भोपाल संवाददाता सुनील परमार...शिवराज सिंह सरकार द्वारा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने उनकी सुरक्षा हटाए जाने से नाराज होकर शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

1.म.प्र की पावन धरा पर संत समाज कितना असहज,असामान्य और असहनीय पीड़ा में स्वयं को पा रहा है इसका जीवंत उदाहरण मैं स्वयं हूँ।

2.मुझे कांग्रेस सरकार के दौरान कइयों बार जान से मारने की धमकी मिली यहां तक कि मेरे घर पर व मेरे वाहन पर भी हमले हुए हैं,मुझे जान से मारने की नियति भ हमले किये गए।

3.वर्तमान में 24 सीटों ओर उपचुनाव है,चंबल का मैं सपूत हूँ और 24 सीटों ओर घर घर जाकर गद्दारों, धोखेबाजों,व म.प्र के जयचंदों की बिकी हुई नियतों का खुलासा कर रहा हूँ।

4.आप सबके माध्यम से मैं बताना चाहता हूं कि जो जनाक्रोश ,जो विरोध की आंधियां, जो जनता में गुस्सा इस 2 no की जुगाड़ से बनी शिवराज सरकार के खिलाफ मुझे देखने को मिल रहा है उस सत्ता विरोधी आँधी की आप परिकल्पना भी नही कर सकते।

5.यह 24 सीटों का उपचुनाव सम्पूर्ण मध्यप्रदेश भाजपा के लिए इतिहास के पन्नो में काला अध्याय बन के उभरेगा।

6. संत समाज और मेरे सभी अनुयायी इस पवित्र यज्ञ में कमलनाथ के लिए अपने अथक परिश्रम की पूर्णाहुति देंगे।।

7.इसी से घबराकर 2 no की कुर्शी प्राप्त किये शिवराज उर्फ "झूठ राज" की रातों की नीदें उड़ गई हैं, मुझे डराने, पीछे धकेलने ,भयभीत करने, झुकने तथा जान से मारने की धमकियों के बाद अब् मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है।

8.मेरी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों को शिवराज ने हटा लिया है, परंतु मैं यहां ओर उपस्थित आप सभी पत्रकार बंधुओं के माध्यम से ये बताना चाहता हूं ,की तेरी जुगाड़ की सत्ता, लालच की राजनीति, तेरी खरीदी हुई नियत मुझे अपने पग से कभी डगमगा नही सकती।

10. यदि मेरी हत्या होती है, तो इस हत्या के जिम्मेदार शिवराज सिंह चौहान होंगे और आगे मेरी हत्या की CBI जाँच कराई जाए।।

बेंगलुरु                                                                                                                                                                                                                             
                                                                                                       
कर्नाटक के पहाड़ी जिले शिमोगा में एक किसान को 3 रुपये 46 पैसे का लोन चुकाने के लिए 15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा.घटना शुक्रवार की है जब पश्चिमी घाट के घने जंगलों में बसे बरुवे गांव में रहने वाले किसान आमदे लक्ष्मीनारायण के पास शहर के केनरा बैंक की शाखा से फोन आया. बैंक की ओर से किसान को लोन तुरंत चुकाने के लिए कहा गया. लोन की राशि क्या है, लोन चुकाने की आखिरी तारीख क्या है इस बारे में किसान को बैंक की ओर से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई.बैंक से इस तरह का फोन आने के बाद किसान घबरा गया और शहर की ओर निकल पड़ा.कोरोना लॉकडाउन के कारण लक्ष्मीनारायण को गांव से बैंक तक पहुंचने के लिए कोई बस नहीं मिली, जिसकी वजह से वो 15 किलोमीटर पैदल चला. लक्ष्मीनारायण जब बैंक पहुंचा तो अधिकारियों ने बताया कि लोन की बकाया राशि सिर्फ 3 रुपये 46 पैसे है. अधिकारियों की बात सुनकर किसान हैरान हो गया,और तुरंत ही लोन की राशि का भुगतान कर दिया.
                                                                                                                                                                किसान ने लिया था 35 हजार रुपये का लोन
                                                                                                                                                            किसान के मुताबिक उसने 35 हजार रुपये का एग्रीकल्चर लोन बैंक से लिया था. इस लोन में से 32 हजार रुपये सरकार द्वारा माफ कर दिए गए थे. इसके बाद किसान ने कुछ महीने पहले 3 हजार रुपये देकर लोन क्लियर किया था. उन्होने कहा, 'जब बैंक ने मुझे तुरंत लोन क्लियर करने के लिए बोला तो मैं घबरा गया. लॉकडाउन के कारण कोई बस सेवा नहीं थी, मेरे पास कोई वाहन नहीं है, साइकिल भी नहीं है. मैं बकाया राशि को चुकाने के लिए पैदल ही बैंक की ओर निकल पड़ा. जब मैं यहां पहुंचा को मुझे पता चला कि बकाया राशि सिर्फ 3 रुपये 46 पैसे है.' उन्होंने कहा कि बैंक पहुंचने के बाद उन्हें काफी झटका लगा.वहीं, इस मामले पर बैंक के प्रबंधक एल पिंगवा ने कहा कि शाखा में ऑडिटिंग का काम चल रहा है, जिसमें सभी लोन के अमाउंट को क्लियर करना था. लोन क्लियर करने के साथ ही बैंक को किसान का साइन भी चाहिए था, जिसकी वजह से उन्हें फोन किया गया.




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरि महाराज सभी लोगों को जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा एक वार्षिक त्योहार है। जो कि भारत के उड़ीसा राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्रभु जगन्नाथ जी को समर्पित किया जाता है इस पर्व को भारत के लोगो के साथ साथ विदेशी भी बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाते हैं। महाराज जी ने कहा कि आज प्रभु जगन्नाथ अपने रथ पर सुशोभित होकर लोगों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं इस अवसर में प्रभु जगन्नाथ से अपार श्रद्धा रखते हुए प्रार्थना करता हूं कि समाज में उनके शुभ आशीर्वाद से सद्भावना, एकता और प्रसन्नता की भावना का विस्तार हो, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक कृपा से गरीबों किसानों एवं असहाय लोगों के जीवन में समृद्धि आए।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा निकाली जा रही है लेकिन कड़ी शर्तों के साथ जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के दौरान पूरी के राजा गजपति महाराज ने सोने की झाड़ू से सफाई करके छेरा- पहरा की रस्म अदा की।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने सभी देशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जगन्नाथ रथयात्रा एक वार्षिक त्योहार है। जो कि भारत के उड़ीसा राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्रभु जगन्नाथ को समर्पित किया जाता है। इस पर्व को विदेशी भी बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं।
महाराज जी ने कहा कि आज भगवान जगन्नाथ अपने रथ पर सुशोभित होकर लोगों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए निकलते हैं। इस अवसर पर मैं प्रभु जगन्नाथ से अपार श्रद्धा रखते हुए प्रार्थना करता हूं कि समाज में उनके शुभ आशीर्वाद से सद्भावना, एकता और प्रसन्नता की भावना का विस्तार हो, भगवान जगन्नाथ की आलौकिक कृपा से गरीबों, किसानों एवं असहाय लोगों के जीवन में समृद्धि आए जय जगन्नाथ




भोपाल संवाददाता सुनील परमार  - प्रयागराज जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी महाराज का सड़क हादसे में दुखद निधन हो जाने पर आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरि महाराज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महंत सोमेश्वर गिरी महाराज ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं ।जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। और उन्होंने कहा कि सोमेश्वर गिरी महाराज के सड़क हादसे में हुए असामयिक निधन से संपूर्ण संत समाज शोक में डूब गया है। सभी साधु संतों को इस हादसे से गहरा सदमा लगा है।
   आनंद गिरि महाराज ने इस भीषण सड़क हादसे में महंत सोमेश्वर गिरी महाराज सहित पांचों लोगों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देवें ऐसी प्रार्थना बाबा महाकाल से की।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - प्रयागराज जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी महाराज का सड़क हादसे में निधन हो जाने पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। और आशंका जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से लगातार संतों पर हमले हो रहे हैं, साधु संतों की हत्याएं हो रही है। इसके पीछे जरूर कोई षड्यंत्र है। इस सड़क हादसे की उच्च स्तर पर जांच होना चाहिए।
      वैगनआर और इनोवा कार में हुई टक्कर राजगढ़ जिले में एनएच 52 पर सारंगपुर के पास टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर के परखच्चे उड़ गए कार में सवार एक ही परिवार के पति पत्नी और दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर इनोवा में सवार जूना अखाड़ा के महंत सोमेश्वर गिरी महाराज की भी मौत हो गई। इस हादसे में महंत सोमेश्वर गिरी के अन्य साथी भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमेश्वर गिरी अपने साथियों के साथ अहमदाबाद से लखनऊ अपने आश्रम जा रहे थे।
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने महंत सोमेश्वर गिरी समेत पांच लोगों के दु:खद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। और उन्होंने कहा कि सोमेश्वर गिरी के सड़क हादसे में हुए असामयिक निधन से संपूर्ण संत समाज भी दुखी है। महेंद्र सोमेश्वर गिरी महाराज ने सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं। जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
      उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल सड़क हादसों में लाखों बेकसूर लोगों की जान चली जाती है। इस प्रकार के हादसे बार-बार ना हो इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की भी आवश्यकता है।

राज्यसभा चुनाव हारने के बाद बरैया कि उपचुनाव में बड़ी भूमिका रहेगी. कांग्रेस फूल सिंह बरैया को उपचुनाव की 16 सीटों पर आरक्षित वर्ग का चेहरा बना सकती है. जिसके लिए कांग्रेस उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है.
                                                                                                                                                                                                                                             
                                                                                                                                                               भोपाल राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस के दूसरे नंबर के प्रत्याशी फूल सिंह बरैया भले कम विधायकों के समर्थन के चलते राज्यसभा नहीं जा पाए, लेकिन मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव में उनकी भूमिका काफी अहम दिखाई दे रही है. प्रदेश की 16 सीटों पर बरैया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और कांग्रेस इस उपचुनाव में उन्हें प्रत्याशी भी बना सकती है. वहीं फूल सिंह बरैया इन 16 सीटों में प्रचार करते हुए भी दिखाई देंगे.बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में फूल सिंह बरैया को एक बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है. आरक्षित वर्ग के चेहरे के तौर पर बरैया को ग्वालियर चंबल संभाग में ही ध्यान देने को कहा गया है. हालांकि बरैया पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन्हें पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वे उसे पूर्ण रूप से निभाएंगे. बता दें कि दो दशक पहले दतिया के भांडेर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे फूल सिंह बरैया एक बार फिर राजनीति में आरक्षित वर्ग का बड़ा चेहरा बनकर सामने आए हैं. हालांकि कांग्रेस ये जानती थी कि राज्यसभा में उनके पास विधायकों की संख्या कम है, उसके बावजूद भी कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया था. इससे कांग्रेस ने यह दिखाने कि कोशिश की है कि अनुसूचित जाति वर्ग कांग्रेस के लिए काफी महत्व रखती है.राज्यसभा सीटों के लिए कांग्रेस का दाव उल्टा ही पड़ गया है, क्योंकि राज्यसभा के परिणाम आने के बाद बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को राज्यसभा भेजने को लेकर आरक्षित वर्ग का अपमान बताया था और ग्वालियर चंबल संभाग में इसे मुद्दा बनाने का ऐलान भी किया है. यही वजह है कि राज्यसभा चुनाव के बाद फूल सिंह बरैया का राजनीतिक महत्व अचानक बढ़ गया है.फूल सिंह बरैया आरक्षित वर्ग में जाटव समाज से आते हैं और उन्होंने पार्टी के समक्ष भी ये दावा किया है कि अनुसूचित जाति के वोट पर उनकी मजबूत पकड़ है. उन्होंने कहा है कि वह ग्वालियर चंबल संभाग में जिन 16 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने वाले हैं, वहां जाटव समाज के ही करीब 7 लाख से ज्यादा मतदाता है. अनुसूचित जाति वर्ग के सभी समाजों के वोट मिलाने पर 16 सीटों पर 10 लाख से ज्यादा मतदाता हो रहे हैं. ग्वालियर चंबल संभाग के उपचुनाव में इन वोटों को कांग्रेस निर्णायक मानकर चल रही है और इन्हीं वोटों के लिए फूल सिंह बरैया को पूरे क्षेत्र के लिए पार्टी अपना चेहरा बना सकती है. हालांकि इस क्षेत्र में फूल सिंह बरैया ने अनुसूचित जाति के लिए काफी काम किया है. यही वजह है कि कांग्रेस उपचुनाव में उनकी उपस्थिति को भुनाना चाहती है. वहीं दूसरी ओर फूल सिंह बरैया भी भांडेर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिसे लेकर उन्होंने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने छिंदवाड़ा से एकमात्र युवा सांसद नकुल नाथ जी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि नकुलनाथ जी भारतीय राजनीति में साफ-सुथरी छवि और सादगी के प्रतीक, गरीबों किसानों ,मजदूरों के हमदर्द हमेशा जनता के हित के लिए कार्य करने वाले , ऊर्जावान, कर्मवीर सांसद हैं।और आप सदैव स्वस्थ रहें, शतायु हो और इसी तरह जनकल्याण के लिए अविराम कार्य करते रहें। ऐसी मंगल कामनाओं के साथ पुनः जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।





भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा मैं सूर्यग्रहण को लेकर कहा कि शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के सूतक समय को अशुभ मुहूर्त माना जाता है। इस दौरान कोई शुभ या नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। धार्मिक नियमों के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे से पहले ही सूतक लग जाता है। और यह ग्रहण काल के समाप्त होने के मोक्ष काल के बाद स्नान, धर्म स्थलों को फिर से पवित्र करने के बाद ही समाप्त होता है। ग्रहण काल के दौरान भोजन करना, खाना पकाना, नहाना, सोच के लिए जाना और सोना नहीं चाहिए। ग्रहण के दौरान तुलसी अथवा अन्य देव वृक्षों को नहीं छूना चाहिए और ग्रहण खत्म होने के बाद तुलसी के पौधे को गंगाजल छिड़क कर शुद्ध करना चाहिए।
          महाराज जी ने कहा कि ग्रहण काल के दौरान घर में रहकर पूजा पाठ करें और सूर्य देव के मंत्रों का तेज आवाज में उच्चारण करना चाहिए। सूर्य देव के " ॐ घृणि: सूर्याय नमः"  इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों से अपील की है। कि कोरोना प्रकोप के चलते सभी देशवासी अपने घरों में रहकर ही अपने परिवार के साथ योग करें। और उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में सदियों से योग को सेहतमंद जीवन के लिए आधार माना है ।लेकिन पाश्चात्य संस्कृति दौड़ में यह आधार कहीं ना कहीं गुम होता गया। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ऐसा हुआ है। कि योग संस्कृति के महत्व को देश ने ही नहीं बल्कि दुनिया ने सिर आंखों पर बैठाया और आज कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में योग को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे कारगर तरीका माना जा रहा है।
             आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बताया कि भारत में स्वामी विवेकानंद जी ने योग की शुरुआत बहुत पहले ही कर दी थी। स्वामी जी ने अपने शिकागो सम्मेलन के भाषण में योग का संदेश संपूर्ण विश्व को दिया था। योग भारत के पास प्रकृति की एक अमूल्य वस्तु है। आज के समय में सभी के जीवन में योग का बहुत अधिक महत्व है। वर्तमान में बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए योग बहुत जरूरी है। योग एक ऐसी साधना है, जिसका जीवन में होना बहुत जरूरी है। योग एक ऐसी दवा है, जो बगैर खर्च के रोगियों का इलाज करने में सक्षम है।वही यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - कांग्रेस के दिगज्ज एवं सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक दिग्विजय सिंह एक बार फिर राज्यसभा सांसद बनने में सफल रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. 73 साल के राज्यसभा सांसद ये दूसरा मौका है। जब दिग्विजय सिंह राज्यसभा जायेंगे 
            इस अवसर पर राजा दिग्विजय सिंह के सबसे करीबी माने जाने वाले आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं बधाई के साथ शुभ आशीष प्रदान किया।





भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आज 19 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है राहुल के जन्मदिन पर उनको ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। वही राहुल गांधी के करीबी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने भी उनके जन्मदिन पर बधाई दी है, और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि नेक नियत और सकारात्मक सोच, गरीबों के हक की हर लड़ाई और हर संघर्ष के सहभागी, विकास के पर्याय और जनता की आवाज आदरणीय श्री राहुल गांधी जी इस राष्ट्र के भविष्य निर्माता है।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार -मध्य प्रदेश में 24 विधानसभाओं पर उपचुनाव होने हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा ग्वालियर चंबल, अंचल की प्रबल दावेदारों की सूची बनाने की जिम्मेदारी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा को सौंपे जाने के बाद से ही वह जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं से भी लगातार चुनावी रणनीति को लेकर मुलाकात व चर्चा कर रहे हैं।आज उन्होंने इसी क्रम में, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी से इंदौर पहुंच कर मुलाकात की महाराज जी ने कहा कि जीतू पटवारी जी से मुलाकात का मकसद आगामी  24 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों का जायजा लेना था। ताकि उपचुनाव में कांग्रेस भारी मतो से जीत हासिल कर सके। 
           
             आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बताया कि चर्चा में उनके साथ लोकप्रिय जनप्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाह भी शामिल थे। जो कि ग्वालियर से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
           
             




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - प्रदेश में 24 विधानसभाओं पर उपचुनाव होने हैं। इसी को लेकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्म गुरु मिर्ची बाबा लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।साथ ही पदाधिकारियों और प्रवक्ताआे से भी लगातार चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आज उन्होंने चुनावी रणनीति एवं उपचुनाव में कैसे जीत हासिल की जाए। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया जी से मुलाकात कर  कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए लंबी चर्चा की उन्होंने कहा की प्रदेश में 24 विधानसभाओं के उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देगी ईस बारे में रणनीति तैयार की जा रही है। पार्टी की योजना है। की हर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए एक सशक्त टीम तैयार हो,जो भाजपा को चुनौती दे सकें, चुकीं प्रदेश में रिक्त 24 विधानसभा सीटों में सर्वाधिक 16 सीटें ग्वालियर चंबल अंचल की है।








श्री महाकाल मन्दिर अन्नक्षेत्र ने लॉक डाउन के दौरान दिनांक 23 मार्च से 15 जून 2020 तक गरीब, बेसहारा, लोंगो को समाजिक दायित्व आपूर्ति अन्तर्गत दिन रात मेहनत कर भोजन पैकेट का वितरण किया. मंदिर के प्रशासक सोजान सिंह रावत ने सभी कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए निर्देशित किया कि जंहा तक हमारी जानकारी हो वंहा तक लोगो की मदद की जावे, कोई भी भूका न रहे .मंदिर में उपलब्ध लगभग 6000 किलो लड्डु प्रसाद को भी  प्रत्येक पैकेट में 01 लड्डू प्रसाद के साथ निःशुल्क वितरित किया गया. मन्दिर के स्टाफ, विभिन्न समाजिक संस्थाओं के साथ ही नगर निगम टीम का भरपूर सहयोग रहा. सहा प्रशा अधिकारी आर के तिवारी ने बताया कि सामान्य दिनों में मंदिर में 1000 से 2000 तक श्रद्धालू गण निःशुल्क प्रसाद ग्रहण करते हैं किंतु बन्द के दौरान कई गुना अधिक आपूर्ति की गई. कलेक्टर आशीष सिंह जी ने व्यक्तिगत रुचि लेकर यह व्यवस्था की, कि किसी प्रकार की कोई कमी न होने पावे.
अन्नक्षेत्र प्रभारी रमेश निम्बालकर, उमेश पंड्या, विजय परमार, बद्री शर्मा के साथ सभी ने अथक प्रयास किया . मंदिर द्वारा कर्फ़्यू में वाहन वयवस्था भी की गई. उज्जैन के नागरिको, सामाजिक संस्थाओं ने दिल खोल कर दान दिया व व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया, हम उन सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैँ  .
आर के तिवारी
सहा प्रशा अधिकारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर,उज्जैन.





उज्जैन 18 जून। गुरूवार को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में बिग बाजार के पास निजी इंस्टीट्यूट इंटरनेशिया इंडिया मार्केटिंग प्रा.लि. फैशन कंसल्टेंट सेन्टर पर बिना अनुमति के ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने और 150 लोगों को इकट्ठा करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर कंपनी मैनेजर रोहित लोगवाल और सम्पत्ति मालिक अखिलेश खन्ना पर 10-10 हजार रुपये इस प्रकार कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और इंस्टिट्यूट सील किया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्पॉट फाईन की कार्यवाही एएसएलआर सुश्री पूनम शेखावत, स्क्वाड टीम सदस्य सुश्री राजश्री सांखले, सुश्री शुभि खंडेलवाल एवं श्री योगेश गोडाले द्वारा कार्यवाही की गई।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मैं अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने वाली रानी लक्ष्मीबाई को उनके पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा की रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी असाधारण वीरता और साहस से राष्ट्रभक्ति का एक नया अध्याय लिखा। वह नारी शक्ति और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध क्रांति का प्रतीक बनी। स्वाधीनता व स्वाभिमान के लिए उनका बलिदान अनंत काल तक पूरे विश्व को प्रेरित करता रहेगा।1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ब्रिटिश राज के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक बन गई। हम दमनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में लाखों भारतीयों को प्रेरित करने के लिए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि एवं ऐसी वीरांगना को कोटि-कोटि नमन।




भोपाल दिनांक 17 जून 2020, संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने रीवा के निवासी श्री दीपक सिंह की सैन्य संघर्ष से हुई शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि दीपक सिंह ने साहस और शौर्य का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर किए । महाराज जी ने स्वर्गीय श्री दीपक सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने लेफ्टिनेंट जनरल श्री वोहरा के निधन पर शोक व्यक्त किया उन्होंने  भारत पाकिस्तान युद्ध 1971 में शौर्य का प्रदर्शन करने वाले महावीर चक्र विजेता सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्री राजमोहन वोहरा के निधन पर भी दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना के हिंसक झड़प में तीन भारतीय जवानों के शहीद होने पर ..
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार बार-बार ऐसी हरकतें कर रहे चीन पर कड़ा एक्शन ले
           सोमवार की रात लद्दाख की गलवान घाटी मैं चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना का एक कर्नल और दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चीनी सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओं की ओर से सोमवार को रात में पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी लेकिन अचानक चीनी सैनिकों की ओर से हरकत की गई  जिसके चलते झड़प हुई  और भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना की ओर से बयान आया है कि चीनी सेना को भी ज्यादा नुकसान हुआ है।
           आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने तीनों बहादुर, शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसे कब तक हमारे देश की सेना के अधिकारी और जवान शहीद होते रहेंगे ? सरकार अब इस पर कोई सख्त कदम उठाएं। और इस तरह की हरकत चीनी सेना की ओर से बार बार किया जाने वाला उल्लंघन है। अब उसकी इन घुसपैठो और कायरता पूर्वक की गई इस ओछी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वायरल वीडियो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एफ आई आर दर्ज की है। एफ आई आर के बाद कांग्रेस भड़क गई है वही आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने दिग्विजय सिंह का साथ देते हुए कहा कि, बीजेपी ने शुरू की है। गलत परंपरा वीडियो एडिट करने वाले पर हो कार्रवाई दिग्विजय सिंह पर क्यों?
       मिर्ची बाबा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुए प्रकरण की कड़ी निंदा करता हूं बीजेपी सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओं पर दमनकारी कार्रवाई कर अपनी विद्वेष और दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने  कहा की दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आदिवासियों को ढगने का प्रकरण उठाया था। उसी से डरकर भाजपा ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
        आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि शिवराज जी ने कई ट्वीट मैं गलत जानकारी की बात कई बार सामने आई है। कई बार कांग्रेस को कोसने के लिए झूठ परोसा गया। कई बार इन गलतियों के लिए उनका ध्यान आकर्षित किया उनके ट्वीट में सुधार करवाया लेकिन अफवाह फैलाने का प्रकरण दर्ज नहीं कराया। उदाहरण के तौर पर भोपाल रेलवे स्टेशन का हादसा छिंदवाड़ा में एक वृद्ध महिला की लाश को बोरे में डालकर तालाब में फेंकने का मामला बड़वानी ,मंदसौर, रतलाम में हुआ हत्याकांड ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं। बीजेपी ने एक गलत परंपरा को जन्म दिया है।यदि शिवराज सिंह को f.i.r. करवाना ही है।तो गलत वीडियो बनाने वाले पर एफ आर करवाए इस इस प्रकार से दिग्विजय सिंह पर f.i.r. करवाना गलत है।जबकि वीडियो की सच्चाई पता लगने पर उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया था।




उज्जैन 14 जून .मक्सी रोड स्थित कस्तूरी रेस्टोरेंट को अवैध रूप से अपने रेस्टोरेंट  में बैठाकर डिनर करवाना एवं ड्रिंक सर्व करना महंगा पड़ गया। कोरोना स्क्वाड के साथ    डिप्टी  कलेक्टर श्री संजय साहू एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र वर्मा द्वारा रेस्टोरेंट्स  की जांच की गई एवं जांच में रेस्टोरेंट्स द्वारा अनाधिकृत रूप से डिनर एवं ड्रिंक  सर्व करना पाया गया। इस कारण से मौके पर ही  कस्तूरी रेस्टोरेंट को ₹10000 का जुर्माना लगा दिया गया है एवं आगामी आदेश तक लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है ।



उज्जैन 15 जून। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में प्रदेश की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब प्रदेश पूरे देश में आठवें स्थान पर आ गया है। प्रदेश के सभी कोरोना पैरामीटर्स में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एक्टिव प्रकरणों में एक दिन में 151 की कमी आई है तथा 300 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। अब हमारे एक्टिव प्रकरणों की संख्या 2666 है। हमारी डबलिंग रेट बढ़कर 34.1 दिन तथा रिकवरी रेट 71.1 प्रतिशत हो गई है। यह प्रदेश के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत दिवस मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

रिकवरी रेट में मध्यप्रदेश भारत में दूसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रिकवरी रेट में मध्यप्रदेश भारत में दूसरे स्थान पर है। म.प्र. की रिकवरी रेट 71.1 प्रतिशत हो गई है, जबकि भारत की 50.6 प्रतिशत है। राजस्थान की सर्वाधिक 75.3 प्रतिशत है। गुजरात की 68.9, उत्तरप्रदेश की 60 तथा तमिलनाडु की 54.8 प्रतिशत है।

कोरोना संक्रमण में म.प्र. अब आठवें स्थान पर
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि कोरोना संबंधी पैरामीटर्स में सुधार के बाद कोरोना संक्रमण में मध्यप्रदेश भारत में अब 8वें स्थान पर आ गया है। म.प्र. में 10641 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण है। सर्वाधिक कोरोना प्रकरण महाराष्ट्र में 1,04,568, इसके बाद तमिलनाडु में 42,687, दिल्ली में 38,958, गुजरात में 23,038, उत्तरप्रदेश में 13,118, राजस्थान में 12,401 तथा पश्चिम बंगाल में 10,698 कोरोना पॉजीटिव प्रकरण हैं।

म.प्र. की डबलिंग रेट भारत में सबसे कम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पूरे देश में मध्यप्रदेश में सबसे धीमी गति है। हमारी डबलिंग रेट 34.1 दिन है, जबकि भारत की 18.4 दिन है। गुजरात की 30.2 दिन, राजस्थान की 26.7 दिन, महाराष्ट्र की 21 दिन तथा उत्तरप्रदेश की 18.6 दिन है।
प्रभारी अधिकारी रोज मॉनीटरिंग करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना की मॉनीटरिंग के लिए जिलेवार वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वे रोज सुबह उठते ही तथा रात में सोने से पहले अपने जिले में कोरोना की स्थिति की मानीटरिंग करें, संबंधित कलेक्टर्स को मार्गदर्शन दें तथा इसकी रिपोर्ट दें।
कोरोना की मृत्यु दर को न्यूनतम करना है
बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर को न्यूनतम करना है। इसके लिए सभी कोविड अस्पतालों में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए तथा हर मरीज पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जनता को जागरूक करना आवश्यक
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद अब जनजीवन सामान्य हो रहा है। अत: लोगों को जागरूक करना आवश्यक है कि वे सभी आवश्यक सावधानियां बरतें। मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना, इधर-उधर नहीं थूकना, बार बार साबुन से हाथ धोना, सैनेटाईजर का उपयोग आदि सभी आवश्यक है। जागरूकता फैलाने के लिए जनसहयोग लिया जाए।
प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित शहरों में अब भोपाल नहीं
एसीएस हेल्थ श्री मो. सुलेमान ने बताया कि भारत के सर्वाधिक संक्रमित 15 शहरों में प्रदेश का इंदौर शहर सातवें स्थान पर है। इस सूची में पूर्व में भोपाल भी शामिल था परंतु अब भोपाल इनमें नहीं है।



उज्जैन 15 जून। उज्जैन जिले में वन विभाग की अनुसंधान एवं विस्तार इकाई के अन्तर्गत क्षिप्रा विहार, त्रिवेणी तथा नायन (नागदा) की नर्सरियों में फलदार, शोभादार, औषधीय एवं वानिकी के पौधे के साढ़े 12 लाख पौधे इस वर्षा ऋतु के लिये तैयार हैं। पर्यावरणप्रेमी एवं अपने घरों में बगीचे लगाने के शौकीन लोग इन पौधों को निर्धारित विक्रय दर का भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।
नर्सरी प्रभारी श्री केके पंवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन शहर में क्षिप्रा विहार तथा त्रिवेणी नर्सरी में जामफल, सीताफल, कटहल, जामुन, आम, बादाम, पपीता, शहतुत, इमली, नींबू, सुरजना जैसे फलदार पौधे, गुलनार, कचनार, अमलतास, आइकस, कनेर, टेकोमा जैसे शोभादार पौधे तथा गिलोय, हरसिंगार, अश्वगंधा, लेमनग्रास, अर्जुन, बहेड़ा, आंवला, एलोवेरा और तुलसी जैसे औषधीय पौधे तथा वानिकी हेतु सागवान, बांस, खमेर आदि के बड़ी मात्रा में पौधे उपलब्ध है। इच्छुक पर्यावरणप्रेमी व्यक्ति विभिन्न प्रजाति के पौधों को 10 से लेकर 45 रुपये प्रति पौधा क्रय कर सकते हैं। श्री पंवार ने बताया कि पहली बारिश के बाद ही यदि पौधे का रोपण कर दिया जाता है तो बारिश के पानी से इन पौधों की अच्छी वृद्धि होती है और इनके जीवित रहने का प्रतिशत अत्यधिक होता है।



उज्जैन 15 जून। सोमवार को सिविल अस्पताल माधव नगर में संभागीय संयुक्त संचालक डॉ.अनुसुईया गवली सिन्हा के द्वारा ट्रूनाट मशीन का शुभारम्भ किया गया। उक्त मशीन के द्वारा चौबीस घंटे में लगभग 35 से 40 सेम्पलों की जांच की जा सकती है। यह सुविधा होने से अन्य अस्पतालों में होने वाली कोविड जांच का दबाव कम होगा और सिविल अस्पताल माधव नगर में कोविड की जांच होने से मरीजों के सेम्पल की जांच का परिणाम समय पर उपलब्ध हो जायेगा।
इस अवसर पर जिला अस्पताल माधव नगर के प्रभारी डॉ.भोजराज शर्मा, कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ.एचपी सोनानिया, पैथालॉजी प्रभारी डॉ.एसएन भिलवार, स्टोर प्रभारी श्री तिवारी, लेब टेक्निशियन श्री अशोक शिवहरे एवं अन्य स्टाफ मौजूद था।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - देश में कोरोना काल के बीच फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली सुशांत सिंह की मौत से हर कोई गमगीन हैं बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियां भी युवा फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के इस तरह से जीवन खत्म कर लेने से स्तब्ध है।
     आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने युवा फिल्म अभिनेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक उज्जवल युवा अभिनेता बहुत जल्दी ही चला गया उन्होंने टीवी एवं फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह कई यादगार एक्टिंग के जरिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनके अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग कायल थे। उनका यूं चले जाना पीड़ादायक है। और यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दे।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के वेदांता अस्पताल मैं तेज बुखार के बाद भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी स्थिति मे अब सुधार है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें बुखार आ रहा है। और यूरिन ट्रैक्ट में इंफेक्शन है। डॉक्टरों का कहना है की चिंता की कोई बात नहीं है उन्हें जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया है। जांच में यूटीआई इनफेक्शन की पुष्टि हुई है। लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कुमार ने कहा है। राज्यपाल लालजी टंडन को बुखार आ रहा था शुक्रवार को उन्हें अस्पताल लाया गया हमने उनका कोविड-19 टेस्ट कराया उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने का समाचार मिला और उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के वेदांता अस्पताल मैं तेज बुखार के बाद भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी स्थिति मे अब सुधार है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें बुखार आ रहा है। और यूरिन ट्रैक्ट में इंफेक्शन है। डॉक्टरों का कहना है की चिंता की कोई बात नहीं है उन्हें जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया है। जांच में यूटीआई इनफेक्शन की पुष्टि हुई है। लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कुमार ने कहा है। राज्यपाल लालजी टंडन को बुखार आ रहा था शुक्रवार को उन्हें अस्पताल लाया गया हमने उनका कोविड-19 टेस्ट कराया उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने का समाचार मिला तब उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।




भोपाल संवाददाता सुनील परमार -मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर महिला पुलिस अधिकारियों की तैनाती के मुद्दे पर मचा शोर अभी थमा भी नहीं था की शिवराज सरकार ने फिर से आग में घी डालने का काम किया है। ताजा विवाद शराब दुकानों पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने को लेकर खड़ा हुआ है। मामला सागर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के 5 शिक्षकों की ड्यूटी देसी विदेशी शराब दुकानों पर लगाने से जुड़ा है इसके लिए बकायदा कॉलेज की ओर से कलेक्टर आबकारी का हवाला देते हुए शिक्षकों के नाम के साथ आदेश जारी किया गया।
           
           आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने शराब की दुकानों पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में पहले महिला पुलिसकर्मियों ने शराब बेची और अब शिक्षक बेचेंगे इससे समाज वह बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने शिवराज सरकार से शराब दुकान में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए शिक्षकों का नाम हटाने की मांग की है इससे समाज व विद्यार्थियों के बीच शिक्षकों की मर्यादा व सम्मान बचा रहे।जिन पर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी है,उन्हें शराब बेचने का काम सौंप देना मूर्खता है।
          महाराज जी ने एतराज जताते हुए कहा है।की जब प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार थी तब शिवराज जी आप प्रदेश में शराब को लेकर खूब विरोध करते थे खूब भाषण देते थे, शराब को बहन बेटियों के लिए खतरा बताते हुए उनको साथ लेकर धरने पर बैठते थे अब तो आपने बहन बेटियों को ही शराब की दुकानों पर बैठा दिया। इससे शर्मनाक और दोहरा चरित्र कुछ हो सकता है क्या?




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - लॉकडाउन के बाद उपभोक्ताओं को मिल रहे बिजली बिल ने कमर तोड़कर रख दि है। इसको लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। और रोजाना प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है बड़े हुए बिलों को लेकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी की सरकार में इंदिरा ग्रह ज्योति योजना और इंदिरा किसान ज्योति योजना की शुरुआत की गई थी, जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं और किसान भाइयों को बिना किसी भेदभाव के बिजली के बिलों में भारी रियायत दी गई थी  लेकिन शिवराज सरकार बनने के बाद यही बिल अब 10000 से 15000 तक आ रहे हैं।उन्होंने कहा है। कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है, जिसके कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है रोजगार के सभी साधन कल कारखाने बंद पड़े हैं। ऐसे में प्रदेश में बिजली के भारी-भरकम बिल सभी वर्गों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। इस से आम जनता, व्यवसाय जगत और उद्योग क्षेत्र में बहुत रोष है।
       आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने घरेलू उपभोक्ताओं व्यवसायिक प्रतिष्ठान और उद्योगों से पूर्व कमलनाथ सरकार की  योजना के तहत बिल लेने का अनुरोध किया है साथ ही कहा है कि इंदिरा ग्रह ज्योति योजना के गरीब हितग्राहियों से 6 माह के बिल माफ किया जाए। यह निर्णय प्रदेश की जनता और व्यवसाय जगत के साथ उद्योगों के हित में होगा। इसके साथ ही उन्होंने शिवराज सरकार को चेतावनी भी दी है। कि यदि जल्द ही पूर्व की तरह बिल नहीं लिए गए तो वे शिवराज सरकार के विरोध में प्रदेश के प्रत्येक शहर एवं गांव में बिजली के बिलों की होली जलाएंगे।




आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा एवं ब्राह्मण समाज के उभरते हुए युवा सुमित पाठक ने राजा दिग्विजय सिंह के निवास पर उनसे उप चुनाव को लेकर विशेष मुलाकात की और चुनावी रणनीति को लेकर लंबे समय तक चर्चा की गई।
         राजा दिग्विजय सिंह से हुई चर्चा में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बताया कि उनकी अनुशंसा पर राजा दिग्विजय सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा खेरिया निवासी ब्राह्मण समाज के ऐक उभरते हुए युवा  एवं समाज सेवी सुमित पाठक को उप चुनाव से पहले बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
   उन्होंने कहा कि सुमित पाठक एक उभरते हुए युवा है।एवं 5000 से ज्यादा युवाओं में उनकी अच्छी खासी साख है। आज देश को एक रचनात्मक सोच और अनुशासित युवा पीढ़ी की आवश्यकता है। जो समाज सेवा से जुड़े और पूरे देश को एक सूत्र में पिरोए। युवा पीढ़ी एक ऐसा माध्यम है। जिसके जरिए हम देश के एक बेहतर भविष्य निर्माण के लिए युवा शक्ति की ऊर्जा का उपयोग सही दिशा और दृष्टि के साथ कर सकते हैं। 
 महाराज जी ने बताया की उनका लक्ष्य है। कि हमारे देश की युवा पीढ़ी सेवा कार्य से जुड़े और उसमें राष्ट्रभक्ति, राष्ट्र के हितों की सुरक्षा, राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना भी मजबूत हो।इसी के चलते उन्होंने राजा दिग्विजय सिंह से अनुशंसा की है। और जल्द ही सुमित पाठक को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है





भोपाल संवाददाता सुनील परमार - मदिरालय खोले जाने और कई जगह पर देवालय बंद होने पर शिवराज सरकार पर जमकर बरसे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने से पूरे देश में लॉक डाउन होने की वजह से मंदिर मस्जिद मठ गुरुद्वारे सभी देवालय बंद पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर शिवराज सरकार के द्वारा आदेश देकर शराब के ठेके नशेड़ियों के लिए खोल दिए हैं।इस बात पर संपूर्ण संत समाज नाराज है।
   महाराज जी ने कहा की मंदिरों में भले ही पुलिस और प्रशासन ने सोशल डिस्टेंस का पालन करा लिया हो लेकिन मदिरालयो की स्थिति इससे विपरीत है। लगातार मीडिया के माध्यम से देखा जा रहा है की जगह जगह नशे के केंद्र शराब की दुकानों के बाहर बहुत भयंकर भीड़ लगी हुई है। जैसे मानो अमृत बट रहा हो। और शराब खरीदने वालों ने नियमों को ताक पर रखकर आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया हैं। और ना ही चेहरे पर मास्क लगा रहे जिससे इस कोरोना वायरस को फैलने में मजबूती मिल रही है। जिसके कारण भविष्य में इस भयंकर वायरस को रोकना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन होगा।



सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए लोग





भोपाल संवाददाता सुनील परमार -  कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। प्रति दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है। श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता जी को भी कोरोना हुआ है। सिंधिया को कोरोना की पुष्टि के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है।
इसकी जानकारी मिलते ही आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं उनकी माता जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है। कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं पूजनीय माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। बाबा महाकाल से आप दोनों  के अति शीघ्र स्वस्थ होने एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आगामी उपचुनाव की तैयारियां अनवरत जारी है। बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न बैठके अपने चरमोत्कर्ष पर हैं। इसी क्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा,राज्यसभा सांसद राजा दिग्विजय सिंह के बहुत करीबी माने जाते हैं। और हमेशा से कांग्रेस में इनकी अहम भूमिका रही है।आगामी उपचुनाव को लेकर दोनों की चंबल की 16 सीटों पर जीत हासिल करने, चुनावी रणनीति एवं चुनावी तैयारियों  को लेकर लंबी चर्चा हुई।और, गोर विधानसभा से प्रबल दावेदार माने जा रहे राजकुमार देश लहरा भी चर्चा में शामिल थे।राजा दिग्विजय सिंह ने उन्हें गोर विधानसभा से प्रत्याशी बनाने के लिए आश्वस्त किया है।
            इन्हीं चर्चाओं के बीच राजा दिग्विजय सिंह ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा से मेहगांव विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कही, तो मिर्ची बाबा ने उन्हें कहा कि मुझे अभी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। आगे मेहगांव की जनता जनार्दन की इच्छा कि वे किसे चुनते हैं। और उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल कोरोना संकट पर नियंत्रण पाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके बाद सभी 24 सीटों पर हम  पूरी तैयारी से चुनावी मैदान मे जाएंगे। भाजपा के सियासी खेल की असलियत जनता के सामने रखेंगे। और पार्टी के 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनमत के साथ  हुए छल के मुद्दों पर हम पुनः जनता का विश्वास जीतेंगे।






उज्जैन 08 जून। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सोमवार 8 जून को बृहस्पति भवन में टीकाकरण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिये कि टीकाकरण के सत्यापन हेतु कॉल सेन्टर बनाया जाये। टीकाकरण की समय-समय पर मॉनीटरिंग अनिवार्य रूप से की जाये। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक मेडिकल आफिसरों को निर्देश दिये गये कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के यथासंभव प्रयास किये जायें। कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण लम्बे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिये इस कार्य में ढिलाई न बरती जाये।

कलेक्टर ने सभी ब्लॉक मेडिकल आफिसरों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत टीकाकरण की मॉनीटरिंग समय-समय पर सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि फीवर क्लिनिक में कोरोना वायरस संक्रमण की पूर्व से पहचान करने के लिये सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की अनिवार्य रूप से जांच की जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फीवर क्लिनिक का संचालन प्रोटोकाल अनुसार किया जाये। फीवर क्लिनिक में वेटिंग रूम, परीक्षण कक्ष, बाहर जाने और अन्दर आने के लिये अलग-अलग व्यवस्था की जाये। इनमें फीवर क्लिनिक में डॉक्टर व स्टाफ द्वारा एन-95 ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क, फेसशिल्ड, हैंड ग्लब्ज का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाये। प्रत्येक मरीज के प्रवेश पर उसका थर्मल गन से बुखार  चेक किया जाये। इस दौरान मरीज के साथ केवल एक व्यक्ति ही रहे। एक समय में वेटिंग रूम में मास्क लगाकर चार से अधिक मरीज अथवा व्यक्ति न रहे, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाये। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाये। फीवर क्लिनिक के लिये अलग से ओपीडी होना चाहिये।

बैठक में अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.केसी परमार तथा सभी ब्लॉक मेडिकल आफिसर उपस्थित थे।




उज्जैन 08 जून। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज प्रात: श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल के दर्शन किये। मंत्री श्री पटेल ने नियमानुसार नन्दी गृह के पीछे बनी रेलिंग से देवदर्शन किये। मंत्री श्री पटेल ने प्रदेश की आम जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन होने के कारण महाकाल मन्दिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। भारत सरकार की गाईड लाइन के अनुसार सोमवार 8 जून से भगवान महाकाल के दर्शन हेतु मन्दिर खोला गया है। लम्बे अन्तराल के बाद श्रद्धालुओं ने एक दिन पूर्व प्रीबुकिंग कराकर दर्शन किये। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के साथ उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.मोहन यादव, प्रशासक श्री एसएस रावत आदि उपस्थित थे। महाकाल मन्दिर में विधायक श्री पारस जैन ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किये। विधायक श्री पारस जैन एवं प्रशासक श्री एसएस रावत एवं श्री विनीत गिरिजी ने दर्शनार्थियों को भगवान महाकाल का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।

महाकाल मन्दिर में दर्शनार्थियों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इसके पूर्व दर्शनार्थियों ने फुट सेनीटाइजर किया तत्पश्चात प्रवेश के मुख्य द्वार पर स्क्रीनिंग की गई। कतार में दर्शनार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया गया। दर्शनार्थियों ने नन्दी गृह के पीछे बेरिकेट से दर्शन किये। रविवार 7 जून को 2800 दर्शनार्थियों ने दर्शन के लिये बुकिंग करवाई थी। पहली बुकिंग आगर निवासी श्री लखन गवली और श्री अनिल जायसवाल ने करवाई थी। बुकिंग का कार्य पांच कर्मचारियों के द्वारा कंट्रोल रूम में किया जा रहा है। बुकिंग प्रात: 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक की जा रही है। पहले दिन गुजरात, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के दर्शनार्थियों ने भगवान महाकाल के दर्शन किये। मुख्य प्रवेश द्वार पर मेडिकल टीम भी अपनी सेवाएं दे रही थी।



उज्जैन । कोरोना संक्रमण से मुक्ति और पत्रकारों को सेनेटाइज रखने के लिए सिटी प्रेस क्लब कार्यालय फ्रीगंज पर एक ऑटोमेटिक सेंसर सेनेटाइज मशीन लगाई गई जिसके रविवार को शुभारंभ किया गया साथ ही उपस्थित पत्रकारों को कोरोना का काढ़ा और मास्क भी वितरित किये गए ।
सिटी प्रेस क्लब के मुख्य संगठक शैलेन्द्र कुल्मी ने मशीन का बटन दबाकर शुभारंभ किया और फिर एक एक कर सभी उपस्थित पत्रकारों ने मशीन से हाथ और संसाधनों को सेनेटाइज किया ।
मशीन लगाने वाली कम्पनी के प्रोपराइटर रवि सोलंकी ने बताया कि उज्जैन में यह पहली मशीन है, इंदौर, नागपुर और रायपुर में मशीन का प्रोडक्शन किया जा रहा है और उज्जैन में पत्रकारों की सहूलियत के लिहाज से उक्त मशीन लगाई गई है जिससे सभी पत्रकार यहां आकर अपने हाथ और संसाधन सेनेटाइज कर सके । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी, सुदीप मेहता, सचिन गोयल, महेन्द्र सिंह बैस, उमेश चौहान, असलम खान, मयूर अग्रवाल, आशीष जैन, धर्मेन्द्र राठौर, आसिफ रहमानी, मनोज उपाध्याय, अशोक महावर, राहुल मिश्रा, भरत पाडलिया, खोजेमा चाँदवाला,किशोर मेहर, सुनील बामनिया आदि उपस्थित रहे ।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यनंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि शर्म करो शिवराज जी आपको सत्ता का इतना नशा हो गया है कि आपने माता बहनों को शराब के ठेकों पर बैठा दिया है। मंदिर- मस्जिद,स्कूल- मॉल सब बंद है।और आपको इनकी कोई चिंता नहीं है।
         आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि शराब के ठेकों पर महिलाओं को बैठाना और उनके द्वारा शराब की बिक्री करवाना शर्मनाक है।इसके विनाशकारी परिणाम सामने आएंगे।इससे बलात्कार जैसे अपराध और बढ़ेंगे अभी प्रदेशवासियों की आर्थिक स्थिति लॉकडाउन के चलते बहुत  खराब है ऐसे में शराब की दुकान खोलना भी उचित नहीं होगा। सभी सर्वेक्षणों के अनुसार किसी भी आपराधिक मामले में इस दौरान घरेलू हिंसा काफी हद तक बढ़ गया है। ऐसे में शराब की बिक्री इन दिनों महिलाओं और बच्चों के लिए और भी खतरनाक साबित होगा।



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा प्रहार शराब दुकानें खोलने और थोकबंद तबादले करने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहां हैं। कि मध्यप्रदेश में सारे उद्योग धंधे बंद है केवल शराब और तबादला उद्योग ही जमकर चालू है। उन्होंने कहा की पिछले डेढ़ महीने में जिस तरह से शिवराज सिंह तबादलों की झड़ी लगा रहे हैं उससे साफ है कि तबादला उद्योग शिवराज सरकार में ही चल रहा है। अपनी पसंद के अधिकारियों से माल कूटने के लिए उनको बड़े पदों पर नियुक्त किया जा रहा है।लॉक डॉउन के बीच मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने शनिवार को देर रात 50 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाने का आदेश जारी किया।इस से साफ जाहिर होता है कि आपको प्रदेश की जनता की कोई भी चिंता फिक्र नहीं है। प्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।
              आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि संक्रमण काल में जब स्थायित्व की आवश्यकता है तब आप थोकबंद  तबादले कर रहे हो, लगता है खरीदी हुई सरकार की कीमत निकालने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे आप



भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने आज का दिन यानी कि 6 जून मध्य प्रदेश के लिए काला दिवस बताया है। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 6 जून 2017 को मंदसौर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे निहत्थे किसानों पर तानाशाही व हत्यारी शिवराज सरकार ने सीधे उनके सीने पर गोलियां मारकर हत्या कर दी  थी। कोई भी सरकार अन्नदाता किसानों को गोलियों से कैसे भून सकती हैं?
       आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुर्भाग्य की बात है। कि आज तक उन किसानों को न्याय तक नहीं मिल सका।आज शिवराज सरकार किसानों के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है। घोषणाएं कर रही है। जो सरकार आज तक किसानों को न्याय नहीं दिला सकी।वह सरकार कभी भी किसान हितेषी नहीं हो सकती है।




उज्जैन 06 जून। शनिवार को मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 16 लोग पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को गये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अत्येंद्रसिंह गुर्जर एवं डॉ.एएस तोमर द्वारा सर्टिफिकेट देकर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी गई और अपने-अपने घरों के लिये विदा किया गया। साथ ही आगामी 7 दिनों तक होम क्वारेंटाईन रहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये भी कहा गया। चिकित्सकों द्वारा अपने घर जा रहे लोगों से कहा कि अपने से जुड़े लोगों को यह सन्देश दें कि कोरोना से घबराने की बजाय उसके लक्षण होने पर तुरन्त चिकित्सक से परामर्श लें। अपर कलेक्टर श्री अत्येंद्रसिंह गुर्जर ने अपने घर जा रहे लोगों से पूछा कि उन्हें पीटीएस में इलाज के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं हुई है। इस पर सभी लोगों ने एकमत से कहा कि यहां इलाज के दौरान उन्हें चिकित्सकों और अन्य स्टाफ का पूरा-पूरा सहयोग मिला है। अपने घर जा रहे लोगों ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में तालियां बजाई।
इस दौरान पीटीएस में डॉ.अनमोल जैन, श्री दिलीप राठौर, डॉ.रोहित पराते, महिला एवं बाल विकास विभाग के श्री गौतम अधिकारी व श्री मनोज त्रिवेदी, श्री खेमराज चौहान, श्री हेमेंद्रसिंह राठौर, डॉ.विजय कुमार पांचाल, डॉ.वसीम खान, डॉ.अरविंद भटनागर, डॉ.रोहन कांठेड़, डॉ.महेन्द्र यादव, डॉ.एसके अखंड, डॉ.अनीता भिलवार, डॉ.विपट, डॉ.कपिल चौहान, डॉ.सुखदेव, डॉ.दीपक विश्वकर्मा, स्वास्थ्यकर्मी सर्वश्री सुनील सूर्यवंशी, एम्बरोज जॉर्ज, रवि यादव, प्रभाकर दास, अमित यादव, सावन कंडारे, अरविंद सेठिया, दिलीप राठौर,  पंकज तोमर, ब्रजमोहन, सुमेर चौहान, सुश्री एंजेला जॉर्ज व सुश्री चन्दा गरूड़, सफाईकर्मी सर्वश्री वचन, सौरभ, मुस्तफा, योगेश गोस्वामी, हीरालाल, विनोद, लोकेश तंबोली, दीपक, राहुल, लखन, आकाश, भूरा व सुश्री फातिमा मौजूद थे।


उज्जैन 06 जून। प्रदेश में लौटे प्रवासी श्रमिकों की जानकारी, कुशल और अकुशल श्रेणी में उनकी योग्यता के साथ 10 जून से रोजगार सेतु पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इस पोर्टल पर प्रदेश के उद्योगों में आवश्यक जॉब वेकेंसी की जानकारी भी उपलब्ध होगी। रोजगार चाहने वाले और रोजगार देने वालों की जानकारी एक ही फोरम में लाने से जहाँ उद्यमियों को आवश्यकतानुसार श्रमिक सुविधापूर्वक उपलब्ध हो जायेंगे, वहीं श्रमिकों को रोजगार मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रोजगार सेतु पोर्टल का लोकार्पण 10 जून को करेंगे।
"रोजगार सेतु पोर्टल" पर सर्वे किये गये सभी प्रवासी श्रमिकों की जानकारी उनके कौशल के अनुसार जिलावार उपलब्ध रहेगा। प्रवासी श्रमिकों में निर्माण श्रमिकों की 43, असंगठित श्रमिकों की 40 और कारखानों में नियोजित श्रमिकों की 9 श्रेणियाँ हैं। श्रमिकों को अपनी जरूरत अनुसार रोजगार देने के इच्छुक व्यक्ति/संस्थान, रोजगार सेतु के पोर्टल www.RojgarSetu.mp.gov.in पर जा कर लॉगइन एवं पासवर्ड प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टल पर पंजीयन के बाद प्रवासी श्रमिकों के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। पोर्टल में प्रवासी श्रमिकों के उपलब्ध मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकेगा।
अपर मुख्य सचिव श्रम डॉ. राजेश राजोरा ने जानकारी दी है कि रोजगार सेतु पोर्टल पर ऐसे नियोजकों की जानकारी भी प्रदर्शित की जायेगी, जो श्रमिकों की भर्ती के लिये पदवार योग्यता आदि सहित जॉब वेकेन्सी की जानकारी देना चाहते हैं। प्रवासी श्रमिक पोर्टल पर प्रदर्शित उद्यमियों, संस्थानों, नियोजकों से फोन अथवा ई-मेल पर स्वयं भी सम्पर्क कर सकेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा जिन प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराया गया है, उनकी जानकारी भी पोर्टल में उपलब्ध रहेगी।
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, खनिज साधन, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल-संसाधन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नर्मदा घाटी विकास विभाग और कलेक्टर्स से नियोजकों को पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के लिये बनाये गये रोजगार सेतु पोर्टल के प्रति जागरूक करने तथा इसके उपयोग के लिये प्रेरित करने के लिये कहा गया है। 
प्रवासी श्रमिकों के लिये रोजगार के अवसर सृजित करने हेतु औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और श्रम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चयनित जिलों में जिला स्तर पर रोजगार मेले भी लगाये जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि एक मार्च 2020 के बाद अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी श्रमिकों का सर्वे, सत्यापन और पंजीयन के लिये 27 मई से 6 जून तक अभियान चलाया गया है।




उज्जैन 06 जून। कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ने शनिवार 6 जून को महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक कार्यालय के सभाकक्ष में श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की गाईड लाइन का पालन करते हुए विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में मात्र प्रीबुकिंग के आधार पर मन्दिर में दर्शन हेतु प्रवेश दिया जायेगा। सीधे मन्दिर पहुंचने पर दर्शन नहीं हो पायेंगे। प्रीबुकिंग करने पर दर्शन नन्दी गृह के पीछे बेरिकेटिंग से होंगे। कोरोना महामारी से निर्मित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विगत 21 मार्च से मन्दिर में दर्शनार्थियों का प्रवेश रोक दिया गया था। मन्दिर में दर्शनार्थियों के लिये तीन स्लॉट में प्रवेश दिया जायेगा।
एंड्राइड फोन पर प्रीबुकिंग के आधार पर दर्शन होंगे
बैठक में समिति ने निर्णय लिया कि एंड्राइड मोबाइल के माध्यम से एक दिन पूर्व दर्शनार्थी बुकिंग करायेंगे। बुकिंग के अगले दिन मन्दिर में प्रवेश दिया जायेगा। जो दर्शनार्थी एंड्राइड मोबाइल एप से बुकिंग नहीं कर सकते हैं वे टोलफ्री नम्बर 18002331008 पर बुकिंग कर अगले दिन मन्दिर में प्रवेश कर सकेंगे। इन दोनों प्रक्रिया से भी यदि दर्शनार्थी बुकिंग नहीं कर सकते हों तो वे मन्दिर के काउंटर पर दर्शन के लिये बुकिंग करा सकते हैं और उनको अगले एक या दो दिन में मन्दिर में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। एक मोबाइल के माध्यम से सप्ताह में एक ही बार 1+4 श्रद्धालु बुकिंग कर सकेंगे। इसी तरह टोलफ्री नम्बर के माध्यम से भी एक दिवस पूर्व बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिये मन्दिर के कंट्रोल रूम में ऑपरेटर बुकिंग हेतु तैनात रहेंगे, जो दर्शनार्थियों से बात कर उनकी बुकिंग करेंगे। इसी तरह काउंटर के माध्यम से एक दिवस पूर्व ही टिकिट बुकिंग कर श्रद्धालु मन्दिर में प्रवेश कर सकेंगे। श्रद्धालु को मैसेज प्राप्त होने पर मैसेज में तय दिनांक एवं टाईम स्लॉट अनुसार श्रद्धालु दर्शन हेतु आ सकेंगे। इसमें एक क्यूआर कोड भी रहेगा।
महाकाल मन्दिर में दर्शन का समय
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शनार्थियों को दर्शन सोमवार 8 जून से प्रारम्भ होगा। दर्शन तीन स्लॉट में होंगे। पहले स्लॉट का समय प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरे स्लॉट में प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और तीसरे स्लॉट में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक दर्शन होंगे। तीनों स्लॉट के बीच के समय में सेनीटाइजेशन किया जायेगा। शाम 6 बजे से 7 बजे तक साफ-सफाई आदि करने के बाद दर्शनार्थियों के लिये प्रवेश बन्द कर दिया जायेगा।
गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
बैठक में बताया गया कि श्री महाकालेश्वर मन्दिर में श्रद्धालुओं के लिये गर्भगृह में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। मन्दिर में पूजन-सामग्री, जल, प्रसाद, अभिषेक, पूजन, कलावा, तिलक पर प्रतिबंध रहेगा। श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में स्थित मन्दिरों में श्रद्धालुओं के लिये दर्शन प्रतिबंधित रहेगा। अन्नक्षेत्र एवं धर्मशाला बन्द रहेगी।
थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से स्क्रीनिंग होगी
मन्दिर में प्रवेश के समय मुख्य प्रवेश द्वार के सामने ही फुट सेनीटाइजेशन मशीन के द्वारा सेनीटाइजेशन किया जायेगा। श्रद्धालुओं के हाथ धुलवाये जायेंगे। नॉन बॉडी टच थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग की जायेगी। प्रति दो घंटे में श्रद्धालुओं के द्वारा स्पर्श होने वाली रेलिंग व अन्य स्थानों का सेनीटाइजेशन किया जायेगा। प्रवेश द्वार पर मेडिकल टीम की तैनाती भी की जायेगी।
श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य
कोरोना महामारी को देखते हुए मन्दिर में दर्शन के लिये आये श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मन्दिर परिसर, मन्दिर के आसपास थूकना प्रतिबंधित है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने 65 वर्ष से अधिक एवं 10 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों तथा गर्भवती महिलाओं को मन्दिर में न आने की अपील की है। श्रद्धालुओं से अपनी चरण पादुका, अपने वाहन या अन्य स्थान पर रखने की भी अपील की है। परम्परा का निर्वहन करने हेतु महाकाल मन्दिर में होने वाली त्रिकाल आरती, पूजन-अर्चन लॉकडाउन के दौरान यथावत रखी गई थी और आगे भी मन्दिर में होने वाली आरतियां समय अनुसार होंगी।
कलेक्टर ने मन्दिर में सेवा देने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि वे श्रद्धालुओं की कतार में किसी भी श्रद्धालु को स्पर्श न करें। दूर से ही लाईन चलायें। कलेक्टर ने दान देने वाले दर्शनार्थियों से अनुरोध किया है कि वे दान दानपेटी में ही डालें। बैठक में महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, महन्त श्री विनीत गिरीजी आदि ने अपने-अपने सुझाव दिये। बैठक के पूर्व श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री एसएस रावत ने पॉवर पाइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से भारत सरकार के गृह मंत्रालय की गाईड लाइन के अनुसार दर्शन व्यवस्था एवं आदि व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, एएसपी श्री रूपेश द्विवेदी, अतिरिक्त संचालक एवं संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आरसी जाटवा, सहायक प्रशासक श्री प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री आरके तिवारी, सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रूबी यादव आदि उपस्थित थे।



 

उज्जैन। पुलिस कंट्रोलरूम पर कोविड-19 डयूटी मे लगे पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं जीवन मित्र योजना हेतु चयनित समस्त जीवन मित्रो के मनोबल एवं उत्साह में वृद्वि हेतु पंडित श्री विजयशंकर मेहता जी द्वारा एक मोटिवेशनल व्याख्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पंडित श्री विजयशंकर मेहता जी "Motivational speech" दी गई। 
कार्यक्रम में पंडित श्री विजयशंकर मेहता जी द्वारा एवं श्री मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सेवा भाव से एवं कर्तव्यनिष्ठता से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। पंडित श्री विजयशंकर मेहता जी ने बताया कि हमारे जीवन में ’’शरीर, मन और आत्मा’’ का संतुलन किस प्रकार होना चाहिये। पंडित श्री विजयशंकर मेहता जी ने महाभारत से संबंधित कई उदाहरणों से जीवन प्रबंधन के बारे मे समझाया। मेहता जी ने बताया कि बर्दी आज भी आम लोगो मे इतना विश्वास पैदा करती है कि अनजाने मे भी इस पर विश्वास किया जा सकता है। कोविड-19 की डयूटी के दौरान पुलिस सुरक्षा के साथ मार्गदर्शक भी बन गई है। साथ ही पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को "Thoughtless breathing" की क्रिया भी समझाई गई जिससे कोविड-19 जैसी कठिन परिस्थिति में भी पुलिस तनाव मुक्त होकर कार्य करेगी। श्री मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा पंडित श्री विजयशंकर मेहता जी का आभार व्यक्त किया तथा श्री मेहताजी को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं पुलिस कर्मचारियों के मनोबल उन्नयन हेतु सभी का उत्साह बढाया, समस्त जीवन मित्रों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछ कर उनका हाल जाना। तथा उनसे खुश रहकर सेवा भाव से कार्य करने तथा अपना मनोबल एवं आत्मबल बनाये रखने हेतु प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम में श्री मनोज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक उज्जैन, श्री अमरेन्द्रसिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक, श्री रूपेश कुमार द्विवेदी अति0 पुलिस अधीक्षक शहर, श्री प्रमोद सोनकर, अति0 पुलिस अधीक्षक क्राईम एवं शहर के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जीवन मित्र योजना मे चयनित समस्त जीवन मित्र सम्मिलित हुये।




उज्जैन 5 जून ।जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति ( क्राइसिस मैनेजमेंट  ग्रुप )की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर 8 जून से दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाए। दर्शन की व्यवस्था भारत सरकार द्वारा सोशल  डिस्टेंसिग  के लिए जारी  की गई  गाइडलाइन के अनुरूप ही की जाए। इस संबंध में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 6 जून को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित होगी।      

         जिला आपदा प्रबंधन समिति ( क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ) की बैठक आज सर्किट हाउस पर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पारस जैन ,सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक  डॉ  मोहन यादव, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री सोनू गहलोत ,  कलेक्टर  श्री आशीष सिंह ,  पुलिस  अधीक्षक  श्री  मनोज सिंह ,   श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला एवं श्री जगदीश अग्रवाल मौजूद थे।

       जिला   स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप  की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 8 जून से जिले में होटल, धर्मशाला एवं रेस्टोरेंट खोल दिए जाए। बैठक में उज्जैन जिले में कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों के बारे में चर्चा की गई तथा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया गया ।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.