देवास जिले के 48 खरीदी केंद्रों पर 23 फरवरी तक होगा गेँहू का पंजीयन

                                                                                                                                                             देवास/कन्नौद 05 फरवरी 2019/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि मप्र शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2019-20 में गेहूं पंजीयन का कार्य जिले में 21 जनवरी से प्रारंभ हो गया है जो कि 23 फरवरी तक जिले के 48 खरीदी केंद्रों पर जारी रहेगा। इनमें तहसील देवास के 10, सोनकच्छ तहसील के 4, टोंकखुर्द तहसील के 6, बागली तहसील के 3, उदयनगर तहसील के 3, हाटपीपल्या तहसील के 3, कन्नौद तहसील के 8, सतवास तहसील के 4, खातेगांव तहसील के 7 खरीदी केंद्रों पर पंजीयन का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी किसानों को नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसमें वह किसान भी सम्मिलित है, जिनके द्वारा पूर्व वर्षों में पंजीयन का विक्रय किया गया हो।
इन केंद्रों पर जारी है पंजीयन का कार्य
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि देवास तहसील में खरीदी करने वाली 10 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें श्री अभ्येश्वर विपणन सहकारी समिति देवास, सेवा सहकारी संस्था, सेवा सहकारी संस्था बरोठा, उन्नत कृषि संस्था बरोठा, सेवा सहकारी संस्था दत्तोर, सेवा सहकारी संस्था नारियाखेड़ा, सेवा सहकारी संस्था बैरागढ़, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था सिरोल्या, सेवा सहकारी संस्था डबलचौकी, सेवा सहकारी संस्था सन्नौड़ पर पंजीयन का कार्य जारी है। सोनकच्छ तहसील में खरीदी करने वाली 04 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें विपणन सहकारी संस्था सोनकच्छ, सेवा सहकारी संस्था सोनकच्छ, सेवा सहकारी संस्था दौलतपुर, सेवा सहकारी संस्था भौंरासा में पंजीयन का कार्य जारी है। टोंकखुर्द तहसील में खरीदी करने वाली 06 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य जारी है। जिनमें सेवा सहकारी संस्था आगरोद, विपणन सेवा सहकारी संस्था टोंकखुर्द, सेवा सहकारी संस्था चौबाराधीरा, सेवा सहकारी संस्था खरेली/आलरी, सेवा सहकारी संस्था रतनखेड़ी तथा सेवा सहकारी संस्था इकलेरा माताजी पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।
बागली तहसील में खरीदी करने वाली 03 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था बागली, सेवा सहकारी संस्था चापड़ा, सेवा सहकारी संस्था कमलापुर पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। उदयनगर तहसील में खरीदी करने वाली 03 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें  विपणन सेवा सहकारी संस्था उदयनगर, आदिम जाति संस्था पुंजापुरा तथा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पांडुतालाब पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। हाटपीपल्या तहसील की खरीदी करने वाली 03 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें  विपणन सेवा सहकारी संस्था हाटपीपल्या, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था हाटपीपल्या तथा सेवा सहकारी संस्था आमलाताज पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।
कन्नौद तहसील की खरीदी करने वाली 08 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था कन्नौद, आ.जा. सेवा सहकारी संस्था पानीगांव, सेवा सहकारी संस्था पिपलकोटा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कुसमानिया, आ.जा. सेवा सहकारी संस्था गादिया, सेवा सहकारी संस्था ननासा, सेवा सहकारी संस्था डोकाकुई, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बिजवाड़ पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। सतवास तहसील की खरीदी करने वाली 04 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था सतवास, सेवा सहकारी संस्था निमासा (बाईजगवाड़ा), सेवा सहकारी संस्था डाबरी, सेवा सहकारी संस्था नामनपुर पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। खातेगांव तहसील की खरीदी करने वाली 07 संस्थाओं पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिनमें सेवा सहकारी संस्था पिपल्यानानकार, सेवा सहकारी संस्था सोमगांव, सेवा सहकारी संस्था पटरानी, सेवा सहकारी संस्था जियागांव, सेवा सहकारी संस्था इकलेरा, सेवा सहकारी संस्था साक्ट्या सेवा सहकारी संस्था आमला पर पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।                   

गेहूं पंजीयन का कार्य जिले में 21 जनवरी से प्रारंभ हो गया है