स्वामी वैराग्य नंद गिरी मिर्ची बाबा ने 40 करोड़ में विधायक खरीद-फरोख्त का भाजपा सरकार पर लगाया आरोप




ग्वालियर महाराजपुरा गिरगांव महादेव मंदिर पहुंचे मिर्ची बाबा, वहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर 40 करोड़ मैं विधायकों, को खरीदने का लगाया आरोप आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि गिरगांव के महादेव का मंदिर अपने आप में खास है। यह महादेव जज महादेव कहलाते हैं। बड़े से बड़े अपराधी महादेव के सामने झूठ बोलने से कांपते हैं गिरगांव के महादेव को लोग इसी रूप में जानते हैं। महादेव के प्रति लोगों की आस्था इतनी है कि अपराधी किस्म के लोग मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने से भी डरते हैं। अब तक यहां एक हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है। की यहां आज तक कोई भी झूठी सौगंध नहीं खा पाया है। इसलिए जो बिके हुए विधायक कह रहे हैं। कि हम जनता की सेवा के लिए भाजपा में गए हैं। हमने कोई 40 करोड़ रुपए नहीं लिए मेरा उनसे कहना है। कि यहां महादेव के मंदिर मैं आकर सिर्फ एक सीढ़ी चढ़कर ही दिखाएं। सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा महादेव यही फैसला कर देंगे।
 
 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृहमंत्री निरोत्तम मिश्रा को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। उन्होंने कहा है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त में निरोत्तम मिश्रा एवं शिवराज सिंह चौहान का हाथ है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की जनता कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही थी जब यह सत्ता के भूखे लोग लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हुए थे। संविधान का पालन करने वाले ही संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या करने वालों को अब जनता ही जवाब देगी। क्योंकि यह लोग विधायक तो खरीद सकते हैं लेकिन जनता का वोट नहीं खरीद सकते हैं।