शीत लहर से चने में लगी मक्का जली चने को भी हो सकता है नुसान

टोंकखुर्द। लगातार तापमान की गिरावट से ठंड बड़ी। सुबह शाम चलने लगी ठण्डी हवा फसलों को हो सकता है नुकसान। टोंकखुर्द अंचल में पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट के साथ ठण्डी हवा चलने के कारण फसलों को भारी नुकसान होसकता है।  पिछली बोनी वाली फसल में अभी फूल आने की तैयारी चल रही है जिसमे चने व गेहू को हल्का नुकसान हुआ है। यदी ऐसी ही ठंडी हवा चलती रही तो चने की फसल व गेहू की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। टोंकखुर्द क्षेत्र में अधिकतर किसानों ने चने, गेहू की फसलें लगाई है। ग्राम बरदु, बालाखेड़ा, गोरवा, आगरोद, जमोनिया, चिड़ावद, देवली सहित सेकड़ो गांवो के किसान ने बताया कि यदि ऐसे ही ठंडी हवा चली तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

लगातार तापमान की गिरावट से ठंड बड़ी