सभी तेरह वार्डों में 215 कम्बल का हुआ वितरण

संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत राणाडीह सचिवालय के प्रांगण में 215 कंबल का वितरण किया गया। मुखिया कृष्णा दास की अध्यक्षता में कम्बल वितरण किया। सभी वार्ड सदस्य की उपस्थित में वार्ड सदस्य द्वारा लोगों को चिन्हित कर सभी लाभूकों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। वितरण के दौरान कृष्णा दास ने लाभुकों को कहा कि कम्बल निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।साथ ही कहा कि ठंढी बढ़ चुकी है।हाथ पांव भी इस ठंढी में लड़खड़ा रहे हैं। वहीं पुर्व मुखिया श्याम बिहारी दुबे ने कहा कि  इस जबरदस्त सर्दी के मौसम को देखते हुए सरकार के द्वारा कम्बल का वितरण किया जा रहा है,जिससे असहाय व गरीब पर ठंडी का असर न हो ।वहीं बीडीसी- देवंती देवी,वार्ड सदस्य तसलीम अंसारी,वार्ड सदस्य पति- लव कुमार सिंह,बीणा देवी,पिन्टू राम, वार्ड सदस्य पति- सौगात कुमार व गुड़िया देवी समेत सभी वार्ड सदस्य भी मौजूद थे। लाभुक - अल्ताफ अंसारी,लालती देवी,बिपिन पासवान,अलाउदीन अंसारी,सोमारी देवी,रमेश सिंह,पुनिया कुंवर,विन्दा देवी,सोमरी देवी,गमला चौधरी,जंगी रजवार,छोटू सिंह,बाना रजवार  सहित सैकड़ों की संख्या में लाभुक व ग्रामीण उपस्थित थे।

कंबल का वितरण किया गया