प्रधानमंत्री से भि बड़े बने स्वास्थ्य मंत्री

संवाददाता-विवेक चौबे


कांडी-सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने पिछले दिनों एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर केंद्र सरकार की योजना का आनन-फानन में शिलान्यास कर सस्ती लोकप्रियता का परिचय दिया है। उक्त बातें झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के मीडिया प्रभारी राहुल दुबे सहित कांडी प्रखण्ड प्रभारी अंजनी कुमार के अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई। बता दू की भीम बराज पुल से निकली बाई मुख्य नहर का शिलान्यास आनन- फानन में कर दिया गया। जबकि अपनी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए बिना शिलापट लगाए मौखिक रूप से शिलान्यास कर दिया। जबकि फरवरी में माननीय प्रधानमंत्री को शिलान्यास करना था। यह क्षेत्र झारखंड नवनिर्माण मोर्चा का प्रभावशाली क्षेत्र हमेशा से रहा है। क्योंकि श्री सिंह ने इस क्षेत्र में निजी खर्चो से कई पुराने मुद्दों को जड़ से खत्म किया है। प्रखण्ड प्रभारी अंजनी सिंह ने कहा कि जो केंद्र सरकार के द्वारा लगभग 23 करोड़ की लागत से मरम्मत कराने की योजना है उसका शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को फरवरी-मार्च में करना था। इस नहर को जनता के आंदोलन से मोर्चा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जी ने किसानों का दर्द समझते हुए 2013 में चेचरिया सहित कुछ अन्य गांव के सभी किसानों को मुआवजा दिलवाने के बाद निजी खर्च से नहर को बनवाया था।


*चंद्रवंशी 14 साल से है क्षेत्र के विधायक और मंत्री* 


बिश्रामपुर विधानसभा से लगतार चुनाव जीतने आ रहे रामचंद्र चंद्रवंशी पहली बार राजद से 1995 में चुनाव जीते और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे पर भीम बराज पुल से निकली नहर नही बनवा पाए। फिर 2004 में भी राजद से चुनाव जीते। पर इनका ध्यान क्षेत्र के विकास में नही रहा।  जबकि 2006से ही अपना कॉलेज जैसे महान साम्राज्य स्थापित कर लिए लेकिन कभी भीम बराज से निकली का नहर को नही बना। पुनः 2014 के चुनाव जीतने के बाद मंत्री बने पर चार सालों में कभी भी कांडी प्रखण्ड में बिकास कार्यो पर ध्यान नही दिए।  वे हमेशा कहते रहे कि कांडी-मझिआंव और बरडीहा की जनता ने हमे वोट ही नही दिया है। तो मैं विकास क्यों करू। जबकि चुनाव नजदीक आते है नहर के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकने का कार्य करने लगे जबकि सर्वविदित है कि यह कार्य अभिमन्यु सिंह ने कराया है। 


प्रधानमंत्री को करना था शिलान्यास स्वास्थ मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने अहंकार में आकर पहले ही शिलान्यास कर दिया। जबकि यह योजना केंद्र सरकार की है और इस नहर की मरमती के लिए मोर्चा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने हमेशा से इस नहर के लिए संघर्ष करते रहे है। पर मंत्री चंद्रवंशी ने ओछी राजनीति का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री से पहले ही शिलान्यास कर दिया। 


*5 सालों से हमेशा नहर की मरमती सहित पानी भेजता है मोर्चा।*

नहर को निजी खर्च से बनवाने के बाद से अब तक हर साल किसानों को 2000 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होती है। और अभिमन्यु सिंह ने इन 5 सालों में कई बार नहर टूटने पर निजी खर्च से मरमती भी करवाया है। पानी नही पहुचने पर बिहार का पानी बन्द कर पहले अपने किसानों भाइयों के खेत को सिंचित करने का काम भी करते रहे है। 


प्रेस कॉन्फ्रेंस में गायत्री देवी, धनकेसरी देवी, प्रेमी कुंवर, बीना देवी, शांति देवी, सुमन देवी, रीता देवी, समुंद्री देवी, संतरा देवी, पुष्पा देवी,सुनील पांडेय, कृष्णा चौहान, नंदू मेहता,श्यामनारायण मेहता,दिलीप चौहान, पप्पू पासवान, कृष्णा सोनी,मोहन सोनी,बिगन चौहान,धनंजय चौहान,जुगेवश्वर पासवान, ललन पासवान, सहित कई किसान सहित मोर्चा के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए।