आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी मिर्ची बाबा ने आगामी उपचुनाव को लेकर राजा दिग्विजय सिंह से की विशेष चर्चा




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आगामी उपचुनाव की तैयारियां अनवरत जारी है। बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न बैठके अपने चरमोत्कर्ष पर हैं। इसी क्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा,राज्यसभा सांसद राजा दिग्विजय सिंह के बहुत करीबी माने जाते हैं। और हमेशा से कांग्रेस में इनकी अहम भूमिका रही है।आगामी उपचुनाव को लेकर दोनों की चंबल की 16 सीटों पर जीत हासिल करने, चुनावी रणनीति एवं चुनावी तैयारियों  को लेकर लंबी चर्चा हुई।और, गोर विधानसभा से प्रबल दावेदार माने जा रहे राजकुमार देश लहरा भी चर्चा में शामिल थे।राजा दिग्विजय सिंह ने उन्हें गोर विधानसभा से प्रत्याशी बनाने के लिए आश्वस्त किया है।
            इन्हीं चर्चाओं के बीच राजा दिग्विजय सिंह ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा से मेहगांव विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कही, तो मिर्ची बाबा ने उन्हें कहा कि मुझे अभी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। आगे मेहगांव की जनता जनार्दन की इच्छा कि वे किसे चुनते हैं। और उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल कोरोना संकट पर नियंत्रण पाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके बाद सभी 24 सीटों पर हम  पूरी तैयारी से चुनावी मैदान मे जाएंगे। भाजपा के सियासी खेल की असलियत जनता के सामने रखेंगे। और पार्टी के 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनमत के साथ  हुए छल के मुद्दों पर हम पुनः जनता का विश्वास जीतेंगे।