22 दिसम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित

देवास 18 दिसम्बर 2018 कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने 22 दिसम्बर
2018 दत्तात्रेय जयंती शनिवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि उपरोक्त घोषित स्थानीय अवकाश
कोषागारों/उपकोषागारों एवं बैंकों पर लागू नहीं होगा।
        उल्लेखनीय है कि 08 नवंबर 2018 गुरुवार दीपावली का दूसरा दिन स्थानीय
अवकाश को विधानसभा निर्वाचन-2018 के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल
प्रभाव से निरस्त कर दिया गया था। वर्ष 2018 के लिए देवास जिले में स्थित
सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय
अवकाश 8 नवंबर 2018 के स्थान पर 22 दिसम्बर 2018 को घोषित किया गया है।

अवकाश घोषित