जालौर(राजस्थान). लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गेबाराम चौहान ।                                                                                                                                                                                                                         
                                                                                                   
सायला। नवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्रभर में गरबों की धूम चल रही है। आद्य शक्ति आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्र के उत्सवी माहौल में हर वर्ग का व्यक्ति डूबा हुआ है। शाम ढलते ही गरबा चौक रोशन होने लगे है, तो वही गुजराती गरबो की धुन शुरू हो जाती है। इसी के साथ महिला-पुरुष, युवा और बच्चों के कदम डांडियों के साथ थिरकने लगते है। गरबा चौकों पर देर रात तक रौनक नजर आ रही है। वही दानदाताओं द्वारा नवरात्रि को लेकर हो रहे चढ़ावों का भी भरपूर लाभ लिया जा रहा है।
सायला उपखंड क्षेत्रभर में शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को गरबों का आयोजन किया गया। छठे दिन मां कात्यायनी का पूजन कर आकर्षक श्रृंगार किया गया और आरती उतारी गयी।
तालियाणा में हो रहा गरबा महोत्सव-
निकटवर्ती तालियाणा के मम्माई माता मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्री गरबा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसके निमित पांचवे दिन बुधवार को गरबों की धूम रही। तालियाणा में पिछले चार साल से हर साल गरबों का आयोजन हो रहा है। जिसमे तालियाणा ग्राम सहित आस-पास के सेकड़ों की संख्या में भक्तगण गरबों का लुत्फ़ उठा रहे है।

स्थानीय कलाकार सोनी की आवाज के कायल हुए भक्त-

नवरात्री के पांचवें दिन कलाकार जीतू सोनी व नारायण भारती ने एक से बढ़कर एक शानदार गरबों की प्रस्तुतियाँ देकर लोगों को भाव-विभौर कर दिया। सोनी के द्वारा गरबा गीतों की प्रस्तुति पर लोग मंत्र मुग्ध होकर सुनने लगे। तो वही लोग मन ही मन तारीफ करते भी नही थक रहे थे। इस दौरान कलाकारों द्वारा कई झांकिया भी प्रस्तुत की गई, जिसमे महादेवजी का तांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रही।
                                                                                     

सेकड़ों की संख्या में पहुंच रहे भक्त-
तालियाणा ग्राम में चल रहे गरबा महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शाम होते ही लोग पांडाल में जमा होना शुरू हो जाते है। गुरुवार को पांचवे दिन हुए कार्यक्रम में इंद्रसिंह राठौड़ के कुशल संचालन के साथ जीतू भाई सोनी व नारायण भारती जालमपुरा की जोड़ी के द्वारा दी गयी शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों को गरबों की ओर आकर्षित होने को मजबूर कर दिया है। पांचवें दिन हुए इस गरबा कार्यक्रम में तालियाणा ग्राम सहित आस-पास के हजारों की संख्या में भक्तगणों ने गरबों का लुत्फ़ उठाया।

दी जा रही शानदार प्रस्तुतियां-
तालियाना में आयोजित हो रहे गरबा महोत्सव के निमित घट स्थापना से लगातार कलाकार प्रवीण बिखनिया व संजू राव के द्वारा शानदार गरबों की प्रस्तुतियाँ दी जा रही है। वही स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियाँ दे रहे है।


संचालक के शब्दो के कायल हुए कलाकार-
तालियाना में चल रहे गरबा महोत्सव के दौरान गुरुवार को कार्यक्रम का संचालन इंद्रसिंह राठौड़ आकवा ने किया। आकवा की सुरीली आवाज ने हर किसी को तो मंत्रमुग्ध किया ही, वही गरबा महोत्सव के कलाकार प्रवीण बिखनिया ने भी संचालक राठौड की भूरी भूरी प्रशंसा की। आपको बता दे कि राठौड़ एक कुशल मंच संचालक के साथ सुप्रसिद्ध गायक कलाकार भी है। जो पुरे राजस्थान भर में अपनी प्रस्तुतियाँ दे चुके है। गुरुवार को विशेष आग्रह पर आए संचालक राठौड़ ने जब अपना कार्य सम्भाला तो भक्त अपने आप को तालियां पीटने से नही रोक पाए। ग्रामीणों ने इनकी सुरीली आवाज के साथ हिंदी संस्कृत अंग्रेजी आदि भाषाओं के सामंजस्य के साथ संचालन की कला को खूब सराहा। वही अपनी शेरों शायरी के लिए मशहूर राठौड़ ने जब अपना संचालन किया तो मुख्य कलाकार प्रवीण बिखनिया भी अपने आप को संचालक की तारीफों के पुल बांधने से नही रोक पाए।

उपखण्ड क्षेत्र में यहाँ हो रहा गरबों का आयोजन-
उपखण्ड क्षेत्रभर में गरबों की धूम मची हुई है। जिसके निमित मेंगलवा के चामुंडा माता मंदिर, आलवाङा तथा सायला के अंबे माता मंदिर के आलावा क्षेत्रभर में गरबा नृत्यों की धूम चल रही है।

पंचमी को इन्होंने लिया चढ़ावों का लाभ-
तालियाणा में चल रहे गरबा महोत्सव के पांचवें दिन गरबा महोत्सव के तहत चल रहे चढावे की बोलियों में भी ग्रामवासियों द्वारा बढ़चढ़कर भाग लिया गया। राठौड़ के कुशल संचालन की बदौलत पंचमी को हुए चढ़ावों में भी भारी जोश देखा गया। जिसमें माताजी के आरती का चढ़ावा गिरधारीराम पुत्र मैदाजी चौधरी तालियाणा, माताजी के चुंदडी का चढ़ावा रायमलजी पुत्र कलाजी राजपुरोहित तालियाणा, माताजी के हार का चढ़ावा मगोणी परिवार तालीयाणा तथा गाय माता के सेवाभाव का चढ़ावा चतराराम पुत्र प्रबुराम चौधरी तालियाणा द्वारा लाभ लिया गया। चढावे लेने वाले माताजी के परम उपासक समस्त भक्तों का माताजी गरबा मंडल तालियाणा व ग्रामवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
                                                                                       
ये रहे उपस्थित-
गरबा महोत्सव में तालियाना मम्मई माता के दरबार में भाजपा मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाना , जसवंत सिंह , उगम सिंह , सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

आज होगी कालरात्रि की पूजा-
नवरात्रि के निमित सप्तमी तिथि पर महाशक्ति मां दुर्गा के सातवें  स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। नवरात्र के सातवें दिन यानि आज  5अक्टूबर को मां कालरात्रि की पूजा करने से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पलभर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं।

जालोर।


जालोर जिले के के बासडा धनजी गांव के राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को पुरा किया जाने व राजस्थान प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के राजनीतिक द्वेषतापूर्वक किए जा रहे स्थानांतरण को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए स्कुली बच्चो व अभिभावको ने शिक्षा विभाग व राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी व हडताल कर स्कूल के आगे धरने पर बैठ गये।
                                                                                     
सरकार की कार्यप्रणाली किसी पार्टी विशेष के लिए समर्पित नहीं होकर जनता के हित के लिए होनी चाहिए। जनता भी किसी संगठन विशेष से बंधी नहीं होती है। जनता के मानस के अनुसार सरकारें बदलती रहती है। इसलिए सरकार का कर्तव्य बनता है कि वह जनता के हित में कार्य करे।

हमें पता है कि स्थानांतरण शासन-प्रशासन की सतत् कार्यप्रणाली का एक हिस्सा है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को परेशान करने के उद्देश्य से उनका स्थानांतरण करवा दिया गया है।
बासड़ा धनजी स्कुल में प्रधानाचार्य अजीत कुमार के रहते हुए शिक्षा मे बहुत शानदार सुधार देखने को मिला और स्कुल में साफ सफाई स्टाफ समय पर आना इत्यादि सुधार देखने को मिला लेकिन अचानक स्थानान्तर को लेकर  बासड़ा धनजी स्कुल विधार्थीयो व  ग्रामीणो  ने आंदोलन करते हुए प्रधानाचार्य   अजित कुमार  को  वापस लगाने की मांग कर  रहे हैं।
वही जो स्टाफ की स्कुल में कमी है वो भी वापस स्कुल में जरूरी स्टाफ लगाये जाने की मांग किया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टिकमाराम देवासी ने पांच दिन मे विद्यालय मे स्टाफ की कमी को पुरा करने के साथ आंदोलन समाप्त करने का कहा गया लेकिन  छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी के आने के बाद ही आंदोलन खत्म करने का कहा गया इस मौके पर कानुन व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद था।
                                                                                 
 ग्रामवासी प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  और हमारे शिक्षा विभाग अधिकारियों व सभी राजनीतिज्ञ सभी पदाधिकारियों को याद दिलाना चाहते कि जनता ने सरकार को राजस्थान की सेवा के लिए चुना है। उनका दायित्व बनता है कि सेवा करने का यह सौभाग्य न गंवाएं इस बात पर तुरंत संज्ञान ले व विद्यालय के चार सौ  छात्र छात्राओ को अध्ययन मे हो रही परेशानी से  निजाद दिलवाने के लिए   विद्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग की है इस रख विद्यालय में एक दर्जन पद रिक्त है और विद्यालय मात्र 6 शिक्षक ही है  विद्यालय में शिक्षकों की कमी की वजह से पढ़ाई में बाधा व परेशानी हो रही है वही बच्चों का भविष्य अंधकार में होता जा रहा है।

गौरतलब तो यह है कि इस विद्यालय में 400 छात्र छात्राओं के बीच अब मात्र 6 अध्यापक जिसमें से  3 अध्यापक बीएलओ लगे हुए हैं जिस कारण विद्यालय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है 400 छात्राओ का भविष्य अंधेरे में है।

रिपोर्ट - गेबाराम चौहान                                                                                                                                                                                                                               

जालोर।

जालोर जिले में स्थित मोदरान के माँ आशापुरी महोदरी माताजी मंदिर में देवी आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्री महोत्सव को लेकर अभिजीत मुहूर्त मे दोपहर बारह बजकर दस मिनिट पर घट स्थापना की गई।
पंडित आचार्य भीमाशंकर दवे ने बताया की माताजी मन्दिर मोदरान में आगामी नवमी तक नौ दिवसीय नवरात्री महोत्सव का आयोजन होगा।
वही महाष्ट्मी छः अक्टूबर रविवार को यज्ञ हवन के बाद शाम पांच बजे पुर्णाहुती व महाआरती का आयोजन किया जाएगा। नवरात्री महोत्सव को लेकर रविवार एकम से लेकर सप्तमी तक दुर्गा सप्तशती पाठ का वाचन किया जाएगा।
इस अवसर पर पंडीत आचार्य भीमाशंकर दवे, जयंतीलाल दवे, राघव दवे, दिनेश त्रिवेदी, अरुण दवे, शुभम दवे, मोदरान आशापुरी महोदरी माताजी ट्रस्ट के अध्यक्ष मोड़ सिंह सोढा, कोषाध्यक्ष छैलसिंह राठौड,  मंत्री  दुर्गपाल सिंह चंपावत, सरपंच  गिरधारीसिंह, दशरथ सिंह जैतावत, गाइडसिंह जालोर, ओमसिंह चम्पावत, जगमालसिंह राजपुरोहित सहित कई ग्रामीण व दर्शनार्थी मौजुद थे।

जालोर।

बागोड़ा कस्बे से सोमवार  को यात्रियों का एक दल रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। यह दल रामदेवरा के दर्शन करने पैदल रवाना हुआ। पैदल संघ में मदाराम मेघवाल, दलाराम मेघवाल, गोबराराम मेघवाल, रगाराम, मुलाराम, रतनाराम, फुसाराम, फाऊराम, गजाराम तीरगर, जैसाराम, महेंद्र कुमार, सावलाराम, पारसाराम, अणदाराम, राजूराम मेघवाल, मेघवाल सहित 15 व्यक्तियों का यह दल बागोड़ा से बिलाड़ा स्थित आई माता व पोकरण स्थित रामदेवरा में दर्शन हेतु पैदल रवाना हुआ। ग्रामीणों ने उन्हें रवाना कर क्षेत्र में खुशहाली के लिए दुआ मांगने की बात कही।                                                                                                                                                                                                                     

जालौर(राजस्थान)..... गेबाराम चौहान                                                                                                                                                                                                                                                                                 जालौर(राजस्थान)
- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 नवम्बर को आएंगे जालौर।
- शहर स्थित भेरू नाथ अखाड़े में गोरखनाथ जी की मूर्ति का मुख्यमंत्री योगी करेंगे अनावरण।
- तत्पश्चात शाम 6 बजे मलकेश्वर मठ में योगी आदित्यनाथ विशाल धर्म सभा को करेंगे संबोधित।
- कार्यक्रम को लेकर जोर -शोर से की जा रही है तैयारिया।
- अखाड़े के महंत गंगानाथ ने प्रत्येक समाज के नागरिक को कार्यक्रम सफल बनवाने में सहयोग को लेकर किया आह्वान।

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.