मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना चुनाव

गजेंद्र  सिंह की रिपोर्ट। ...  भोपाल| मध्य प्रदेश के सियासी रण में इस बार कई राजनीतिक पार्टियां अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतर रही हैं| प्रदेश में पहली बार शिवसेना सभी 230 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने जा रही है| शिवसेना ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की प्रथम सूची घोषित कर दी है| इस सूची में 21 प्रत्याशियों के नाम हैं| शिव सेना के प्रदेश प्रमुख ठाड़ेश्वर महावर और प्रदेश संगठक गुलाब चंद दुबे ने इन नामों की घोषणा की है| प्रत्याशियों की अगली सूची 25 अक्टूबर के बाद आएगी| वहीं शिवसेना प्रमुख उध्दव ठाकरे भी जल्द भोपाल आएंगे|

गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट।