कन्नौद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

ओमप्रकाश परमार
कन्नौद। जिला दंडाधिकारी श्रीकांत पांडे के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त विक्रम दीप साँगर के नेतृत्व में आबकारी अमले द्वारा सामूहिक रूप से वृत्त कन्नौद एवं खातेगांव तहसील के विभिन्न क्षेत्रों मे अवैध मदिरा के चिन्हित स्थलों पर छापामार कार्रवाई की गई।

ढाई लाख रुपये की भट्टी मदिरा एवं महुआ लहान किया नष्ट
आबकारी उपनिरीक्षक प्रेमसिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915  धारा 34(1) के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए पंजीबद्ध किए गए प्रकरणों में लगभग 150 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई जबकि लगभग 5000 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। जब्तशुदा मदिरा एवं मौके पर नष्ट किए गए महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 257500/- रूपए है। कार्रवाई के दौरान ही मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत पूर्व में पंजीबद्ध प्रकरण के फरार आरोपी संजय सिंह भाटिया निवासी नेमावर को तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किए जाने हेतु प्रस्तुत किया गया।

आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
यादव ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।

कार्रवाई में इनकी भूमिका सराहनीय
सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल माथुर आबकारी उप निरीक्षक उमेश स्वर्णकार, संदीप सिंह, प्रेम यादव आबकारी आरक्षक अरविंद जीनवाल शंकरलाल परतें राजेश जोशी अशोक सेन संगीता यादव तथा नगर सैनिक अनिल चौहान, किशोर सिसोदिया, धीरज यादव का विशेष योगदान रहा।

ओमप्रकाश परमार की रिपोर्ट                 
कन्नौद। कुसमानिया-हरणगाँव मार्ग पर निवारदी-पटरानी के बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कुसमानिया एवं जियागांव दो डायल 100 की मदद से कन्नौद अस्पताल ले गए। जहाँ घायलो को प्राथमिक उपचार मिला।  हादसा मंगलवार दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है।
कुसमानिया डायल 100 प्रभारी प्राणसिंह बघेल एवं पायलेट माखनसिंह राठौर ने घायलों को कन्नौद अस्पताल पहुचाया।

हरणगाँव थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निवारदी-पटरानी के बीच मंगलवार को दोपहर 3 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्नौद पहुचाया
थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि हरणगाँव के समीप ग्राम रतनपुर के बारेला समाज के लगभग 25 लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली से सवार होकर पानी गांव क्षेत्र के ग्राम खेड़ी मुआड़ा जा रहे थे तभी ग्राम निवारदी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें गेलसिंह बारेला 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो जबकि सुंदरलाल बारेला निवासी मचवास राजेश बारेला निवासी मचवास अशोक बारेला निवासी रीछि को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया जबकि कई लोगों को चोट आई है जिनका सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र कन्नौद मैं इलाज चल रहा है।

ओमप्रकाश परमार की रिपोर्ट             
                                                                                                                                                          कन्नौद। भारतीय किसान संघ तहसील कन्नौद के किसानो द्वारा मंडी प्रांगण में किसान महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें किसानों की सभी महत्वपूर्ण समस्याओं एवं  मूलभूत अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। एवं प्रस्ताव पारित कर तहसीलदार संजय शर्मा को मंडी प्रांगण कन्नौद ही ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, युवा किसान वाहिनी जिला संयोजक राकेश सेंगवा, सतवास तहसील मंत्री गोरेलाल, कन्नौद तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश टांडी, तहसील मंत्री गणेश पटेल, उपाध्यक्ष दुर्गेश जाट, जैविक प्रमुख कैलाश प्रजापत, संतोष साहू, सोनू बेस, सुनील शुक्ला महेंद्र परमार, अफजल खान, ओम प्रकाश परमार, संतोष पटेल, सुरेंद्र दरबार, गणेश टांडी, संतोष चौहान, खाम सिंह परमार,हिम्मत सिंह दरबार, राधेश्याम गुर्जर, मिथुन नायक, शंकर फड़ाक, श्रवण प्रजापत, रमेश छापरवाल सहित ग्राम ईकाई समिति के सभी सदस्य गण आदि कार्यकर्ता और किसान भाई उपस्थित थे यह जानकारी मीडिया प्रभारी यशवंत पटेल ने दी

                                                                                                                                                             देवास/कन्नौद 05 फरवरी 2019/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि मप्र शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2019-20 में गेहूं पंजीयन का कार्य जिले में 21 जनवरी से प्रारंभ हो गया है जो कि 23 फरवरी तक जिले के 48 खरीदी केंद्रों पर जारी रहेगा। इनमें तहसील देवास के 10, सोनकच्छ तहसील के 4, टोंकखुर्द तहसील के 6, बागली तहसील के 3, उदयनगर तहसील के 3, हाटपीपल्या तहसील के 3, कन्नौद तहसील के 8, सतवास तहसील के 4, खातेगांव तहसील के 7 खरीदी केंद्रों पर पंजीयन का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी किसानों को नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसमें वह किसान भी सम्मिलित है, जिनके द्वारा पूर्व वर्षों में पंजीयन का विक्रय किया गया हो।
इन केंद्रों पर जारी है पंजीयन का कार्य
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि देवास तहसील में खरीदी करने वाली 10 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें श्री अभ्येश्वर विपणन सहकारी समिति देवास, सेवा सहकारी संस्था, सेवा सहकारी संस्था बरोठा, उन्नत कृषि संस्था बरोठा, सेवा सहकारी संस्था दत्तोर, सेवा सहकारी संस्था नारियाखेड़ा, सेवा सहकारी संस्था बैरागढ़, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था सिरोल्या, सेवा सहकारी संस्था डबलचौकी, सेवा सहकारी संस्था सन्नौड़ पर पंजीयन का कार्य जारी है। सोनकच्छ तहसील में खरीदी करने वाली 04 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें विपणन सहकारी संस्था सोनकच्छ, सेवा सहकारी संस्था सोनकच्छ, सेवा सहकारी संस्था दौलतपुर, सेवा सहकारी संस्था भौंरासा में पंजीयन का कार्य जारी है। टोंकखुर्द तहसील में खरीदी करने वाली 06 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य जारी है। जिनमें सेवा सहकारी संस्था आगरोद, विपणन सेवा सहकारी संस्था टोंकखुर्द, सेवा सहकारी संस्था चौबाराधीरा, सेवा सहकारी संस्था खरेली/आलरी, सेवा सहकारी संस्था रतनखेड़ी तथा सेवा सहकारी संस्था इकलेरा माताजी पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।
बागली तहसील में खरीदी करने वाली 03 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था बागली, सेवा सहकारी संस्था चापड़ा, सेवा सहकारी संस्था कमलापुर पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। उदयनगर तहसील में खरीदी करने वाली 03 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें  विपणन सेवा सहकारी संस्था उदयनगर, आदिम जाति संस्था पुंजापुरा तथा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पांडुतालाब पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। हाटपीपल्या तहसील की खरीदी करने वाली 03 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें  विपणन सेवा सहकारी संस्था हाटपीपल्या, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था हाटपीपल्या तथा सेवा सहकारी संस्था आमलाताज पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।
कन्नौद तहसील की खरीदी करने वाली 08 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था कन्नौद, आ.जा. सेवा सहकारी संस्था पानीगांव, सेवा सहकारी संस्था पिपलकोटा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कुसमानिया, आ.जा. सेवा सहकारी संस्था गादिया, सेवा सहकारी संस्था ननासा, सेवा सहकारी संस्था डोकाकुई, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बिजवाड़ पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। सतवास तहसील की खरीदी करने वाली 04 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था सतवास, सेवा सहकारी संस्था निमासा (बाईजगवाड़ा), सेवा सहकारी संस्था डाबरी, सेवा सहकारी संस्था नामनपुर पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। खातेगांव तहसील की खरीदी करने वाली 07 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें सेवा सहकारी संस्था पिपल्यानानकार, सेवा सहकारी संस्था सोमगांव, सेवा सहकारी संस्था पटरानी, सेवा सहकारी संस्था जियागांव, सेवा सहकारी संस्था इकलेरा, सेवा सहकारी संस्था साक्ट्या सेवा सहकारी संस्था आमला पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।                   

 ओमप्रकाश परमार की रिपोर्ट। .......
कन्नौद। आष्टा-कन्नौद राजमार्ग स्थित ग्राम कुसमानिया में एक किसान की कुएँ में गिरने से मौत हो गई। किसान अपनी फसल में सिंचाई कर रहा था। बिना मुंडेर के कुएँ में पानी देखने के दौरान पैर फिसलने से किसान गहरे कुँए में जा गिरा। सुचना मिलने पर डायल 100 से कन्नौद अस्पताल ले गए जहाँ डॉ ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

कन्नौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुसमानिया का किसान रामकरण पिता श्रीकिशन (70 साल) जाति गोंड गुरुवार को दोपहर में स्वयं के खेत पर सिंचाई कर रहा था। बिना मुंडेर के कुएँ में पानी देखने के दौरान किसान का पैर फिसल गया। कुँए में पानी कम होने के कारण किसान को गंभीर चोट आई। हादसे की सुचना परिजनों द्वारा डायल 100 पर दी। सुचना पाकर डायल 100 प्रभारी संदीप ठाकुर एवं पायलेट रामनारायण देवड़ा किसान के खेत में पहुंचे। और किसान को अचेत अवस्था में कन्नौद अस्पताल ले गए। डॉ ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
कन्नौद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। मामले की जांच एएसआई बीएस भिलाला कर रहे है।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.