शिव'राज' से नाराज कंप्यूटर बाबा करेंगे मन की बात, पांच शहरों में होगा संत समागम।

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार से नाराज होकर राज्यमंत्री का राज्यमंत्री का दर्जा ठुकराने वाले कंप्यूटर बाबा अब ठीक चुनाव से पहले सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाले हैं| कंप्यूटर बाबा प्रदेश के संतों का समागम कर संतों की मन की बात शुरू करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर को इंदौर से की जाएगी। ग्वालियर में 30 अक्टूबर, खंडवा में 4 नवंबर, रीवा में 11 नवंबर और जबलपुर में 23 नंवबर को संतों का महासम्मेलन किया जाएगा। नर्मदा यात्रा के भ्रष्टाचार को लेकर यात्रा निकलने से पहले सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देकर उपकृत किया, लेकिन अब चुनाव से पहले उन्होंने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और संत विरोधी बताते हुए सीधे हमले करने शुरू कर दिए हैं| चुनावी समर में संतों की नाराजगी बीजेपी को भारी पड़ सकती है, जिसके चलते अब बाबा को मानाने की भी कोशिश जोरो पर चल रही है| सरकार ने जूनापीठ के स्वामी अवधेशानंद गिरी को मध्यस्थता का जिम्मा सौंपा है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार से नाराज