चलो आज ज़मीं को फिर से जन्नत बनाते हैं।रोज ना सही आज दो चार पोधे लगाते है।सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आज विश्व पर्यावरण दिवस है।आज 2020 की थीम "जैव विविधता"है।इस थीम के जरिए इस बार संदेश दिया जा रहा है।की जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है।जैव विविधता को बनाए रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण हैं कि हम अपनी धरती के पर्यावरण को बनाए रखे।
    
        आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने सभी देश वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम अपने गृह की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हैं।आइए हम सामुहिक रूप से वनस्पतियों और जीवो को सुनिश्चित करने के लिए जो संभव हो वो करे।हम आने वाली पीढ़ियों के लिए और भी बेहतर गृह छोड़ सकते है।
            आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने सभी देशवासियों से अपील की है। कि रोज नहीं बल्कि आज के दिन अपने घरों में या घर के आस पास कम से कम दो से चार पोेधे लगाए और बड़े होने तक उनकी देखभाल करें।यही आपकी प्रकृति के लिए सच्ची भक्ति होगी।
       आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने न्यूज19इंडिया को बताया कि आज के दिन उन्होंने उनके निवास स्थान के आस पास व्रक्षा रोपण किया है।और जीवन भर उनकी देखभाल करने का प्रण लिया है।