रतलाम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जिला संवाददाता हुसैन खान रतलाम
एंकर,,,,
रतलाम,। बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश सिन्धी को बुधवार शाम शास्त्री नगर स्थित उनके आफिस में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी । रमेश सिंधी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया था । उक्त घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने घंटना में शामिल तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो पहिया वाहन भी जब्त कर लिया है।
गुरुवार शाम कंट्रोल रूम आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी गौरव तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार शाम रमेश सिंधी अपने साथी गौरव शर्मा ,आशु टाक ,दीपक जोशी,जितेंद्र रावत शास्त्री नगर के साथ ऑफिस के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे तभी एक मोटर साईकिल पर लोकेश भूरिया उर्फ़ गट्टू महाराज निवासी मोहन नगर अपने दो साथियो के साथ आया और वाहन से उतरते से ही शराब पीने के लिए रूपये की मांग की। इस दौरान रमेश सिंधी ने गट्टू को रूपये देने से मना कर ऑफिस के पास ही एक कटिंग की दुकान पर बाल कलर करवाने चले गये तो गट्टू ने अपनी जेब में रखी पिस्टल निकाल कर दूकान के अंदर आकर रमेश सिंधी को गोली मार दी। आरोपी के साथी पहले से ही तैयार थे। गट्टू बाहर निकल कर अपने साथियो के साथ मोटर साईकिल पर सवार होकर भाग निकला। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद रमेश सिंधी के साथियो ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहा से कुछ देर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। कुछ ही देर उक्त घटना पुरे शहर में आग की तरह फैल गयी। पुलिस ने घायल रमेश सिंधी के साथी नवीन पाल की रिपोर्ट पर गट्टू महाराज और उसके साथियो के खिलाफ धारा302, 307 ,327,452,394 ,34 के तहत प्रकरण दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सुचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में पुलिस ने जिले की सीमा पर नाकाबंदी कर दी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी गट्टू महाराज ,मोनू उर्फ़ मनोज तथा शुभम पाटीदार घटना को अंजाम देने के बाद महू नीमच हाइवे के पास जैन ढाबे के पास खड़े है और वही से उज्जैन भागने की तैयारी कर रहे है। पुलिस सुचना मिलते ही टीम का गठित कर आरोपी की घेराबंदी कर उज्जैन निकलने से पूर्व ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो पहिया वाहन भी जब्त कर लिया है।
आपसी विवाद को लेकर किया हमला पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का कुछ समय पहले लॉकडाउन के दौरान दशहरे पर विवाद हुआ था ,आरोपी कॉलोनी के गेट पास खड़े थे और कॉलोनी के अध्यक्ष रमेश सिंधी का इसी बात और विवाद हुआ था। आरोपी गट्टू ने बताया कि रमेश सिंधी आये दिन किसी न किसी पर विवाद करता रहता था। जिसके बाद उसने अपने साथी मोनू उर्फ़ मनोज तथा शुभम पाटीदार के साथ मिलकर रमेश सिंधी पर हमला करने की योजना बनाई थी।

जिला संवाददाता हुसैन खान रतलाम सास भी कभी बहु थी , इस दर्द को एक सास ने इतनी अच्छी तरह से समझ की अपने इकलौते बेटे की मौत के बाद अपनी बहू को अपनी बेटी बना कर उसके हाथ पीले कर उसके जीवन को एक नया रंग दे दिया। मामला रतलाम का है , सास ससुर ने अपनी ढलती उम्र को देख अपनी बहू को बेटी की तरह पुर्नविवाह कर कन्यादान पूरी रीति रिवाज के साथ कर अपने घर से बिदा कर दिया । और खुशियों भरी इस शादी में लॉक डाउन भी आड़े नही आया । सोशल डिस्टेंट बनाते हुए तीन परिवारों के सीमित सदस्यों के बीच ही शहनाई की गूंज , गूंज उठी । दरअसल काटजू नगर निवासी 65 वर्षीय सरला जैन के पुत्र मोहित जैन का आष्टा निवासी सोनम के साथ 6 साल पहले विवाह हुआ था । लेकिन शादी के 3 साल बाद ही पुत्र मोहित केंसर से पीड़ित हो गए । तीन सालों तक बहु सोनम ने अपने पति की जमकर सेवा की लेकिन जीवन की जंग मोहित हार गया । उसके बाद भी सोनम सास ससुर के पास बेटी की तरह रहने लगी । सोनम की सेवा और उसके जीवन की खुशियों की परवाह उनकी सास ने की अपने भाई ललित कांठेड़ और सोनम के परिजनों से पुर्नविवाह की बात की , सब एक स्वर राजी हुए तो नागदा में एक रिश्ता पक्का कर दिया । परिजनों को नागदा जा कर शादी करनी थी , होटल भी बुक हो गया था , लेकिन लॉक डाउन होने से जब दिक्कते आती दिखी , तब मोहित के मामा ललित कांठेड़ ने प्रशासन से बात की और अपने ही घर पर बहु सोनम को बेटी की तरह फिर बहु बना कर शादी कर दी गई । एक पल 6 साल पहले था जब सास अपनी बहू सोनम को आष्टा से खुशी खुशी बिदा कर लायी थी , और एक पल 6 साल बाद ऐसा आया कि उसी सास ने अपनी बहू सोनम को बेटी बना कर बिदा किया तो सास , ससुर की आंखों से आसूं छलक पड़े ।


जिला संवाददाता हुसैन खान रतलाम                                                                                                                                                                                                   


रतलाम/शिवानी सोंलकी आज से एक वर्ष पूर्व ट्रेन में यात्रा के दौरान मासिक धर्म के दौरान आने वाली समस्या से परेशान होना पड़ा तब संकल्प लिया तब पूरे वर्ष में अपने माता पिता के द्वारा दी जाने वाली पॉकेट मनी से महिलाओं को सेनेटरी पेड के प्रति जागरूक करूंगी तभी से राशि एकत्रित करना प्रारंभ किया इस प्रकार एक वर्ष में 6500 रूपयें एकत्रित कर लिये तब सृष्टि समाज सेवा समिति और तेजस्वी दल के सदस्यों ने इस संकल्प को पूरा करने के योजना बनाकर इस अभियान को सखी सारथी अभियान नाम दिया गया और एकत्रित राशि से भारत सरकार के प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के माध्यम सस्ती दर पर उपलब्ध बॉयोडिग्रेडेबल पेड सुविधा 01 रूपयें प्रति कि दर पर 6000 नग सेनेटरी नैपकिन क्रय कर लिया किंतु विश्व कीर्तिमान के लिये लगने वाली फीस नही होने पर वह निराश होने लगी तब यह बात शहर के समाज सेवी कचरू राठौड़ को पता चली तो उन्होने मुरलीवाला फांउडेशन के रविन्द्र पाटीदार के माध्यम से विश्व कीर्तिमान की फीस और अन्य सहयोग के लिये आगे आया, इसके पश्चात् आज रतलाम रेल्वे स्टेशन पर महिला यात्रियों को 03 धंटे में 6000 बॉयोडिग्रेडेबल नैपकिन वितरण का विश्वकीर्तिमान के रूप में वज्र वर्ल्‍ड बुक में दर्ज हुआ। रतलाम शहर में अपनी तरह का पहला अभियान था, इस बात कि धोषणा वज्र वर्ल्‍ड बुक के ज्युरी मेंबर श्री शैलेन्द्र सिसौदिया ने धोषणा कर ऑन दा स्‍पॉट इस विश्वकीर्तिमान का प्रमाण पत्र शिवानी सोंलकी को प्रदान किया गया।
                                                                                                                                                                                                                                                         
                                                                                                                                                                             सृष्टि समाज सेवा समिति, मुरलीवाला फाउण्डेंशन, 

 ज्ञात हो कि नॉन कम्ंपोस्टेबल 113000 टन प्लास्टिक मिश्रित सैनिटरी नैपकिन हर साल पूरी दुनिया में जमा हो रहा है हमारे देश में सालाना 43.4 करोड़ सैनिटरी नैपकिन उपयोग हो रहा है जो कि सीवर लाइन, खुले में पडे होते है नतीजा ये पर्यावरण और आम लोगो की सेहत दोंनों के लिए नुकसानदायक है अब इसके विकल्प के रूप में भारत सरकार के द्वारा जन औषधि केन्द्र के माध्यम से बायोडिग्रेडेबल सुविधा पेड महिलाओं के लिये उपलब्ध कराये गये है जो 100 प्रतिशत पर्यावरण अनुकूल है महिला हितैषी इस महत्वाकांशी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का हेतु ये अभिनव पहल कि गयी है।                                                                                                                                                                                             

जिला संवाददाता हुसैन खान                                                   

रतलाम /संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रतलाम झाबुआ के लिए आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस प्रेक्षक डॉ. एस.के. गाधवी ने रतलाम आकर मतदान केंद्र देखें। उन्होंने रतलाम के समीपस्थ नगरा में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी मौजूद थे।

प्रेक्षक द्वारा रतलाम के हाकमवाड़ा तथा शैरानीपुरा के मतदान केंद्र 143 तथा146 का भी निरीक्षण किया गया। दो बत्ती स्थित स्टेशन रोड थाने पर प्रेक्षक द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से लोकसभा निर्वाचन के संबंध में आदर्श आचरण संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर की गई कार्यवाईयों की जानकारी प्राप्त की गई। उनके द्वारा वल्नरेबल क्षेत्रों एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों की जानकारी प्राप्त की गई। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु जिले को उपलब्ध होने वाले फोर्स की जानकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई। इसके अलावा क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर की जाने वाली अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया।                                                                     

जिला संवाददाता मौ.हुसैन खान

रतलाम/ 23मार्च जिले के जावरा न्यायालय में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजीव के पाल ने हत्या, हत्या के प्रयास एवं गंभीरतम चोट पहुंचाने के प्रकरण में चार महिलाओं सहित 10 लोगों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। अधिकांश आरोपीगण आपस में रिश्तेदार है। उनका बच्चों के विवाद को लेकर महारपुरा जावरा में 6 साल पहले झगड़ा हो गया था, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायल हो गए थे।

अपर लोक अभियोजक समरथ साहू ने बताया कि जावरा शहर थाना के महारपुरा में 31 जनवरी 2013 को बच्चों के विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। इसमें महारपुरा निवासी उमर पिता सत्तार खां को गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा झगड़े में इकबाल, नसीम, अकरम, खातून ,शेरबानो एवं मोहम्मद सिद्धिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जावरा शहर थाना पुलिस ने फारुख पिता सत्तार खां की रिपोर्ट पर हत्या, हत्या के प्रयास एवं गंभीरतम मारपीट का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था।

इन्हें मिली सजा

मकबूल पिता नूर मोहम्मद उम्र 45 वर्ष, जनता कालोनी, इकबाल पिता याकूब उम्र 28 वर्ष, निवासी हम्मालपुरा, जावेद उर्फ मामू पिता अनवर हुसैन उम्र 28 वर्ष, निवासी महारपुरा, शाहिद उर्फ गटटू पिता अनवर हुसैन उम्र 27 वर्ष, निवासी महारपुरा, मोबिन पिता नूर मोहम्मद उम्र 40 वर्ष जनता कालोनी, शमाबी पति मकबूल उम्र 40 वर्ष, निवासी जनता कालोनी, जायदाबी पति याकूब उम्र 52 वर्ष , निवासी हम्मालपुरा, हारूनबी पति गुफरान उम्र 36 वर्ष नानासाब का मोहल्ला, परवीन उर्फ कल्लोबी पति मोहम्मद युनुस उम्र 41 वर्ष महारपुरा एवं जफर पिता अनवर उम्र 47 वर्ष निवासी महारपुरा जावरा।

यह मिली सजा

सभी आरोपियों को भादंवि की धारा 302 सहपठित 149 के तहत आजीवन कारावास एवं 500 रुपए अर्थदंड, धारा 307 सहपठित 149 के तहत 7-7 वर्ष सश्रम कारावास एवं 500-500 रुपए अर्थदंड एवं धारा 326 के तहत 7-7 वर्ष सश्रम कारावास एवं 500-500 रुपए अर्थदंड

गजेंद्र सिंह चंद्रावत। ...   
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   जावरा जिला रतलाम के अन्तर्गत हो रही मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव तिवारी व अति पुलिस अधीक्षक महोदय प्रदीप शर्मा द्वारा श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय, जावरा जिला रतलाम को निर्देशित किया गया जिनके निर्देशन पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा जिला रतलाम के नेतृत्व में की टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु क्षेत्र में लगाया गया था । दिनांक 27.01.2019 की रात्री में उक्त टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी भरत पाटीदार पिता किशनलाल पाटीदार उम्र 50 साल निवासी ग्राम बरगढ़ के कब्जे से 74 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा तीन टाट के बोरो में भरा हुआ कीमती करीब 1,10,000/- रुपये का बरामद कर जप्त किया गया । टीम - निरीक्षक बी.एल. सोलंकी, उनि विजय सनस, उनि आर. के चौहान,  सउनि मोहम्मद युनुस खान, सउनि के. एस. चौहान, आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर. 660 चंदर सिंह , आर. 847 अजय दुबे, आर चालक 482 महेन्द्र सिंह, आर 225 चैनराम पाटीदार,

रतलाम संवादाता मौ.हुसैन खॉन

मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ओ.पी. बोहरा ने वारिस पिता नाहर खॉ को फांसी की सजा सुनाई

मासूम का बलात्कार एवं हत्या करने वाले सौतेले बाप को फांसी की सजा , जिले का पहला मामला जिसमे हुई फांसी की सजा
जनाजा रोक कर पुलिस ने मामले को लिया था जांच में !
रतलाम जिले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए जावरा न्यायालय ने तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी सौतले बाप को फांसी की सज़ा सुनाई है।
पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुशलगढ़ में संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने ही मामले का खुलासा किया था। तत्कलीन एसपी अमित सिंह के निर्देशन में एएसपी राजेश सहाय के निर्देश पर आईपीएस और तत्कालीन ट्रेनी टीआई अमित तोलानी ने जांच की थी।
अप्रैल माह में सामने आए इस मामले में पुलिस ने फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चालान पेश किया था। न्यायालय ने इस पर 8 महीने बाद फांसी की सज़ा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि यह जिले का पहला फैसला है जिसमे किसी अपराधी को फांसी की सज़ा सुनाई गई है।
आज रतलाम की तहसील जावरा में न्यायालय द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ओ.पी.बोहरा द्वारा आरोपी वारिस पिता नाहर खां मेवाती उम्र 42 वर्ष निवासी कुशलगढ़ थाना पिपलोदा को धारा 376 ab औऱ धारा 302 भा. द.वी. में दोहरे मुत्यु दंड से दण्डित किया गया। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी उप संचालक अभियोजन रतलाम श्री एस.के.जैन द्वारा  की गई।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस वीर सैनिकों के स्मरण के साथ मनाया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को झंडा दिवस पर प्रतीक चिन्ह लगाया गया तथा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों के कल्याणार्थ सहयोग निधि एकत्र करने की शुरुआत की गई।


प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जयसिंह हाडा ने बताया कि भारतीय सेना के तीनों अंगों के वीर जवानों, जिन्होंने देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए एवं सीमाओं की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी या इस प्रयास में वे घायल हुए उनको सम्मान प्रदान करते हुए प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।


*रतलाम से मौ.हुसैन की रिपोर्ट*

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.