गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ...                                                                                                                                                                                             
       भोपाल(मप्र)
एकतरफा प्यार एक युवक के सिर पर इस कदर हावी हुआ कि उसने अपने एक परिचित की जान ले ली. भोपाल में अपने एक परिचित की पत्नी से एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया. मृतक की पहचान असलम के तौर पर हुई है जो लोडिंग ऑटो चलाने का काम करता था. पुलिस ने असलम की हत्या के आरोप में शाहरुख और मोहसिन नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है. मृतक के भाई अकरम ने को ही अपने भाई की लाश एक सुनसान प्लॉट में मिली. जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया.
14 साल की उम्र से ही करता था प्यार
शाहरुख ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह 12 साल पहले असलम के मकान के पास ही रहता था. इस दौरान वह 14 साल का था और उसकी पत्नी से एकतरफा प्यार करने लगा. लेकिन बाद में उसे लगने लगा कि जब तक असलम जिंदा है उसका प्यार एक तरफा से दो तरफा नहीं होगा. इसके चलते उसने असलम की हत्या करने की योजना बनाई. इस दौरान उसने अपने दोस्त मोहसिन को अपने प्यार और फिर हत्या के बारे में बताया. दोस्त की बातों में आकर मोहसिन भी असलम की हत्या के लिए तैयार हो गया.
बहाने से बुलाया और फिर कर दी हत्या
इसके बाद शाहरुख और मोहसिन ने एक रस्सी और चाकू का इंतजाम किया. फिर असलम को फोन कर जेल रोड पर किसी परिचित के घर का सामान ले जाने के लिए बुलाया. असलम जब उनके पास पहुंचा तो शाहरुख असलम के साथ ऑटो में बैठ गया और मोहसिन मोटरसाइकिल पर आगे चलने लगा. रास्ते में शाहरुख ने असलम को भांग का पान खिलाया. अब्बास नगर के पास सुनसान जगह देखकर शाहरुख और मोहसिन ने पहले असलम का गला घोंटा, उसके बाद चाकू से रेत दिया।

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ....                                                                                                                                                                                                                   
  ग्वालियर(मप्र)
शहर से लापता एक नाबालिग लड़की को हरियाणा में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली निवासी एक महिला ने डेढ़ लाख रुपये में नाबालिग का सौदा कर हरियाणा में जबरन उसकी शादी करवा दी थी. हरियाणा में नाबालिग को 5 महीने तक जबरदस्ती रखा गया था. ग्वालियर पुलिस (Police) ने अब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर नाबालिग को मुक्त करा लिया है, वहीं उससे शादी रचाने वाले को भी दबोच लिया गया है.
नाराज होकर दिल्ली गई थी
बीते साल 15 जुलाई को नाबालिग घर से नाराज हो कर दिल्ली चली गई थी. दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नाबालिग को बबली उर्फ अरुणा नाम की महिला मिली,बबली उसे भरोसे में लेकर अंबाला ले गई और वहां एक किराए के घर में रखा. कुछ दिनों बाद बबली इस नाबालिग को हरियाणा के बनवासा गांव ले गई, यहां एक दलाल के जरिए दूधिया राजेश को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया. जब नाबालिग को हकीकत पता चली तो उसने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन उसे मौका नहीं मिला.
डॉक्टर को पर्ची पर लिखा मां का नंबर
बबली की गिरफ्त में रही नाबालिग का सुराग पुलिस को एक डॉक्टर के जरिए मिला. एक बार नाबालिग बीमार हुई तो बबली उसे इलाज के लिए सहारनपुर में एक डॉक्टर के पास लेकर गई थी, नाबालिग ने इसी दौरान किसी तरह डॉक्टर को एक पर्ची में अपनी मां का नाम और नंबर लिखकर दे दिया था. डॉक्टर ने उसकी मां से संपर्क किया, जिसके बाद मां ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी.
दिल्ली से लेकर पंजाब तक की सर्चिंग
नाबालिग की गुमशुदगी के बाद कोर्ट ने भी उसे जल्द तलाशने के आदेश दिए थे, जिस पर ग्वालियर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और फिर पंजाब हरियाणा में 7 दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस गिरफ्त में आई आरोपी बबली मानव तस्कर गैंग की मास्टरमाइंड बताई जा रही है.जो पंजाब के अंबाला से 100 किलोमीटर दूर बगियाल गांव की रहने वाली है.नाबालिग के साथ जिसने शादी की उसका नाम राजेश जाट है, जो कैथल ग्राम बनवासा हरियाणा का रहने वाला है. पुलिस ने अब नाबालिग लड़की को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है. साथ ही आरोपी महिला और जिस व्यक्ति के साथ उसकी शादी की गई थी उसे पकड़ लिया है. अब पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी होगी.

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ...                                                                                                                                                                                                           
           जयपुर(राज.)
राजस्थान के जयपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक आदमी-औरत ने पहले एक घर में नौकर बन काम करना शुरू किया और जब मौका मिला तो घर से 50 लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों खुद को पति पत्नी बताते थे। घटना उस वक्त घटी जब परिवार को दो दिन के लिए बाहर जाना था। इसी दौरान उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों ने अपने अन्य साथियों को भी बुलाया और तिजोरी में रखे 50 लाख के गहने और नकदी चुराकर फरार हो गए। घर मालिक ने इन्हें सवा महीने पहले ही नौकरी पर रखा था और उनका पुलिस वैरिफिकेशन भी नहीं कराया गया था।हालांकि उससे पहचान पत्र जरूर लिया गया था। इसमें नौकर ने खुद को हरियाणा का बताया था।
यह घटना जयपुर की नेमी सागर कॉलोनी में रहने वाले अभिनव सिंह के साथ हुई। उन्होंने ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2019 में अपने परिचित के माध्यम से ओमप्रकाश व उसकी पत्नी दीपा को नौकरी पर रखा था। दोनों का आधार कार्ड और पैनकार्ड भी उसने जमा किया था।
शाम को हुई घटना
25 जनवरी की शाम को अभिनव अपने परिवार के साथ पड़ोस में रहने वाली लड़की की शादी में शामिल होने गए थे। तीन घंटे बाद लौटकर आए तो देखा घर के ताले टूटे हैं। तिजोरी से 50 हजार रु. नकद, सोने व हीरे की अंगूठी, चेन, कुंडल, चूड़ियां,कड़े, पैंडल, मंगलसूत्र,सोने-चांदी सिक्के, महंगी घड़ियां,पेन,ब्रेसलेट, चांदी के गिलास,बालियां, दस्तावेज व दो बैंक लॉकरों की चाबियां गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में ओमप्रकाश और उसकी पत्नी दो अन्य साथियों के साथ यह वारदात करते नजर आए। मकान मालिक ने नौकरों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं करवाया था। दोनों का फोटो भी नहीं है। पुलिस ने हरियाणा टीम भेजने के साथ ही नौकरों के परिचितों और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

सुनील परमार की रिपोर्ट। ...                                         
                                                                                                                                                                       उज्जैन(मप्र)
चीन में कोहराम मचाने वाले जानलेवा कोरोना वायरस (Corona virus) के दो संदिग्ध मरीज़ उज्जैन में भी मिले हैं. ये दोनों संदिग्ध मरीज़ रिश्ते में मां और बेटा हैं. बेटा चीन में पढ़ाई कर रहा है, वो 14 दिन पहले ही चीन से आया है. दोनों मरीज़ों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की एक टीम इनपर नजर रखे हुए है. इनके स्वाब सैम्पल जांच के लिए एनआईवी (NIV Pune) भेजे गए हैं. इधर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है. वो पहले ही पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर चुका है. भोपाल के हमीदिया अस्पताल में अलग वॉर्ड बनाया जा रहा है. चीन से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाएगी.
रिपोर्ट आने का इंतज़ार
उज्जैन में रहने वाला कोरोना वायरस से पीड़ित ये संदिग्ध मरीज़ चीन के वुहान शहर में एबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. वो 13 जनवरी को उज्जैन आया है. तब तक कोरोना वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू नहीं हुई थी. लिहाजा छात्र का चैकअप नहीं हो पाया था. चीन से लौटने के बाद से उसे लगातार सर्दी-खांसी और बुखार बना हुआ है. एहतियात के तौर पर उसे फौरन अस्पताल में एडमिट कराया गया है,जहां उसे एक आइसोलेटेड वॉर्ड में रखा गया है. उस छात्र की मां भी सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं. इसलिए उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मां-बेटे दोनों डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं. दोनों का स्वाब सैम्पल जांच के लिए पुणे भेजा गया है.रिपोर्ट का इंतजार है।
हमीदिया में बनेगा आइसोलेशन वॉर्ड
उज्जैन कलेक्टर लगातार मामले पर नज़र बनाए हुए है. उन्होंने बताया कि इस तरह के लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जा रही है. प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं. अगर मरीज़ों में कोरोना होने की पुष्टि होती है तो पैरामेडिक्स और डॉक्टरों की अलग टीम बनाने निर्देश दिए गए हैं. इस केस के बाद राजधानी भोपाल में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. हमीदिया अस्पताल में आइसोलेटेड वॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है.
एयरपोर्ट पर यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज़ मिलने के बाद एमपी के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने सभी सीएमएचओ को बीमारी से बचाव और इलाज के बेहतर इंतजाम के लिए निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चीन और वायरस के प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए कहा गया है।

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ..                             
                                                                                                                           
                                                                                                                                                                                                 मध्यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स शाखा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाये जाने हेतु सतत् वृह्द स्तर पर जप्ती की कार्यवाही की जा रही है, जिससे तस्करों के बीच भय व्याप्त हो रहा है इससे बचने हेतु तस्करों द्वारा नये नये पैतरे  अपनाये जा रहे है,जिस पर नारकोटिक्स टीम द्वारा पुरी तैयारी से लगाम कसी जाकर लगातार धरपकङ की कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान ''श्री वी.के.सिंह''(भा.पु.से.)  पुलिस महानिदेशक महोदय, मध्यप्रदेश पुलिस तथा नारकोटिक्स विंग प्रमुख ''श्री अजय कुमार शर्मा''(भा.पु.से.)  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा ''श्री जी जी पाण्डे''(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इंदौर के मार्गदर्शन एवं ''श्रीमति मीना चौहान'' अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स प्रकोष्ठ मंदसौर के नेतृत्व मे नारकोटिक्स शाखा की नीमच ईकाई द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया जिसमें क्रेटा कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को जप्त करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया गया।    
        इस प्रभावी कार्यवाही की विस्तृत जानकारी देते हुये नारकोटिक्स शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ''श्री अजय कुमार शर्मा'' ने बताया कि आज दिनांक 28.01.2020 को नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच प्रभारी उनि. मो. रऊफ खान एवं उनकी टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये नारकोटिक्स विंग नीमच के सामने जैतपुरा फंटे के पास फोरलेन पर से आरोपी जीवन पिता किशनलाल डांगी उम्र     ग्राम नापाखेङा थाना थाना नाहरगढ जिला मंदसौर के कब्जे वाली सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक RJ 09 CD 9101 की डिक्की में भरा कुल 48 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। आरोपी से जप्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की स्थानीय कीमत 96 हजार रुपये आंकी गयी है।  
                    उपरोक्त कार्यवाही मे नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के प्रभारी उपनिरी. मो. रऊफ खान, प्रआर. कृष्ण कुमार सिह परिहार,आर. विकास आर्य, निरंजनसिहं चंद्रावत ,लाखनसिहं, नंदकिशोर वर्मा, विरेंद्रसिह ,राहुल जैन, का योगदान महत्वपुर्ण एवं सराहनीय रहा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने हेतु बताया गया।

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ..                                                 
                                                                                                                                                                                         इंदौर। इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस, खाद्य और ड्रग विभाग द्वारा जंजीरवाला चौराहे पर क्रॉस विंड पब में छापामार कार्रवाई की गई । जहां दर्जनों युवक युवती  हुक्का पीते हुए पाए गए प्रशासन की टीम के पहुंचते ही युवक-युवती इधर-उधर भागते नजर आए। हुक्का बार संचालित मिलने पर बड़ी मात्रा में हुक्के से संबंधित सामग्री को जप्त किया गया। बार मालिक मुकेश द्विवेदी को कड़ी फटकार लगाते हुए, 50 हज़ार का स्पॉट फाइंड किया गया। एसडीएम अंशुल खरे की मौजूदगी में देवास द्वारा फूड के सैंपल भी लिया गया कलेक्टर के निर्देश पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ..                                   
                                                                                                                                                                            इंदौर(मप्र)
                                                                                                                                                              गांधी भवन में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए कांग्रेसियों के आपसी विवाद के मामले में पंढरीनाथ थाना पुलिस ने चांटा मारने वाले आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता देवेंद्र (45) पिता साहब सिंह यादव निवासी छत्रीपुरा ने चंदू उर्फ चंद्रकांत कुंजीर निवासी परदेशीपुरा के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। यादव ने बताया कि 26 जनवरी के दिन सुबह गांधी भवन में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। यादव कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाल रहे थे। कांग्रेस के चंदू कुंजीर ने विवाद करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। चंदू को गालियां देने से मना किया तो उसने तीन थप्पड़ मार दिए। वहां अन्य कांग्रेसी नेताओं ने बचाव किया। यादव के मुताबिक चंदू ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
                                                                                                                                                                   चंदू कुंजीर के पक्ष में डीआईजी से मिले समाजजन
चंदू कुंजीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सोमवार को क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण समिति के लोगों ने डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने चंदू का पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस ने एक पक्षीय रिपोर्ट दर्ज की है।

उज्जैन से सुनील परमार की रिपोर्ट। ...                                                                                                                                                                                                 
                                                                                                                                                                            उज्जैन । युवा नेता विक्की भदोरिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने किया लोक कल्याण और खेल मंत्री मंत्री जीतू पटवारी का भव्य स्वागत किया                                                                                                                उज्जैन लोक कल्याण एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी के उज्जैन आगमन पर कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र वशिष्ठ एवं युवक कांग्रेस के विक्की भदोरिया के नेतृत्व में महाकाल सिंधी कॉलोनी चौराहे पर भव्य स्वागत किया एवं बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद  के नारे लगवाए इस मौके पर युवा कार्यकर्ता शेखर रायकवार राहुल  शेर शैलेंद्र सेन  पीयूष भाई जावेद शाह अभिषेक भाई एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने कल्याण और खेल मंत्री जीतू पटवारी का भव्य स्वागत किया गया

इंदौर से गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। .....                                                                                                                                                                                     
       मोटी फिस वसुलने के बाद भी बच्चों को वार्षिक प्रतिस्पर्धा के खेल के लिए रोड पर खेलना पड रहा..
ओर इसे भी शर्म नाक बात है स्कूल के पास मे नगर निगम द्वारा मां कनकेश्वरी खेल मैदान लाखों रुपये कि लागत लगे के बना है।खास ये छोटे बच्चे अपनी वार्षिक प्रतियोगिता का खेल एक दो दिन इस खेल परिसर मे खेल लेते तो मैदान का किया बिगड़ जाता।पर यहां जनप्रतिनिधि ओर नेताओं कि इजाजत के बगैर परिसर मे कोई प्रवेश भी नही कर सकता हैं।ये है हमारे नंदा नगर के बच्चों का भविष्य...
लाखों रुपये कि लागत से बने खेल परिसर होने के बाद भी पास के स्कूल के रोड पर अपना भविष्य तलाश रहे हैं। ओर परिसर मे किसी को खेलने की अनुमति नहीं है.।।
ये जगह है। होली स्टार स्कूल रोड न.19 कनकेश्वरी खेल परिसर के पास चिंतामण गणेश मंदिर रोड न. 19




उज्जैन । परमपूज्य बाल व्यास पं. श्री श्रीकांत जी शर्मा के मुखारविंद से दिनांक 27 जनवरी से 02 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन सामाजिक न्याय परिसर के विशाल प्रांगण में किया जा रहा है, संगीतमय भागवत कथा दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक प्रतिदिन की जावेगी, कथा के मुख्य यजमान उमा सत्यनारायण जायसवाल होंगे ।
यह जानकारी देते हुए श्री कार्तिकेय हरिहर सत्संग भवन, क्षीरसागर उज्जैन के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष श्रीमद भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, सामाजिक न्याय परिसर के विशाल प्रांगण में 27 जनवरी से 02 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 7 बजे तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होगा जिसमें परम् पूज्य पं श्री श्रीकांत जी शर्मा श्रीमद भागवत कथा का ज्ञान उपस्थित भक्तों को देंगे । आयोजन के तहत 27 जनवरी को दोपहर एक बजे क्षीरसागर से भव्य शोभायात्र निकाली जाएगी जिसमें मुख्य यजमान सिर पर भागवत लेकर निकलेंगे और 51 फ़ीट ऊंची धर्म ध्वजा फहराई जाएगी, हाथी घोड़े, गाजे बाजे  के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में सेंकडो भक्त शामिल होंगे  ।

1500 कथा कर चुके है महाराज
पत्रकारवार्ता में कमलेश पंचोली ने बताया कि पं श्रीकांत शर्मा 48 वर्षो से भागवत कथा, शिवमहापुराण , देवी भागवत का वाचन कर रहे है, वे देशभर में अब तक 1500 से अधिक आयोजन कर चुके है । मूलतः राजस्थान के रहने वाले पं श्रीकांत  जी शर्मा देश के बड़े गो पालक है उनके पास गोशालाओं में लगभग 48 हजार गायें है ऐसा कहा जाता है कि महाराज जी प्रतिदिन एक गाय खरीदकर गोशाला भेजते है जिस दिन ऐसा नही होता वे भोजन ग्रहण नही करते । ऐसे परमपूज्य गो रक्षक श्रीकांत जी शर्मा का बाबा महाकाल की नगरी में सभी को भव्य स्वागत करना चाहिए और अधिक से अधिक संख्या में उनके द्वारा की जा रही भागवत कथा का रसपान करना चाहिए । पत्रकारवार्ता में ट्रस्ट के  शिवपाल सिंह भदोरिया, श्याम जी मेहरबान, जेठानंद जयसिंघानी, महेश जोशी, संजय चौहान, राम मनावत, उमा सतनारायण जायसवाल, विवेक जायसवाल, राम भागवत, दीपक बेलानी, महेश परियानी, आजाद ठाकुर आदि उपस्थित रहे ।

संवाददाता : विवेक चौबे                                                     

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के पखनाहा, भरत पहाड़ी, गोसांग,खुटहेरिया व कुशहा गांव में स्थित विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अवसर पर सभी विद्यालयों में पंचायत मुखिया- अनिता देवी पहुंचीं। उन्होंने सर्वप्रथम अभिभावकों को बताया कि अपने बच्चों को ससमय तैयार कराकर विद्यालय नित्य दिन भेजने का कार्य कर अपना कर्तव्य निभाएं। वहीं मुखिया ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई कोताही न करें। बच्चों को ध्यानपूर्वक पढ़ाएं। बच्चे ही देश के कर्णधार हैं। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को समय पर विद्यालय पहुंचकर मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से कहा कि विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति अवश्य होनी चाहिए।                                                                                                                                                                                       
               
                                                                              वहीं बच्चों द्वारा फुटबॉल,बैट-बॉल,बैडमिंटन का मांग किया गया। इस पर मुखिया- अनिता देवी ने बच्चों को खेल सामग्री देने के लिए भी आश्वाशन दिया। मौके पर- सीआरपी- सत्येंद्र नाथ तिवारी, प्रधानाध्यापक- रेणु बाला सिंह,  शिक्षक- प्रभात रंजन सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,दीपक कुमार,रेणु कुमारी,अध्यक्ष-मनोज कुमार व अंजनी मिश्र,मुखदेव मिश्र,सुरेश सिंह सहित काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।                                                                                                                                                                                                         


संवाददाता-विवेक चौबे                                                           

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के सेमौरा गांव में स्थित राजकीय बुनियादी विद्याल के प्रांगण में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस गोष्ठी में पहुंची पंचायत मुखिया- मीना देवी ने छात्र व छात्राओं को ससमय विद्यालय आने की बात कहीं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने की सलाह दीं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को बताया कि अपने बच्चों पर ध्यान देते हुए समय से तैयार कराके विद्यालय प्रतिदिन अवश्य भेजें। वहीं शिक्षकों को भी निर्देश देते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। इनके भविष्य बनाने में कोताही न बरतें। साथ ही उपस्थिति पर भी जोर दिया गया। मौके पर- मुखिया प्रतिनिधि- अरुण सिंघ,प्रधानाध्यापक- राजनंदन प्रसाद गुप्ता,शिक्षक- अवध बिहारी यादव, मुनेश्वर राम, प्रतिमा कुमारी, रविकांत दास, संजय कुमार पांडेय, अजय कुमार रवि, नृपेंद्र कुमार पांडेय, अध्यक्ष- सोनू राम,संयोजिका- भागीरथी देवी व नौसाद अंसारी, श्रीकांत सिंह, असलम अंसारी,विकास प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, बब्लू बैठा, रेणु देवी, पूनम देवी, अशरफ अंसारी, शकुंतला देवी, सुनैना देवी, फुलवा देवी सहित काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।                                                                                                                                                                                                                                           



उज्जैन ब्यूरो रिपोर्ट मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल मैं बड़ी संख्या में हिस्सा लिया । इस अवसर पर प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति के अनुसार सैकड़ों की संख्या में उक्त संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कोठी पैलेस स्थित कलेक्टर कार्यालय पर पहुंच कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम  एसडीएम साहू को ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन संस्था के अध्यक्ष गिरीश चौहान ने करते हुए निम्न मांगे की।

1_ श्रम कानून मैं बदलाव ना किया जाए
2_ ठेका पद्धति रोजगार खत्म ना किया जाए
3_ सेल्स प्रमोशन एक्ट में बदलाव ना करें
4_ इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के द्वारा सतत निगरानी बंद करें
5_ सरकारी उपक्रमों का विनिवेश रोका जाए।
इस अवसर पर संस्था के सचिव रवि जाटव ने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल मैं हिस्सा लेने वाले सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट  ......                                                                                                                                                                                                                                                                    मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना के तहत 2019-20 में प्याज उत्पादक किसानांे को मंडी क्रय मूल्य व समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान करने का फैसला कर दिया है। 20 जिलों को उनकी मांग के अनुरूप राज्य सरकार ने 116 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दिए हैं।
                                                                                      
                                                                                                                                                                                                                                           
      योजना में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत प्याज उत्पादक किसानों के बैंक खातों में प्याज विक्रय करने पर मूल्य के अंतर की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश की प्याज के लिए अधिसूचित मंडियों में प्याज का मॉडल विक्रय दर रबी प्याज की फसल के लिए निर्धारित अवधि में 800 रुपए प्रति क्विंटल से कम रहता है। इस स्थिति में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्याज उत्पादक किसानों को अधिसूचित मंडियों में प्याज बेचने पर क्रय मूल्य एवं समर्थन मूल्य 800 रुपए प्रति क्विंटल के अंतर की राशि का भुगतान मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना में किया जाता है। कृषि मंत्री मप्र शासन सचिन यादव ने कहा 116 करोड़ रुपए की राशि तक ट्रांसफर कर दी जाएगी। किसान राशि से संबंधित अब जिलास्तर पर इसकी जानकारी ले सकते हैं।
इन जिलों के इतने किसानों के खाते में इतनी राशि होगी ट्रांसफर
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                    शिवपुरी 1 करोड़ 14 लाख 90 हजार 440
रायसेन 1 लाख 96 हजार 706
आगर-मालवा 7 करोड़ 38 लाख 43 हजार 842
उज्जैन 16 करोड़ 32 लाख 89 हजार 197
झाबुआ 1 करोड़ 99 लाख 66 हजार 511
खरगोन 3 करोड़ 26 हजार 99 रुपए
खंडवा 2 करोड़ 71 लाख 97 हजार 910
ग्वालियर 29 हजार 153 रुपए
सीहोर 9 करोड़ 48 लाख 64 हजार 624
रतलाम 1 करोड़ 19 लाख 18 हजार 920
नीमच 1 करोड़ 65 लाख 24 हजार 722
इंदौर 29 करोड़ 95 लाख 92 हजार 753
भोपाल 1 करोड़ 25 लाख 59 हजार 891
शाजापुर 9 करोड़ 6 लाख 76 हजार 934
मंदसौर 7 करोड़ 79 लाख 18 हजार 28
हरदा 12 लाख 54 हजार 76 रुपए
बड़वानी 2 करोड़ 83 लाख 79 हजार 319
धार 5 करोड़ 52 लाख 55 हजार 310
पन्ना 2 लाख 23 हजार 144
देवास 3 करोड़ 67 लाख 25 हजार 397

 उज्जैन से ब्यूरो रिपोर्ट  ........                                    
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               उज्जैन निमन वासा में डेढ़ लाख में बेचे गरीबों को प्लाट अब  गरीब करवाएंगे राम सिंह की थाने में एफ आई आर दर्ज….                                                                       
    उज्जैन। भू माफियाओं के खिलाफ किस तरह सख्त कार्रवाई प्रशासन कर रहा है इसका जीता जागता उदाहरण आज उज्जैन में भी देखने को मिला। उज्जैन मे कुछ दिन पहले  बड़ी कार्रवाई कर के भाजपा नेता राम सिंह सोलंकी की अवैध कॉलोनी रामकृष्ण विहार मक्सी रोड स्थित निमनवासा में अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था  इस कार्रवाई से  रहवासी नए वर्ष के पूर्व घर से बेघर हो गए। रहवासी ने इसका जिम्मेदार कॉलोनी नाइजर भूमाफिया राम सिंह सोलंकी को ठहराया है जबकि रहवासियों ने रुपए देकर बे कायदा रजिस्ट्री तक करवाई थी उन्हें नहीं पता था कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इस पूरे मामले में जांच का विषय है भी है कि प्रशासनिक अमला भी केवल कार्रवाई करके चले गया जबकि रहवासियों के पास बाकायदा मकानों की ओरिजिनल रजिस्ट्री भी थी जिसे प्रशासन ने अनदेखा कर मकानों पर बड़ी कार्रवाई कर दी इस पूरे खेल में अगर जो जांच की जाए तो रजिस्ट्री कार्यालय और ऐसे भू माफियाओं की तालमेल निश्चित सामने आएगी। नगर निगम और पुलिस प्रशासन आज सुबह से ही मक्सी रोड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने निकल गया था जिसके चलते प्रशासन को जानकारी मिली कि पास में ही नजदीक बीजेपी नेता राम सिंह सोलंकी द्वारा भी सीलिंग की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है सीलिंग की जमीन की लंबे समय से शिकायत प्रशासन को मिल रही थी मगर नेता व अधिकारियों की मिलीभगत से अभी तक रामसिंह पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही थी मगर आज पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने राम सिंह की अवैध कॉलोनी रामकृष्ण विहार पर कार्रवाई कर दी और वहां बने अवैध मकानों को तोड़ कर  ध्वस्त कर दिया था                                                                 परंतु आज दिनांक तक भू माफिया भाजपा नेता पर प्रशासन ने शिकंजा नहीं कसा है इधर अपने आप को ठगा महसूस करने वाले मकान मालिक दर-दर भटक रहे हैं रहवासियों  का कहना है कि हमारी जीवन की सारी जमा पूंजी हमने इस मकान में लगाई थी जो वह मकान भी हमारे पास नहीं रहा जिसकी शिकायत अब हम उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर उज्जैन जिला के कलेक्टर शशांक मिश्रा एवं इन लोगों ने भी हम लोगों को न्याय नहीं दिलाया तो इसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया कमलनाथ जी तक की जाएगी । ऐसे में रहवासियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कॉलोनी नाइजर राम सिंह सोलंकी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राम सिंह सोलंकी ने उनके साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए एट लिए हैं व सरकारी जमीन उन्हें बेचकर फरार हो गया है जिसकी शिकायत अब रहवासी चिमनगंज थाना में दर्ज करवाएंगे।उल्लेखनीय है कि बीजेपी नेता राम सिंह सोलंकी की शहर भर में अन्य जगह भी सरकारी जगहों पर अवैध कॉलोनी बची हुई है जिसमें सीएचएल हॉस्पिटल के पीछे भी सोलंकी ने सरकारी जमीन पर कॉलोनी काट रखी हैं।इस अवैध कॉलोनी के मकान भी तोड़ने की कार्रवाई निगम की गैंग ने शुरू कर दी थी परंतु आज दिनांक को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन मिलकर कुछ दिनों तक रह वासियों को  मोहलत दी गई है।                                                                                                                     कांग्रेस राहुल गांधी युवा संगठन के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष  विजय जैन प्रदेश प्रवक्ता आशीष जैन एवं  उज्जैन शहर अध्यक्ष  सुनील परमार के नेतृत्व में हजारो की संख्या में कार्यकर्ता बहुत जल्द  ही उज्जैन एस.पी. सचिन अतुल कर से मिलकर इस भू माफिया भाजपा नेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग करेंगे

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.