पॉलिटिक्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

महेंद्र सिंह की रिपोर्ट ....  भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में 28 नवंबर को वोटिंग होगी और 11 दिसम्बर को रिजल्ट आएगा। लिहाजा प्रदेश में आज से ही तत्काल प्रभाव से आचार सहिंता भी लागू हो गई है। इस दौरान प्रदेश में इसका असर किस तरह रहेगा, कहां क्या नियम लागू होगा। ये सभी जरूरी बातें आपको जानना जरूरी हैं। साथ ही चुनाव से सम्बंधित और भी वो बातें जो प्रदेश के हर एक मतदाता के लिए जरूरी हैं, जानते हैं अब कैसा होगा प्रदेश का सियासी माहौल।
1 करोड़ 37 लाख 83 हजार वोटर हैं युवा
मतदाता सूची के अनुसार मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 3 लाख 94 हजार 86 वोटर हैं, जो अपनी सरकार चुनेंगे।इनमें 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सर्वाधिक 1 करोड़ 37 लाख 83 हजार 383 मतदाता हैं। यानी कि युवा पीड़ी पूरी तरह से सक्षम है कि वो अपनी सरकार बनाएं।
2 करोड़ 63 लाख पुरुष और 2 करोड़ 40 लाख महिला वोटर्स
प्रदेश में कुल पुरुष मतदाता 2 करोड़ 63 लाख 14 हजार 957 और महिला मतदाता 2 करोड़ 40 लाख 77 हजार 719 हैं, मतदाताओं में 18 से 19 साल के 15 लाख 78 हजार 167 (3.13 प्रतिशत), 20 से 29 साल के 1 करोड़ 37 लाख 83 हजार 383 (27.38 प्रतिशत), 30 से 39 साल के 1 करोड़ 28 लाख 74 हजार 974 (25.58 प्रतिशत), 40 से 49 साल के 99 लाख 30 हजार 546 (19.73 प्रतिशत) मतदाता है।इसी तरह 50 से 59 साल के 63 लाख 58 हजार 853 (12.63 प्रतिशत), 60 से 69 साल के 35 लाख 45 हजार 733 (7.05 प्रतिशत), 70 से 79 साल के 16 लाख 85 हजार 339 (3.35 प्रतिशत) मतदाता हैं। 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के मात्र 5 लाख 77 हज़ार 265 मतदाता हैं, जो 1.15 प्रतिशत हैं। आयोग के अनुसार पिछले चुनाव में कुल 4 करोड़ 66 लाख मतदाता थे. आयोग के अनुसार प्रदेश में कुल 65341 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें से शहरी क्षेत्र में 17036 जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 48305 मतदान केंद्र हैं।
क्या था 2013 का गणित
230 में से 35 अनुसूचित जाति जबकि 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 148 गैर-आरक्षित सीटें हैं, 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 165 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी जबकि कांग्रेस को 58 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 4 जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 2013 में मध्य प्रदेश में कुल 46636788 मतदाता थे, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 22064402 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 24571298 और अन्य वोटर्स 1088 थे. 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
आचार संहिता के बाद क्या होगा
चुनावों के दौरान जो शब्द सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में रहता है वह है मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट यानि आदर्श आचार संहिता। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट यानी आदर्श आचार संहिता क्या है और प्रत्याशियों से लेकर पार्टी और सरकार पर इसके क्या क्या प्रतिबंध है और किन पहलुओं का ख्याल रखना होता है यह सभी जानकारी बेहद अहम है।
कर्मचारियों पर चुनाव आयोग का रहेगा कंट्रोल
चुनाव आयोग राज्य में चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ-साथ आचार संहिता भी लागू कर देता है। इसके लागू होते ही राज्य सरकार और प्रशासन पर कई बंदिश लग जाती हैं। यानि चुनाव खत्म होने तक राज्य के सरकारी कर्मचारी चुनाव आयोग के कर्मचारी बन जाते हैं और उसके दिशा-निर्देशों पर काम करने लगते हैं। चुनाव आयोग ही पावर में होता है। इस दौरान राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी पर निजी हमले नहीं किए जा सकते हैं, लेकिन उनकी नीतियों की आलोचना हो सकती है। वोट पाने के लिए किसी…



श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के दुव्रा रतलाम सर्किट हाउस में दिगविजय सिंह का विरोध किया गया व काले झंडे दिखाए गए जब उनसे करणी सेना के प्रदेश सयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर ने उनसे प्रशन किया  तो दिग्गी राजा ने सारे प्रशनो का जवाब घुमा कर दिया ओर कांग्रेस के देश हित मे कार्य नही करने पर भी दिग्गी ने कांग्रेस का समर्थन की बात कही

लखनऊ । कर्नाटक में चुनाव प्रचार पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर निशाना साधते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा कि ऐसे समय में जब योगी की जरूरत यूपी में ज्यादा है तो वह कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही यूपी वापस लौटेंगे और जनता की मदद करेंगे। उन्होंने मृतकों व उनके परिवारीजन के लिए संवेदना भी व्यक्त की। योगी को वापस आने की सलाह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर योगी को वापस आने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, सीएम योगी को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक में राजनीति के लिये। 
     इन हालात में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं तो फिर हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें। बता दें कि अखिलेश ने इससे पहले ट्वीट किया कि प्रदेश में आंधी-तूफान से 64 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं हर प्रदेशवासी व अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए आगे आएं। हमारे प्रदेश के लिए संकट का समय है, हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा। दो मई को किसानों के बीच योगी सरकार, सात प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित यह भी पढ़ें शिक्षा क्षेत्र को राजनीतिक आग में न झोंके : अखिलेश अखिलेश यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र को राजनीतिक आग में न झोंकने को कहा है। गुरुवार को किए ट्वीट में अखिलेश ने कहा, एएमयू के छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना किस तरह की राजनीति है। कम से कम शिक्षा के क्षेत्र को तो राजनीतिक आग में नहीं झोंकना चाहिए। पुलिस ने जिस प्रकार अपनी भूमिका निभाई है, उससे लगता है कि इस सरकार में पुलिस सबके लिए न हो कर कुछ खास लोगों के लिए ही सक्रिय होने को मजबूर है। 


      कर्नाटक को जेहादियों की शरणस्थली नहीं बनने देंगे: योगी कहीं उत्तर प्रदेश भाजपा पर भारी न पड़ जाए कार्यकर्ताओं का बढ़ता असंतोष यह भी पढ़ें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा कर्नाटक को जेहादियों की शरणस्थली नहीं बनने देगी। वह आज कर्नाटक के शिमोगा जनपद स्थित एक तालुका सागर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि कर्नाटक में यासीन भटकल जैसे जेहादी पलते रहे हैं। यही कारण है कि यहां 23 देशभक्तों की हत्याएं हो चुकी हैं। एक साल पहले तक ऐसी ही स्थिति उत्तरप्रदेश में भी थी। ऐसे जेहादियों से निपटने के लिए एक अच्छी सरकार की जरूरत होती है। हमें कांग्रेस की विभाजनकारी मंसा नहीं, प्रधानमंत्री के सपनों के अनुसार एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करनेवाली सरकार चाहिए। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस शासन के दौरान चला आ रहा लूट-खसोट का दौर खत्म होगा। कर्नाटक कांग्रेस का एटीएम बनने से बचेगा। 
      कुछ दिनों पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने योगी के कर्नाटक आने पर सवाल उठाया था। जिसका उत्तर देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा तो कर्नाटक से संबंध बहुत पुराना है, जितना स्वयं सिद्धारमैया का भी नहीं होगा। हमारा योगेश्वर मठ इसी राज्य में है। काशी के कालभैरव की तरह ही यहां योगेश्वर भैरव हैं। योगी ने हनुमान जी को भी उत्तरप्रदेश एवं कर्नाटक को जोड़नेवाली एक कड़ी के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब राम अपने वनवासकाल में जंगलों में भटक रहे थे, तब इसी धरती ने उन्हें हनुमान के रूप में सबसे विश्वस्त साथी प्रदान किया। आज पूरे उत्तर भारत में जितने मंदिर बजरंगबली के पाए जाते हैं, उतने राम के भी नहीं मिलते। योगी सागर के गांधी मैदान की सार्वजनिक सभा में जाने से पहले श्री रामचंद्रपुरा मठ के मठाधीश श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य श्रीमद् राघवेश्वर भारती महाराज महास्वामी से भी मिलने गए। राघवेश्वर भारती द्वारा कर्नाटक में देसी गायों के संरक्षण के लिए गोतीर्थ बनाने की परियोजना शुरू करने जा रहे हैं। फिर सभा में बोलते हुए योगी ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री गोमांस भक्षण का प्रोत्साहन देते हैं। हमें यहां से ऐसी सरकार को हटाकर कांग्रेसमुक्त कर्नाटक का सपना साकार करना चाहिए, ताकि यहां गायों की रक्षा हो सके।

नई दिल्ली । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा द्वारा पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र जारी करने के दौरान येदियुरप्पा ने कहा कि किसानों का कल्याण हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। कर्नाटक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए हम 1,50,000 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में हर क्षेत्र में पानी पहुंचे। इस बीच येदियुरप्पा ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में उनकी जीत पक्की है। 
      कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब महज चंद दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम दिखाई नजर आ रही है। कर्नाटक का चुनावी रण जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धुंआधार प्रचार में जुटे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सिद्धरमैया नहीं सिद्धा रुपैया सरकार है। तो वहीं राहुल भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे। कर्नाटक का रण जीतने के लिए राहुल गांधी ने कसी कमर, ऐसा होगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो यह भी पढ़ें गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव हैं, ऐसे में चुनाव से पहले का यह एक हफ्ता सभी पार्टियों के लिए काफी अहम हैं। जहां आज चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी कर्नाटक के कलबुर्गी, गजेंद्रगढ़ में रैली करेंगी। वहीं भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश में कई रैलियां करेंगे।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.