पूर्व सीएम बोले- हिंदू धर्म से खिलवाड़ का नतीजा, शाह पॉजिटिव, कैबिनेट मंत्री की मौत, मोदीजी अशुभ मुहुर्त में शिलान्यास मत करिए


उज्जैन आशीष जैन - सीएम बोले- हिंदू धर्म से खिलवाड़ का नतीजा, शाह पॉजिटिव, कैबिनेट मंत्री की मौत, मोदीजी अशुभ मुहुर्त में शिलान्यास मत करिए
दिग्विजय सिंह ने कहा मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं?
भोपाल. राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शिलानयास करेंगे। लेकिन शिलान्यास के मुहूर्त को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए।


क्या कहा दिग्विजय ने?
दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक साथ कई ट्वीट किए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के मुहूर्त पर सवाल उठाते हुए कहा- 5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया। यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारों वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं। क्या यही हिंदुत्व है?
सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा 
1. राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पॉजिटिव