भोपाल :आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानन्द गिरी महाराज मिर्ची-बाबा के नेतृत्व में कल ग्वालियर में हुए कार्यकर्ता महासम्मेलन में 3300 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस के महा सदस्यता अभियान मैं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बागी पूर्व विधायकों पर हमला, बोलते हुए कहा कि ये लोग पैसों के लिए बीके और ग्वालियर चंबल अंचल के मतदाताओं को धोखा दिया है। अब जनता ऐसा विधायक चाहती है जो बिकाऊ नहीं टिकाऊ हो।
सिंधिया के भ्रष्टाचार के आरोपों पर मिर्ची बाबा ने कहा कि जिनके लोगों ने 35 , 35 करोड़ रुपए लिए हो वह कैसे आरोप लगा सकते हैं। कोरोना काल में भी सदस्यता अभियान के आयोजन पर उन्होंने कहा कि कोरोना की गाइडलाइन है। हम इसका पालन कर रहे हैं।परंतु आम जनता और कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, परंतु भाजपा को कार्यक्रमों की अनुमति दी जा रही है।अब उपचुनाव में जनता इस जबरन के मुख्यमंत्री को कुर्सी से उखाड़ फेंकेगी पूरे प्रदेश में इस जबरन के मुख्यमंत्री और खरीद-फरोख्त कर बनाई गई सरकार ने कोरोनावायरस को अवैध रूप में फैला रखा है।अगर शिवराज दुर्योधन है, तो सिंधिया तुम यह मत भूलना कि तुमने भी दुशासन बनकर प्रदेश की जनता के जनमत का चीर हरण किया इस महाभारत रूपी उपचुनाव के जनमत युद्ध में पूरी तरह ग्वालियर चंबल संभाग की जनता तुम्हारे पाप और अहंकार का अंत जरूर करेगी
आज किसान के पास बीज नहीं है खाद नहीं है,मजदूरों के पास काम नहीं है,शिक्षकों के पास विद्यालय नहीं है,अतिथि शिक्षकों की बात करने वाले अपने महल के उषा विलास पैलेस में फाइव स्टार भोजन कर रहे हैं ,युवाओ के पास रोजगार नही है देश का भविष्य आज आत्महत्या कर रहा है,जब प्रदेश कोरोनावायरस जूझ रहा था,जब मजदूरों के पास रोटी नहीं थी,जब किसानों के बीच में हाहाकार मचा हुआ था तब यह 22 गद्दार विधायक शिवराज के साथ मिलकर जनमत का चीर हरण करने में लगे थे।
इस महासम्मेलन मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी प्रजापति, पूर्व PWD मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , पूर्व जनसंपर्क मंत्री पी.सी शर्मा, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्द्धन सिंह व पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह शामिल हुए।


उज्जैन आशीष जैन - सीएम बोले- हिंदू धर्म से खिलवाड़ का नतीजा, शाह पॉजिटिव, कैबिनेट मंत्री की मौत, मोदीजी अशुभ मुहुर्त में शिलान्यास मत करिए
दिग्विजय सिंह ने कहा मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं?
भोपाल. राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शिलानयास करेंगे। लेकिन शिलान्यास के मुहूर्त को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए।


क्या कहा दिग्विजय ने?
दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक साथ कई ट्वीट किए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के मुहूर्त पर सवाल उठाते हुए कहा- 5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया। यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारों वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं। क्या यही हिंदुत्व है?
सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा 
1. राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पॉजिटिव






भोपाल ब्यूरो सुनील परमार - मध्य प्रदेश में किसानों के खिलाफ क्रूरता थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले गुना में किसानों के साथ पुलिस की टीम ने मारपीट की तब किसान दंपत्ति ने जहर खा लिया था। और अब देवास जिले के सतवास में भी अतिक्रमण हटाने पहुंचे पटवारी और पुलिस के सामने एक किसान महिला ने खेत में खुद को आग लगा ली जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
       इस पूरी घटना की खबर जब आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा को लगी तो उन्होंने शिवराज सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। और कहा कि इस कोरोना जैसी महामारी में जहां लोगों से रोजगार छिन गए हैं। गरीब मजदूरों के खाने के लाले पड़े हुए हैं। किसान लगाकर आत्महत्या कर रहा है। ऐसे में प्रशासन की इस तरह की कार्यवाही बहुत ही शर्मनाक है। यदि किसान परिवार ने सरकारी जमीन पर फसल उगाई थी, तो इस कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए। उन्हें फसल काटने तक की मोहलत भी की जा सकती थी। खड़ी फसल पर जेसीपी चलवाने का निर्णय गलत है। क्या शिवराज सिंह चौहान का जमीर मर चुका है। या फिर वह सत्ता के लालच में इतने अंधे हो चुके हैं। कि उन्हें गरीब लाचार किसानों के आंसू भी दिखाई नहीं दे रहे हैं?
प्रदेश में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद मिर्ची बाबा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जंगलराज फिर लौट आया है।कमलनाथ सरकार के समय जो अपराधी ,बदमाश भूमिगत हो गए थे।वे शिवराज सरकार की शरण में पुनः सक्रिय हो गए हैं।किसानों ,दलितों ,मजदूरों, आदिवासियों का उत्पीड़न पुनः शुरू हो गया है।इसके साथ ही उन्होंने झुलसी हुई किसान महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई करने कि मांग कि है।





भोपाल सुनील परमार - पाकिस्तान के साथ हुई जंग के बाद भारत को कारगिल मैं, मिली जीत की आज यानी 26 जुलाई को 21 वीं वर्षगांठ है। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर के भारत माता की रक्षा की थी।और पाकिस्तान को पीछे खदेड़ दिया था। इस युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी आज कारगिल विजय दिवस पर पूरे देश ने शहीद जवानों को याद कर उन्हें नमन किया है।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि आज ऑपरेशन विजय की 21 वीं वर्षगांठ है इस अवसर पर भारतीय सेना के शौर्य को सादर नमन करता हूं जिसके साहस और वीरता ने कारगिल युद्ध मैं राष्ट्र के लिए विजय कीर्ति अर्जित की कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त सैनिकों को मेरी श्रद्धांजलि जिन्होंने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया राष्ट्र उनके शौर्य और उनके परिजनों के धैर्य के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। आज का दिन हमारे सैनिकों की वीरता और पराक्रम की कहानियों से भावी पीढ़ियों को देश के लिए जीने मरने के लिए प्रेरित करता रहेगा। कारगिल में शहीद हुए जवानों की शहादत को कोई नहीं भुला सकता। संपूर्ण कृतज्ञ राष्ट्र असंख्य वीर शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई में अपने अतुल्य साहस का प्रदर्शन करते हुए देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कारगिल की लड़ाई मैं अपनी शहादत देने वाले भारत मां के लाल सचमुच बेहद भाग्यशाली थे राष्ट्रवाद और देश प्रेम पर किसी ने क्या खूब कहा है कि "ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई, मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता, नोटों में सिमटकर मरे हैं सैकड़ों लोग, मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता। "




भोपाल नाग पंचमी के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ एवं नाग देवता सभी के जीवन में सुख समृद्धि और सफलता बरसाए। बाबा महाकालेश्वर की कृपा से कोरोना महामारी से जल्द से जल्द पूरे विश्व को मुक्ति मिले  ऐसी प्रार्थना करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद जी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि हिंदू धर्म में मान्यता है कि नाग देवता की पूजा करने से अन्न धन के भंडार भरे रहते हैं। और परिवार में किसी को भी नागदंश  का भय नहीं रहता है। नाग पंचमी का त्यौहार नागो और सर्पों की पूजा का पर्व है। हिंदू धर्म ग्रंथों मे नाग को देवता माना गया है। इसके पीछे कई मान्यताएं हैं। जैसे कि शेषनाग के फन पर यह पृथ्वी टिकी है। भगवान विष्णु क्षीर सागर में शेषनाग की शैया पर सोते हैं। भोलेनाथ के गले में सर्पों का हार है और भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर नाग की सहायता से ही वासुदेव जी ने यमुना नदी पार की थी यही नहीं समुद्र मंथन के समय देवताओं की मदद भी बासुकी नाग ने ही की थी। इसलिए नाग पंचमी के दिन नाग देवता का आभार व्यक्त किया जाता है। एक अन्य कारण यह भी है कि बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी ज्यादा भर जाने से वह बिल छोड़कर अन्य सुरक्षित स्थान की खोज में निकलते हैं उनकी रक्षा और सर्पदंश के भय से मुक्ति पाने के लिए भारतीय संस्कृति में नाग पंचमी के दिन नाग देवता के पूजन की परंपरा शुरू हुई।
           आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बताया कि गरुड़ पुराण के अनुसार इस दिन प्रात नित्यक्रम से निवृत्त होकर, स्नान कर घर के दरवाजे पर पूजा के स्थान पर गोबर और काजल से नाग देवता बनाए जाते हैं। मुख्य द्वार के दोनों ओर दूध, दूब, कुशा, चंदन ,अक्षत ,पुष्प आदि चढ़ाएं इसके बाद नाग देवता की कथा पढ़कर आरती करें। फिर मिठाई का भोग बनाकर भोग लगाया जाता है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता को दूध से स्नान कराने से नाग देवता से किसी प्रकार का भय नहीं रहता है।


     
उज्जैन 23 जुलाई। आशीष जैन उज्जैन शहर में कल 24 जुलाई से मास्क पहनकर नहीं निकलने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्थाई जेल में  बंद  किया  जाएगा। कड़ी कार्रवाई के बाद भी यदि आमजन मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता को नहीं अपनाते हैं तो भविष्य में लॉकडाउन पर भी विचार किया जा सकता है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल लॉकडाउन के संबंध में किसी भी तरह का कोई निर्णय जिला प्रशासन द्वारा नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया में   प्रसारित हो रही जानकारी भ्रामक एवं असत्य है।




ग्वालियर महाराजपुरा गिरगांव महादेव मंदिर पहुंचे मिर्ची बाबा, वहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर 40 करोड़ मैं विधायकों, को खरीदने का लगाया आरोप आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि गिरगांव के महादेव का मंदिर अपने आप में खास है। यह महादेव जज महादेव कहलाते हैं। बड़े से बड़े अपराधी महादेव के सामने झूठ बोलने से कांपते हैं गिरगांव के महादेव को लोग इसी रूप में जानते हैं। महादेव के प्रति लोगों की आस्था इतनी है कि अपराधी किस्म के लोग मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने से भी डरते हैं। अब तक यहां एक हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है। की यहां आज तक कोई भी झूठी सौगंध नहीं खा पाया है। इसलिए जो बिके हुए विधायक कह रहे हैं। कि हम जनता की सेवा के लिए भाजपा में गए हैं। हमने कोई 40 करोड़ रुपए नहीं लिए मेरा उनसे कहना है। कि यहां महादेव के मंदिर मैं आकर सिर्फ एक सीढ़ी चढ़कर ही दिखाएं। सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा महादेव यही फैसला कर देंगे।
 
 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृहमंत्री निरोत्तम मिश्रा को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। उन्होंने कहा है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त में निरोत्तम मिश्रा एवं शिवराज सिंह चौहान का हाथ है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की जनता कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही थी जब यह सत्ता के भूखे लोग लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हुए थे। संविधान का पालन करने वाले ही संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या करने वालों को अब जनता ही जवाब देगी। क्योंकि यह लोग विधायक तो खरीद सकते हैं लेकिन जनता का वोट नहीं खरीद सकते हैं।




भोपाल संवाददाता आशीष जैन - मध्यप्रदेश की 25 सीटों पर उपचुनाव होने वाले है. चुनावों को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सक्रिय दिखाई देने लगे है. वही बीजेपी भी लगातार उन क्षेत्रों का दौरोन करने में जुट गई है, जहां चुनाव होना है. उपचुनाव में ज्यादा से ज्याद सीटे जितने के लिए कांग्रेस पूरा दमखम लगा रही है. इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलानाथ ने तो ग्वालियर में एक मुख्यालय बना लिया है, ताकि चंबल की सीटों पर उनकी लगातार नजरे बनी रहे है. वही उपचुनाव के लिए दावेदारों की होड़ शुरू हो चुकी है, दावेदार अपनी दावेदारी पेश करने लगे है.

सूत्रों से जानकारी मिली है की कांग्रेस ने 24 सीटों पर कुछ उम्मीदवारों के नामों का चयन किया है. हालांकी यह नाम अभी तय नहीं किए गए है. लेकिन हर विधानसभा से पैनल में उम्मीदवरों के नामों को जोड़ा गया है और विधानसभाओं में सर्वे किया जा रहा है. सर्वे रिपोर्ट के बाद ही उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा. हमारे पास सूत्रों से एक संभावित सूची मिली है, जिनमें 24 सीटों पर कुछ उम्मीदवारों के नाम तय किए गए है.

इन उम्मीदवारों को कांग्रेस दे सकती है टिकट

सुवासरा - राकेश पाटीदार, ओम सिंह भाटी, मनोज मुजावदिया, पीरूलाल डक्करा
बदनावर - मनोज गौतम, कुलदीप बुंदेला, आशीष धाकड़, ध्रुवनारायण सिंह
सांवेर - प्रेमचंद गुड्डू, राजेंद्र मालवीय
हाट पिपल्या - राजवीर सिंह बघेल, अशोक कप्तान
आगर मालवा - विपिन बानखेड़े, राजकुमार गोहरे
मेहगांव - हेमंत कटारे, चाैधरी राकेश सिंह
सांची - किरण अहिरवार, प्रीति ठाकुर, संदीप मालवीय, मदन चैधरी, प्रभात चावड़ा, बलवंत शाक्या
सुरखी - अरूणोदय चाैबे, भूपेंद्र सिंह मोहासा, कमलेश साहू, जीवन पटेल
मुंगावली - प्रद्यम्न सिंह दांगी, विजय प्रताप सिंह उर्फ मनुराजा
अशोकनगर - आशा दोहरे, त्रिलोक अहिरवार, रमेश इटोरिया
गोहद - मेवाराम जाटव, अनिता चैधरी, संजू जाटव, रामनारायण हिंडोलिया
जौरा - मानवेंद्र गांधी, पंकज उपाध्याय, सुनील शर्मा
मुरैना - रामनिवास रावत, बलवीर दंडोतिया, राकेश मावई, प्रबल प्रताप, दिनेश गुर्जर
सुमावली - अजब सिंह कुशवाह, रामलखन दंडोतिया, वृंदावन सिकरवार
दिमनी - रवींद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर
भांडेर - फूल सिंह बरैया, महेंद्र बौद्ध, अनु भारती
बामोरी - केएल अग्रवाल, सुमेर सिंह गढ़ा
करैरा - शकुंतला खटीक, प्रागीलाल जाटव
डबरा - सत्यप्रकाशी परसोडिया, वृंदावन कोरी
ग्वालियर पूर्व - अशोक सिंह, बालेंदु शुक्ला, रश्मि पवार, देवेंद्र शर्मा
ग्वालियर - संत कृपाल सिंह, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा
अम्बाह - सत्यप्रकाश सखवार, सौरभ सोलंकी
पोहरी - हरिवल्लभ शुक्ला, रामनिवास रावत, प्रद्युम्न वर्मा
अनूपपुर- ममता सिंह, उमाशंकर उइके, विश्वनाथ सिंह, बिसाहूलाल कुल्हाड़ा, रेवा सिंह के संभावित नाम तय किए गए है. हालांकी हमारी संस्था इन नामों की पुष्टि नहीं करती है.



भोपाल : मध्य प्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार पर पुलिस की कार्यवाही को लेकर सियासत गर्म होती जा रही है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी आनंद गिरि महाराज ने शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शिव ,राज नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है। जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है। लगातार गरीब दलित किसानों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। लगातार किसानों के आत्महत्या करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। महाराज जी ने कहा कि यदि पीड़ित युवक का जमीन संबंधी कोई शासकीय विवाद है। तो उसे कानूनन हल किया जा सकता है। लेकिन इस तरह कानून हाथ में लेकर उसकी, उसकी पत्नी की परिजनों की वाह मासूम बच्चों तक की इतनी बेरहमी से पिटाई, यह कहां का न्याय है? क्या यह सब इसलिए हो रहा है।कि वह एक दलित परिवार से है, गरीब किसान है।
       आनंद गिरि महाराज ने शिवराज सिंह को तानाशाह बताते हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। और दोषी पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

 *यह है पूरा मामला*
गुना के सरकारी पीजी कॉलेज की जमीन पर राजकुमार अहिरवार लंबे समय से खेती कर रहे थे, मंगलवार दोपहर अचानक गुना नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ दस्ता एसडीएम के नेतृत्व में यहां पहुंचा और राजकुमार की फसल पर जेसीबी चलवाना शुरू कर दिया। राजकुमार ने विरोध किया तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस दंपति को पीट रही है। अपनी आंखों के सामने फसल खराब होते देख दंपति ने जहर खा लिया।


राजकुमार का कहना था कि ये उसकी पैतृक जमीन है। दादा-परदादा इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। उसके पास पट्टा नहीं है। जब जमीन खाली पड़ी थी तो कोई नहीं आया। उसने 4 लाख रुपए का कर्ज लेकर बोवनी की है। अब फसल अंकुरित हो आई है। इस पर बुल्डोजर न चलाया जाया। मेरे परिवार में 10-12 लोग हैं। अब मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। आत्महत्या नहीं करुंगा तो क्या करूंगा। 

थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी ने भी जान देने की कोशिश की, अतिक्रमण हटाने आए दस्ते के लोगों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में दोनों को जबरन अस्पताल पहुंचाया गया।

गुना तहसीलदार निर्मल राठौर ने कहा भूमि की नाप के बाद जब जेसीबी से कब्जा हटाया जा रहा था उस वक्त जो बटाईदार हैं। उन्होंने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, उन्हें इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल में राजकुमार की पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।




भोपाल : मध्य प्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार पर पुलिस की कार्यवाही को लेकर सियासत गर्म होती जा रही है। 
       आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शिव ,राज नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है। जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है। लगातार गरीब दलित किसानों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। लगातार किसानों के आत्महत्या करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। महाराज जी ने कहा कि यदि पीड़ित युवक का जमीन संबंधी कोई शासकीय विवाद है। तो उसे कानूनन हल किया जा सकता है। लेकिन इस तरह कानून हाथ में लेकर उसकी, उसकी पत्नी की परिजनों की वाह मासूम बच्चों तक की इतनी बेरहमी से पिटाई, यह कहां का न्याय है? क्या यह सब इसलिए हो रहा है।कि वह एक दलित परिवार से है, गरीब किसान है।
       मिर्ची बाबा ने शिवराज सिंह को तानाशाह बताते हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। और दोषी पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

 यह है पूरा मामला

गुना के सरकारी पीजी कॉलेज की जमीन पर राजकुमार अहिरवार लंबे समय से खेती कर रहे थे, मंगलवार दोपहर अचानक गुना नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ दस्ता एसडीएम के नेतृत्व में यहां पहुंचा और राजकुमार की फसल पर जेसीबी चलवाना शुरू कर दिया। राजकुमार ने विरोध किया तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस दंपति को पीट रही है। अपनी आंखों के सामने फसल खराब होते देख दंपति ने जहर खा लिया।


राजकुमार का कहना था कि ये उसकी पैतृक जमीन है। दादा-परदादा इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं। उसके पास पट्टा नहीं है। जब जमीन खाली पड़ी थी तो कोई नहीं आया। उसने 4 लाख रुपए का कर्ज लेकर बोवनी की है। अब फसल अंकुरित हो आई है। इस पर बुल्डोजर न चलाया जाया। मेरे परिवार में 10-12 लोग हैं। अब मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। आत्महत्या नहीं करुंगा तो क्या करूंगा। 

थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी ने भी जान देने की कोशिश की, अतिक्रमण हटाने आए दस्ते के लोगों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में दोनों को जबरन अस्पताल पहुंचाया गया।

गुना तहसीलदार निर्मल राठौर ने कहा भूमि की नाप के बाद जब जेसीबी से कब्जा हटाया जा रहा था उस वक्त जो बटाईदार हैं। उन्होंने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, उन्हें इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। अस्पताल में राजकुमार की पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।




उज्जैन संवादाता- आशीष जैन 

पैसे भी पहुंचाता था, भागने में भी कुछ लोगों ने की मदद
उज्जैन में एक शराब कारोबारी ने कथित सरेंडर में की मदद
कानपुर विकास दुबे को नहीं था कोरोना, हॉस्पिटल से रिपोर्ट
हाई अलर्ट...फिर कहां चूकी पुलिस?
दो जुलाई की घटना के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया था। खासतौर से दूसरे राज्यों के सीमावर्ती जिलों में   सतर्कता बरतने को कहा गया था।
कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी और दुर्दांत क्रिमिनल विकास दुबे को एनकाउंटर में ढेर करने के बाद अब यूपी पुलिस उसके मददगारों और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। विकास के गुर्गों को शरण देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस अब उन लोगों को दबोचने में जुट गई है, जिन्होंने एनकाउंटर से पहले कानपुर के बिकरू गांव से विकास के भागने और पनाह देने में मदद की थी।
कई पुलिसवालों को दे रखे थे प्लॉट
एनकाउंटर से पहले उज्जैन से कानपुर लाने के दौरान विकास ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए थे। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि विकास दुबे ने अपनी आवासीय योजना में कई पुलिसवालों को सस्ते दामों में प्लॉट दे रखे थे। उसने यह भी बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को हर महीने रकम भी पहुंचवाता था। एसटीएफ इन पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विकास की पत्नी ने कहा- जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी

शराब कारोबारी ने की 'सरेंडर' में मदद
सूत्रों के मुताबिक उज्जैन के एक शराब कारोबारी की मदद से विकास ने वहां (उज्जैन) कथित सरेंडर किया था। इस शराब कारोबारी के मध्य प्रदेश में काफी करीबी राजनीतिक संपर्क हैं। शराब कारोबारी का यह संपर्क विकास से भी जुड़ा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि विकास दुबे को उज्जैन में एक बुलेटप्रूफ जैकेट भी मुहैया कराई गई थी। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
फरारी के दौरान तीन बार नोएडा गया था
पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि वह तीन बार नोएडा गया था। विकास दुबे फरारी काटने के दौरान तीन बार नोएडा से दिल्ली और फरीदाबाद गया लेकिन यूपी पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। जबकि दावे हर नाके, चौराहे और बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग के हो रहे थे। उज्जैन से कानपुर लाने के दौरान विकास से हुई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह तीन बार नोएडा गया था।

विकास दुबे को नहीं था कोरोना, हॉस्पिटल से रिपोर्ट
हाई अलर्ट...फिर कहां चूकी पुलिस?
दो जुलाई की घटना के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया था। खासतौर से दूसरे राज्यों के सीमावर्ती जिलों में   सतर्कता बरतने को कहा गया था। बावजूद इसके विकास दुबे तीन बार नोएडा गया और पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। विकास ने रास्ते में हुई पूछताछ के दौरान बताया कि दो जुलाई के बाद वह दो दिन तक कानपुर देहात के शिवली में अपने करीबी के घर रुका था। फिर वहां से फरीदाबाद जाना तय किया। उसने एक निजी गाड़ी का इंतजाम किया और नोएडा के रास्ते फरीदाबाद गया।
अदालत में सरेंडर का प्लान
इस दौरान उसकी कार की कहीं चेकिंग नहीं की गई। 7 जुलाई को उसकी फरीदाबाद से जुड़े वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद उसे लगा कि पकड़ा जा सकता है तो वह वहां नोएडा गया और एक वकील से मुलाकात की। वकील ने उससे अदालत में सरेंडर की एप्लिकेशन लगाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। उसके पास कैश नहीं था इसलिए उसने परिचित के जरिए ऑनलाइन फीस का भुगतान करवाने की बात कही। बाद में वह फिर नोएडा से फरीदाबाद आ गया था। बाद में उसका नोएडा का भी एक वीडियो फुटेज वायरल हुआ था। लेकिन तमाम नाकेबंदी के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी।

विकास के एनकाउंटर के बाद खत्म नहीं हुआ अभियान
विकास के एनकाउंटर के बाद खत्म नहीं हुआ अभियान
पुलिसकर्मियों को मारने की घटना को अंजाम देने के बाद से ही लुकाछिपी का खेल खेल रहे विकास दुबे को उज्जैन से लाते वक्त कानपुर हाइवे पर मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। हालांकि अभी भी पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहे कुछ बदमाश फरार हैं।
 
21 नामजद सहित 60-70 पर FIR
21 नामजद सहित 60-70 पर FIR
थाने में लिखी गई पहली एफआईआर में 21 नामजद समेत 60-70 अज्ञात को दर्ज किया गया था। अब तक की कार्रवाई में 6 लोग मुठभेड़ में मारे गए, जबकि दो पुलिसकर्मी विनय तिवारी और के के शर्मा सहित 14 लोग जेल भेजे गए हैं। पुलिस को करीब 60 लोगों की तलाश है, जिनमें 12 इनामी बदमाश हैं।
 
2 पर 1-1 लाख, 10 पर 50 हजार इनाम
2 पर 1-1 लाख, 10 पर 50 हजार इनाम
अपर पुलिस महािदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि विकास दुबे गैंग के जिन 12 बदमाशों की तलाश है। उनमें से दो के ऊपर एक-एक लाख का इनाम है जबकि बाकी 10 अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम है।
 
फरार हैं सभी 12 अपराधी
फरार हैं सभी 12 अपराधी
इनमें गोपाल सैनी और हीरू दुबे पर एक-एक लाख का इनाम है। जबकि छोटू शुक्ला, शशिकांत पंडित, शिव तिवारी, राम सिंह, रामू बाजपेयी, शिवम दुबे, बाल गोविंद, बउवन शुक्ला, विष्णु पाल यादव और मोनू पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है।
 
विकास के बाद STF का फोकस 12 इनामियों पर
विकास के बाद STF का फोकस 12 इनामियों पर
अभी तक पुलिस और एसटीएफ का मुख्य टारगेट विकास दुबे था। शुक्रवार को उसके मारे जाने के बाद पुलिस और यूपी एसटीएफ का पूरा फोकस इन 12 इनामियों को गिरफ्तार करने पर होगा।
 
अब तक विकास सहित 6 हो चुके हैं ढेर
अब तक विकास सहित 6 हो चुके हैं ढेर
अभी तक यूपी पुलिस और एसटीएफ विकास दूबे के अलावा उसके करीबी प्रभात मिश्रा, अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रेम प्रकाश पांडेय और बउवन दुबे को मुठभेड़ में मार चुकी है। जबकि दयाशंकर अग्निहोत्री, जहान सिंह यादव और 50 हजार के इनामी श्यामू बाजपेई को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने अमर दुबे के पिता समेत चार अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की है।
 
​लूटी गई AK-47 और इंसास रायफल की बरामदगी भी बाकी
​लूटी गई AK-47 और इंसास रायफल की बरामदगी भी बाकी
विकास दुबे समेत गैंग के छह लोगों को मारने और तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस और एसटीएफ अभी तक लूटी गई एके-47 और इंसास रायफल बरामद नहीं कर पाए हैं। ये हथियार दो जुलाई की रात पुलिस पर हमले के बाद लूटे गए थे। इसके अलावा 9 एमएम की तीन पिस्टल भी लूटी गई थीं, जिन्हें पुलिस अतुल दुबे, प्रेम प्रकाश पांडेय और प्रभात मिश्रा के पास से बरामद कर चुकी है।
 
पुलिस की दलील
इधर, यूपी एसटीएफ और कानपुर पुलिस विकास को उज्जैन से ट्रांजिंट रिमांड पर नहीं, बल्कि सुपुर्दगी में लेकर आए थे। उज्जैन पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी। इसलिए उसे कोर्ट में नहीं पेश किया गया। उज्जैन पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि विकास जब महाकाल मंदिर के बाहर से हिरासत में लिया गया तो उससे पूछताछ की गई।
इसके साथ ही यूपी पुलिस को उसके पकड़े जाने की सूचना दे दी गई। जब यूपी पुलिस की टीम वहां पहुंची तो विकास को उनके सुपुर्द कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक बड़े स्तर पर हुई बातचीत के बाद यह तय हुआ था कि उज्जैन पुलिस द्वारा विकास की गिरफ्तारी नहीं दिखाई जाएगी। हालांकि इससे पहले एमपी के सीएम और गृह मंत्री ने अपने बयान में विकास की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई दी थी।विकास दुबे के परिवार में उसकी पत्नी और 2 बेटे हैं, उसकी शादी करीब 25 साल पहले 1995 में ऋचा से हुई थी, ऋचा दुबे स्थानीय राजनीति में अपनी पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं।
कानपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दूबे एनकाउंटर में मारा गया, उज्जैन में गिरफ्तारी देने के बाद यूपी पुलिस की टीम उसे उज्जैन से कानपुर ला रही थी, इसी क्रम में पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, विकास मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, जिसमें पुलिस फायरिंग में मारा गया। कई सालों से कानपुर में अपराध की दुनिया में राज करने वाले गैंगस्टर विकास का परिवार भी काफी बड़ा है, उसकी पत्नी राजनीति में सक्रिय है, विकास के परिवार में उनके बूढे माता-पिता, भाई-बहन और बच्चे भी हैं।


 अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है विकास के बच्चे,,,
पत्नी और बच्चे
विकास दुबे के परिवार में उसकी पत्नी और 2 बेटे हैं, उसकी शादी करीब 25 साल पहले 1995 में ऋचा से हुई थी, ऋचा दुबे स्थानीय राजनीति में अपनी पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं, वो पंचायत चुनाव भी लड़ चुकी है, विकास और ऋचा के 2 बेटे हैं, जिनका नाम आकाश और शानू है, बड़ा बेटा आकाश अमेरिका में पढाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा शानू फिलहाल बारहवीं में पढ रहा है, वो लखनऊ में अपनी मां के साथ रहता था।

मां-बाप
विकास के माता-पिता बुजुर्ग हो चुके हैं, पिता तो उसी मकान में विकास के साथ ही रहते थे, जिससे विकरु में फायरिंग की गई थी, जबकि उनकी मां अपने छोटे बेटे-बहू के साथ रहती है,                  
विकास के छोटे भाई की पत्नी भी राजनीति में सक्रिय है, वो नगर पंचायत सदस्य है।

भाई-बहन
विकास दूबे का एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम दीप प्रकाश दूबे है, दीप अपनी पत्नी अंजलि दूबे और मां के साथ अलग मकान में रहता है, विकास की 2 बहनें रेखा और किरण की मौत हो चुकी है, जबकि एक छोटी बहन चंद्रकांता दुबे शिवली में रहती है।





भोपाल ब्यूरो सुनील परमार - सावन के पहले सोमवार पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने सभी देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं दी है। और बाबा महाकाल से प्रार्थना की है,कि हम सभी पर उनके कृपा सदा-सर्वदा बनी रहे, भगवान भोलेनाथ बाबा महाकाल की कृपा से कोरोना का नाश हो, मानवता का उत्थान हो।
         आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बताया कि
इस बार सोमवार का अद्भुत संयोग बन रहा है। छह जुलाई से हो रही सावन की शुरुआत के पहले दिन ही सोमवार है, वहीं इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे। यह माह 06 जुलाई से शुरू होकर 03 अगस्त तक चलेग, वहीं सावन माह के आखिरी दिन यानि 03 अगस्त को भी सोमवार का दिन रहेगा। यानि इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से होकर इसका समापन भी सोमवार को ही होगा। भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए इस माह को विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व बताया गया है। भगवान शिव की आराधना और उनकी भक्ति के लिए इस माह को विशेष महत्व दिया गया है।श्रावण माह का एक-एक पल पुण्य एवं ‘अवश्यमेव भोक्तव्यम कृते कर्म शुभाशुभं।’ अर्थात् मनुष्य को अपने द्वारा किए हुए पाप-पुण्य जनित कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है। जीव पाप करके भी तभी तक सुखी रह पाता है, जब तक कि उसके द्वारा संचित पुण्य कर्मों का कोष खाली नहीं हो जाता। कोष खाली होते पाप कर्मों का फल मिलने लगता है, फिर जीव इतना परेशान हो जाता है कि उसे बचने का कोई भी मार्ग दिखाई नहीं देता। श्रावण का माह इसी पुण्य की पुनः वृद्धि करने का वरदान है।
            इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं एवं भक्तों से कोरोना महामारी के चलते अपील की है,कि इस बार हालात अलग हैं। जितना हो सके घरों में रहकर ही मिट्टी का शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना एवं पूजा पाठ करें।




भोपाल-आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। एवं गुरु शिष्य का महत्व बताते हुए कहा  कि भारतवर्ष में यह पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है प्राचीन काल से ही शिष्य जब गुरु के आश्रम में निशुल्क शिक्षा ग्रहण करते थे तो इसी दिन पूर्ण श्रद्धा से अपने गुरु की पूजा का आयोजन किया करते थे। उन्होंने श्लोक के माध्यम से गुरु शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए कहा
कि 
गुरू गृह पढन गए रघुराई 
अल्प काल विधा सब आई 
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा गुरुर साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
      स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज मिर्ची बाबा ने इस श्लोक अर्थ समझाते हुए कहा कि प्रथम गुरु माता पिता है, द्वितीय गुरु आपके शिक्षा गुरु हैं, तृतीय दीक्षा गुरु है उन्होंने कहा कि गुरु का स्त्रोत कभी खत्म नहीं होता है। गुरु अनादि से और रहेंगे जीवन में जिसने तुम्हें ज्ञान दिया हो साहस दिया हो मनोबल दिया हो जीने का तरीका सिखाया हो हर परिस्थिति में आप अपना जीवन जी सकें ऐसा उपदेश दिया हो वह जीवन के गुरु होते हैं। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरुदेव के दर्शन अवश्य करें। यदि कोरोना महामारी के चलते अपने गुरु तक नहीं पहुंच सकते वह तो सोशल मीडिया के माध्यम से अपने गुरुदेव के दर्शन अवश्य करें।
        महाराज जी ने बताया कि रामकृष्ण जी ने अपने प्रसंग में कहां है कि आगे आगे चेला, अपना हाथ संसार के हाथों में देने से अच्छा है। अपने गुरुदेव के हाथ में दे दे क्योंकि गुरुदेव पार लगाने वाली नाव है। गुरु के नाम में जो बैठ गया वह तो भवसागर के भी पार हो जाता है। जीवन मरण बेबी पार हो जाता है। हमेशा अपने गुरुदेव के दिए हुए मंत्रों का जाप करें दुनिया में गुरु के आलोचना और निंदा आप अपने कानों से कभी ना सुने, बस मैं गुरुदेव का हूं और गुरुदेव मेरे हैं
ऐसा मानकर अपार श्रद्धा अपने गुरुदेव के प्रति रखें। गुरुदेव ज्ञान की खदान है। और खदान में से पत्थर और हीरा दोनों निकलते हैं। गुरुदेव के ज्ञान व प्रकाश से आप समाज में हीरा बन कर ख्याति और ऐश्वर्या प्राप्त करें। यही गुरु का प्रताप है।
          महाराज जी ने कहा कि मेरे लिए सर्वत्र गुरु हैं। और गुरु ही मेरे जीवन का मार्ग चुनते हैं। जय गुरुदेव, अनंत गुरुदेव, विराट गुरुदेव, ज्ञान गुरुदेव, साहस गुरुदेव, यह सब गुरुदेव की पूंजी है। हम सब गुरुदेव की बगिया के खिलते हुए फूल हैं। और हमेशा खेलते रहेंगे।
      लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वाले शिष्यों की कभी हार नहीं होती बस गुरुदेव के चरणों में सदैव मेरा मस्तक झुकता रहेगा, स्वाभिमान गिरने नहीं दूंगा, और अहंकार आने नहीं दूंगा।



 
भोपाल। मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभाग बंटवारे को लेकर जबर्दस्त खींचतान की खबरें आ रही हैं। मंत्रिमंडल की तरह विभागों का बंटवारा भी दिल्ली से ही होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद ऊपर से बेशक भाजपा नेता खुश हों, लेकिन सिंधिया की शर्तों और अपेक्षाओं ने भाजपा को बैकफुट पर ला दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया ने अपनी ताकत का अहसास कराकर दिया अपने कोटे से 11 और तीन अन्य समर्थक पूर्व विधायकों मंत्री बनवा लिया। सिंधिया के भोपाल के दो दिन के प्रवास में मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जिस तरह उनके आगे पीछे घूमे, उससे तय है कि अब मप्र भाजपा में सिंधिया के कद का दूसरा नेता नहीं है।

विभाग बंटवारे पर खींचतान
खबर है कि जिस प्रकार मंत्रियों के चयन का अधिकार मुख्यमंत्री से छीना गया, वैसे ही अब विभागों के वितरण को लेकर भी शिवराज सिंह चौहान स्वतंत्र नहीं हैं। दिल्ली भाजपा हाईकमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को भरोसे में लेकर ही विभागों का बंटवारा करेगा। सूत्रों के अनुसार सिंधिया ने अपने समर्थक मंत्रियों के लिए राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, ऊर्जा, महिला बाल विकास, नगरीय प्रशासन, वाणिज्य कर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन आदि विभाग मांगे हैं। भाजपा शायद यह सभी विभाग सिंधिया समर्थकों न दे। क्योंकि इनमें कुछ विभाग ऐसे हैं जिन्हें मुख्यमंत्री अपने पास रखना चाहेंगे। बताया जाता है कि खींचतान के कारण सोमवार से पहले विभागों का वितरण होना संभव नहीं है।



भोपाल - आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरी महाराज ने कहा कि हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भारतवर्ष में यह पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। प्राचीन काल में शिष्य जब गुरु के आश्रम मैं निशुल्क शिक्षा ग्रहण करते थे, तो इसी दिन पूर्ण श्रद्धा से अपने गुरु की पूजा का आयोजन किया करते थे। इस दिन केवल गुरु की ही नहीं,अपी तू घर में अपने से जो भी बड़ा है। अर्थात माता- पिता ,भाई- बहन आदि को गुरुतुल्य समझ कर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है
         आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरी महाराज ने गुरु पूर्णिमा का महत्व को समझाते हुए कहा कि हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म दिवस भी माना जाता है। वे संस्कृत के महान विद्वान थे। महाभारत जैसा महाकाव्य उन्हीं की देन है। इसी के 18 वे अध्याय में भगवान श्री कृष्ण गीता का उपदेश देते हैं। सभी अट्ठारह पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास को माना जाता है। वेदों को विभाजित करने का श्रेय भी इन्हीं को दिया जाता है। इसी कारण इनका नाम वेदव्यास पड़ा था। वेदव्यास जी को आदि गुरु भी कहा जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
                आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरी महाराज ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है। की इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सभी गुरु पूर्णिमा अपने घरों में रहकर ही मनाएं। क्योंकि देश अभी भी कोरोना संक्रमण जैसी आक्रमक महामारी से गुजर रहा है, ऐसे में सभी का जीवन सुरक्षित रहे। कोरोना संक्रमण की सांखला टूट जाए यह प्राथमिकता होना चाहिए, उन्होंने अपने अनुयायियों एवं शिष्यों से स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है।कि किसी को आश्रम आने की आवश्यकता नहीं है, ऐसा इसलिए कहा है। कि प्रतिवर्ष भक्तों एवं शिष्यों की भीड़ जुट जाती है। लाख प्रयास के बाद भी जुटने वाली भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन करना एवं कराना संभव नहीं है।इसलिए अपने अपने घरों में रहकर श्रद्धा पूर्वक गुरु पूर्णिमा पर्व मनाते हुए कोरोना जैसी भयानक बीमारी को हराने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करें




भोपाल ब्यूरो सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। स्वामी वैराग्य नंद महाराज ने विवेकानंद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वामी जी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता कल्याण का मार्ग दिखाया।दुनिया में हिंदू धर्म और भारत की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाले विवेकानंद जी ने एक आध्यात्मिक हस्ती होने के बावजूद युवाओं के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।उन्हें देश और युवाओं से काफी प्यार था। 

         मिर्ची बाबा ने कहा कि स्वामी जी का "उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए" का आवाहन युवाओं को सदैव प्रेरित करता है। स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे
         
         आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बताया कि वर्ष 1893 मैं विश्व धर्म संसद में उनके ओजपूर्ण भाषण से ही विश्व मंच पर न केवल हिंदू धर्म बल्कि भारत की भी प्रतिष्ठा स्थापित हुई। 11 सितंबर 1893 को इस संसद में जब उन्होंने अपना संबोधन अमेरिका के भाइयों और बहनों से प्रारंभ किया तब काफी देर तक तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। उनके तर्कपूर्ण भाषण से लोग अभिभूत हो गए। उन्हें निमंत्रणों का ताता लग गया। स्वामी विवेकानंद ने देश और दुनिया का काफी भ्रमण किया। वह नर सेवा को ही नारायण सेवा मानते थे। उन्होंने रामकृष्ण के नाम पर रामकृष्ण मिशन और मठ की स्थापना की। 4 जुलाई 1902 को उन्होंने बेल्लूर मठ में अपने गुरु भाई स्वामी प्रेमानंद को मठ के भविष्य के बारे में निर्देश देने के बाद महासमाधि ले ली।




भोपाल आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने देशवासियों को आषाढी एकादशी और चातुर्मास की शुभकामनाएं दी हैं। और इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान विष्णु के अवतार भगवान विट्ठल जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश में सुख समृद्धि उन्नति एवं खुशहाली रखे यही प्रार्थना है।
जय जय हरि विठ्ठल भगवान।





भोपाल संवाददाता सुनील परमार...शिवराज सिंह सरकार द्वारा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने उनकी सुरक्षा हटाए जाने से नाराज होकर शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

1.म.प्र की पावन धरा पर संत समाज कितना असहज,असामान्य और असहनीय पीड़ा में स्वयं को पा रहा है इसका जीवंत उदाहरण मैं स्वयं हूँ।

2.मुझे कांग्रेस सरकार के दौरान कइयों बार जान से मारने की धमकी मिली यहां तक कि मेरे घर पर व मेरे वाहन पर भी हमले हुए हैं,मुझे जान से मारने की नियति भ हमले किये गए।

3.वर्तमान में 24 सीटों ओर उपचुनाव है,चंबल का मैं सपूत हूँ और 24 सीटों ओर घर घर जाकर गद्दारों, धोखेबाजों,व म.प्र के जयचंदों की बिकी हुई नियतों का खुलासा कर रहा हूँ।

4.आप सबके माध्यम से मैं बताना चाहता हूं कि जो जनाक्रोश ,जो विरोध की आंधियां, जो जनता में गुस्सा इस 2 no की जुगाड़ से बनी शिवराज सरकार के खिलाफ मुझे देखने को मिल रहा है उस सत्ता विरोधी आँधी की आप परिकल्पना भी नही कर सकते।

5.यह 24 सीटों का उपचुनाव सम्पूर्ण मध्यप्रदेश भाजपा के लिए इतिहास के पन्नो में काला अध्याय बन के उभरेगा।

6. संत समाज और मेरे सभी अनुयायी इस पवित्र यज्ञ में कमलनाथ के लिए अपने अथक परिश्रम की पूर्णाहुति देंगे।।

7.इसी से घबराकर 2 no की कुर्शी प्राप्त किये शिवराज उर्फ "झूठ राज" की रातों की नीदें उड़ गई हैं, मुझे डराने, पीछे धकेलने ,भयभीत करने, झुकने तथा जान से मारने की धमकियों के बाद अब् मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है।

8.मेरी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों को शिवराज ने हटा लिया है, परंतु मैं यहां ओर उपस्थित आप सभी पत्रकार बंधुओं के माध्यम से ये बताना चाहता हूं ,की तेरी जुगाड़ की सत्ता, लालच की राजनीति, तेरी खरीदी हुई नियत मुझे अपने पग से कभी डगमगा नही सकती।

10. यदि मेरी हत्या होती है, तो इस हत्या के जिम्मेदार शिवराज सिंह चौहान होंगे और आगे मेरी हत्या की CBI जाँच कराई जाए।।

बेंगलुरु                                                                                                                                                                                                                             
                                                                                                       
कर्नाटक के पहाड़ी जिले शिमोगा में एक किसान को 3 रुपये 46 पैसे का लोन चुकाने के लिए 15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा.घटना शुक्रवार की है जब पश्चिमी घाट के घने जंगलों में बसे बरुवे गांव में रहने वाले किसान आमदे लक्ष्मीनारायण के पास शहर के केनरा बैंक की शाखा से फोन आया. बैंक की ओर से किसान को लोन तुरंत चुकाने के लिए कहा गया. लोन की राशि क्या है, लोन चुकाने की आखिरी तारीख क्या है इस बारे में किसान को बैंक की ओर से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई.बैंक से इस तरह का फोन आने के बाद किसान घबरा गया और शहर की ओर निकल पड़ा.कोरोना लॉकडाउन के कारण लक्ष्मीनारायण को गांव से बैंक तक पहुंचने के लिए कोई बस नहीं मिली, जिसकी वजह से वो 15 किलोमीटर पैदल चला. लक्ष्मीनारायण जब बैंक पहुंचा तो अधिकारियों ने बताया कि लोन की बकाया राशि सिर्फ 3 रुपये 46 पैसे है. अधिकारियों की बात सुनकर किसान हैरान हो गया,और तुरंत ही लोन की राशि का भुगतान कर दिया.
                                                                                                                                                                किसान ने लिया था 35 हजार रुपये का लोन
                                                                                                                                                            किसान के मुताबिक उसने 35 हजार रुपये का एग्रीकल्चर लोन बैंक से लिया था. इस लोन में से 32 हजार रुपये सरकार द्वारा माफ कर दिए गए थे. इसके बाद किसान ने कुछ महीने पहले 3 हजार रुपये देकर लोन क्लियर किया था. उन्होने कहा, 'जब बैंक ने मुझे तुरंत लोन क्लियर करने के लिए बोला तो मैं घबरा गया. लॉकडाउन के कारण कोई बस सेवा नहीं थी, मेरे पास कोई वाहन नहीं है, साइकिल भी नहीं है. मैं बकाया राशि को चुकाने के लिए पैदल ही बैंक की ओर निकल पड़ा. जब मैं यहां पहुंचा को मुझे पता चला कि बकाया राशि सिर्फ 3 रुपये 46 पैसे है.' उन्होंने कहा कि बैंक पहुंचने के बाद उन्हें काफी झटका लगा.वहीं, इस मामले पर बैंक के प्रबंधक एल पिंगवा ने कहा कि शाखा में ऑडिटिंग का काम चल रहा है, जिसमें सभी लोन के अमाउंट को क्लियर करना था. लोन क्लियर करने के साथ ही बैंक को किसान का साइन भी चाहिए था, जिसकी वजह से उन्हें फोन किया गया.




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरि महाराज सभी लोगों को जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा एक वार्षिक त्योहार है। जो कि भारत के उड़ीसा राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्रभु जगन्नाथ जी को समर्पित किया जाता है इस पर्व को भारत के लोगो के साथ साथ विदेशी भी बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाते हैं। महाराज जी ने कहा कि आज प्रभु जगन्नाथ अपने रथ पर सुशोभित होकर लोगों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं इस अवसर में प्रभु जगन्नाथ से अपार श्रद्धा रखते हुए प्रार्थना करता हूं कि समाज में उनके शुभ आशीर्वाद से सद्भावना, एकता और प्रसन्नता की भावना का विस्तार हो, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक कृपा से गरीबों किसानों एवं असहाय लोगों के जीवन में समृद्धि आए।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा निकाली जा रही है लेकिन कड़ी शर्तों के साथ जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के दौरान पूरी के राजा गजपति महाराज ने सोने की झाड़ू से सफाई करके छेरा- पहरा की रस्म अदा की।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने सभी देशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जगन्नाथ रथयात्रा एक वार्षिक त्योहार है। जो कि भारत के उड़ीसा राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्रभु जगन्नाथ को समर्पित किया जाता है। इस पर्व को विदेशी भी बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं।
महाराज जी ने कहा कि आज भगवान जगन्नाथ अपने रथ पर सुशोभित होकर लोगों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए निकलते हैं। इस अवसर पर मैं प्रभु जगन्नाथ से अपार श्रद्धा रखते हुए प्रार्थना करता हूं कि समाज में उनके शुभ आशीर्वाद से सद्भावना, एकता और प्रसन्नता की भावना का विस्तार हो, भगवान जगन्नाथ की आलौकिक कृपा से गरीबों, किसानों एवं असहाय लोगों के जीवन में समृद्धि आए जय जगन्नाथ




भोपाल संवाददाता सुनील परमार  - प्रयागराज जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी महाराज का सड़क हादसे में दुखद निधन हो जाने पर आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरि महाराज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महंत सोमेश्वर गिरी महाराज ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं ।जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। और उन्होंने कहा कि सोमेश्वर गिरी महाराज के सड़क हादसे में हुए असामयिक निधन से संपूर्ण संत समाज शोक में डूब गया है। सभी साधु संतों को इस हादसे से गहरा सदमा लगा है।
   आनंद गिरि महाराज ने इस भीषण सड़क हादसे में महंत सोमेश्वर गिरी महाराज सहित पांचों लोगों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देवें ऐसी प्रार्थना बाबा महाकाल से की।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - प्रयागराज जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी महाराज का सड़क हादसे में निधन हो जाने पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। और आशंका जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से लगातार संतों पर हमले हो रहे हैं, साधु संतों की हत्याएं हो रही है। इसके पीछे जरूर कोई षड्यंत्र है। इस सड़क हादसे की उच्च स्तर पर जांच होना चाहिए।
      वैगनआर और इनोवा कार में हुई टक्कर राजगढ़ जिले में एनएच 52 पर सारंगपुर के पास टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर के परखच्चे उड़ गए कार में सवार एक ही परिवार के पति पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर इनोवा में सवार जूना अखाड़ा के महंत सोमेश्वर गिरी महाराज की भी मौत हो गई। इस हादसे में महंत सोमेश्वर गिरी के अन्य साथी भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमेश्वर गिरी अपने साथियों के साथ अहमदाबाद से लखनऊ अपने आश्रम जा रहे थे।
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने महंत सोमेश्वर गिरी समेत पांच लोगों के दु:खद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। और उन्होंने कहा कि सोमेश्वर गिरी के सड़क हादसे में हुए असामयिक निधन से संपूर्ण संत समाज भी दुखी है। महेंद्र सोमेश्वर गिरी महाराज ने सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं। जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
      उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल सड़क हादसों में लाखों बेकसूर लोगों की जान चली जाती है। इस प्रकार के हादसे बार-बार ना हो इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की भी आवश्यकता है।

राज्यसभा चुनाव हारने के बाद बरैया कि उपचुनाव में बड़ी भूमिका रहेगी. कांग्रेस फूल सिंह बरैया को उपचुनाव की 16 सीटों पर आरक्षित वर्ग का चेहरा बना सकती है. जिसके लिए कांग्रेस उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है.
                                                                                                                                                                                                                                             
                                                                                                                                                               भोपाल राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस के दूसरे नंबर के प्रत्याशी फूल सिंह बरैया भले कम विधायकों के समर्थन के चलते राज्यसभा नहीं जा पाए, लेकिन मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव में उनकी भूमिका काफी अहम दिखाई दे रही है. प्रदेश की 16 सीटों पर बरैया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और कांग्रेस इस उपचुनाव में उन्हें प्रत्याशी भी बना सकती है. वहीं फूल सिंह बरैया इन 16 सीटों में प्रचार करते हुए भी दिखाई देंगे.बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में फूल सिंह बरैया को एक बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है. आरक्षित वर्ग के चेहरे के तौर पर बरैया को ग्वालियर चंबल संभाग में ही ध्यान देने को कहा गया है. हालांकि बरैया पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन्हें पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वे उसे पूर्ण रूप से निभाएंगे. बता दें कि दो दशक पहले दतिया के भांडेर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे फूल सिंह बरैया एक बार फिर राजनीति में आरक्षित वर्ग का बड़ा चेहरा बनकर सामने आए हैं. हालांकि कांग्रेस ये जानती थी कि राज्यसभा में उनके पास विधायकों की संख्या कम है, उसके बावजूद भी कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया था. इससे कांग्रेस ने यह दिखाने कि कोशिश की है कि अनुसूचित जाति वर्ग कांग्रेस के लिए काफी महत्व रखती है.राज्यसभा सीटों के लिए कांग्रेस का दाव उल्टा ही पड़ गया है, क्योंकि राज्यसभा के परिणाम आने के बाद बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को राज्यसभा भेजने को लेकर आरक्षित वर्ग का अपमान बताया था और ग्वालियर चंबल संभाग में इसे मुद्दा बनाने का ऐलान भी किया है. यही वजह है कि राज्यसभा चुनाव के बाद फूल सिंह बरैया का राजनीतिक महत्व अचानक बढ़ गया है.फूल सिंह बरैया आरक्षित वर्ग में जाटव समाज से आते हैं और उन्होंने पार्टी के समक्ष भी ये दावा किया है कि अनुसूचित जाति के वोट पर उनकी मजबूत पकड़ है. उन्होंने कहा है कि वह ग्वालियर चंबल संभाग में जिन 16 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने वाले हैं, वहां जाटव समाज के ही करीब 7 लाख से ज्यादा मतदाता है. अनुसूचित जाति वर्ग के सभी समाजों के वोट मिलाने पर 16 सीटों पर 10 लाख से ज्यादा मतदाता हो रहे हैं. ग्वालियर चंबल संभाग के उपचुनाव में इन वोटों को कांग्रेस निर्णायक मानकर चल रही है और इन्हीं वोटों के लिए फूल सिंह बरैया को पूरे क्षेत्र के लिए पार्टी अपना चेहरा बना सकती है. हालांकि इस क्षेत्र में फूल सिंह बरैया ने अनुसूचित जाति के लिए काफी काम किया है. यही वजह है कि कांग्रेस उपचुनाव में उनकी उपस्थिति को भुनाना चाहती है. वहीं दूसरी ओर फूल सिंह बरैया भी भांडेर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिसे लेकर उन्होंने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने छिंदवाड़ा से एकमात्र युवा सांसद नकुल नाथ जी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि नकुलनाथ जी भारतीय राजनीति में साफ-सुथरी छवि और सादगी के प्रतीक, गरीबों किसानों ,मजदूरों के हमदर्द हमेशा जनता के हित के लिए कार्य करने वाले , ऊर्जावान, कर्मवीर सांसद हैं।और आप सदैव स्वस्थ रहें, शतायु हो और इसी तरह जनकल्याण के लिए अविराम कार्य करते रहें। ऐसी मंगल कामनाओं के साथ पुनः जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।





भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा मैं सूर्यग्रहण को लेकर कहा कि शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के सूतक समय को अशुभ मुहूर्त माना जाता है। इस दौरान कोई शुभ या नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। धार्मिक नियमों के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे से पहले ही सूतक लग जाता है। और यह ग्रहण काल के समाप्त होने के मोक्ष काल के बाद स्नान, धर्म स्थलों को फिर से पवित्र करने के बाद ही समाप्त होता है। ग्रहण काल के दौरान भोजन करना, खाना पकाना, नहाना, सोच के लिए जाना और सोना नहीं चाहिए। ग्रहण के दौरान तुलसी अथवा अन्य देव वृक्षों को नहीं छूना चाहिए और ग्रहण खत्म होने के बाद तुलसी के पौधे को गंगाजल छिड़क कर शुद्ध करना चाहिए।
          महाराज जी ने कहा कि ग्रहण काल के दौरान घर में रहकर पूजा पाठ करें और सूर्य देव के मंत्रों का तेज आवाज में उच्चारण करना चाहिए। सूर्य देव के " ॐ घृणि: सूर्याय नमः"  इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों से अपील की है। कि कोरोना प्रकोप के चलते सभी देशवासी अपने घरों में रहकर ही अपने परिवार के साथ योग करें। और उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में सदियों से योग को सेहतमंद जीवन के लिए आधार माना है ।लेकिन पाश्चात्य संस्कृति दौड़ में यह आधार कहीं ना कहीं गुम होता गया। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ऐसा हुआ है। कि योग संस्कृति के महत्व को देश ने ही नहीं बल्कि दुनिया ने सिर आंखों पर बैठाया और आज कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में योग को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे कारगर तरीका माना जा रहा है।
             आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बताया कि भारत में स्वामी विवेकानंद जी ने योग की शुरुआत बहुत पहले ही कर दी थी। स्वामी जी ने अपने शिकागो सम्मेलन के भाषण में योग का संदेश संपूर्ण विश्व को दिया था। योग भारत के पास प्रकृति की एक अमूल्य वस्तु है। आज के समय में सभी के जीवन में योग का बहुत अधिक महत्व है। वर्तमान में बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए योग बहुत जरूरी है। योग एक ऐसी साधना है, जिसका जीवन में होना बहुत जरूरी है। योग एक ऐसी दवा है, जो बगैर खर्च के रोगियों का इलाज करने में सक्षम है।वही यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - कांग्रेस के दिगज्ज एवं सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक दिग्विजय सिंह एक बार फिर राज्यसभा सांसद बनने में सफल रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. 73 साल के राज्यसभा सांसद ये दूसरा मौका है। जब दिग्विजय सिंह राज्यसभा जायेंगे 
            इस अवसर पर राजा दिग्विजय सिंह के सबसे करीबी माने जाने वाले आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं बधाई के साथ शुभ आशीष प्रदान किया।





भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आज 19 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है राहुल के जन्मदिन पर उनको ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। वही राहुल गांधी के करीबी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने भी उनके जन्मदिन पर बधाई दी है, और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि नेक नियत और सकारात्मक सोच, गरीबों के हक की हर लड़ाई और हर संघर्ष के सहभागी, विकास के पर्याय और जनता की आवाज आदरणीय श्री राहुल गांधी जी इस राष्ट्र के भविष्य निर्माता है।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार -मध्य प्रदेश में 24 विधानसभाओं पर उपचुनाव होने हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा ग्वालियर चंबल, अंचल की प्रबल दावेदारों की सूची बनाने की जिम्मेदारी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा को सौंपे जाने के बाद से ही वह जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं से भी लगातार चुनावी रणनीति को लेकर मुलाकात व चर्चा कर रहे हैं।आज उन्होंने इसी क्रम में, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी से इंदौर पहुंच कर मुलाकात की महाराज जी ने कहा कि जीतू पटवारी जी से मुलाकात का मकसद आगामी  24 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों का जायजा लेना था। ताकि उपचुनाव में कांग्रेस भारी मतो से जीत हासिल कर सके। 
           
             आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बताया कि चर्चा में उनके साथ लोकप्रिय जनप्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाह भी शामिल थे। जो कि ग्वालियर से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
           
             




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - प्रदेश में 24 विधानसभाओं पर उपचुनाव होने हैं। इसी को लेकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्म गुरु मिर्ची बाबा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।साथ ही पदाधिकारियों और प्रवक्ताआे से भी लगातार चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आज उन्होंने चुनावी रणनीति एवं उपचुनाव में कैसे जीत हासिल की जाए। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया जी से मुलाकात कर  कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए लंबी चर्चा की उन्होंने कहा की प्रदेश में 24 विधानसभाओं के उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देगी ईस बारे में रणनीति तैयार की जा रही है। पार्टी की योजना है। की हर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए एक सशक्त टीम तैयार हो,जो भाजपा को चुनौती दे सकें, चुकीं प्रदेश में रिक्त 24 विधानसभा सीटों में सर्वाधिक 16 सीटें ग्वालियर चंबल अंचल की है।








श्री महाकाल मन्दिर अन्नक्षेत्र ने लॉक डाउन के दौरान दिनांक 23 मार्च से 15 जून 2020 तक गरीब, बेसहारा, लोंगो को समाजिक दायित्व आपूर्ति अन्तर्गत दिन रात मेहनत कर भोजन पैकेट का वितरण किया. मंदिर के प्रशासक सोजान सिंह रावत ने सभी कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए निर्देशित किया कि जंहा तक हमारी जानकारी हो वंहा तक लोगो की मदद की जावे, कोई भी भूका न रहे .मंदिर में उपलब्ध लगभग 6000 किलो लड्डु प्रसाद को भी  प्रत्येक पैकेट में 01 लड्डू प्रसाद के साथ निःशुल्क वितरित किया गया. मन्दिर के स्टाफ, विभिन्न समाजिक संस्थाओं के साथ ही नगर निगम टीम का भरपूर सहयोग रहा. सहा प्रशा अधिकारी आर के तिवारी ने बताया कि सामान्य दिनों में मंदिर में 1000 से 2000 तक श्रद्धालू गण निःशुल्क प्रसाद ग्रहण करते हैं किंतु बन्द के दौरान कई गुना अधिक आपूर्ति की गई. कलेक्टर आशीष सिंह जी ने व्यक्तिगत रुचि लेकर यह व्यवस्था की, कि किसी प्रकार की कोई कमी न होने पावे.
अन्नक्षेत्र प्रभारी रमेश निम्बालकर, उमेश पंड्या, विजय परमार, बद्री शर्मा के साथ सभी ने अथक प्रयास किया . मंदिर द्वारा कर्फ़्यू में वाहन वयवस्था भी की गई. उज्जैन के नागरिको, सामाजिक संस्थाओं ने दिल खोल कर दान दिया व व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया, हम उन सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैँ  .
आर के तिवारी
सहा प्रशा अधिकारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर,उज्जैन.





उज्जैन 18 जून। गुरूवार को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में बिग बाजार के पास निजी इंस्टीट्यूट इंटरनेशिया इंडिया मार्केटिंग प्रा.लि. फैशन कंसल्टेंट सेन्टर पर बिना अनुमति के ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने और 150 लोगों को इकट्ठा करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर कंपनी मैनेजर रोहित लोगवाल और सम्पत्ति मालिक अखिलेश खन्ना पर 10-10 हजार रुपये इस प्रकार कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और इंस्टिट्यूट सील किया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्पॉट फाईन की कार्यवाही एएसएलआर सुश्री पूनम शेखावत, स्क्वाड टीम सदस्य सुश्री राजश्री सांखले, सुश्री शुभि खंडेलवाल एवं श्री योगेश गोडाले द्वारा कार्यवाही की गई।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मैं अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने वाली रानी लक्ष्मीबाई को उनके पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा की रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी असाधारण वीरता और साहस से राष्ट्रभक्ति का एक नया अध्याय लिखा। वह नारी शक्ति और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध क्रांति का प्रतीक बनी। स्वाधीनता व स्वाभिमान के लिए उनका बलिदान अनंत काल तक पूरे विश्व को प्रेरित करता रहेगा।1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ब्रिटिश राज के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक बन गई। हम दमनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में लाखों भारतीयों को प्रेरित करने के लिए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि एवं ऐसी वीरांगना को कोटि-कोटि नमन।




भोपाल दिनांक 17 जून 2020, संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने रीवा के निवासी श्री दीपक सिंह की सैन्य संघर्ष से हुई शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि दीपक सिंह ने साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर किए । महाराज जी ने स्वर्गीय श्री दीपक सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने लेफ्टिनेंट जनरल श्री वोहरा के निधन पर शोक व्यक्त किया उन्होंने  भारत पाकिस्तान युद्ध 1971 में शौर्य का प्रदर्शन करने वाले महावीर चक्र विजेता सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्री राजमोहन वोहरा के निधन पर भी दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना के हिंसक झड़प में तीन भारतीय जवानों के शहीद होने पर ..
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार बार-बार ऐसी हरकतें कर रहे चीन पर कड़ा एक्शन ले
           सोमवार की रात लद्दाख की गलवान घाटी मैं चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना का एक कर्नल और दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चीनी सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओं की ओर से सोमवार को रात में पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी लेकिन अचानक चीनी सैनिकों की ओर से हरकत की गई  जिसके चलते झड़प हुई  और भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना की ओर से बयान आया है कि चीनी सेना को भी ज्यादा नुकसान हुआ है।
           आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने तीनों बहादुर, शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसे कब तक हमारे देश की सेना के अधिकारी और जवान शहीद होते रहेंगे ? सरकार अब इस पर कोई सख्त कदम उठाएं। और इस तरह की हरकत चीनी सेना की ओर से बार बार किया जाने वाला उल्लंघन है। अब उसकी इन घुसपैठो और कायरता पूर्वक की गई इस ओछी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वायरल वीडियो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एफ आई आर दर्ज की है। एफ आई आर के बाद कांग्रेस भड़क गई है वही आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह का साथ देते हुए कहा कि, बीजेपी ने शुरू की है। गलत परंपरा वीडियो एडिट करने वाले पर हो कार्रवाई दिग्विजय सिंह पर क्यों?
       मिर्ची बाबा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुए प्रकरण की कड़ी निंदा करता हूं बीजेपी सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओं पर दमनकारी कार्रवाई कर अपनी विद्वेष और दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने  कहा की दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आदिवासियों को ढगने का प्रकरण उठाया था। उसी से डरकर भाजपा ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
        आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि शिवराज जी ने कई ट्वीट मैं गलत जानकारी की बात कई बार सामने आई है। कई बार कांग्रेस को कोसने के लिए झूठ परोसा गया। कई बार इन गलतियों के लिए उनका ध्यान आकर्षित किया उनके ट्वीट में सुधार करवाया लेकिन अफवाह फैलाने का प्रकरण दर्ज नहीं कराया। उदाहरण के तौर पर भोपाल रेलवे स्टेशन का हादसा छिंदवाड़ा में एक वृद्ध महिला की लाश को बोरे में डालकर तालाब में फेंकने का मामला बड़वानी ,मंदसौर, रतलाम में हुआ हत्याकांड ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं। बीजेपी ने एक गलत परंपरा को जन्म दिया है।यदि शिवराज सिंह को f.i.r. करवाना ही है।तो गलत वीडियो बनाने वाले पर एफ आर करवाए इस इस प्रकार से दिग्विजय सिंह पर f.i.r. करवाना गलत है।जबकि वीडियो की सच्चाई पता लगने पर उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया था।




उज्जैन 14 जून .मक्सी रोड स्थित कस्तूरी रेस्टोरेंट को अवैध रूप से अपने रेस्टोरेंट  में बैठाकर डिनर करवाना एवं ड्रिंक सर्व करना महंगा पड़ गया। कोरोना स्क्वाड के साथ    डिप्टी  कलेक्टर श्री संजय साहू एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र वर्मा द्वारा रेस्टोरेंट्स  की जांच की गई एवं जांच में रेस्टोरेंट्स द्वारा अनाधिकृत रूप से डिनर एवं ड्रिंक  सर्व करना पाया गया। इस कारण से मौके पर ही  कस्तूरी रेस्टोरेंट को ₹10000 का जुर्माना लगा दिया गया है एवं आगामी आदेश तक लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है ।



उज्जैन 15 जून। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में प्रदेश की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब प्रदेश पूरे देश में आठवें स्थान पर आ गया है। प्रदेश के सभी कोरोना पैरामीटर्स में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एक्टिव प्रकरणों में एक दिन में 151 की कमी आई है तथा 300 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। अब हमारे एक्टिव प्रकरणों की संख्या 2666 है। हमारी डबलिंग रेट बढ़कर 34.1 दिन तथा रिकवरी रेट 71.1 प्रतिशत हो गई है। यह प्रदेश के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत दिवस मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

रिकवरी रेट में मध्यप्रदेश भारत में दूसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रिकवरी रेट में मध्यप्रदेश भारत में दूसरे स्थान पर है। म.प्र. की रिकवरी रेट 71.1 प्रतिशत हो गई है, जबकि भारत की 50.6 प्रतिशत है। राजस्थान की सर्वाधिक 75.3 प्रतिशत है। गुजरात की 68.9, उत्तरप्रदेश की 60 तथा तमिलनाडु की 54.8 प्रतिशत है।

कोरोना संक्रमण में म.प्र. अब आठवें स्थान पर
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि कोरोना संबंधी पैरामीटर्स में सुधार के बाद कोरोना संक्रमण में मध्यप्रदेश भारत में अब 8वें स्थान पर आ गया है। म.प्र. में 10641 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण है। सर्वाधिक कोरोना प्रकरण महाराष्ट्र में 1,04,568, इसके बाद तमिलनाडु में 42,687, दिल्ली में 38,958, गुजरात में 23,038, उत्तरप्रदेश में 13,118, राजस्थान में 12,401 तथा पश्चिम बंगाल में 10,698 कोरोना पॉजीटिव प्रकरण हैं।

म.प्र. की डबलिंग रेट भारत में सबसे कम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पूरे देश में मध्यप्रदेश में सबसे धीमी गति है। हमारी डबलिंग रेट 34.1 दिन है, जबकि भारत की 18.4 दिन है। गुजरात की 30.2 दिन, राजस्थान की 26.7 दिन, महाराष्ट्र की 21 दिन तथा उत्तरप्रदेश की 18.6 दिन है।
प्रभारी अधिकारी रोज मॉनीटरिंग करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना की मॉनीटरिंग के लिए जिलेवार वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वे रोज सुबह उठते ही तथा रात में सोने से पहले अपने जिले में कोरोना की स्थिति की मानीटरिंग करें, संबंधित कलेक्टर्स को मार्गदर्शन दें तथा इसकी रिपोर्ट दें।
कोरोना की मृत्यु दर को न्यूनतम करना है
बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर को न्यूनतम करना है। इसके लिए सभी कोविड अस्पतालों में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए तथा हर मरीज पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जनता को जागरूक करना आवश्यक
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद अब जनजीवन सामान्य हो रहा है। अत: लोगों को जागरूक करना आवश्यक है कि वे सभी आवश्यक सावधानियां बरतें। मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना, इधर-उधर नहीं थूकना, बार बार साबुन से हाथ धोना, सैनेटाईजर का उपयोग आदि सभी आवश्यक है। जागरूकता फैलाने के लिए जनसहयोग लिया जाए।
प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित शहरों में अब भोपाल नहीं
एसीएस हेल्थ श्री मो. सुलेमान ने बताया कि भारत के सर्वाधिक संक्रमित 15 शहरों में प्रदेश का इंदौर शहर सातवें स्थान पर है। इस सूची में पूर्व में भोपाल भी शामिल था परंतु अब भोपाल इनमें नहीं है।



उज्जैन 15 जून। उज्जैन जिले में वन विभाग की अनुसंधान एवं विस्तार इकाई के अन्तर्गत क्षिप्रा विहार, त्रिवेणी तथा नायन (नागदा) की नर्सरियों में फलदार, शोभादार, औषधीय एवं वानिकी के पौधे के साढ़े 12 लाख पौधे इस वर्षा ऋतु के लिये तैयार हैं। पर्यावरणप्रेमी एवं अपने घरों में बगीचे लगाने के शौकीन लोग इन पौधों को निर्धारित विक्रय दर का भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।
नर्सरी प्रभारी श्री केके पंवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन शहर में क्षिप्रा विहार तथा त्रिवेणी नर्सरी में जामफल, सीताफल, कटहल, जामुन, आम, बादाम, पपीता, शहतुत, इमली, नींबू, सुरजना जैसे फलदार पौधे, गुलनार, कचनार, अमलतास, आइकस, कनेर, टेकोमा जैसे शोभादार पौधे तथा गिलोय, हरसिंगार, अश्वगंधा, लेमनग्रास, अर्जुन, बहेड़ा, आंवला, एलोवेरा और तुलसी जैसे औषधीय पौधे तथा वानिकी हेतु सागवान, बांस, खमेर आदि के बड़ी मात्रा में पौधे उपलब्ध है। इच्छुक पर्यावरणप्रेमी व्यक्ति विभिन्न प्रजाति के पौधों को 10 से लेकर 45 रुपये प्रति पौधा क्रय कर सकते हैं। श्री पंवार ने बताया कि पहली बारिश के बाद ही यदि पौधे का रोपण कर दिया जाता है तो बारिश के पानी से इन पौधों की अच्छी वृद्धि होती है और इनके जीवित रहने का प्रतिशत अत्यधिक होता है।



उज्जैन 15 जून। सोमवार को सिविल अस्पताल माधव नगर में संभागीय संयुक्त संचालक डॉ.अनुसुईया गवली सिन्हा के द्वारा ट्रूनाट मशीन का शुभारम्भ किया गया। उक्त मशीन के द्वारा चौबीस घंटे में लगभग 35 से 40 सेम्पलों की जांच की जा सकती है। यह सुविधा होने से अन्य अस्पतालों में होने वाली कोविड जांच का दबाव कम होगा और सिविल अस्पताल माधव नगर में कोविड की जांच होने से मरीजों के सेम्पल की जांच का परिणाम समय पर उपलब्ध हो जायेगा।
इस अवसर पर जिला अस्पताल माधव नगर के प्रभारी डॉ.भोजराज शर्मा, कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ.एचपी सोनानिया, पैथालॉजी प्रभारी डॉ.एसएन भिलवार, स्टोर प्रभारी श्री तिवारी, लेब टेक्निशियन श्री अशोक शिवहरे एवं अन्य स्टाफ मौजूद था।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - देश में कोरोना काल के बीच फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली सुशांत सिंह की मौत से हर कोई गमगीन हैं बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियां भी युवा फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के इस तरह से जीवन खत्म कर लेने से स्तब्ध है।
     आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने युवा फिल्म अभिनेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक उज्जवल युवा अभिनेता बहुत जल्दी ही चला गया उन्होंने टीवी एवं फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह कई यादगार एक्टिंग के जरिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनके अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग कायल थे। उनका यूं चले जाना पीड़ादायक है। और यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दे।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के वेदांता अस्पताल मैं तेज बुखार के बाद भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी स्थिति मे अब सुधार है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें बुखार आ रहा है। और यूरिन ट्रैक्ट में इंफेक्शन है। डॉक्टरों का कहना है की चिंता की कोई बात नहीं है उन्हें जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया है। जांच में यूटीआई इनफेक्शन की पुष्टि हुई है। लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कुमार ने कहा है। राज्यपाल लालजी टंडन को बुखार आ रहा था शुक्रवार को उन्हें अस्पताल लाया गया हमने उनका कोविड-19 टेस्ट कराया उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने का समाचार मिला और उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के वेदांता अस्पताल मैं तेज बुखार के बाद भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी स्थिति मे अब सुधार है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें बुखार आ रहा है। और यूरिन ट्रैक्ट में इंफेक्शन है। डॉक्टरों का कहना है की चिंता की कोई बात नहीं है उन्हें जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया है। जांच में यूटीआई इनफेक्शन की पुष्टि हुई है। लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कुमार ने कहा है। राज्यपाल लालजी टंडन को बुखार आ रहा था शुक्रवार को उन्हें अस्पताल लाया गया हमने उनका कोविड-19 टेस्ट कराया उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने का समाचार मिला तब उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार -मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती के मुद्दे पर मचा शोर अभी थमा भी नहीं था की शिवराज सरकार ने फिर से आग में घी डालने का काम किया है। ताजा विवाद शराब दुकानों पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने को लेकर खड़ा हुआ है। मामला सागर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के 5 शिक्षकों की ड्यूटी देसी विदेशी शराब दुकानों पर लगाने से जुड़ा है इसके लिए बकायदा कॉलेज की ओर से कलेक्टर आबकारी का हवाला देते हुए शिक्षकों के नाम के साथ आदेश जारी किया गया।
           
           आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने शराब की दुकानों पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में पहले महिला पुलिसकर्मियों ने शराब बेची और अब शिक्षक बेचेंगे इससे समाज वह बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने शिवराज सरकार से शराब दुकान में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए शिक्षकों का नाम हटाने की मांग की है इससे समाज व विद्यार्थियों के बीच शिक्षकों की मर्यादा व सम्मान बचा रहे।जिन पर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी है,उन्हें शराब बेचने का काम सौंप देना मूर्खता है।
          महाराज जी ने एतराज जताते हुए कहा है।की जब प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार थी तब शिवराज जी आप प्रदेश में शराब को लेकर खूब विरोध करते थे खूब भाषण देते थे, शराब को बहन बेटियों के लिए खतरा बताते हुए उनको साथ लेकर धरने पर बैठते थे अब तो आपने बहन बेटियों को ही शराब की दुकानों पर बैठा दिया। इससे शर्मनाक और दोहरा चरित्र कुछ हो सकता है क्या?

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.