राष्ट्रीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गजेंद्र सिंह चंद्रावत
1: कम से कम 5 फीट की दूरी से लोगों से बात करें, बिना मास्क के किसी भी सूरत में लोगों के बीच न जाएं
2: बाइक या कार से उतरने से पहले अपनी कलाइयों से आगे तक जो पूरा हाथ सेनेटाइज करेंl
3: भीड़ के बीच में लाइव न करें
4: चलते हुए लोगों के रिएक्शन ले और आगे बढ़ जाएं
5: लाइव ऐसी लोकेशन से ना करें जिससे लोग आपके ज्यादा करीब न आ पाएं
6: लाइव या वीडियो बनाते वक्त अपने वाहन से उतरने से पहले ईयर पीस/बूम आईडी और मोबाइल पर भी सैनिटाइजर लगाएं
7: लोगों का अगर इंटरव्यू करें तो उसके तुरंत बाद मोबाइल ईयर पीस और हाथों को एक बार फिर से सेनेटाइज करके ही वाहन में बैठें। गाड़ी में चाबी, स्टेयरिंग, सीट, हैंड ब्रेक इत्यादि पर डिटोल या सेवलोन जैसे लिक्विड से भीगे हुए कपड़े से सफाई कर लें।
8: जो कपड़े आपने पहने हैं उसको अगले दिन इस्तेमाल ना करें उसे तुरंत धोने में डाल दें
9: कोशिश करें इसी परिवार के सदस्य के जरिए नहीं बल्कि खुद ही उसे वाशिंग मशीन में डाल दें
10: अगर कहीं बाहर लाइव करके आए हैं या ऑफिस से काम खत्म कर फिर घर पर आ रहे हैं तो भी समय ध्यान रखना है कि घर के किसी सदस्य और खासकर बच्चों को हाथ नहीं लगाना है
11: जूते चप्पल घर के बाहर ही रखें कोशिश करें कि घर के बाहर ही हाथ मुंह धोने का आप का इंतजाम परिवार के लोग कर दें ।
12: कोरोना की रिपोर्टिंग करते वक्त सुरक्षा पहले है और लोगों को लाइव में भी बताएं कि ये लाइव करते वक्त आपने क्या सावधानी बरती
निवेदक प्रधान संपादक न्युज 19 इंडिया

9:3

                                                                             
                                                                                                                                                                             कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द अपनी टीम में बदलाव करेंगी। वह अपनी नई टीम में नए लोगों को मौका दे सकती है। अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा संभालने के बाद उनका यह पहला बदलाव होगा। इस बदलाव में पार्टी के कई पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है।
कई पदाधिकारी खुद भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह कर चुके हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक संगठन में बदलाव का खाका तैयार है। सोनिया गांधी जल्द बदलाव कर सकती हैं। इस बदलाव में ए चेला कुमार और पीसी चाको सहित कई नेताओं को जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा सकता है। इसके साथ मीडिया टीम में भी बदलाव हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि रणदीप सुरजेवाला को किसी राज्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी ने 10 अगस्त को दोबारा जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद से वह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम के साथ काम कर रही थीं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक दल के नेता का बदलाव किया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
                                                                                 
   
बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष:
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई प्रदेश प्रभारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ पार्टी अध्यक्ष कई प्रदेश अध्यक्षों में भी बदलाव कर सकती हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव की मांग उठ रही है। मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान कांग्रेस की जिम्मेदारी सचिन पायलट संभाल रहे हैं।


दो नवंबर को बैठक:
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो नवंबर को पार्टी महासचिव, प्रदेश प्रभारियों और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि इस बैठक में सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ देश भर में आंदोलन की तैयारियों का जायजा लेंगी। इसके साथ कई प्रदेशों में संगठन की स्थिति में भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष झारखंड के नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगी                                                                                                                                                                                                                                                                                                                             

नई दिल्ली।                                                                                                                                                                      मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर राज्य में अतिवृष्टि और बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस संबंध में ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण प्रदेश में 16000 करोड़ रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है। खरीफ़ फसलें- सोयाबीन, उडद और कपास पूरी तरह से बरबाद हो चुकी हैं। यह एक राष्ट्रीय समस्या है, क्योंकि मध्यप्रदेश से उत्पादित यह फसलें पूरे देश की जरूरत पूरी करती हैं।
                                                                               
लगभग 45 मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने अतिवृष्टि और उससे उत्पन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में जून 2019 से अब तक सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। राज्य के 52 जिलों में से 20 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मालवा क्षेत्र के मंदसौर, नीमच, आगर मालवा अत्यधिक वर्षा के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। किसानों के धान को छोड़कर लगभग सभी फसलों में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। एक

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ...                                   
                                                                                                                                                                                  गढ़चिरौली।छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने बुधवार को आईईडी ब्‍लास्‍ट किया, जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। ऐसी भी खबर है कि घटनास्थल पर फिलहाल नक्सलियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ जारी है। गढ़चिरौली में यह धमाका घने जंगलों के बीच हुआ है। घटना के वक्त सी 60 कमांडो की यूनिट का दस्ता वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया| 
इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर नक्सलियों ने हमला किया था. नक्सलियों द्वारा CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर किए गए IED ब्लास्ट की चपेट में कई जवान आए थे| महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में माओवादियों ने पुलिस की गाड़ी को उस वक्त निशाना बनाया जब पुलिस की टीम उस जगह जा रही थी, जहां सुबह में ही नक्सलियों ने करीब 25 से 30 गाड़ियों को आग के हवाले किया था|  पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। इलाके में पुलिस और नक्‍सिलयों के बीच गोलीबारी भी जारी है। यह पिछले एक माह में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया दूसरा बड़ा नक्‍स‍ली हमला है।
गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों पर नक्‍सल हमला ऐसे समय पर हुआ है, जबकि देशभर में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया जारी है। नक्‍सली चुनाव का अक्‍सर विरोध करते रहे हैं और ऐसे में उनकी इस करतूत को चुनाव प्रक्रिया बाधित करने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है।

आशीष जैन। .....
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया है. लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में हो रही राहुल गांधी की महारैली में आरजेडी के तेजस्वी यादव समेत बिहार महागठबंधन के सभी विपक्षी नेता शामिल हुए हैं.

पटना के गांधी मैदान से पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी


पटना. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली का संबोधन किया है. बताया जा रहा है कि राहुल की इस रैली में करीब डेढ़ से दो लाख लोग शामिल हुए हैं. बिहार में बन रहे महागठबंधन के नेता आरजेडी चीफ तेजस्वी यादव, जीतनराम मांझी, शरद यादव समेत कई दिग्गज नेता रैली में शामिल हुए और जनता का संबोधन किया. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी रैली में शामिल हुए और जनता को संबोधित किया. 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी-जेडीयू के कामकाजों पर निशाना साधा. इसके साथ ही राहुल गांधी ने राफेल का मुद्दा एक फिर उठाया और कहा कि पीएम मोदी ने कारोबारी अनिल अंबानी को गलत तरीके से राफेल का कॉन्ट्रेक्ट दिलाया है. वहीं राहुल गांधी ने पटनावासियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर देश में कांग्रेस सरकार आई तो पटना विश्वविद्यालय को  सेंट्रल यूनिवर्सिटी  बनाने का काम किया जाएगा. 

राहुल गांधी की रैली में बिहार के पूरा विपक्ष नजर आया लेकिन उपेंद्र कुशवाहा नहीं पहुंच सके. रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा की जन आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें उपेंद्र कुशवाहा को चोट आई है. इसी वजह से वे रैली में नहीं पहुंच सके हैं.

गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। .......  नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में इंदिरा गांधी को सबसे सफल प्रधानमंत्रियों में शुमार किया जाता है। अपनी राजनीतिक सोच और नजरिये से उन्होंने आजाद भारत को एक नई दिशा दी। खास बात यह है कि इंदिरा गांधी के बाद उनकी पोती यानी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी में भी लोग शुरू इंदिरा गांधी का ही अक्स देखते हैं। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका गांधी की सक्रीय राजनीति में एंट्री हो ही गई। लोगों को लगने लगा है कि एक बार फिर इंदिरा गांधी ही लौट आई हैं। हाल में प्रियंका गांधी वाड्रा 47 वर्ष की हुईं 12 जनवरी को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। आइए जानते पांच बातें
                                


शौकिया रेडियो संचालक
1. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती और पूर्व पीएम राजीव गांधी-सोनिया गांधी की दूसरी संतान प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को राजधानी दिल्ली में हुआ। शिक्षा माडर्न स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एण्ड मैरी, नई दिल्ली से प्राप्त की और वह दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय की स्नातक हैं। वह एक शौकिया रेडियो संचालक है, जिनके पास VU2PGY कालसाइन है।

बगैर राजनीति के जनता की सेवा

2. 1999 के चुनाव अभियान के दौरान, बीबीसी के लिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा: मेरे दिमाग में यह बात बिलकुल स्पष्ट है कि राजनीति शक्तिशाली नहीं है, बल्कि जनता अधिक महत्वपूर्ण है और मैं उनकी सेवा राजनीति से बाहर रहकर भी कर सकती हूँ।

भाषण से लेकर नयन नक्ष तक दादी की झलक

3. प्रियंका गांधी में लोगों ने शुरू से इंदिरा गांधी का अक्स ही देखा। नयन नक्ष में तो प्रियंका गांधी अपने दादी इंदिरा की तरह दिखती हीं थीं। लेकिन जब वो लोगों से मिलतीं तो उस दौरान भी आव भाव बिल्कुल दादी की तरह दिखते थे। यही वजह है कि लोग उनके प्रति काफी आकर्षित होते हैं। अपने लुक्स के अलावा प्रियंका के भाषणों में भी दादी इंदिरा की तरह धारा और प्रवाह है।

कांग्रेस की गेम चेंजर 
4. कांग्रेस पार्टी के लिए प्रियंका गांधी ने हमेशा अहम रोल अदा किया। पर्दे के पीछे रहकर भी एक नेता की तरह ही प्रियंका हमेशा काम करती रहीं। पर्दे के पीछे से ही प्रियंका ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर में पार्टी के लिए कई अहम रणनीतियां बनाईं फिर चाहे वो टिकट का आवंटन हो या फिर गुटबाजी की मुश्किल। हर परेशानी से वो पार्टी को उबारने का माद्दा रखती हैं। यही वजह है कि 2018 में पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने इशारा कर दिया था कि 2019 में प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी।

 

नेता-कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह की लहर
5. लोकसभा चुनाव से लेकर आगामी विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस को जिस रामबाण की जरूरत थी लगता है प्रियंका गांधी के रूप में उसे वो मिल गया है। यही वजह है कि कार्यकर्ता से लेकर नेताओं तक हर कोई उत्साह और जोश से लबरेज है। यूपीसीसी के प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव के मुताबिक हम पिछले काफी सालों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका गांधी सक्रीय राजनीति में आए। इस सिलसिले में दो महीने पहले मिले भी थे। राहुल गांधी जिस तरह एक मिशन लेकर चल रहे हैं उसमें प्रिंयका की एंट्री मील का पत्थर साबित होगी, युवाओं को नया जोश भरेगी।

हेल्प लाइन नंबर। ...  ०१८३२२२३११७१। .... ०१८३२५६४४८५। .. ये है रेलवे का हेल्प लाइन नंबर लोगोगो की खून की जरुरत है सभी से अपील है की जो भी लोग मदद करना चाहते हो इन नुम्बरो पर कॉल कर के जरुरत मंदो की मदद करे 


गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट ....ब्रैकिंग न्यूज़। अभी की बहुत बढ़ी खबर अमृतसर में रेलवे पटरी के पास रावण दहन होने से भगदड़ मची पटाखों की आवाज होने से लोग पीछे की और जाने लगे और कुछ लोग ट्रैन की पटरी के पास जा पहुंचे जहा पर अचानक ट्रैन के आने से और ट्रेन की चपेट में 50 से 100 लोगो की मौत हो गई 100 से 200 मीटर तक सिर्फ लाशें दिख रही है 


गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। ....  लखनऊ:-  डिजिटल उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के करीब न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 6 कोच पटरी से उतर गए हैं। हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हुए हैं। ये हादसा तब हुआ जब न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के 6 कोच आज सुबह हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर पटरी से उतर गए। लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेन दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम, एसपी, स्वास्थ्य प्राधिकरणों और एनडीआरएफ को सभी संभावित राहत और बचाव प्रदान करने का निर्देश दिया है।
14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस मालदा से नई दिल्ली तक चलती है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- बीएसएनएल-05412-254145, रेलवे-027-73677, पटना स्टेशन पर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर- बीएसएनएल- 0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229, रेलवे फोन नंबर- 025-83288 ।।

इंदौर से गजेंद्र सिंह। .... गौरतलब है कि 28 सितंबर की रात को साबरकांठा में एक मजदूर रवींद्र कूमार ने 14 महीने की बच्ची के साथ रेप किया था। वीरेंद्र कुमार बिहार का रहने वाला है जो साबरकांठा में एक फैक्ट्री में काम करता था। रेप की इस घटना के बाद गुजरात के कई इलाकों लोग हिसंक हो गए और उन्होंने ने बिहार के लोगों के निशाना बनाया।खबरों के मुताबिक गुजरात में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के करीब 50,000 हजार लोग काम करते हैं। गुजरात में हिंसा को देखते हुए बिहार और मध्य प्रदेश के बहुत से मजदूरों ने गुजरात छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों को टारगेट किया गया है।गुजरात के अहमदाबाद में बिहार के 47 मजदूरों को पिछले कुछ दिनों से बंधक बना लिया गया है। अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में बंधक बनाए गए इन मजदूरों से साथ मारमीट की जाने की खबर है। मौके पर बचकर निकले कुछ मजदूरों ने बंधक बनाए जाने की घटना के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी है।इस खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात कर स्थिति पर नियंत्रण करने को कहा है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह इस संबंध में गुजरात सरकार के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी आज चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे....
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी सहित चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ,प्रदेश संगठन प्रभारी दीपक बावरिया जी , नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जी इस अवसर पर मौजूद....

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरी में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रमोशन में आरक्षण देना जरूरी नहीं है. कोर्ट ने कहा कि नागराज मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही था, इसलिए फिर से विचार सही नहीं है. यानी इस मामले को दोबारा 7 जजों की पीठ के पास भेजना जरूरी नहीं है.
संवैधानिक बेंच ने इस बात का फैसला किया है कि साल 2006 एम नागराज बनाम भारत सरकार मामले में संविधान पीठ के दिए हुए फैसले पर पुनर्विचार की दरकार नहीं है.
क्या हुआ था 2006 में?
नागराज मामले में पांच जजों की ही एक संवैधानिक बेंच ने फैसला दिया था कि सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC-ST) वर्गों को संविधान के अनुच्छेद 16(4) और 16 (4ख) के अंतर्गत रिजर्वेशन दिया जा सकता है. लेकिन इसके लिए किसी भी सरकार को कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा.
केंद्र सरकार ने इस फैसले की एक बड़ी खंडपीठ से समीक्षा की मांग की है. संवैधानिक बेंच ने इस मामले पर बीती 30 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

राजधानी पर निर्भया और गुड़िया के साथ हुई हैवानियत का दाग अभी मिटा ही नहीं कि सीमापुरी में सोमवार शाम इसी तरह का एक और मामला सामने आया। शाम 7 बजे प्रसाद लेने मंदिर जा रही सात साल की मासूम को नशे में धुत्त पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर सुनसान पार्क में ले गया। यहां उसने गला बांध कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्ची के निजी अंगों में पानी वाला पाइप डाल दिया। मासूम ने रात करीब 11.30 बजे खून से लथपथ अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक 20 वर्षीय सलमान को पकड़ने के बाद जमकर धुनाई की। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मंगलवार को जीटीबी अस्पताल पहुंची। उन्होंने बच्ची की मां से हालचाल जाना। मालीवाल ने घटना पर खेद जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि आरोपी कबाड़ बीनने का काम करता है। पकड़े जाने के समय वह नशे में था। क्राइम टीम ने घटना स्थल से सक्ष्य जुटाए हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पाइप भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम की सेहत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही उसकी तबीयत बेहतर होगी, काउंसलिंग कराई जाएगी।

लखनऊ । कर्नाटक में चुनाव प्रचार पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर निशाना साधते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे समय में जब योगी की जरूरत यूपी में ज्यादा है तो वह कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही यूपी वापस लौटेंगे और जनता की मदद करेंगे। उन्होंने मृतकों व उनके परिवारीजन के लिए संवेदना भी व्यक्त की। योगी को वापस आने की सलाह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर योगी को वापस आने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, सीएम योगी को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक में राजनीति के लिये। 
     इन हालात में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं तो फिर हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें। बता दें कि अखिलेश ने इससे पहले ट्वीट किया कि प्रदेश में आंधी-तूफान से 64 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं हर प्रदेशवासी व अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए आगे आएं। हमारे प्रदेश के लिए संकट का समय है, हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा। दो मई को किसानों के बीच योगी सरकार, सात प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित यह भी पढ़ें शिक्षा क्षेत्र को राजनीतिक आग में न झोंके : अखिलेश अखिलेश यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र को राजनीतिक आग में न झोंकने को कहा है। गुरुवार को किए ट्वीट में अखिलेश ने कहा, एएमयू के छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना किस तरह की राजनीति है। कम से कम शिक्षा के क्षेत्र को तो राजनीतिक आग में नहीं झोंकना चाहिए। पुलिस ने जिस प्रकार अपनी भूमिका निभाई है, उससे लगता है कि इस सरकार में पुलिस सबके लिए न हो कर कुछ खास लोगों के लिए ही सक्रिय होने को मजबूर है। 


      कर्नाटक को जेहादियों की शरणस्थली नहीं बनने देंगे: योगी कहीं उत्तर प्रदेश भाजपा पर भारी न पड़ जाए कार्यकर्ताओं का बढ़ता असंतोष यह भी पढ़ें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा कर्नाटक को जेहादियों की शरणस्थली नहीं बनने देगी। वह आज कर्नाटक के शिमोगा जनपद स्थित एक तालुका सागर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि कर्नाटक में यासीन भटकल जैसे जेहादी पलते रहे हैं। यही कारण है कि यहां 23 देशभक्तों की हत्याएं हो चुकी हैं। एक साल पहले तक ऐसी ही स्थिति उत्तरप्रदेश में भी थी। ऐसे जेहादियों से निपटने के लिए एक अच्छी सरकार की जरूरत होती है। हमें कांग्रेस की विभाजनकारी मंसा नहीं, प्रधानमंत्री के सपनों के अनुसार एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करनेवाली सरकार चाहिए। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस शासन के दौरान चला आ रहा लूट-खसोट का दौर खत्म होगा। कर्नाटक कांग्रेस का एटीएम बनने से बचेगा। 
      कुछ दिनों पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने योगी के कर्नाटक आने पर सवाल उठाया था। जिसका उत्तर देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा तो कर्नाटक से संबंध बहुत पुराना है, जितना स्वयं सिद्धारमैया का भी नहीं होगा। हमारा योगेश्वर मठ इसी राज्य में है। काशी के कालभैरव की तरह ही यहां योगेश्वर भैरव हैं। योगी ने हनुमान जी को भी उत्तरप्रदेश एवं कर्नाटक को जोड़नेवाली एक कड़ी के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब राम अपने वनवासकाल में जंगलों में भटक रहे थे, तब इसी धरती ने उन्हें हनुमान के रूप में सबसे विश्वस्त साथी प्रदान किया। आज पूरे उत्तर भारत में जितने मंदिर बजरंगबली के पाए जाते हैं, उतने राम के भी नहीं मिलते। योगी सागर के गांधी मैदान की सार्वजनिक सभा में जाने से पहले श्री रामचंद्रपुरा मठ के मठाधीश श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य श्रीमद् राघवेश्वर भारती महाराज महास्वामी से भी मिलने गए। राघवेश्वर भारती द्वारा कर्नाटक में देसी गायों के संरक्षण के लिए गोतीर्थ बनाने की परियोजना शुरू करने जा रहे हैं। फिर सभा में बोलते हुए योगी ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री गोमांस भक्षण का प्रोत्साहन देते हैं। हमें यहां से ऐसी सरकार को हटाकर कांग्रेसमुक्त कर्नाटक का सपना साकार करना चाहिए, ताकि यहां गायों की रक्षा हो सके।

नई दिल्ली । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा द्वारा पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान येदियुरप्पा ने कहा कि किसानों का कल्याण हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। कर्नाटक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए हम 1,50,000 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में हर क्षेत्र में पानी पहुंचे। इस बीच येदियुरप्पा ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में उनकी जीत पक्की है। 
      कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब महज चंद दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम दिखाई नजर आ रही है। कर्नाटक का चुनावी रण जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धुंआधार प्रचार में जुटे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सिद्धरमैया नहीं सिद्धा रुपैया सरकार है। तो वहीं राहुल भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे। कर्नाटक का रण जीतने के लिए राहुल गांधी ने कसी कमर, ऐसा होगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो यह भी पढ़ें गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव हैं, ऐसे में चुनाव से पहले का यह एक हफ्ता सभी पार्टियों के लिए काफी अहम हैं। जहां आज चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी कर्नाटक के कलबुर्गी, गजेंद्रगढ़ में रैली करेंगी। वहीं भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में कई रैलियां करेंगे।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.