टोंकखुर्द लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

                                                                       
                                                                                                                                                                            बरदु। टोंकखुर्द मुख्यालय  सहित देवास शाजापुर में बीते दिनों कई जगह पानी मे डूबने के कारण कई माता पिताओ के मासूमो  की जान जा चुकी लेकिन फिर भी जिम्मेदारो ने इस ओर ध्यान नही दिया बात करें टोंकखुर्द मुख्यालय के करीब 112 गांवो की तो जिसमें टोंकखुर्द से आगरोद तक रोड किनारे दर्जनों किसानों द्वारा खेतो में तलाई बना दी जो रोड से सटी है। वही टोंकखुर्द से टोंककला व टोंकखुर्द से जमोनिया सहित  जिरवाय रोड पर अवैध उत्खनन व अन्य गांवों में भी यही हाल है लेकिन आज तक स्थानीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंगी अब यंहा के अधिकारि भी सायद घटना का इंतज़ार
कर रहे है। जबकि रोजाना इसी रोड से गुजर कर स्कूल बस निकलती है जिसमे जरूरत से भी ज्यादा बच्चे लाद कर लाये जाते है।                                                                                                                                                                                                                             

टोंकखुर्द। सोमवार को वार्ड 09 में मंदिर से घर जाते समय रात्रि 10 बजे एक बिजली के पोल में करंट फेल होने दिनेश रंगलाल पिता बद्रीलाल धाकड़ व परिवार के सभी सदस्य बाल बाल बचे घटना के समय रहवासी अंधेरी गली से होकर निकल रहे थे तभी खम्बे से टच हो गए तो अचानक करंट का सभी को एका एक झटका लगा  स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि मेहरबानसिंह धाकड़ को घटना की जैसे ही जानकारी लगी तो उन्होंने बिजली बंद करवा कर बिजली विभाग को अवगत कराया जब बिजली विभाग के कर्मचारी मोके पर पहुँचा तो बताया कि हमारे पास सीडी नही है आप व्यवस्था करो तभी मेहरवान धाकड़ ने अपनी परिषद के कर्मचारी को सीडी के लिए फोन लगाया तो नगर पंचायत के कर्मचारी ने सीडी लाने से इंकरकर दिया ओर कहा कि फलाफ़ जगह रखी है में सोरहा हूं फिर पार्षद प्रतिनिधि ने खुद सीडी लेकर आये और समस्या हल हुई।  लेकिन टोनखुर्द में बिजली के पोल से बीते वर्ष एक छोटी छात्रा की मौत होचुकी थी व एक 3 साल का बालक भी घायल होचुका है लेकिन बिजली विभाग कुमकर्णीय नीद से नजाने कब जागेगा जबकि पीछली 29 जुलाई को टोंकखुर्द में  लोकनिर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा सायकल वितरणकार्यक्रम में आये थे तब उन्होंने  बिजली के खम्बे में मृत बालिका के पिता को चार लाख की सहायता राशि का चेक सोपा था जंहा वर्मा ने बिजली विभाग को इस ओर ध्यान देकर भविष्य में इसप्रकार की घटना ना हो और विभाग को हिदायत दी थी लेकिन बिजली विभाग के आला अधिकारियों के कानों पर जु तक नही रेंगी नाजाने यह विभाग किसी ओर बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहा है। जबकि मीडिया ने कई बार इस समस्या को प्राथमिकता से छापा लेकिन किसी भी जिम्मेदारों के कानों पर जु नही रेंगी                                                                                           
               

राष्ट्रीय पर्व व ईद के मद्देनजर नही रखी शांति समिति की बैठक                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                        
टोंकखुर्द। आगामी रक्षाबंधन, राष्ट्रीय त्योहार 15 अगस्त व ईद सहित व अन्य त्योहार कल से प्रारंभ हो रहे लेकिन टोंकखुर्द तहसील मुख्यालय पर इन त्योहारों को लेकर स्थानीय जिम्मेदार ने शांति समिति की बैठक तक करना उचित नही समझा ,जबकि एक साथ कई त्योहार एक के बाद एक आरहे है इन त्योहारों को लेकर टोंकखुर्द नगर में दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है व रोड पर जाम की स्थिति बन रही जिसके कारण आये दिन विवाद  की स्थिति निर्मित होती है। हमेशा होता यह आया है कि जब भी राष्ट्रीय पर्व,ईद,राखी, होली,दिवाली,मोहर्रम आदि त्योहारों के पूर्व पुलिस थाना परिसर में पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की जाती थी और इसके लिए बाकायदा शांति समिति के सदस्यों को 4-5 दिन पहले शांति समिति की बैठक  के आयोजन की सूचना दी जाती थी और सूचना रजिस्टर पर उन सदस्यों के हस्ताक्षर कराए जाते थे।लेकिन वर्तमान थाना प्रभारी ने राष्ट्रीय व धार्मिक पर्व पर शांति समिति की बैठक आहूत करना उचित नही समझा।जबकि वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से  अनुच्छेद 370 हटाने के बाद निर्मित माहौल को देखते हुए आगामी त्योहार शांति पूर्ण व भाईचारे से मने इडके लिए शांति समिति की बैठक आयोजित करना बेहद जरूरी था lजबकि पूरे जिले में शांति समिति की बैठक आयोजित हो चुकी है।।थाना प्रभारी क्षेत्र में लोगो को अपने आपको लोकनिर्माण मंत्री के भांजे बताते है।और जब भी लोकनिर्माण मंत्री क्षेत्र में आते है तो उनके आगे-पीछे मामा-मामा करते फिरते है ताकि लोगो के बीच यह दिखा सके कि वे सज्जन वर्मा के बहुत करीबी है।और इसी रिश्ते की आड़ में उनके संवरक्षण में अवैध मदिरा व सट्टे  का व्यापार खुले आम चल रहा है। लोगो का कहना है कि टोंक पुलिस अभी दारू व सट्टे के लिए काम कर रही है उन्हें नगर की कोई फ्रिक नही।वर्तमान समय मे टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में तमाम अवैध धंधे धड़ल्ले से संचालित हो रहे है।बाद में शांति समिति की बैठक की खबर जब पोर्टल पर चली तो थाना प्रभारी ने आनन-फानन में शांति समिति के सदस्यों को फोन कर 6 बजे शांति समिति की बैठक में आने के लिए फोन कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।लेकिन 6 बजकर 25 मिनिट पर पुरी कुर्सियां खाली थी और शांति समिति की बैठक पूरी तरह फ्लॉप रही।इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन लगाया लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।          

तुषार टोंकखुर्द

टोंकखुर्द। नगर परिषद टोंकखुर्द के अध्यात्म विभाग मध्य्प्रदेश के आनंद उत्सव कार्यक्रम के समापन के अवसर पर नगर के समस्त विद्यालयों छात्र छात्राओं तथा शिक्षकगण की उपस्थितिमे नगर परिषद टोकखुर्द के प्रथम पीएचडी धारी डॉ श्री अनार सिंह ठाकुर को शिक्षा में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने पर नगर पंचायत के अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह चावड़ा एवं नगर पंचायत की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री स्मिता रावल एवं नगर पंचायत के समस्त पार्षदों कर्मचारियों द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर  शिक्षा विभाग के शिक्षाविद कमल सिंह टांक  मनोहर सिंह सेंधव हिमरत सिंह तोमर आदि उपस्थित थे तथा नगर के समस्त पत्रकार रविन्द्र गौर नरेंद्र सिंह बैस  वकार सिद्धकी विजेंद्रसिंहठाकुर, अनिल खटवा रोहित सिसोदिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार देथलिया ने किया तथा आभार विजयसिंह ने माना ।

तुषार टोंकखुर्द

टोंकखुर्द। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 121 वी जयंती पर नगर व आस पास ग्रामीण अंचल में हुए विविध कार्यक्रम। टोंकखुर्द के सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के स्टाफ ने स्कूली छात्रों के साथ नगर में भारतमाता व देश के सहीद नेेताओ की वेश भूसा धारण कर विद्यर्थियों द्वारा चल समारोह निकाला जिसमे बच्चों के हाथो में नेताजी द्वारा दिये गए संदेश व उनके  द्वारा दिये उपदेश के पोस्टर लेकर चलसमरोह में शामिल हुए। वही फ्रीगंज चौराहे पर कोंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भरत पटेल, हाजी अकबर पटेल, सुमेरसिंह यादव, विक्रम गालोदिया, आंनद बापू, राजेशसिंह, हरिशिंह पटेल, बाबू हुसेन, आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर चरित्र चित्रण किया व उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। ग्राम देवली में जनपद उपाध्यक्ष पवन चावड़ा सहित ग्रामीणों ने नेताजी की जयंती मनाई।

टोंकखुर्द ग्राम बाला खेड़ा में
कल दिनांक 20 जनवरी  रविवार को श्री राम नाम सत्संग संगीत  भजन व अमृतवाणी का आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम के सूत्रधार व श्री राम नाम सत्संग के प्रमुख श्री इंद्र सिंह नागर देवास के मुखारविंद से सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक श्री राम नाम सत्संग का आयोजन होगा उसके बाद दोपहर 2:00 से 5:00 तक सत्संग का कार्यक्रम आयोजित होगा कार्यक्रम में आस पास के सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील ग्राम वासियों ने की है व सभी भक्तों को भोजन प्रसादी भी भजन स्थल पर रखी गई है।जानकारी गजराजसिंह पटेल ने दी

विजेन्द्रसिंह ठाकुर

टोंकखुर्द। पिछले 13 जनवरी को टोंकखुर्द में दो लड़कों ने एक लड़की से छेड़ छाड़ की थी जिसपर टोंकखुर्द पुलिस ने फरियादीया की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 354(क), 506, 34 भादवी मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर  पुलिस ने छेड़छाड़ करने वालो दो मनचलों फरार आरोपी आरिफ पिता युनुस नायता 20 वर्ष व आमीन पिता गुड्डू फ़क़ीर 22 वर्ष को आज सुबह 4:30 के करीब टोंककला के आगे से गिरफ्तार कर आज ही उनका मेडिकल करवा कर टोंकखुर्द न्यायालय में पेस किया जंहा से दोनो आरोपियों को जेल भेजा। आरोपियों से बिना नम्बर की हीरो की एचएफ डीलक्स गाड़ी भी जप्त की। आरोपियों को पकड़ने में एस आई पीड़ी यादव, आरक्षक रंजीत पाटीदार, कमलकिशोर वर्मा, आदिबक सहयोग रहा

टोंकखुर्द से विजेन्द्रसिंह ठाकुर

टोंकखुर्द। आईसीडीएस टोंकखुर्द अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का प्रचार रथ परियोजना अधिकारी प्रेम लता महिमा एवं पर्यवेक्षक व परियोजना सहायक एंव स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार हेतु रथ रवाना किया गया। परियोजना टोंकखुर्द अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के प्रचार रथ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द में प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी मातृत्व योजना का अधिकाधिक प्रचार रथ द्वारा टोकखुद हाट बाजार में किया गया। योजना का अधिकाधिक लाभ मिल सके इस हेतु समझाइस देते हुए प्रचार किया गया


टोंकखुर्द। कोहरे के साये में डूबा अंचल 10 बजे निकला सूरज सोमवार को कोहरे के साथ शीत लहर ने कपकपाया अंचल रोड पर दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह 6 से 10 बजे तक टोंकखुर्द नगर सहित आस पास के गांव में कोहरा छाया रहा। वही स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कहि जांच दल ना आजाये इसीलिए कड़ाके की ठंड में भी टोंकखुर्द नगर परिषद के सफाई कर्मी सफाई करते दिखे। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से ठंड अचानक बढ़ गई। कोहरे की वजह से वाहन चालको को वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई। वही दृश्यता कम रही ठंड तेज होने से  सुबह स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह जगह अलाव जलते नजर आए। करीब 10 बजे सूरज की किरणों ने मिटाया कोहरा। बढ़ती ठण्ड को लेकर देवास जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय साढ़े 9 बजे का किया पर परंतु कई स्कूल संचालक समय से पहले लगा रहे स्कूल

तुषार न्यूज टोंकखुर्द
 देवास टोंकखुर्द मध्य प्रदेश शासन के नवनियुक्त लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री माननीय सज्जन सिंह वर्मा का स्वागत पंचायत सचिव संघ टोंकखुर्द  के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपूत के नेतृत्व में गर्मजोशी  के साथ अपनी पूरी टीम के साथ स्वागत किया गया। जिसमें श्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा पंचायत सचिव संघ के मंच पर पहुंच कर अभिनंदन स्वीकार किया जिसमें पंचायत सचिवों द्वारा 51 किलो की फुल माला पहनाकर मंच से स्वागत अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर दिनेश पाटीदार ,कुशल सिंह ,कांतिलाल धाकड़ ,सुभाष सेठ ,मनोहर सिंह सैंधव ,सोहन पटेल  ,शिव सोनी सहित पूरी टीम मौजूद थी ।

तुषार टोंकखुर्द
टोंकखुर्द। टोंकखुर्द में स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 को लेकर  नगर परिषद सीएमओ सुश्री स्मिता रावल द्वारा निगम अमले को लेकर व्यवसायिक क्षेत्र में किराना व्यापारियों तथा अन्य दुकानदारो से पॉलीथिन जप्त की गई। वही अगली बार पॉलीथिन का उपयोग नही करने की हिदायत देकर अगली बार पॉलीथिन पायी गई तो कार्यवाही व अर्थ दण्ड किया जावेगा। पूरे नगर भ्रमण के बाद  छोटी बड़ी हजरों पॉलीथिन जप्त की गई। नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो को भी रोड से दुकान हटाने की हिदायत दी। अगली बार यदि रोड पर दुकान दिखी तो उनके खिलाफ भी चलानी कार्यवाही की जाएगी। टोंकखुर्द के भगतसिंह चौराहे पर रोड पर लगी दुकान को हटाने पहुँचे दल ओर दुकानदार की कुछ समय नोक झोंक भी हुई जब दुकान दार नही माने तो सीएमओ स्मिता रावल ने खुद दुकान हटाने के लिए अपने हात बढ़ाये ओर सामान सहित खटिया हटाने लगी।

टोंकखुर्द।संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द्र यादव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष हर्षित गुरु ने  कृपाल मकवाना  आगरोद को  यूथ कांग्रेस कमेटी सोनकच्छ विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त किया समर्थकों ने बधाई दी ओर उनका स्वागत किया।

टोंकखुर्द।गुरुवार को लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के  मंत्री बनने के बाद प्रथम टोंकखुर्द नगर आगमन पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्त्ता टोंकखुर्द पहुचे थे।वर्मा के स्वागत में नगर में जगह-जगह नगर व् ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं ने मंच बनाए थे।वर्मा अपने निर्धारित समय से 3 घंटे लेट पहुचे थे।वर्मा के स्वागत के लिए कार्यकर्त्ता सुबह 11 बजे से ही उनका इन्तजार कर रहे थे।वर्मा नासिर पटेल के घर के पास बने मंच के पास से खुली जीप में सवार थे।वर्मा का नगर में ईदगाह के पास नासिर पटेल ने सज्जन भैया को 51 किलो की माला पहनाई  और अकबर पटेल ने सज्जन भैया को सेवफल से तोला व् भव्य स्वागत किया।ईदगाह रोड पर हाजी मेहंदी हुसैन ,फ्रीगंज चौराह पर युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष फूलसिंह  गुर्जर ,बैंक के पास हकीम मंसूरी ,रावला चौक में शाहिद सिद्दीकी व् जीतू गालोदिया,जैन धर्मशाला के पास नोशाद पठान ,दरगाह चौराह पर आरिफ पटेल व् सोहराब पटेल ,भगतसिंह चौराह पर शंकरसिंह कुशवाह,कन्याशाला के पास रउफ कुरैशी,शिशु मंदिर के पास सुमेरसिंह यादव व् शेरसिंह गौड़,शक्तिमाता मंदिर के पास चंदरसिंह जिरवाय मित्रमंडल ,तहसील चौराह के पास अफजल शाह ने स्वागत किया।स्वागत के बाद वर्मा ने शक्तिमाता मंदिर के सामने सभा स्थल पर  पहुचे जहा उनका ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।वर्मा की जीप पर नगर में लोगो ने अपने घरो की छतो से पुष्पवर्षा की।वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार बनने के बाद शपथ लेते ही उसी दिन7 कमलनाथ जी ने सबसे पहले कर्जमाफी व् हर ग्राम पंचायत में गोशाला की फाईल पर हस्ताक्षर किए थे।हम कांग्रेस के वचन पत्र के सारे वचन पुरे करेंगे। विधानसभा सत्र के बाद मैं आभार मानने एक-एक गाँव चलूंगा ।आपने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए है वो सभी पुरे होंगे।अब मेरा एक-एक कार्यकर्त्ता केबिनेट मंत्री हैं।अब हमें लोकसभा चुनाव में जी-जान से भीड़ना है और राहुल गांधी को प्रधान मंत्री बनाना है।मैं बदले की भावना से काम नही  करूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियो को बिलकुल नही छोड़ूंगा।इस अवसर पर करणसिंह गालोदिया,ओमप्रकाश पहलवान,अर्जुन वर्मा,मनोहर धवन,राजेंद्र मालवीय,मनोज राजनी,गोपाल यादव,जसवंतसिंह राजपूत,चंदरसिंह अमलावतिया,शंकरसिंह कुशवाह,अकबर पटेल,गुल मोहम्मद पटेल,गोविन्दसिंह नेताजी,जगदीशसिंह गालोदिया,ओम मालवीय,अभय वर्मा,पवन वर्मा,राजेश धाकड़,रउफ कुरैशी,रविन्द्रसिंह गौर,नगजीराम मालवीय,सुमेर सिंह यादव,जसमतसिंह यादव,रामेश्वर पटेल,मिथुनसिंह यादव,मोहन नेता,शेरसिंह नावदा,धर्मेन्द्रसिंह गौड़,धीरजसिंह सिसोदिया,आरिफ पटेल,अर्जुन यादव,बलदेवसिंह गुर्जर,धीरज सालमखेड़ी,श्याम भंडारी,तेजसिंह बरदू,पोपसिंह जिरवाय,जगपाल सिंह खरेली,शिवपालसिंह खरेली,ईश्वरसिंह दौंता,लालसिंह चौधरी,संदीप राजपूत,नरबतसिंह सोलंकी,कृपाराम सेठ,चंदर कन्हेरिया,किशोर दुबे,जावेद पटेल एटू ,इरशाद मंसूरी,डॉ गोपाल गुप्ता,इन्दर मामा,मनीष जैन,भेरूलाल राठौर,अन्नू टेलर,नीलेश बाबा,संतोष सोलंकी,दीपक सोलंकी,फाजिल हुसैन,लतीफ़ मिलन,अशोक साहू,शादाब खान,अतीक शैख़,अजब अली पटेल,जाफर पटेल,सद्दाम पटेल,इरफ़ान बुगा,पप्पू मिर्ची,दाऊद अली,जाकिर सिद्दीकी,नियामत पठान,गोलू कुशवाह,अशोक शर्मा,जब्बार शाह,अफजल शाह ,सुनीता यादव,शोभा श्रीवास्तव,अजय यादव ,जुबेर मंसूरी भारत बाला खेड़ा,राजकुमार भाटी,गणेश राठौर,धर्मेन्द्र बाबा सहित सेकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शाहिद सिद्दीकी ने किया व् आभार सुमेरसिंह यादव ने व्यक्त किया।

विजेन्द्रसिंह ठाकुर
टोंकखुर्द। देवास कलेक्टर महोदय द्वारा सोनकच्छ अनुविभागीय अधिकारी अंकिता जैन व टोंकखुर्द तहसीलदार श्री यादव को 31 दिसम्बर 18 के आदेश अनुसार 27 से 29 दिसम्बर की मध्य रात्रि को शीत लहर से टोंकखुर्द अनुविभाग क्षेत्र  अंतर्गत ओला/ पाला से फसल नुकसानी का सर्वे दल गठित कर दो दिन में जांच मांगी फसलो की क्षति सर्वेक्षण हेतु  राजस्व विभाग एंव कृषि विभाग का सयुंक्त दल बनाकर  आदेश दिया जिसमें ग्राम पंचायत सचिव ओर कृषि विभाग के कर्मचारियों को भी शामिल किए गए जिसके नोडल अधिकारी टोंकखुर्द तहसीलदार शिवकुमार यादव व नायाब तहसीलदार को नियुक्त किया गया जो निर्धारित परिपत्र में जांच सोनकच्छ एसडीएम को भेजेंगे।
देखे 👉🏻आप के गांव हल्का में कोन अधिकारी नियुक्त किये गए है जानकारी अधिकारियों के मोबाईल नम्बर सहित

विजेन्द्रसिंह ठाकुर
टोंकखुर्द। देवास कलेक्टर महोदय द्वारा सोनकच्छ अनुविभागीय अधिकारी अंकिता जैन व टोंकखुर्द तहसीलदार श्री यादव को 31 दिसम्बर 18 के आदेश अनुसार 27 से 29 दिसम्बर की मध्य रात्रि को शीत लहर से टोंकखुर्द अनुविभाग क्षेत्र  अंतर्गत ओला/ पाला से फसल नुकसानी का सर्वे दल गठित कर दो दिन में जांच मांगी फसलो की क्षति सर्वेक्षण हेतु  राजस्व विभाग एंव कृषि विभाग का सयुंक्त दल बनाकर  आदेश दिया जिसमें ग्राम पंचायत सचिव ओर कृषि विभाग के कर्मचारियों को भी शामिल किए गए जिसके नोडल अधिकारी टोंकखुर्द तहसीलदार शिवकुमार यादव व नायाब तहसीलदार को नियुक्त किया गया जो निर्धारित परिपत्र में जांच सोनकच्छ एसडीएम को भेजेंगे।

विजेन्द्रसिंह ठाकुर
टोंकखुर्द। नगर के फ्रीगंज चौराहा  बस स्टैंड पर अवैध वाहन पार्किंग होने से यातायात प्रभावित हो रहा है वही स्थानीय दुकान दारो को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह से साम तक ये वाहन यंहा खड़े रहते है जिसके कारण नगर में आने जाने वाली बसों को भी निकल ने में बहुत परेशानी उठाना पड़ती है ओर जाम लगता है। इन्ही वाहनों के कारण दुर्घटना भी होती है। इन वाहनों से यदि कोई वाहन टकरा जाते है तो ये उन बाहरी लोगों को  चमकाते भी है। ओर बदले में पैसे की भी मांग करते है। बस स्टैंड पर खड़े अवेध वाहनों को स्थानीय लोगो ने हटाने की मांग की है।
स्मिता रावल सीएमओ नगरपरिषद टोंकखुर्द-
तत्काल ऐसे वाहनों हो बसस्टेंड से हटाया जाएगा ओर उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी
थाना प्रभारी टोंकखुर्द
राजेशसिंह चौहान-
सार्वजनिक स्थान पर वाहन खड़े करने वालो के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी

टोंकखुर्द। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 को लेकर नगर परिषद टोंकखुर्द द्वारा आज सुबह 10 बजे उत्कृष्ट विद्यालय में नगर परिषद ने सभी स्कूली बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी व सभी बच्चों को स्वच्छता की सफत दिला कर स्वच्छता रैली नगर में निकाली  स्वच्छता रैली को नगरपरिषद अध्यक्ष ठाकुर महेंद्रसिंह चावड़ा द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर परिषद के सिर्फ 5 पार्षद ही पहुँचे व सभी स्कूल के प्राचार्यो व परिषद के कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

टोंकखुर्द। लगातार तापमान की गिरावट से ठंड बड़ी। सुबह शाम चलने लगी ठण्डी हवा फसलों को हो सकता है नुकसान। टोंकखुर्द अंचल में पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट के साथ ठण्डी हवा चलने के कारण फसलों को भारी नुकसान होसकता है।  पिछली बोनी वाली फसल में अभी फूल आने की तैयारी चल रही है जिसमे चने व गेहू को हल्का नुकसान हुआ है। यदी ऐसी ही ठंडी हवा चलती रही तो चने की फसल व गेहू की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। टोंकखुर्द क्षेत्र में अधिकतर किसानों ने चने, गेहू की फसलें लगाई है। ग्राम बरदु, बालाखेड़ा, गोरवा, आगरोद, जमोनिया, चिड़ावद, देवली सहित सेकड़ो गांवो के किसान ने बताया कि यदि ऐसे ही ठंडी हवा चली तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

एक पाती देवासी व इन्दौरी नेताओं के नाम,
टोंकखुर्द ब्लाक के कांग्रेसियों की पीड़ा
सोनकच्छ विधानसभा से नव निवार्चित विधायक सज्जनसिंह वर्मा के करीबीयो कि पीडा इनदिनों सोसल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। क़रीबीयो द्वारा इन्दौरी ओर देवासीयो के बारे में पाती लिखी है 👉🏻
 हमारे लोकप्रिय नेता श्री सज्जनसिंह वर्मा का टोंकखुर्द ब्लाक की लोकप्रिय जनता  जनार्दन से दिल से गहरा नाता है और जनता भी भैया को दिलोजान से चाहती है। क्षेत्र की जनता देवास व् इंदौर के सभी कनिष्ठ व् वरिष्ठ नेताओं से अनुरोध करती है की सज्जन भैया इंदौर से आते-जाते वक्त देवास में कॉफी हाउस पर रुकते है तो आप उनसे जी-भरकर मिले और उनका स्वागत करे।हमेशा देखने में आया है की जब भी देवास व् इंदौर में सज्जन भैया का कोई कार्यक्रम होता है तो क्षेत्र की जनता को देवास व् इंदौर के नेता मिलने नहीं देते है और हमारे क्षेत्र के कार्यक्रम आप सभी बेगानो की शादी में अब्दुल्ला बनकर आ जाते हो और मंच पर6 कब्ज़ा कर लेते हो ।आपके वजह से हमारे  क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को मंच पर  जगह नहीं मिलती है।इस बात का  ताजा उदहारण सज्जन भैया के मंत्री पद की शपथ के दिन का है उस दिन हमारे क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता अपना काम-काज छोड़कर स्वयं के वाहनों से  सिंधु भवन पहुचे थे और वहा  अपने नेता की एक झलक पाने को पालक पावड़े बिछाये सुबह से शाम तक इंतजार कर रहे थे।लेकिन सज्जन भैया के पीसीसी से निकलते ही देवासी व् इन्दोरी नेताओं ने भैया को हाई जेक कर लिया और रास्ते में भैया का इन्तजार कर रहे टोंकखुर्द ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सज्जन भैया से नहीं मिलने दिया ।तथा मिलने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को धक्का देकर दूर कर दिया।इस घटना के बाद भी सज्जन भैया से मिलने व् उनकी एक झलक पाने को आतुर कांग्रेस  कार्यकर्ता जब सिंधु भवन पहुचे तो वहा का नजारा ही अलग था ।पूरा मंच व् हाल देवासी व् इन्दोरी नेताओं से भरा था।मंच पर ऐसे भी नेता व् मिडिया वाले चढ़ गए थे जो 15 साल से सज्जन भैया का विरोध कर रहे थे।सिंधु भवन में टोंकखुर्द के कार्यकर्त्ता गलियारे में खड़े सज्जन भैया से मिलने की प्रतीक्षा में धक्के खाते रहे पर भैया से नहीं मिल सके।और बहुत से क्षेत्र के लोग बेचारे भैया से बिना मिले मन मसोज कर वापस घर आ गए।हमारा आपसे अंतिम बार अनुरोध हे की अदि आप सज्जन भैया के शुभ चिंतक हो तो हमारे टोंकखुर्द क्षेत्र के लोगो के बीच में न आये।आप भैया की नजर में अपने नंबर बढ़ाने के लिए ऐसा करते है ये बात सज्जन भैया व् सभी को मालूम है। अत आपसे पुनः अनुरोध है की आप सज्जन भैया व् हमारे क्षेत्र के लोगो के बीच हरगिज नहीं आये।यदि इस पाती को पढ़ने के बाद भी आपने अपना रवैया नहीं बदला तो आपको भारी अपमान का सामना करना पड़ेगा।
          टोंकखुर्द के  पीड़ितजन


विजेन्द्रसिंह ठाकुर
टोंकखुर्द। पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा का सम्मान समारोह टोंकखुर्द में श्री गौड़ धर्मशाला में सोमवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता डॉ मनोहर भाले अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संस्था देवास तथा मुख्यातिथि रमेशचंद्र पंड्या सेवानिवृत्त अतिरिक्त कॉलेक्टर नीमच विशेष अतिथि के रूप में शेष अन्य महानुभाव उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम दुर्गा माँ की पूजन अर्चना कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया फिर अतिथियों का स्वागत कन्हैयालाल शर्मा टोंकखुर्द द्वारा किया गया। उसके बाद 75 वर्ष पूर्ण करने वाले पेंशनरो का सम्मान  साल श्रीफल देकर किया वही सहीद के माता पिता का भी शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को संस्था प्रमुख भाले ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पेन्सनर्स को किसी प्रकार की दिक्कत नही आने देंगे और आने वाली सरकार को हमारी समस्याओं से अवगत कराकर उनसे जल्द हल करवाएंगे भाले ने कहा कि पेन्सनर्स सदस्यों के अलावा जो व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके है वे साथी भी संघठन से जुड़े ओर सभी सुविधाओं का लाभ ले हमारा संगठन उनके लिए भी ततपर है। कार्यक्रम में टोंकखुर्द ब्लॉक के करीब 200 वरिष्ठ पेन्सनर्स संघ के सदस्यों ने भाग लेकर अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसमे विमल कुमार सांखला,नगर परिषद सीएमओ स्मिता रावल, नारायण राव ललित, शिरीष दुबे, नारायणसिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आलरी के सवाईसिंह धाकड़ ने किया आभार कन्हैयालाल वर्मा देवली ने माना

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.