चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए पहुंचे सुरक्षा बल

संवाददाता-विवेक चौबे
                                                                             
कांडी(गढ़वा) : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर थाना क्षेत्र के सभी 6 कलस्टर पर सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं।वहीं चुनाव को लेकर प्रखंड के सभी 69 बुथों पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। चुनाव को लेकर प्रखंड में 6 कलस्टर  प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी , उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला , उच्च विद्यालय गरदाहा , म. वि. राणाडीह, म. वि. खरौन्धा , प्रा. वि. पतिला बनाया गया है।सभी कलस्टर पर पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी है व उनकी सुरक्षा के लिए सभी कलस्टर पर  पुलिस बल भी पहुंच चुकी है। बीडीओ गुलाम समदानी ने बताया कि कलस्टर सहित सभी मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी व सुरक्षा बलों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन बनाने के लिए संयोजिका के नेतृत्व में रसोइया की प्रतिनियुक्ति किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी दिपक कुमार ने सभी कलस्टर का दौरा किया, उन्होंने बताया कि सभी कलस्टर सहित मतदान केन्द्र पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा सघन दौरा

चुनाव को लेकर प्रखंड के सभी 69 बुथों पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है