गाडरवारा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  ब्युरो रिपोर्ट इमरान खान नरसिंगपुर।                                                                                                                                                                                                                                                                                              नरसिंहपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सागोनी मैं शासकीय भूमि पर कब्जा कर उपजाई फसल को जप्त करने गए राजस्व विभाग के कर्मचारियों कर्मचारियों पटवारी एवं अन्य के साथ सागोनी के ग्रामीणों ने की थी मारपीट शासकीय कार्य में बाधा,कर्मियों से मारपीट, ग्रामीणों को उकसाने सहित अन्य धाराओं में हुआ था मामला दर्ज 
पुलिस ने पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल को भी बनाया था आरोपी 
आज जालम सिंह पटेल ने स्वयं नरसिंहपुर के थाना कोतवाली पहुंच सागोनी मामले में दी गिरफ्तारी धारा 341,365,353,332,186,4-27 एवं अन्य धाराओं में है मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट नरसिंगपुर जिला हेड
इमरान खान गाडरवारा।                                                                                                                                                                                                             
                गाडरवारा श्रीराम फाइनेंस कारपोरेशन कंपनी किसी परिचय की मोहताज तो नहीं सालाना 8 करोड़ का टर्नओवर करने वाली कंपनी अपने कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करती है। 25 करर्मचारी कार्यरत हैं। पर किसी के पास भी ना तो जॉइनिंग लेटर है। और ना किसी के पास आईडी प्रूफ है।और ना किसी का PF करता है महज 1 वर्ष में 10 बीएम बदल चुकी है।कंपनी किसी को कोई भी कारण नहीं बताया जाता किसी को भी कभी भी टर्मिनेट कर दिया जाता है। किसी को भी कभी भी प्रमोट कर दिया जाता है।जब हमने कंपनी में कार्य करने वाले पूर्व कर्मचारी अतुल पटेल और रिंकू शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने रात दिन मेहनत की पर हमें टर्मिनेट कर दिया गया जब हमने कारण जानना चाहा तो हमें आज तक कोई भी कारण नहीं बताया गया और ना हमें एनओसी दी गई जब हमारी टीम ने ब्रांच मैनेजर से बात की तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया कंपनी का कोई अधिकारी बात करने को तैयार नही और सारे मामले पर चुप्पी साधे हैं। अब ऐसे में आम जनता कहा तक ऐसे लोगों से सुरक्षित हो जिस कंपनी के खुद के कर्मचारी आरोप लगा रहे है । प्रशासन एबं मानव अधिकार आयोग इस पर विशेष ध्यान दे और कंपनी जी ठीक से जांच की जाए। ऐसी लापरवाह कंपनी पर लगाम लगाएं।

ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान
तहसील गाडरवारा जिला नरसिंगपुर।                                                                                                                         नगर के ह्रदय स्थल माने जाने वाले झंडा चौक के पास स्थित बजरिया में करीब आधा दर्जन दुकाने जलकर खाक हो गई। रात के करीब 1:30 मिनिट पर आग लगी आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही आग की लपटे देखी जा सकती थी। मोके पर स्थानिय लोगों ने मौके पर पहुचकर आस पास की दुकानो को फौरन खाली करवाया फायर ब्रिगेड द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया नगर के आस पास से चीचली , एनटीपीसी से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड मोके पर पहुचाई गई। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। इससे पहले भी दो बार यहाँ आग लग चुकी है दुकाने कच्ची होने के कारण यहाँ कई बार लोगो को नुकसान झेलना पड़ा है। आग लगने का सही कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान
तहसील गाडरवारा जिला नरसिंगपुर।।                         
                                                                                                                                                                                                                                                                                भारतीय सेना के साथ जो दुःखद हादसा हुआ आतंकवादियों ने पीछे से वार किया ये घटना बहुत ही दुखद है यह घटना से सारा देश  शोक में डूब चुका है। हमारी रक्षा करने वाले 42 जवान देश के लिए अपनी जान दे गए। इसी को लेकर आज पूरे देश मे सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। नगर गाडरवारा में भी सभी समुदाय के लोगो के द्वारा अलग अलग जगह भावनीय श्रद्धांजलि दी गई अलग अलग दलों ने अपने अपने स्तर पर श्रद्धांजलि दी नगर के मुस्लिम समुदाय ने शक्ति चोक पर इखट्टा होकर शहीदो को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही दूसरी ओर नगर के युवाओं ने मशाल आक्रोश रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए पुतला दहन किया गया
ओर ये जो भी हुआ है हमारी सेना के जवानों के साथ बहुत ही पीड़ादायक है सरकार को इस दिशा में जल्दी ही कोई निर्णायक कार्यवाही करने की आवश्यकता है जिससे शहीदों के परिवार को न्याय मिल सके सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
     

ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान ...... गाडरवारा में तेज बारिश के साथ भारी मात्रा में ओलो की बारिश हुई
आज सुबह से ही मौसम खराब रहा जिसके चलते शाम होते ही तेज़ बारिश के साथ ओले गिरे।
वही गाडरवारा के आस पास के गांव में भी बड़े बड़े ओले गिरने की खबर मिल रही है कमती गांव में बड़े ओले गिरे है।
ओलो की वजह से किसान बहुत ही चिंता में है फसल बर्बाद होने की आशंका मौसम के बदलते रुख के साथ ये एक चिंता का विषय भी है।     

इमरान खान की रिपोर्ट। .......  गाडरवारा बारहा रोड पर दोपहर के समय कठोतिया सीरेेगांव के बीच में हुआ एक्सीडेंट तेज रफ्तार  टू व्हीलर  गाड़ी ने  रॉन्ग साइड से  मारी टक्कर बारहा से ड्यूटी कर  जा रहे डॉक्टर फूल सिंह साहू हुए घायल गाडरवारा से जबलपुर  किया रेफर दूसरा व्यक्ति अभिषेक निवासी  ढांडिया भी घायल पुलिस को सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची हंड्रेड डायल घायलों को निजी  वाहन से पहुंचाया  अस्पताल

ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान
गाडरवारा जिला नरसिंगपुर।                                                                                                                                      गुटोरि और भटेरा मे 311 लोगों ने ली काँग्रेस की सदस्यता...
नरसिंहपुर-तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा द्वारा गांव-गांव जनसंपर्क जारी है,और भारी संख्या मे लोग संजय शर्मा के समर्थन मे कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं,इसी कड़ी मे आज ग्राम गुटोरि और भटेरा मे सैंकड़ों लोगों की भीड़ ने शर्मा का स्वागत किया,इस दौरान दोनो गांवों मे महिलाओं,युवाओं समेत 311 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 इमरान खान
गाडरवारा जिला नरसिंगपुर।.....नरसिंहपुर ...विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 121- गाडरवारा के एफएसटी टीम के प्रभारी नायब तहसीलदार कैलाश कुर्मी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौतम पटैल और उनके साथियों के विरूद्ध बिना अनुमति के 8 नवम्बर को अपरान्ह तीन से पांच बजे के बीच जुलूस एवं रैली का आयोजन करने पर थाना गाडरवारा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिले में 6 अक्टूबर से प्रभावशील दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौतम पटैल एवं उनके साथियों द्वारा कस्बा गाडरवारा में छीपा तिराहे से पलोटन गंज, महावीर भवन, शिवालय चौक, झंडा चौक, पुराना गल्ला मंडी, पुराना बस स्टेंड से लेकर वापस छीपा तिराहा तक बिना अनुमति के जुलूस एवं पैदल रैली निकाली गई।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.