पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश पटेल पर चली गोली, सदर अस्पताल में मचा कोहराम

देवघर झारखंड से अजित कुमार संतोषी की रिपोर्ट                                                                                                                                                                      साहिबगंज जिला मुख्यालय के बोरियो थाना क्षेत्र में आज उस समय सनसनी मच गई जब जिले के पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष सह आरएसएस कार्यकर्ता दिनेश पटेल के ऊपर 4 अज्ञात लोगो ने सिर में गोली मार दी। उक्त घटना को अंजाम अपराधियों ने उनके क्रशर प्लांट पर दी। इस संबंध में मृतक के चालक गौतम ने पुलिस को बताया कि हम सभी लोग अपने प्लांट पर कार्य कर रहे थे ठीक उसी समय 3 से 4 लोग दिनेश पटेल को लाठी से मार रहे थे। वही अपराधियों ने जाते जाते उनके कान में भी गोली मार दी। वही दिनेश पटेल को अधमरा देखकर उनके प्लांट में काम कर रहे स्टाफों ने उनकी निजी गाड़ी JH18B 7111 से इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज लाया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सदर अस्पताल में उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वही भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी खबर लगी वे उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वही घटना की वास्तविक जानकारी के बारे में प्रेस को उनके भाई संजय सिंह ने बताया कि इस घटना को 3 लोगों ने अंजाम दिया है जिनमें बबलू उरांव उर्फ बधनु, राजकुमार उरांव एवं अब्दुल्ला के नाम शामिल है। इससे पहले भी कई बार हो चुकी हैं वारदात फिर भी सचेत नही थे। आखिर क्या वजह थी कि इसबार अपराधियों ने इतने बड़े घटना को अंजाम दिया।

दिनेश पटेल के ऊपर 4 अज्ञात लोगो ने सिर में गोली मार दी।