चेक बाउंस मामले में सैलाना विधायक पति विजय चारेल मंडी अध्यक्ष को जावरा पुलिस ने किया गिरफ्तार !

रतलाम:- { मो. हुसैन की रिपोर्ट}
चेक बाउंस मामले में सैलाना विधायक पति विजय चारेल मंडी अध्यक्ष को जावरा पुलिस ने किया गिरफ्तार !
सन 2009 में विधायक पति विजय चारेल जावरा के व्यापारी को ढाई लाख रुपए का चेक बनाकर दिया था व्यापारी ने चेक बाउंस  कर न्यायालय में चेक बाउंस की धारा 138 का मामला दर्ज करवा दिया था! न्यायालय में चल रहे चेक बाउंस धारा 138 पर न्यायालय में पेश ना होने के कारण  न्यायालय ने वारंट जारी किया !  वारंट को लेकर जावरा पुलिस सैलाना  विधायक पति विजय चारेल का वारंट तमिल करवाने जब जब गई तब तब वारंट तमिल नहीं हो पाया इसलिए न्यायालय ने आज स्थाई वारंट जारी किया ! जावरा पुलिस स्थाई वारंट लेकर सैलाना गई और सैलाना विधायक पति विजय चारेल को गिरफ्तार कर जावरा शहर थाने ले आई और  थाने में  कार्रवाई कर न्यायालय में पेश  किया !

चेक बाउंस मामले में सैलाना विधायक पति विजय चारेल मंडी अध्यक्ष को जावरा पुलिस ने किया गिरफ्तार !