल से आराध्य करने वाले श्रद्धालुओं की हर मन्नत शीघ्र पूरी होती है।बता दें कि उक्त स्थल पर झारखण्ड राज्य के तकरीबन सभी जिलों के साथ साथ छत्तीसगढ़,दिल्ली,उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,बिहार,पंजाब,राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष विशेष रूप से यहां झारखण्ड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के तहत व्यवस्था की गई है।                                                                                                                                                                                             
                                                                                                                                                                    छोटी छठ पर हजारों छठ व्रतियों ने उक्त झरना तीर्थ स्थल पर पहुंचकर भगवान भाष्कर के अस्त होते हुए संध्या बेला में अधर्य दिया गया।इस मौके पर उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह के द्वारा लगातार अपील किया जा रहा था कि अभिभावक अपने बच्चों को झरना के निकट न जाने दें,न स्नान करने दें।विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में ट्रस्ट द्वारा झरना के नीचे पानी काफी कम किया जा चुका है,जिससे कोई अनहोनी न हो पाए।उन्होंने बताया कि छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में ट्रस्ट के द्वारा लाइट, साउंड, पंडाल आदि लगाया गया है।साथ ही बड़ी छठ को व्रतियों के लिए सुबह में चाय, बाहर से आए हुए लोगों को रात में भोजन व छोटे बच्चों के लिए दूध का व्यवस्था भी किया गया है।साथ ही उन्होंने बताया कि रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगा।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                             

होशगाबाद से अब्दुल अकील खान की रिपोर्ट। ....                                                                                                                                                                               
                                                                                                                                                                                होशंगाबाद जिले की जनपद पंचायत पिपरिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत महलवाडा में विश्राम मेहरा की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्रामसभा का आयोजन विकासखंड नोडल अधिकारी राजेश कुमार ग्यारसे, कलेक्टर प्रतिनिधि राकेश कास्दे कार्यवाही लेखक गंगाबाई की उपस्थिति में किया गया। ग्रामसभा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम परीक्षा समिति के द्वारा 28 अक्टूबर से किए गए सामाजिक अंकेक्षण कार्य का वाचन ग्रामसभा में किया गया। ग्राम सामाजिक एनिमेटर ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण कार्यो का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेज सत्यापन से ग्रामसभा को अवगत कराया। ग्रामसभा में ग्राम पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए ग्राम में 2 सीसी रोड बनाए जाने  का प्रस्ताव रखा। जिसे ग्रामसभा ने अपनी सहमति देकर ध्वनिमत से पारित किया। ग्राम सभा में सचिव गीता जावरिया, ग्राम रोजगार सहायक नागेंद्र पटेल, सरपंच काशीबाई  सामाजिक एनिमेटर शिवम, प्रीति सराठे ग्राम संपरीक्षा समिति के विष्णु ठाकुर, अशोक सराठे, संतोष मेहरा, फूलचंद सहित ग्रामीणजन उपस्थित हुए। अंत में अध्यक्ष की सहमति से ग्रामसभा की कार्यवाही बंद की गई।
दिनांक:-01/11/2019

देपालपुर से दिपक सेन कि रिपोर्ट....                                                                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                                    क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व,जगदीश जी पटेल की 11 वी पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक एवम रचनात्मक संस्था, देपालपुर युवा जन जागृति मंच द्वारा प्रदेश स्तरीय मेराथन दौड़ का आयोजन 5 नवम्बर को सुबह 8 बजे किया जा रहा है,जिसमे देपालपुर के विधायक एवम संस्था संरक्षक विशाल पटेल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवम संस्था अध्यक्ष सरपंच राजेश बड़वाया ने बताया सभी प्रतिभागियों को  सुबह 7 बजे तक जगदीश जी पटेल प्रतिमा इंदौर रोड वेअर हाउस देपालपुर पहुचना है ,जहा से 8 बजे मेराथन प्रारम्भ होकर,इंदौर नाका, चमन चौराहा,बेटमा नाका होते हुए,तकीपुरा खेल मैदान पर समाप्त होगी।

इसमें प्रथम 21000,व मेराथन ट्रॉफी,द्वतीय 15000,व तृतीय 11000,व मेराथन ट्राफी,साथ ही अलग से 60 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों व महिलाओं के लिए,क्रमश 2100,1500,1100 व मेराथन ट्राफी दी जावेगी।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जावेंगे।
  कार्यक्रम संयोजक राजेश बड़वाया ने बताया कि आयोजन के दौरान पुलिस बल,व डॉ की पूरी टीम भी साथ रहेगी।व मेराथन में भाग लेने वाले सभी प्रति भागिए के लिए संस्था द्वारा प्रेत्यक किलोमीटर पर पानी की बोटल उपलब्ध रहेगी,ताकि प्रति भागी को दौड़ते हुए पानी उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम को लेकर विगत एक सप्तह से सुरेश नागर,मुकेस सेन,राजीव यादव,संजय मकवाना,मेहरबान पिछोलिया, जितेंद्र बड़वाया, संतीश पटेल,लखन चंदेल,जीतू दरबार,राजेश मकवाना,कमल चंदेल,चेतन सिसोदिया,विनोद परमार,शुभम गुप्ता दीन रात लगे हुए है।
आयोजन में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील  संस्था सदस्यों ने की है।

उज्जैन से सुनील  परमार की रिपोर्ट। .....                                                                                                                                                                                                 
                                                                                                                                                                      उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय में गजब का खेल इन दिनों चल रहा है जहां विद्यार्थी रिजल्ट को लेकर आए दिन विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं कई विद्यार्थी तो रतलाम नागदा मंदसौर से यहां पर आते हैं उसके बाद भी विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी सही उत्तर विद्यार्थियों को नहीं देते हैं यही वजह है कि इन दिनों विश्वविद्यालय बदनाम होता जा रहा है ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है शासकीय कन्या विश्वविद्यालय से इतिहास में परीक्षा दी लेकिन उसे अनुपस्थित बता दिया यह परेशानी रेणुका तंबोली की है जिन्होंने M.A.सेकंड ईयर की परीक्षा दी थी जिसमें इतिहास के पेपर में वह उपस्थित हुई थी लेकिन विक्रम विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण उसे अनुपस्थित बता दिया अब वह विश्वविद्यालय के चक्कर काट रही है                                                                                                                      

होशंगाबाद से अब्दुल अकील खान की रिपोर्ट। ......                                                                                                                                                                             
      होशंगाबाद जिले के विकासखंड पिपरिया में मध्य प्रदेश पंचायत राज  एवं ग्राम स्वराज  अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली में 28 अक्टूबर से चल रहे सामाजिक अंकेक्षण कार्य का विकास खंड नोडल अधिकारी राजेश कुमार ग्यारसे द्वारा ग्रामपंचायत पाली में भौतिक एवं दस्तावेजी सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमती सविता मालवीय नसरीन खान बृजेश मेहरा एवं सरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायक मनोज सराठे तथा ग्राम संपरीक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। दस्तावेजी सत्यापन के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा अधिनियम 2005 में वर्णित नियमों के मुताबिक दस्तावेजों का संधारण नहीं किया गया। ग्राम पंचायत में संधारित होने वाले सेवन रजिस्टरों का भी विधिवत संधारित नहीं किया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान कराए गए निर्माण कार्यों की नस्तियां भी ग्राम पंचायत अभिलेख में अंकेक्षण के दौरान उपलब्ध नहीं कराई गई। विकासखंड नोडल अधिकारी राजेश ग्यारसे ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण निरीक्षण का प्रतिवेदन अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे अंकेक्षण के दौरान जो कमियां पाए जाएंगे उन्हें पूर्ण किए जाने के लिए ग्राम पंचायतों को ग्रामसभा द्वारा तय किए गए समय सीमा में कराया जाना होगा। अगर ग्रामसभा में तय की गई समय सीमा में ग्राम पंचायत अभिलेखों का संधारण ग्रामपंचयात नहीं करती है। तो संबंधित के खिलाफ पंचायत अधिनियम एवं मनरेगा के नियमों के मुताबिक कार्यवाही जिला एवं जनपद स्तर से होगी।
दिनांक:-30/10/2019

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.