भारत माता के ह्रदय से निकल कर सभी पापों का नाश करने वाली मां गंगा को शत शत नमन गंगा दशहरा की शुभकामनाएं.. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा




भोपाल संवाददाता सुनील परमार _आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने गंगा दशहरा पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए। मां गंगा से सभी का कल्याण करने की कामना की है।
          उन्होंने कहा कि पतित पावनी के अवतरण दिवस पर शारीरिक दूरी के पालन का संकल्प आचमन समान पूर्ण लाभ से अभी सिंचित करेगा तथा मां गंगा का आशीर्वाद इस लोक और परलोक दोनों के लिए कल्याणकारी होगा।
           आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने बताया कि गंगा माता जेष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को ही धरती पर अवतरित हुई थी। यही कारण है। की इसे गंगा दशहरा के नाम से पूजा जाता है। स्कंद पुराण में दशहरा नाम का गंगा स्त्रोत दिया हुआ है।और  आज के दिन गंगा स्नान से कई यज्ञ करने के बराबर पुण्य प्राप्त होते हैं। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है।