भानपुरा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 गरोठ/ भानपुरा सुनील माली                                     

 भानपुरा नगर व गरोठ में आजादी का 73 वा जश्न बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस वर्ष राष्ट्रीय पर्व के साथ भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार भी रहा गरोठ संस्कार वैली स्कूल में छात्र-छात्राओं ने व विद्यालय स्टाफ ने आजादी के पर्व को मनाए वह भानपुरा में मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा बाइक रैली निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई प्रारंभ स्थल पर पहुंची इस प्रकार मनाया गया इस बार का आजादी का महापर्व                                                                                                                                                                                                                                                                                                           

 भानपुरा सुनील माली                                             
 भानपुरा नगर में संचालित एक्सीलेंस एजुकेशन द्वारा आज 10वीं, 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों वह प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शेखर वधवा,  सुरेश  चौधरी,  संजय  भट्ट  कंवला वाले उपस्थित रहे कार्यक्रम में प्रवीण सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाले प्रेमपाल मीणा  कंवला का भी कोचिंग की ओर से सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कश्ती भूटानी तथा छात्रा पवित्रा लोहार ने किया संस्था के लगभग 100 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया जिसमें प्रियांशु चौहान,  पियूष मरमठ, वंदना शर्मा, तनूप्रिया टेलर, दिव्यांश,  मधु , अक्षय, अमीषा,  दीपेश,  खुशी शर्मा,  भावना, सोनाली भाना, ज्ञानचंद मीणा,  धीरज, निशांक रूद्रवाल, प्रियांश,  प्रसिद्धि, अक्ष, आदित्य,  चिंतन, टीशा,देवेंद्र,गौरव जोशी, शिवम,  यशवंत,  शुभम,  प्रांशु आदि, इन सभी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया कोचिंग सेंटर के स्टूडेंट  ऑफ  ईयर का पुरस्कार ज्ञान चंद मीणा को दिया गया जो कि 9वी में एक बार फेल व दसवीं में 3 बार फेल होने के बावजूद भी 12वीं में 91.6% अंक प्राप्त किए अंत में आभार व्यक्त एक्सीलेंस एजुकेशन के संचालक डॉ अमित कुमार वधवा द्वारा किया गया                                                       

भानपुरा सुनील माली के साथ राजकुमार भट्ट की रिपोर्ट
भानपुरा उपरोक्त घटना में बताया जा रहा है कि नई मोरी माता मंदिर के यहां हाइड्रेशन लाइट  पर काम करते हुए रातागुराडिया का एक युवक पर्वत सिंह लाइन पर काम करते हुए हल्का झटका लगने के कारण नीचे गिर गया हुआ गिरने नीचे गिरने से उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई                                                                                                 

भानपुरा सुनील माली
भानपुरा नगर के चंबल चौराया प्राथमिक विद्यालय चैनपुरिया के प्राथमिक विद्यालय पीपल्दा के वह कैलाशपुर के तीनों प्राथमिक विद्यालय में भानपुरा फुले ब्रिगेड संयुक्त माली समाज वह फूल माली सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा टोपे मोजे व पाठ्यक्रम सामग्री व शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पेन वह विद्यालयों को प्रतीक चिन्ह के रूप में संगठन की ओर से शील्ड का वितरण मां सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर किया गया जिसमें करीब  350 से 400 विद्यार्थियों ने सहभागिता की सभी विद्यालयों में फुले ब्रिगेड के तहसील अध्यक्ष नवीन जी, वरिष्ठ सलाहकार अशोक जी व संगठन मंत्री सुनील माली ने सभी विद्यालयों मे मां सावित्री बाई फुले के जीवन के  के बारे में संक्षिप्त जानकारी जी दी उन्होंने बताया कि मां सावित्री बाई फूले ही प्रथम महिला शिक्षिका थी जिन्होंने नारी समाज को आगे बढ़ने व शिक्षित करने हेतु प्रेरित किया उनके द्वारा ही नारियों में शिक्षा के प्रति प्रेरणा है जागृति आई और आज नारियां पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है कार्यक्रम का आभार व्यक्त विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया वह पीपल्दा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक प्रदीप जी दिवेदी ने विद्यार्थियों को ऐसा तैयार कर रखा है कि वह  अपनी मुंह जुबानी विभिन्न जिलों भानपुरा नगर के आसपास के विभिन्न गांवों के नाम संगीत बद्ध होकर बोलते हैं वह पूरी टीम का आभार शिक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया

भानपुरा सुनील माली

 भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुरिया अंतर्गत आने वाले गांव कराडिया में मिट्टी खोदते समय मिट्टी की खदान धंसने से एक मजदूर की दब कर हुई मौत वहां उपस्थित साथी मजदूरों ने उसको  निकालते उससे पहले उसकी मृत्यु हो गई थी पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मृतक राजू पिता बंशीलाल मेघवाल   पंचनामा बनाकर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भानपुरा सिविल हॉस्पिटल भेजा

  

भानपुरा सुनील माली
भानपुरा के पास ग्राम  परोनीया      में  एक युवक कमल पिता सत्यनारायण मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी परोनीया ने फांसी लगा ली सूचना मिलने पर भानपुरा पुलिस थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा व  69/18
179 CRPC जांच के तहत कार्रवाई की जा रही है
 रिपोर्ट - सत्यनारायण पिता कालू लाल मीणा ने की

*भानपुरा सुनील माली* 

भानपुरा- नगर में करीब डेढ़ साल से हुई कार्यकर्ताओं की नवीन कार्यकारिणी जिसका नाम देवसेना है इस कार्यकारिणी के सदस्य व कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने विगत  वर्षों में विभिन्न तरह के कार्य किए हैं व क्षेत्र के नाम को कहीं ना कहीं रोशन किया है इस संगठन ने गौ माता व गोवंश के हित में अनेक कार्य किए हैं जिनको गिन पाना संभव नहीं है यह भानपुरा नगर में विचरण कर रही विभिन्न गायों को जो चल फिर नहीं सकती  इनके द्वारा निर्मित गौशाला में लाया जाता है वह वहां उनका उपचार कर जब वह स्वस्थ हो जाती है तो पुनः वापस छोड़ दिया जाता है जब भी इन कार्यकर्ताओं के पास किसी भी नागरिक व नगर वासी का फोन आता है तो यह संगठन पूरी तन्मयता से उस कार्य को करने के लिए पहुंचता है वह अभी विगत कुछ दिन पूर्व बहुत से गोवंश एक दलदल में फंस गए थे वहां जाकर इन्होंने विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के साथ उनको बाहर निकाला निकालने का भी पुनीत कार्य किया हमारे संवाददाता द्वारा संगठन के पदाधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि हमारा संगठन पिछले डेढ़ वर्षो से चल रहा है  वह नगर में जब भी कोई नागरिक हमें फोन लगाता है तो हम तुरंत वहां पहुंच जाते हैं व लंगडी टूटी गायों को  स्वस्थ कर उन्हे पुनः नगर में छोड़ देते हैं

भानपुरा से सुनील माली की रिपोर्ट। ....                                                                                                                       भानपुरा नगर में नगर में आचार संहिता के पहले से चल रहे   नल योजना सहित अन्य निर्माण कार्य को हर कही अधूरा ही छोड़ दिया है।इससे रहवासियों को घरों के सामने सड़क मार्ग खुदा होने के कारण आवागमन में बड़ी परेशानी आ रही है।वही राहगीर और वाहन चालक भी परेशान होते दिख रहे है।दूसरी और कही कही निर्माण चल भी रहा है।तो वह भी धीमी गती से।नगर में कचहरी चौक सहित अन्य मार्गो पर पाइप लाइन के लिए खोदी सड़क  गड्ढों में तब्दील हो रही है ,राहगीर और वाहन चालक हो रहे परेशान  5 से भी अधिक जगह में सड़क,नाला निर्माण,पाइप लाइन बिछाने सहित अन्य निर्माण आचार संहिता के पहले से ही चल रहे है।कई कार्यो के वर्कऑर्डर भी हो चुके है।पर हालात यह है कि,नगर परिषद की उदासीनता के चलते या तो कार्य अधूरे है, या तो बन्द हो चुके है।इसे लेकर भी अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हे।ऐसे में जनता ही परेशान होती नजर आ रही है।हालात यह है क डाकनबंग्ला ज,ल,विभाग के कार्यालय,पंजाबी कॉलोनी मार्ग,विभिन्न कॉलोनियां,कचहरी चौक,निमथुर गेट से होकर निकलने सभी मार्ग के रास्ते खुदे हुए हैं।जिस रोड़ को बनाने के लिए ठेकेदार ने एक माह पहले खोदा था।वह भी ऐसे ही गीट्टी व् धूल में तब्दील हो रहा है।ऐसी ही स्थिति सभी कॉलोनियों व् मार्गो पर बनी हुई है।कचहरी चौक स्थित सड़क को करीब दो माह पहले पानी की नई पाइप लाइन बिछाई थी।इसके लिए खोदी गई सड़क को अबतक नही सुधारा है।इससे रहवासियों को परेशानी हो रही है। यह आवगमन का प्रमुख मार्ग होने से राहगीर और वाहन चालक परेशान है।  

भानपुरा सुनील माली
भानपुरा संयुक्त फुल माली समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती लक्ष्मीनाथ मंदिर में 7:30 बजे मनाई गई सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर मशाल जलाई गई वह फुले ब्रिगेड के कार्यकर्ता वह  पदाधिकारी उपस्थित रहे संगठन के मार्गदर्शक अशोक जी गहलोत व नगर अध्यक्ष नवीन जी परिहार व संगठन मंत्री सुनील जी माली ने बताया कि
       महात्मा ज्योतिबा फुले (ज्योतिराव गोविंदराव फुले) को 19वी. सदी का प्रमुख समाज सेवक माना जाता है. उन्होंने भारतीय समाज में फैली अनेक कुरूतियों को दूर करने के लिए सतत संघर्ष किया. अछुतोद्वार, नारी-शिक्षा, विधवा – विवाह और किसानो के हित के लिए ज्योतिबा ने उल्लेखनीय कार्य किया है. तथा पुण्यतिथि को कार्यकर्ताओं ने  एक अलग ही तरीके से मनाया उन्होंने इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के पद चिन्हों पर चलकर गरीब विद्यार्थियों को कॉपी पेन व बालपोथी वितरित की गई जिससे वह पढ़ लिखकर आगे बढ़ेगा समाज में अपना नाम व देश का नाम करें
   इस अवसर पर फुले ब्रिगेड तहसील उपाध्यक्ष केसर

भानपुरा सुनील माली                                                                                                                                              आज भानपुरा नगर में गणमान्य नागरिक वह फुले ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं द्वारा भानपुरा छतरी संस्थान पर जाकर भानपुरा नरेश श्री यशवंत राव होल्कर प्रथम की 243  जयंती वर्ष कार्यक्रम मनाया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत महाराज श्री की मूर्ति व भगवान भोलेनाथ की मूर्ति पर पुष्प पुष्प माला चढ़ाकर की गई उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण कर कुछ गणमान्य नागरिकों ने अपने उद्बोधन दिए  रहे इस कार्यक्रम में आनंद  जैन ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि महाराजा एक पराक्रमी योद्धा थे उन्होंने हमारे क्षेत्र को अनेक लड़ाई लड़कर अनेक उपलब्धि प्रदान कराई गई दिलाई है वह इसी अवसर पर शैलचित्र विशेषज्ञों पीएचडी प्रमुखता श्री पीके भट्ट ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक पुरातात्विक स्त्रोत है जोकि भानपुरा में स्थित है इस पर हमें अत्यंत गर्व है कि हम इस नगर के नगर वासी हैं इसके आसपास वह चारों और अनेक ऐसी प्रतिमाएं देखने को मिलती है जो अपने आप में दुर्लभ है भानपुरा नगरी एक ऐसी नगरी है जहां अनेक कलाकृतियां उभरती है। महाराज श्री ने अपनी अंतिम सांस इसी स्थान पर ली थी|  इस अवसर पर भानपुरा नगर के गणमान्य नागरिक वाले समाजसेवी विजय शर्मा, सूर्य प्रकाश  भट्ट,भानपुरा मेरी जान पेज संचालक नितिन विश्वकर्मा,नरसिंह मेंहर, ललित  गायरी,   सुनील  माली (पत्रकार) व फुले ब्रिगेड के नवीन , केसर, ताराचंद , अशोक , व अन्य  कार्यकर्ता वह मंदिर पुजारी पंडित  महेश बैरागी भी उपस्थित रहे

भानपुरा सुनील माली
भानपुरा के समीप लोटखेड़ी में शाम 7 बजे वृद्ध महिला खेत से लौटी नही थी तो घरवालो ने ढूंढना शुरू किया और भानपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, रात्रि को लगभग 09 बजे महिला का शव गांव के ही अंदर बाड़े में मिला , महिला का गला दबाकर हत्या कर कान में  पहनी सोने की बालियों एवं पैर के चांदी के कड़े के लिए पैर काट दिए, मौके पर भानपुरा पुलिस एवं sdop गरोठ दोनो रात्रि को क्रमशः व 09:30 एवं 12 बजे के आसपास पहुंचे एवं घटनास्थल पर जानकारी जुटाई, अभी पूछताछ जारी है, भानपुरा थाने पर हमारे संवाददाता द्वारा उक्त जानकारी गई ली गई तो मृतक महिला का नाम सुहाग पति रामचंद्र धाकड़ उम्र 65 वर्ष निवासी धाकड़ मोहल्ला लोटखेड़ी बताया जा रहा है वह सूचनाकर्ता का नाम रामचंद्र पिता मोतीलाल बताया जा रहा है महिला का शव बालाराम जी कसानिया के बाड़े में    लोटखेड़ी  में मिला

भानपुरा सुनील माली
भानपुरा संयुक्त फुल माली समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती लक्ष्मीनाथ मंदिर में 7:30 बजे मनाई गई सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर मशाल जलाई गई वह फुले ब्रिगेड के कार्यकर्ता वह  पदाधिकारी उपस्थित रहे संगठन के मार्गदर्शक अशोक जी गहलोत व नगर अध्यक्ष नवीन जी परिहार व संगठन मंत्री सुनील जी माली ने बताया कि
       महात्मा ज्योतिबा फुले (ज्योतिराव गोविंदराव फुले) को 19वी. सदी का प्रमुख समाज सेवक माना जाता है. उन्होंने भारतीय समाज में फैली अनेक कुरूतियों को दूर करने के लिए सतत संघर्ष किया. अछुतोद्वार, नारी-शिक्षा, विधवा – विवाह और किसानो के हित के लिए ज्योतिबा ने उल्लेखनीय कार्य किया है.
 उनका जन्म 11 अप्रैल  1827  को सतारा महाराष्ट्र , में हुआ था. उनका परिवार बेहद गरीब था और जीवन-यापन के लिए बाग़-बगीचों में माली का काम करता था. ज्योतिबा जब मात्र  एक वर्ष के थे तभी उनकी माता का निधन हो गया था. ज्योतिबा का लालन – पालन सगुनाबाई नामक एक दाई ने किया. सगुनाबाई ने ही उन्हें माँ की ममता और दुलार दिया. 7 वर्ष की आयु में ज्योतिबा को गांव के स्कूल में पढ़ने भेजा गया. जातिगत भेद-भाव के कारण उन्हें विद्यालय छोड़ना पड़ा. स्कूल छोड़ने के बाद भी उनमे पढ़ने की ललक बनी रही. सगुनाबाई ने बालक ज्योतिबा को घर में ही पढ़ने में मदद की. घरेलु कार्यो के बाद जो समय बचता उसमे वह किताबें पढ़ते थे. ज्योतिबा  पास-पड़ोस के बुजुर्गो से विभिन्न विषयों में चर्चा करते थे. लोग उनकी सूक्ष्म और तर्क संगत बातों से बहुत प्रभावित होते इस अवसर पर फुले ब्रिगेड तहसील उपाध्यक्ष नवीन जी ने सभी का आभार व्यक्त किया

भानपुरा से सुनील माली की रिपोर्ट। ...                                                                                                             गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में वस्तु स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के हालात कुछ ठीक नहीं है हर किसी का आक्रोश सोजतिया की उम्मीदवारी से फूट पड़ रहा है कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देख कर शिवनारायण राठौर ,विजय पाटीदार, व अन्य कार्यकर्ता अब किसी जमाने में  सोजतिया के खास तूफान सिंह सिसोदिया निर्दलीय उम्मीदवार के साथ पूर्ण समर्थन से उतर आए हैं वह इसी को देखते हुए क्षेत्र के अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है वह निर्दलीय उम्मीदवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अधिक से अधिक मतों से अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए क्षेत्र में प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है  सोजतिया का टिकट जनता की भावनाओं के विपरीत है कांग्रेस की पहले से ही कमी है कि इसमें वंशवाद व परिवार वाद पर टिकट दिया जाता है वर्तमान प्रत्याशी 8 बार टिकट लाने में सक्षम रहा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं दिल्ली से इनको  टिकट दिया गया क्षेत्र में जनसंपर्क को सही तरीके से प्रदर्शित ना करते हुए रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से वह इंदौर पलटन के साथ  कार्यकर्ताओं को अपनी ओर लाने का कार्य कर रहे हैं व कवि सम्मेलन व अन्य कार्यक्रम अपनी सभाओं में करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं    


भानपुरा से सुनील माली। ...                                                                                                                            नगर में विवेकानन्द स्कूल के  तत्वाधान में छात्र -छात्राओं ने मतदान की जागरूकता को लेकर प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली। करीब दौ घँटे तक निकली रैली में चयनित जगहों पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर व्यक्ति को बिना किसी लोभ में आकर समझदार प्रत्याशी को वोट देने की समझाइश दी।इस रैली में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।    

भानपुरा से सुनील माली की रिपोर्ट। .....                                                                                                                                                                                                                                                                              शासन की योजना का अपने ही लोग भाजपा के पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक यही बात कहते है कि हमारी सरकार विकास करती है इसी का उदाहरण मन्दसौर जिले की भानपुरा जनपद में आने वाली पंचायत खजुरना पंचायत में आने वाले गांव खजुरना का खेडा का देखने मे आया जंहा पंच से जनपद अध्यक्ष व विधायक भी भाजपा के है और रहे लेकिन ग्रामीणों के आवेदन निवेदन के बाद भी किसी भी भाजपा के जनप्रायिनिधि ने इसकी सुध नही ली तो भाजपा प्रत्याशी देवीलाल धाकड़ यदि इस गांव में जाते है तो इनके पास सरकार की योजना गिनाने की भी बात नही कर सकते इससे यह स्पष्ट नजर आता है कि भाजपा विधायक ने सिर्फ और सिर्फ अपने विकास की बात सोची न कि क्षेत्रीय विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधा की यह गांव इस बात का जीता जागता उदाहरण साबित हो रहा है यही कारण है कि आज जनता को रोड पर उतरकर बेनर तले अपनी जुबानी बताना पड़ रही समस्त गांव वालों ने इस बार चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है उन्होंने गांव के बाहर एक फ्लेक्स लगाकर चुनाव बहिष्कार और रोड नहीं तो वोट नहीं वह नेताओं का गांव में वोट मांगने आना मना है  हालांकि हार ओर जीत समय के गर्त में झिपी है यह तो आने वाले परिणाम ही साबित कर सकते है                                            

भानपुरा से सुनील माली। ..भानपुरा) - विगत दो दिवस पूर्व भानपुरा के समीप संग्राम घाट पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम कैलाशपुर के अध्यापक राधेश्याम रावत दुर्घटनाग्रस्त होकर मोके पर ही दिवंगत हो गए थे। इस संदर्भ में भानपुरा कर्मचारी संघ, और अध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस थाना पहुंचकर अज्ञात वाहन के खिलाफ टी.आई.श्री गोपालसिंह चौहान से मुलाकात कर अतिशीघ्र आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई। टी.आई.श्री चौहान ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही सम्बंधित वाहन को सी.सी.टी.वी.कैमरे से ट्रेस किया जा रहा है अतिशीघ्र आरोपी हमारी पकड़ में होंगे। स्व.रावत अपने पीछे 2 पुत्रियां और 6 वर्षीय बालक, वृद्ध माता पिता छोड़कर गए है। ज्ञात रहे कि अध्यापक संवर्ग को 20 वर्षों की नोकरी के पश्चात भी बीमा, चिकित्सा सुविधा का लाभ आज पर्यंत प्राप्त नही हुआ है इसी तारतम्य में ब्लॉक भानपुरा के शिक्षकों, अद्यापकों ने मिलकर एक अनुग्रह राशि इकट्ठा करने हेतु अभियान चलाया गया है जिसमे अभी तक 3 लाख की राशि प्राप्त हो चुकी है। भानपुरा टी.आई.श्री गोपाल सिंह चौहान ने अपनी सहनशीलता का परिचय देते हुए दिवंगत परिवार हेतु अनुग्रह राशि 5251 रु. प्रदान की। जिसका समस्त कर्मचारी जगत ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर थाना भानपुरा में कर्मचारी जगत के पदाधिकारी भानुप्रताप सिंह चौहान, हरिश्चंद्र नामदेव, दिलीप चौधरी, घनश्याम मेहर, अध्यापक संघ के पदाधिकारी एवम प्रतिनिधि भीमसेन वधवा, राजेश बंडवाल, शेखर वधवा, भारमल गोड़, वीरेंद्र लोहार, निर्भयसिंह रावत (रास.जिलाध्यक्ष एवम मीणा समाज ब्लॉक महामंत्री), रामप्रसाद पोपण्डिया, रामेश्वर टेलर, संजय भट्ट, करणसिंह दायमा, विष्णु मेहर, राकेश पाटीदार, यशवंत मीणा, रमेशचन्द्र गोड़, मयंक सोनी, मनीष जांगड़े,महावीर जोशी, सुधीर श्रोत्रिय एवम क्षेत्र के कई अध्यापक मौजूद थे ।.  

सुनील माली भानपुरा                                                                                                                                       क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम लाखो भक्तो की आस्था  के केंद्र चमत्कारी मंदिर श्री केसर बाई महारानी दुधाखेडी माताजी के दान पात्र आश्विन नवरात्रि महोत्सव के बाद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर श्री ओ.पी. श्री वास्तव एवं मंदिर समिति सचिव एस. डी. एम गरोठ श्री अनुकुल जी जैन के आदेशानुसार भानपुरा तहसीलदार श्री नारायण जी नांदेडा भानपुरा राजस्व निरीक्षक श्री राकेश जी चौहान की उपस्थिति मे ग्राम पटवारी श्री जगदीश जी बामनिया द्वारा 29 अक्टूम्बर सोमवार को खोला गया।अधिक जानकारी देते हुए रात्रि मंदिर कर्मचारी पंडित.ब्रजेश  शर्मा ने बताया कि....
प्रथम दिवस देर शाम तक चली गणना का आंकड़ा 24 लाख 61 हजार रुपये रहा।
गणना का कार्य राजस्व विभाग भानपुरा पटवारी गण, शिक्षा विभाग गणक , मंदिर पुजारी ,मंदिर कर्मचारी,समीपस्थ ग्रामो के कोटवार एवं जिला सहकारी बैंक शाखा बाबुल्दा के कर्मचारियों द्वारा सम्पन्न किया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर गणना की रिकॉर्डिंग सी.सी.टी.वी. कैमरे से की गई।आगामी दिनों मे भी गणना का कार्य जारी रहेगा।

भानपुरा सुनील माली
आगामी त्योहारों को देखते हैं हुए व आदर्श आचार संहिता के चलते     शांति बनाए रखने के लिए भानपुरा के मुख्य मार्गो से निकाला गया फ्लैग मार्च इसकी अगुवाई में एसडीएम एसडीओ तहसीलदार एडिशनल एसपी वह अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे हैं मुख्य रूप से फ्लैग मार्च बस स्टैंड से होता हुआ जगदीश मंदिर जगदीश मंदिर से सदर बाजार सदर बाजार से पुराना बस स्टैंड होता हुआ बस स्टैंड पहुंचा

भक्ति मय माहोल मे हवन हुआ सम्पन्न
आश्विन नवरात्री महोत्सव का हुआ समापन
श्री दुधाखेडी माताजी
पंडित.ब्रजेश/ Sunil Mali
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील मे स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम जगत जननी श्री केसर बाई महारानी दुधाखेडी माताजी की पावन धरा पर चल रहे 9 दिवसीय आश्विन शारदीय नवरात्रि मे गुरुवार को महा दुर्गा नवमी पर्व पर हवन के उपरांत इस महोत्सव का समापन हुआ।
अधिक जानकारी देते हुए मंदिर कर्मचारी पंडित.ब्रजेश शर्मा ने बताया कि इस नो दिवसीय आयोजन मे मातारानी के अनन्य लाखों भक्तो ने अपनी श्रद्धा, भक्ति से पूजा, अर्चना ,भजन, रात्रि जागरण, मातारानी के दर्शन का लाभ प्राप्त कर अपने मंगलमय जीवन स्वास्थ के कामना दिन रात की गई।
अनुमान है कि इस नो दिवसीय महोत्सव मे 10 लाख से अधिक  दर्शनार्थियों ने माताजी के दर्शन का  लाभ लिया। महादुर्गा नवमी को भी भक्तो की अपार भीड़ मंदिर एवम मेला परिसर मे देखी गई।
दोपहर 12 बजे माताजी के सम्मुख समस्त ग्राम दुधाखेडी वासियों द्वारा शोभा यात्रा के साथ हवन सामग्री को लाया गया।
पंडित.दिनेश जी शर्मा के आचार्यत्व मे दुधाखेडीमंदिर  के अखण्ड उपवास बैठकी भक्त श्री बाबू नाथ जी योगी एवं ग्राम वासी श्री पटेल देवीलाल जी, श्री वजे सिंह जी, श्री ठाकुर राम सिंह जी, श्री शिव लाल जी पाटीदार,श्री मोतीलाल जी पटेल द्वारा ग्राम के भक्तो,माताओं एवं माताजी के अनन्य हजारो भक्तो की गरिमामय उपस्थिति मे हवन की  आहुतियां माताजी के सम्मुख अर्पित की गई हवन के हवन के दौरान दर्शन व्यवस्था सुचारूरूप से जारी रही जिसमे भानपुरा पुलिस थाना प्रभारी श्री गोपाल सिंह जी चोहान, महिला सुरक्षा प्रभारी उप निरक्षक श्री मति प्रीति जी कटारे, मेला प्रभारी सहायक उपनिरिक्षक श्री गेंदालाल जी पलासिया, सशस्त्र पुलिस बल, महिला आरक्षक, ग्राम कोटवार पुरुष महिला पूरे समय मौजूद रहे।
माताजी के महाप्रसादी भंडारे मे भी हजारों भक्तो ने भोजन प्रसादी को ग्रहण किया जिसमे मातारानी के भक्तो ने परोसगारी अन्य व्यवस्थाओ मे अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया । इस नो दिवसीय आयोजन मे राजस्व विभाग भानपुरा के ग्राम पटवारी जगदीश बामनिया अन्य पटवारी गण तहसील कर्मचारी ,मंदिर लेखापाल श्री नरेन्द्र शर्मा अन्य मंदिर कर्मचारी, स्थाई,अस्थाई सफाई कर्मचारी, पैरा मेडिकल,स्वास्थ विभाग,फायर ब्रिगेड कर्मचारी,भी पूरे समय व्यवस्थाओ पर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देते रहे।
प्रशाशनिक अधिकारियों मे तहसीलदार श्री नारायण जी नांदेडा अन्य  द्वारा भी समस्त मूलभूत व्यवस्थाओ का निरक्षण पूरे समय किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमो मे श्री दुर्गा कला मंडल के कलाकारो द्वारा  राम लीला का मंचन किया गया जिसका समापन शुक्रवार विजया दशमी  को होगा।
दशहरे का पूजन  शुक्रवार को प्रातः 10 बजे  ग्राम पंचायत दुधाखेडी सरपंच प्रतिनिधि श्री किशोर पाटीदार एवं ग्राम वासियों, मंदिर पुजारियों, मंदिर कर्मचारीयो द्वारा बारी बारी से  माताजी की महाआरती उतारी जाएगी उपरांत ग्राम पंचायत द्वारा मंदिर पुजारी एवं ब्राह्मणों का सम्मान किया जाएगा।

सुनील माली की रिपोर्ट। .. माँ की आराधना के महापर्व शारदीय आश्विन नवरात्रि मे भक्त मातारानी की पूजा अर्चना कर भक्ति मे तल्लीन है।
माँ के मंदिरों मे इन नो दिनों मे भक्त अपनी भक्ति की शक्ति से हर दुख, पीड़ा को माँ से श्रद्धापूर्वक शीश नमन कर इन दुखो को दूर करने की दुआएं माँ से मांग रहे है ।
क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम श्री दुधाखेडी माताजी मे भी माहोल भक्ति मय हो गया है।
अधिक जानकारी देते हुए मंदिर कर्मचारी पंडित.ब्रजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार से प्रारंभ हुए इस पर्व के दौरान प्रतिदिनप्रातः 4 बजे से पैदल भक्तो के झुंड मातारानी के दरबार को जय माता दी के जय कारो से गुंजायमान कर देते है।
देर रात 10:30 बजे तक अपार भक्तो की भीड़ इन दिनों माँ के दरबार मे देखी जा रही है प्रातः एवं सांध्य आरती मंदिर पुजारी श्री केसर जी नाथ द्वारा संपादित की गई।
अन्य सहयोग पूजा अर्चना सामग्री ग्रहण करने  मे सभी मंदिर पुजारी दिन भर मंदिर गर्भ गृह रहकर माँ के भक्तो की पूजा अर्चना सामग्री स्वीकार कर  रहे है।
मंदिर परिसर एवं अतिरिक्त टेंट व्यवस्था, सामाजिक धर्मशालाओ मे क्षेत्रीय एवं अन्य प्रदेश राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात के,हजारों भक्त,मरीज रात्रि विश्राम कर माँ की  भक्ति मे तल्लीन है ।
गुरुवार को दोपहर 12 बजे  महा दुर्गा नवमी को माताजी मंदिर मे महा हवन  सम्पन्न होगा जिसमें ग्राम दुधाखेडी के ग्राम वासियो द्वारा शोभा यात्रा मे हवन को मंदिर मे लाया जाएगा एवं ग्राम के सामाजिक पांच प्रमुख पंच एवं माताजी मंदिर मे अखंड नवरात्र उपवास की  परंपरा का निर्वाह करने वाले योगी श्री बाबूनाथ जी द्वारा आहुतियां हवन मे पंडित. दिनेश जी शर्मा के आचार्यत्व मे  माताजी के सम्मुख अर्पित की  जावेगी, हवन के दौरान दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहेगी।अनुमान है कि महा अष्ठमी एवं महा नवमी को लाखों भक्त माँ दुधाखेडी के दर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे।हवन के उपरांत मेले का समापन एवं शुक्रवार को दशहरे पूजन के साथ इस आश्विन नवरात्रि महोत्सव का विधवत समापन मंदिर पुजारियों एवं ब्राह्मणों को सम्मान,दान दक्षिणा भेट कर ग्राम पंचायत द्वारा किया जावेगा।
धार्मिक गतिविधियो मे मंगलवार को मंदसौर की सामाजिक संस्था महावीर फतेह करे बालाजी संस्था के प्रमुख श्री लोकेंद्र मंगल बैरागी  एवम हजारो की संख्या मै भक्त माताओ, बहनो द्वारा 551 फिट विशाल पैदल चुनर यात्रा  ग्राम बरडिया इस्तमुरार से मंदिर मे शोभा यात्रा के रूप ढोल, डी. जे के साथ पहुची एवं माताजी को विशाल 551 फिट की  चुनर अर्पित की गई।
चुनर यात्रा का ग्राम दुधाखेडी के सरपंच प्रतिनिधि श्री किशोर पाटीदार  एवं ग्राम वासियो ने स्वागत किया।
भक्तो की मूलभूत सुविधाओं का पूरा पूरा इंतजाम प्रबंध समिति माताजी मंदिर द्वारा किया गया है जिसका समय समय पर एस .डी. एम श्री अनुकूल जी जैन, तहसीलदार भानपुरा श्री नारायण जी नांदेडा, नायाब तहसीलदार श्री प्रकाश जी यादव द्वारा निरक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश मंदिर लेखापाल श्री नरेन्द्र जी शर्मा को प्रदान किये जा रहे है  एवं समस्त मंदिर कर्मचारीयो एवं सफाई कर्मचारीयो द्वारा उन्हें सम्पन्न किया जा रहा है।
महाप्रसादी भंडारे मे भी प्रातः काल से देर रात तक भक्त मातारानी की भोजन प्रसादी का लाभ ले रहे है जिसमे व्यवस्था कर्मचारी वजे सिंह, गोविंद योगी, पवन योगी, देवानंद चौधरी,दीपक योगी, चेतन योगी,  के साथ राजस्व विभाग भानपुरा के समस्त  वरिष्ठ कर्मचारी गण, पटवारी गण, ग्राम कोटवार,मातारानी के भक्त प्रतिदिन अपनी महत्पूर्ण सेवाएं इस भंडारे मे दे रहे है।
सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबन्ध प्रबं…

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.