कोटा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


*कोटा(राज.)*
राजस्थान का कोटा वैसे तो कोचिंग संस्थानों की वजह से प्रसिद्ध है लेकिन अब वह सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा में आ गया है। कोटा के सरकारी जेके लोन अस्पताल में पिछले 50 घंटे में 11 बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले के सनसनीखेज खुलासे के बाद गहलोत सरकार भी हरकत में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद सरकार ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एच.एल मीणा को हटा दिया गया है। इसके बाद सरकारी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं । एक तरफ जहां अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी बच्चों की मौत का कारण स्वाभावित और सामान्य बता रहे हैं,वहीं मृतक बच्चों के परिजनों ने बुधवार को हंगामा करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है।
सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर चिकित्सा मंत्री ने इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को 6, मंगलवार को 4 और बुधवार को 1 बच्चे की मौत हुई है। ये सभी बच्चे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि इसी अस्पताल में दिसंबर महीने में अभी तक 77 बच्चों की मौत हो चुकी है। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही के सामने आने से सरकार की नींद भी उड़ गई है।

कोटा से राहुल शर्मा की रिपोर्ट। ..                                                   
                                                                                                                                                                      कोटा ।
नगरीय विकास मंत्री मंत्री शांति धारीवाल ने 
दादाबाडी केशवपुरा फ्लाईओवर का किया निरीक्षण 
कलेक्टर व नगर विकास न्यास अधिकारी भी रहे मौजुद
तकनीकी खामीयां दूर करने के बाद 
बंद पडा निर्माण जल्द शुरू करने के दिये निर्देश

न्यास अधिकारियों ने दादाबाड़ी फ्लाईओवर का तकनीकी रूप से अध्ययन किया है। व्यापारियों ने भी न्यास को अवगत कराया है कि मौजूदा डिजाइन से इसका निर्माण कार्य जारी रखा जाता है तो राह आसान होने के बजाए दुविधा बनेगी। व्यापारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा। आस-पास के व्यापारियों से बातचीत की गई है। अभी केवल पांच से सात फीट सर्विसलेन का प्रावधान रखा गया है, जो सही नहीं है। वहीं शहर में मल्टीस्टोरी पार्किंग की कार्य योजना बनाने पर भी काम चल रहा है।

शहर के नए कोटा इलाके में मोदी कॉलेज से लेकर केशवपुरा चौराहे तक बनने वाले फ्लाईओवर का कार्य अभी फिलहाल बंद है इसी कार्य को देखने के लिए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कोटा  पहुंचे हैं वहीं इस फ्लाईओवर को आगे बढ़ाना है या नहीं यह इसका काम सही हुआ है या नहीं तमाम मुद्दों पर शांति धारीवाल निरीक्षण कर के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे वही इससे मोदी कॉलेज से लेकर केशवपुरा चौराहे तक यातायात की भारी दबाव था उसको कम करने की कहीं ना कहीं कोशिश की जाएगी कांग्रेस सरकार के दौरान इसकी रूपरेखा तैयार हुई थी लेकिन सरकार बदल गई उसके बाद भाजपा सरकार ने इस कार्यक्रम को रूपरेखा और फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू कराया भाजपा सरकार के जाते-जाते फ़्लाईओवर का काम अधूरा रह गया अब वापस कांग्रेस की सरकार आई है अब देखना है कि कब तक बनकर तैयार होता है और इसमें क्या संशोधन किया जा सकता है वही धारीवाल के साथ न्यास अधिकारियो व कोटा कलेक्टर ने भी दौरा कर फ्लाई ओवर की समस्या जानी ओर अधिकारियों के साथ नक्शा  समझा

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.