आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरि महाराज ने सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं।



भोपाल - आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरी महाराज ने कहा कि हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भारतवर्ष में यह पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। प्राचीन काल में शिष्य जब गुरु के आश्रम मैं निशुल्क शिक्षा ग्रहण करते थे, तो इसी दिन पूर्ण श्रद्धा से अपने गुरु की पूजा का आयोजन किया करते थे। इस दिन केवल गुरु की ही नहीं,अपी तू घर में अपने से जो भी बड़ा है। अर्थात माता- पिता ,भाई- बहन आदि को गुरुतुल्य समझ कर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है
         आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरी महाराज ने गुरु पूर्णिमा का महत्व को समझाते हुए कहा कि हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म दिवस भी माना जाता है। वे संस्कृत के महान विद्वान थे। महाभारत जैसा महाकाव्य उन्हीं की देन है। इसी के 18 वे अध्याय में भगवान श्री कृष्ण गीता का उपदेश देते हैं। सभी अट्ठारह पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास को माना जाता है। वेदों को विभाजित करने का श्रेय भी इन्हीं को दिया जाता है। इसी कारण इनका नाम वेदव्यास पड़ा था। वेदव्यास जी को आदि गुरु भी कहा जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
                आचार्य महामंडलेश्वर आनंद गिरी महाराज ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है। की इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते सभी गुरु पूर्णिमा अपने घरों में रहकर ही मनाएं। क्योंकि देश अभी भी कोरोना संक्रमण जैसी आक्रमक महामारी से गुजर रहा है, ऐसे में सभी का जीवन सुरक्षित रहे। कोरोना संक्रमण की सांखला टूट जाए यह प्राथमिकता होना चाहिए, उन्होंने अपने अनुयायियों एवं शिष्यों से स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है।कि किसी को आश्रम आने की आवश्यकता नहीं है, ऐसा इसलिए कहा है। कि प्रतिवर्ष भक्तों एवं शिष्यों की भीड़ जुट जाती है। लाख प्रयास के बाद भी जुटने वाली भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन करना एवं कराना संभव नहीं है।इसलिए अपने अपने घरों में रहकर श्रद्धा पूर्वक गुरु पूर्णिमा पर्व मनाते हुए कोरोना जैसी भयानक बीमारी को हराने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करें