37 हजार 770 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही !

रतलाम :-( मो.हुसैन की रिपोर्ट) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये 14 हजार 36 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये हैं और 1395 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं। इसी दौरान एक लाख 99 हजार 401 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं और 37 हजार 770लोगो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 12लाख 54 हजार 360 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, जिनमें से 12 लाख 14 हजार933 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 9 लाख 98हजार 63 प्रकरण पंजीबद्ध कर 9 लाख76 हजार 235 प्रकरणों में कार्यावाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 2लाख 56 हजार 297 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 38 हजार 698 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर5 हजार 761 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

मो.हुसैन की रिपोर्ट