फिर लगा दिल्ली पर दाग, मासूम के साथ दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप

राजधानी पर निर्भया और गुड़िया के साथ हुई हैवानियत का दाग अभी मिटा ही नहीं कि सीमापुरी में सोमवार शाम इसी तरह का एक और मामला सामने आया। शाम 7 बजे प्रसाद लेने मंदिर जा रही सात साल की मासूम को नशे में धुत्त पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर सुनसान पार्क में ले गया। यहां उसने गला बांध कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्ची के निजी अंगों में पानी वाला पाइप डाल दिया। मासूम ने रात करीब 11.30 बजे खून से लथपथ अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक 20 वर्षीय सलमान को पकड़ने के बाद जमकर धुनाई की। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मंगलवार को जीटीबी अस्पताल पहुंची। उन्होंने बच्ची की मां से हालचाल जाना। मालीवाल ने घटना पर खेद जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि आरोपी कबाड़ बीनने का काम करता है। पकड़े जाने के समय वह नशे में था। क्राइम टीम ने घटना स्थल से सक्ष्य जुटाए हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पाइप भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम की सेहत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही उसकी तबीयत बेहतर होगी, काउंसलिंग कराई जाएगी।

फिर लगा दिल्ली पर दाग, मासूम 🤦‍♀के साथ दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप😱