राजपूत समाज चेतना मंडल इंदौर के तत्वावधान में निःशुल्क राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन दिनांक29 दिसंबर 2019 रविवार को मयंक ब्लू वाटर पार्क, बिचौली मर्दाना कनाड़िया बायपास रोड इंदौर में आयोजित किया जायेगा इस अवसर पर "परिणय दर्पन"पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा।आप सभी से अनूरोध है कि आप अपने विवाह योग्य बेटे एवं बेटियो के बॉयोडाटा फोटो सहित रतन केमिस्ट H-1 M,I,G,पुलिस थाने के पीछे इंदौर  mob-9425496423 पर भेज सकते है ताकि पत्रिका में बॉयोडाटा छाप सके।                              
    समस्त सजातीय बंधुओ अनुरोध हैं कि इस पोस्ट को अधिक से अधिक लाइक एवं शेयर करें  ताकि समाज में सबको सूचना मिल सके   
आपका अपना 
 रतनसिह राजपूत


*कोटा(राज.)*
राजस्थान का कोटा वैसे तो कोचिंग संस्थानों की वजह से प्रसिद्ध है लेकिन अब वह सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा में आ गया है। कोटा के सरकारी जेके लोन अस्पताल में पिछले 50 घंटे में 11 बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले के सनसनीखेज खुलासे के बाद गहलोत सरकार भी हरकत में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद सरकार ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एच.एल मीणा को हटा दिया गया है। इसके बाद सरकारी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं । एक तरफ जहां अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी बच्चों की मौत का कारण स्वाभावित और सामान्य बता रहे हैं,वहीं मृतक बच्चों के परिजनों ने बुधवार को हंगामा करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है।
सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर चिकित्सा मंत्री ने इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को 6, मंगलवार को 4 और बुधवार को 1 बच्चे की मौत हुई है। ये सभी बच्चे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि इसी अस्पताल में दिसंबर महीने में अभी तक 77 बच्चों की मौत हो चुकी है। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही के सामने आने से सरकार की नींद भी उड़ गई है।


  
  उज्जैन महामंडलेश्वर    मिर्ची बाबा ने पत्रकारवार्ता में बताया  कि मुझे निरंजनी अखाड़े से निकाला गया है क्योंकि मैं दलित वर्ग से हूं इसलिए मैं अपना अलग अखाड़ा बनाऊंगा जिसमें हजारों साधु संत  शामिल शामिल होंगे विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची यज्ञ कर चर्चा में आए  वैराग्य नंद  मिर्ची बाबा ने  
सिहस्थ में हुए कार्यों में घोटाले के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि साधु संतों की कोई जात पात नहीं होती है दलित वर्ग से आए साधु को अखाड़े में आज भी कोई पूछता ही नहींहै  अखाड़े के माध्यम से साधुओं को प्रश्न दिया जाएगा उन्होंने निजरानि अखाड़े के आशीष गिरी की आत्महत्या पर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा की है इसकी जांच होना चाहिए उन्होंने इसके लिए निरंजनी श्री महंत नरेंद्र  गिरी को जिम्मेदार है संत के साथ आई महामंडलेश्वर मंदाकिनी कहा कि 500 कन्याओं का वाह कर आऊंगी अखाड़े की  महामंडलेश्वर मंदाकिनी देवी 26 अप्रैल 2020 को सर्व समाज  की 500 बेटियों की शादियां कराने का लक्ष्य रखा है जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है




सवंदाता सुनील परमार
उज्जैन। जिले के एक विधायक ने पुर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की राह पकड़ ली है, हालांकि इनमें गुड्डू जैसी डेरिंग और कार्यकुशलता नही है लेकिन मुख्य कांग्रेस से अलग अपना एक गुट तैयार कर ये खुद का शक्ति प्रदर्शन करने में लगे है और पैसे लेकर गुड्डू समर्थकों को रेवड़ी की तरह पद दिलाने में जुटे है जिसे लेकर निष्ठावान कांग्रेसियों में रोष पनप रहा है, विधायक जी भी खुद को उज्जैन जिले का प्रेमचंद गुड्डू मान बैठे है और शहर कांग्रेस से अलग जाकर एक नए संगठन का गठन करने में लग गए है क्योंकि इन्हें गुड्डू की बनी बनाई टीम मिल गई है जिन्हें शहर कांग्रेस में तवज्जो नही मिल रही थी । 
हालही में इन्होंने गुड्डू के एक कट्टर समर्थक को एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दिलवा दी है जबकि इस पद के लिए कांग्रेस के कई बड़े और निष्ठावान चेहरे प्रयास कर रहे थे और जिन महाशय को इन्होंने ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलवाई है उन पर कांग्रेस के साथ भीतरघात करने और कांग्रेस प्रत्यशियों को हरवाने के आरोप भी लग चुके है जिसके चलते इन्हें संगठन में कोई जिम्मेदारी नही दी जा रही थी लेकिन विधायक जी ने इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिलवा दी जिसके ये योग्य भी नही थी, गुड्डू समर्थकों को इनके द्वारा जमकर प्रश्रय दिया जा रहा है वहीं कई भाजपा नेताओं के भी पैसे लेकर काम करवाने में विधायक जी माहिर है, खुद को कमलनाथ का खास बताने वाले ये विधायक जी अब उनके भी खिलाफ जा रहे है जिन्होंने इन्हें कमलनाथ से मिलवाया था, कभी दिग्विजय सिंह के समर्थक रहे ये विधायक जी अब खुद को कमलनाथ का कट्टर समर्थक बताते है जबकि हकीकत में ये सिर्फ अवसरवादी है, अरुण यादव जी के प्रदेशाध्यक्ष रहते ये अरुण यादव के खास हो गए थे और अब कमलनाथ जी के पॉवर में आते ही ये कमलनाथ की छतरी के नीचे आ गए है हालांकि समय समय पर ये सिंधिया जी और दिग्विजय सिंह जी के यहां भी दिख जाते है । अपना काम निकलवाने में माहिर ये विधायक जी अभी जमकर माल कूटने में लगे है फिर चाहे इसके लिए उन्हें कांग्रेस संगठन के विपरीत जाना पड़े या किसी भाजपाई से हाथ मिलाना पड़े ये पीछे नही हटते । 
इनके द्वारा किये गए अधिकांश कार्यो, ट्रांसफ़रो से भाजपाइयों का ही अब तक लाभ हुआ है जबकि कांग्रेसियों को डंडे मारने वाले अधिकारियों को तो ये सर आंखों पर बैठाकर रखते है वहीं भ्रष्टों को संरक्षण देने में भी ये अव्वल है । विधायक जी जिले में ऐसी चांडाल चौकड़ी को पॉवर में बैठाना चाह रहे है जो लूट खसोट और तिकड़म में माहिर है और इनके ये मनसूबे भी कामयाब हो रहे है क्योंकि अभी तो सरकार में इनकी चल है हालांकि इनसे इनका क्षेत्र भी नही संभल रहा है कुछ दिन पुर्व ही इनके क्षेत्र और पार्टी के लोगो ने ही इनके क्षेत्र में भ्रष्टाचार दुगना होने और नोकरशाही निरंकुश होने की शिकायतें की थी, खैर इन्हें इससे कोई फर्क नही पड़ता क्योंकि इनकी अगली मंजिल सांसद बनना है इसीलिए ये गुड्डू की राह पर चल निकले है लेकिन ये नही जानते कि इनके लिए 'गुड्डू' बनना मुश्किल ही नही नामुमकिन है ।

                                      

देवास जिले में माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए विशेष दल का गठन किया गया है इसी के तारतम्य में शराब माफियाओं के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है । इसी कड़ी में  कलेक्टर महोदय के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री राघवेंद्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के  नेतृत्व में आज दिनांक 20.12.2019 को शाम को  आबकारी उप निरीक्षक वृत्त देवास ब श्री महेश पटेल द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ईदगाह मस्जिद के पास से आरोपी   करण दायमा  पिता मोहन दायमा तथा अभिमन्यु पिता चांदमल कौशल को  एक पेटी एमडी रम की  जिसमे 45 पाव थे, काले रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी 41 एमजेड 4782, से परिवहन करते हुए पकड़ा। मदिरा एवं  दोपहिया वाहन जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दोनों  के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा और वाहन की कीमत लगभग 56000 रु है। उक्त कार्रवाई में आबकारी आरक्षक बालकृष्ण  जायसवाल एव नितिन सोनी का विशेष योगदान रहा । इसी तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

सोनकच्छ से मोहन सिंह बैस की रिपोर्ट


उज्जैन। जय गुरुदेव दूरदर्शी धर्म प्रचारक ट्रस्ट द्वारा सतयुग आगमन की कामना को लेकर अति विशिष्ट प्राथना एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उक्त आयोजन में शामिल होने के लिये  देशभर से लाखों अनुयायी आएंगे।
  सिटी प्रेस क्लब पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए आचार्य दीपक शर्मा ,राम भागवत, आचार्य नागेश ,शैलेंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पूज्य बाबा जयगुरुदेव के आशीर्वाद सेसतयुग आगमन की कामना को लेकर अति विशिष्ट प्रार्थना एवं महायज्ञ का आयोजन पूज्य साहिब दयाल  जी दास के लिए सानिध्य में होगा उक्त आयोजन दिनांक 22 दिसंबर से 1 जनवरी 2020 तक शनि मंदिर प्रांगण इंदौर रोड पर होगा पूज्य गुरुदेव द्वारा पूरे देश में चार यज्ञ करने का संकल्प लिया गया था जिसमें उज्जैन में यह तीसरा यज्ञ का आयोजन है । इसके पहले अयोध्या और काशी में महायज्ञ हो चुका है उक्त महा आयोजन में शामिल होने के लिए देश और विदेश से श्रद्धालु आएंगे और उनके रुकने की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है ।
 आयोजन में 5 से 7 साधना अभ्यास, सुबह 10:30 से 12 सत्संग, 1 से 3 प्रसादी का आयोजन रहेगा ।
बाबा जय गुरुदेव की प्रेरणा से नशे और मांसाहार से दूर  रहने के लिए भी आम लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी युवा संगठन की ओर से अखाड़ा परिषद के महमंती श्री हरिगिरि महाराज का स्वगात किया गया इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष विजय जैन प्रदेश मीडिया प्रवक्ता आशीष जैन ,उज्जैन जिला अध्यक्ष सुनील परमार एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।                                                                                                                                                                           
                                                                                                                                                                                       

उज्जैन । उज्जैन जिले की तराना तहसील में पिछले एक साल में भ्रष्टाचार दुगना हो गया है, अधिकारी कर्मचारी बगैर रिश्वत कोई काम नही कर रहे है और विधायक महेश परमार के फोन को भी कोई तवज्जो नही दे रहे है लगता है इसके पीछे विधायक से भी बड़ा कोई नेता काम कर रहा है जिसने तराना के अधिकारियों कर्मचारियों को अपने पक्ष में कर रखा है और जमकर भ्रष्टाचार करवा रहा है ताकि कांग्रेस सरकार की छवि खराब की जा सके । अधिकारी कर्मचारी मिलकर विधायक को तो घोलकर पी गए है, जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है, विधायक के फोन करने के बाद भी अधिकारी खुलकर पैसा मांग रहे है जिससे प्रतीत होता है कि तराना की नोकरशाही विधायक की पकड़ से दूर हो गई है और यहां तानाशाही, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जमकर पनप गई है जिससे जनता त्रस्त हो गई है । ये कहना है तराना ग्रामीण के पुर्व अध्यक्ष नंदराम जाट का ।
                                                                                     
सिटी प्रेस क्लब पट आयोजित पत्रकारवार्ता ने जाट ने बताया कि पिछले एक साल में तराना। में भ्रष्टाचार चरम पर पहुचं गया है आलम ये है कि गरीबों के राशन कार्ड, जमीन सीमांकन, बोरवेल लगवाई और पुलिस थाने में भी फरियादों से लूट खसोट की जा रही है, जाट ने उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ दिन पुर्व ग्राम तुमड़ी खेड़ा में धर्मेन्द्र पिता मदनलाल बोड़ाना की पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद तराना पुलिस ने उसे थाने पर बैठा लिया और छोड़ने के लिए 10 हजार की रिश्वत ले ली जबकि विधायक महेश परमार ने भी धर्मेन्द्र को छोड़ने के लिए फोन लगाया था, इसी तरह तराना जनपद के ग्राम नैनावद में सरपंच और सचिव ने पांच भाइयों की सामूहिक जमीन को लेनदेन कर एक भाई के पक्ष में कर दिया , इसी तरह खांकरी सुल्तान ग्राम में जल संकट से निपटने के लिए जनसहयोग से ट्यूबवेल खनन कर विधायक से उसमें हेण्डपम्प लगाने का आग्रह किया गया जिसमें विधायक द्वारा कहे जाने के बाद भी जल संसाधन विभाग के अधिकारी लोगो से पैसे की मांग कर रहे है ऐसे कई मामले है जिनमें तराना में लगातार भ्रष्टाचार किये जा रहे है और विधायक को नजरंदाज किया जा रहा है या सुनकर अनसुनी कही जा रही है, जाट के साथ आये अन्य ग्रामीणों ने कहा कि महेश परमार से उनका क्षेत्र तो सम्भल नही रह है और पुरे जिले का बोझ कंधों पर लिए घूम रहे है ।

उज्जैन/महिदपुर । महिदपुर के कांग्रेस नेता दिनेश जैन बोस को हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी बड़ी राहत दी है, सुप्रीम कोर्ट ने 32 करोड़ के खनीज प्रकरण की 20 प्रतिशत पेनेल्टरी चुकाने के हाईकोर्ट के निर्णय को भी निरस्त करते हुए बोस को पुरे प्रकरण से दोषमुक्त कर दिया है इससे पहले हाईकोर्ट भी 32 करोड़ की रॉयल्टी के प्रकरण से बोस को मुक्त कर चुका था लेकिन उसने डीबी के 20 प्रतिशत पेनेल्टरी चुकाने के आदेश को यथावत रखा था जिसे लेकर बोस ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी । बोस ने उक्त प्रकरण में महिदपुर विधायक बहादुर सिंह चौहान पर द्वेषता के आरोप लगाए है ।
सिटी प्रेस क्लब पर पत्रकारवार्ता में दिनेश जैन बोस ने बताया कि 2013 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय 50 हजार वोट लाने के कारण बौखलाए विधायक बहादुर सिंह चौहान ने अधिकारियों को डरा धमकाकर उन पर अवैध उत्खनन का एक झूठा प्रकरण बनवाया था जिसमें प्रकरण भी एसडीएम ने बनाया, विवेचना भी एसडीएम ने ही की और 32 करोड़ की रॉयल्टी चुकाने के आदेश भी उन्ही के द्वारा दिया गया, उक्त आदेश को बहादुर सिंह चौहान और सत्ता पक्ष के दबाव में राजस्व और कमिश्नर की कोर्ट ने भी यथावत रखा जिसके बाद बोस ने हाईकोर्ट की शरण ली लेकिन प्रकरण में देरी होने के कारण वे डीबी में चले गए जहां बोस को 20 प्रतिशत पेनेल्टरी ( लगभग 6 करोड़ ) चुकाने के आदेश हुए इसी दौरान सिंगल बेंच ने प्रकरण को झूठा मानते हुए 32 करोड़ की रॉयल्टी को निरस्त कर दिया लेकिन उसने 20 प्रतिशत पेनेल्टरी चुकाने के डीबी के निर्णय को यथावत रखा जिसे लेकर बोस ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी जहां से 9 दिसम्बर को फैसला बोस के पक्ष में आया और उन्हें इस पेनेल्टरी से भी मुक्त कर दिया गया ।                                                                                                                                                                                                       

   गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। ....                                       
                                                                                                                                                                         उज्जैन । राहुल गांधी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम सरवर खान जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित गोस्वामी जी एवं मध्य प्रदेश प्रभारी स्पेंसर लाल जी की अनुशंसा पर सुनील परमार को उज्जैन जिले का शहर अध्यक्ष                                                                                                                                                                                                         
     और आशीष जैन को मध्यप्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की,इस अवसर पर शहर कांग्रेस महामंत्री उमेश चौहान ,जय कौशल ,गजेन्द्र सिंह चंद्रावत,अर्पण शर्मा,सुनील बामनिया,दीपक बिजोरे,असलम खान,धर्मेन्द्र राठौर ,अरविंद देवधरे ,शकील खान, मनोहर जाधव,संदीप थापा,यश सूर्यवंशी,अनिल मालवीय,राहुल परमार,दिलीप मालवीय आदि ने बधाई दी                                                                                                                                                                                                                                                                             

देवास जिले के कलेक्टर महोदय के  निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 11.12.2019 को सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में एवं   कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में मुखबिर सूचना के आधार पर व्रत देवास अ प्रभारी श्रीमती निधी शर्मा एवं व्रत स प्रभारी सुश्री राजकुमारी मंडलोई  द्वारा संयुक्त  कार्यवाही करते हुए राधागंज स्थित नवीन पिता मोहन तंवर के रिहायशी मकान की विधिवत  तलाशी लेकर 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन की जप्त की गई ।आबकारी दल को देखकर आरोपी नवीन मौके से फरार हो गया । आरोपी नवीन के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क और धारा 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया जप्त मदिरा की कीमत 65000 रु है आरोपी नवीन आदतन अपराधी है तथा इसकी गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मुकम्मल किये गए है शीघ्र ही गिरफ्तारी की जावेगी । कार्यवाही में आमुआ श्री  व्ही पी कलोसिया,राजाराम रैकवार,दीपक धुरिया आदि सम्मिलित थे
इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी                                                                                                                                                                     
                              

                                                                         
                                                                                                                                                                                   उज्जैन । उज्जैन के एक दर्जन पत्रकारों का धार जिले के मनावर में आयोजित भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में सम्मान किया गया । धार जिले के मनावर में आयोजित भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय पत्रकार अलंकरण समारोह में माननीय गृह मंत्री बाला बच्चन, संस्क्रति मंत्री विजयलक्ष्मी साधो, विधायक हीरालाल अलावा और वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल, सनसनी फेम श्रीवर्धन त्रिवेदी, जय श्रीवास्तव, प्रकाश हिंदुस्तानी, सुशील तिवारी, सुदेश तिवारी, क्रान्तिदीप चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र वैध, एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के द्वारा पत्रकार उमेश चौहान, जय कौशल, मोहन बैरागी, आशीष जैन, किशोर दग्धी, निर्मल सोलंकी, अनिल बैरागी महिदपुर, राशिद खान नागदा, अमर शंकर जोशी, सुनील परमार, सुनील बामनिया आदि को गोल्ड मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया आयोजन में देशभर के 15 प्रदेशों के दो हजार से अधिक पत्रकार शामिल हुए । जानकारी एआईजे के उज्जैन जिलाध्यक्ष उमेश चौहान ने दी ।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.