देवघर झारखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

झारखण्ड से भरत कुमार रिपोर्ट:-                                                                
  सनिवार की सुबह पालोजोरी  पुल से गिरी बस, एक की मौत जबकि दर्जनों घायल।
घटना पालोजोरी थाना क्षेत्र के जरगरी पुल के पास शिव शक्ति नामक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिर गयी। इस घटना में एक महिला की मौके पर  ही मौत हो गयी जबकि दर्जनों लोग घायल बताये जा रहे हैं।  सभी घायलों को इलाज के लिए पालाजोरी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।                                                                                     

देवघर झारखंड से अजित संतोषी की रिपोर्ट   देवघर झारखंड :देवघर अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर के नेतृत्व में कल रात्री 11 बजे से 2:30 बजे तक रांगा मोड़ के समीप बड़े एवं भारी वाहनो का संधन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़को पर आवागमन करने वाले लगभग 28-30 भारी वाहनों की जाँच की गयी, जिनमे से यातायात नियमों का उल्लंघन कर ओवर लोडिंग करने वाले 6 गाड़ियों पर कार्रवाई की गयी तथा 2.5 लाख रुपये का जुर्माना के रूप में वसूली किया गया। मौके पर प्रशिक्षु पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी पुलिसकर्मी, मोटरसाइकिल गश्तीदल के जवान उपस्थित थे। देवघर झारखंड से अजित संतोषी की रिपोर्ट

देवर झारखंड से अजित संतोषी की रिपोर्ट                                                                                                                 देवर झारखंड :देवघर नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों से खुद वार्ड पार्षद द्वारा योजना की राशि भुगतान के बदले कमीशन वसूली का मामला सामने आया है। पैसे नहीं देने वाले लाभुकों को आगे की किश्त पर रोक लगाने की धमकी भी दी जा रही है। परेशान लाभुकों ने अब अधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। तस्वीर में दिख रहे अधूरे पड़े लगभग दर्जन भर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अर्धनिर्मित मकान देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर 5 की है। दरअसल यहाँ लाभुकों को आवास तो आवंटित कर दिए गए लेकिन इन लाभुकों को माने तो मकान बनाने के लिए मारने वाली राशि की पहली किश्त के साथ ही खुद वार्ड पार्षद ने अपना कमीशन भी तय कर दिया। पैसे नहीं देने वाले लाभुकों को प्रताड़ित करने के लिए योजना की अगली किश्त रोक दी। अपना कच्चा मकान तोड़ कर पक्का आवास बनाने का सपना देख रहे परेशान लाभुकों ने अधिकारियों से मदद की गुहार भी लगाई लेकिन स्थिति वही ढाक के तीन पात वाली रही। इतना ही नहीं लाभुकों की माने तो वार्ड पार्षद के दबंगई का यह आलम है कि कमीशन नहीं देने वाले लाभुको को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी जाती रही है। मामला नगर आयुक्त के सामने लाये जाने पर जांच कर वार्ड पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और लाभुकों को बकाया भुगतान करने की बात की जा रही है। बहरहाल सबके लिए घर के संकल्प के साथ 2022 तक पूरे देश में 4 करोड़ घरों के निर्माण का बड़ा लक्ष्य प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तय किया गया है। लेकिन स्थानीय स्तर पर माॅनिटरिंग के अभाव और भ्रष्टाचार की वजह से यह योजना कमीशनखोरी और बिचौलियागिरी की भेंट चढ़ने लगी है। देवघर का यह मामला इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।   

देवघर झारखंड से अजित संतोषी की रिपोर्ट                                                                                                    :देवघर भारतीय जनता पार्टी के युवा ओर देवघर नगर निगम के प्रथम उप महापौर संजयानंद झा के द्वारा जरमुंडी प्रखंड के खरबिला पंचायात के अंतर्गत डुमर्थर मध्य विधालय जाकर स्कूल में हो रहे पठन पाठन , साफ सफाई और स्कूल के व्यवस्था का जायजा लिया। जारजा के दौरान  स्कूल में मिल रही सारी सुविधाएं और छात्र छात्राओं की उपस्थिति देखकर काफी खुश दिखे। और स्कूल के प्रधानाध्यापक सपन पत्रलेख और सभी शिक्षकों को बधाई दिया और कहा कि अब तक सबसे अच्छा विधायल है डुमर्थर मध्य विधालय साथ ही भाजपा नेता संजयानंद झा द्वारा स्कूल के विकास के लिए 10000 हजार का सहयोग राशि देने का वादा भी किया। मोके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता पवन, उज्वल कुमार, छोटू कुमार के साथ डुमर्थर के सैकड़ों ग्रामीण वासी मौजूद थे।

 देवघर झारखंड से कैमरा मेन पुरअविनास वर्मा के साथ अजित संतोषी की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                                                  ब्रेकिंग न्यूज ..... जमशेदपुर  कोवाली थाना क्षेत्र में भारत फाइनांस कंपनी के दो कर्मचारियों के साथ 11 अक्टूबर को एक  लाख 20 हजार रुपया हुई लूट के मामले में ....पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया .....सागर सीट( हरिणा गावँ ) आदित्य दण्ड पात (हरिणा गावँ ) मनमोहन आदित्य (कृष्णा पुर राजनगर थाना ) ......वहीं पुलिस ने आरोपियों के सामने से एक टैब ,एक काला बैग ,घटना के प्रयुक्त हीरो होंडा पेंसन प्लस मोटर सायकिल भी बरामद किया ।....वहीं प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी देते dsp पीताम्बर सिंह खेरवाल ।साथ मे इंस्पेक्ट रामेस्वर उरांव कोवाली थाना प्रभारी दिवाकर दुबे ।

(देवघर झारखंड से कैमरा मेन अविनास वर्मा के साथ अजित संतोषी की रिपोर्ट )                                                                                                                                                                                                                     देवघर झारखंड :देवघर प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम एक सप्ताह से पूरी तरह बंद पड़ा है. विभाग की ओर से मशीन खराब होने को इसकी वजह बताते हुए सूचना लटका दी गयी है. लेकिन, कंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान डाकघर में काम देखने वाले कर्मचारी सन्नी कुमार का तबादला सत्संग ब्रांच में हो गया है .वही उनकी जगह प्रतिनियुक्त सुमित कुमार के प्रशिक्षण से लौटने के बाद काउंटर पर उनकी ड्यूटी लगा दी गयी है. जिस कारण काम पूरी तरह से बंद हो गया है. आधार बनवाने के लिए आये लोगों को मशीन खराब होने की बात कह कर सीधे सत्संग ब्रांच में भेज दिया जा रहा है।

 अविनास वर्मा के साथ अजित संतोषी की रिपोर्ट                                                                                                                                                                                                                                                                  देवघर झारखंड :देश भर में चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार की अपील का असर देवघर में भी होने लगा है। दिवाली में चीन निर्मित लक्ष्मी गणेश, उनके वश्त्र व श्रृंगार के सामान, डिजायनर दीया, दिये की बतियां, रंग, बच्चों के खिलौने खूब बिकते है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की होड़ मची रहती थी लेकिन अब स्वदेशी सामानों की खरीद पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय कुम्हारों द्वारा तैयार मिट्टी दीये और खिलौनों की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकती है। अच्छे दिन आने की आस में कुम्हारों का पूरा परिवार दीया और खिलौना बनाने में जुटा है। कुम्हारटोली बावनबीधा समेत कई मोहल्लों व गांव में कुम्हार दीवाली की तैयारी में दिन रात पसीना बहा रहे हैं

देवघर झारखंड से अजित कुमार संतोषी की रिपोर्ट                                                                                                                                                                      साहिबगंज जिला मुख्यालय के बोरियो थाना क्षेत्र में आज उस समय सनसनी मच गई जब जिले के पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष सह आरएसएस कार्यकर्ता दिनेश पटेल के ऊपर 4 अज्ञात लोगो ने सिर में गोली मार दी। उक्त घटना को अंजाम अपराधियों ने उनके क्रशर प्लांट पर दी। इस संबंध में मृतक के चालक गौतम ने पुलिस को बताया कि हम सभी लोग अपने प्लांट पर कार्य कर रहे थे ठीक उसी समय 3 से 4 लोग दिनेश पटेल को लाठी से मार रहे थे। वही अपराधियों ने जाते जाते उनके कान में भी गोली मार दी। वही दिनेश पटेल को अधमरा देखकर उनके प्लांट में काम कर रहे स्टाफों ने उनकी निजी गाड़ी JH18B 7111 से इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज लाया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सदर अस्पताल में उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वही भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी खबर लगी वे उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वही घटना की वास्तविक जानकारी के बारे में प्रेस को उनके भाई संजय सिंह ने बताया कि इस घटना को 3 लोगों ने अंजाम दिया है जिनमें बबलू उरांव उर्फ बधनु, राजकुमार उरांव एवं अब्दुल्ला के नाम शामिल है। इससे पहले भी कई बार हो चुकी हैं वारदात फिर भी सचेत नही थे। आखिर क्या वजह थी कि इसबार अपराधियों ने इतने बड़े घटना को अंजाम दिया।

देवघर झारखंड से अजित संतोषी की रिपोर्ट ..... देवघर अंतरराष्ट्रिय मानव अधिकार संध के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष साह अब्दुल कादीर इकबाल ने प्रेस वार्ता के दौरान केन्द्र और राज्य सरकार से मांग किया कि  पंजाब में हुए रेल दुर्घटना में मारे गए 62 लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए ओर साथ ही साथ 5 लाख कि मुआवजे के राशी को बढ़ा कर 25 लाख तक किया जाए।

देवघर झारखंड से अजित संतोषी की रिपोर्ट                     देवघर झारखंड :देवघर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा डिविजनल रेलवे मैनेजर, ईस्टर्न रेलवे, आसनसोल को बैधनाथ धाम जसीडीह रेल मार्ग की भूमि का दस्तावेज़ उपलब्ध कराने के संबंध में पत्राचार कर कहा कि रेलवे स्टेशन मार्ग में अवस्थित बैधनाथ धाम जसीडीह रेल मार्ग में अवस्थित रेलवे की भूमि पर कोई भी सीमांकन पीलर का अधिष्ठापन नहीं रहने के कारण रेल लाईन के आस पास की भूमी से संबंधित राजस्व कार्य के निष्पादन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विदित है कि पूर्व के समय से ही रेलवे के आस पास की भूमि का कई जमाबन्दी धारकों के नाम से पंजी कायम है, लेकिन स्थलीय जांच में प्रथम दृष्टया रेलवे B श्रेणी की भूमि प्रतीत होती है। ऐसे में संदर्भित रेलवे की भूमि का समीकांन नहीं रहने के कारण एक तरफ जहां इस प्रकार मामलें में वैधानिक निर्णय लेने में कठिनाई हो रही हैं, वही दूसरी तरफ इन जगहों का अतिक्रमण होने की भी प्रबल संभावना बनी हुई हैं। अतः आवश्यक है कि यथाशीध्र संदर्भित रेलवे की भूमि का सीमाकंन कर पीलर अधिष्ठापित कराने का कार्य कराया जाय, ताकि रेलवे के इन जमीनों का अतिक्रमण होने से बचाया जा सके।00

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.