कमल शक्ति भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती भानपुरिया ने श्रीमती सूरज डामोर के साथ किया ग्रामीण अंचलों में जनसपंर्क

पेटलावद से राजेश राठौड़....  पेटलावद = झाबुआ मेरा बूथ सबसे मजबूत भारतीय जनता पार्टी का सबसे मजबूत कहे जाने वाला मोर्चा महिला मोर्चा है। देश में नारी सम्मान के साथ साथ चाहे किसी प्रकार का घरेलू कार्य हर जगह महिलाओं की अपनी अहम भूमिका रहती है। ठीक उसी तरह से आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की झाबुआ जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया ताई एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता एलकर व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार महिला मोर्चा विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए कमर कस के मैदान में आ चुका है। श्रीमती भानपुरिया ने बताया कि जिला झाबुआ महिला मोर्चा के 18 मंडलो के मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी एवं उनकी पूरी नीचे तक की टीम झाबुआ जिला  विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अहम भूमिका निभाने वाली  है। इतना ही नहीं भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे जिले में हर बूथ पर पांच-पांच महिलाओं की टोली बनाकर साबित कर दिया कि भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का सूत्र व समीकरण आसानी से लिख सकती है। इसी तारतम्य में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जीएस डामोर की श्रीमती सूरज डामोर के साथ झाबुआ विधानसभा के ग्रामीण अंचल भगोर, अंतरवेलिया एवं गुंदीपाड़ा,खेड़ी, कल्लीपुरा अंचलों में आदिवासी महिलाओं के साथ संवाद कर जनसंपर्क किया।आगामी 28 नवंबर को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील महिला मोर्चा भाजपा नेत्री द्वारा की गई।इस अवसर पर कल्याणपुरा मंडल की प्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सायरा खान ,कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष गोराबाई मालीवाड, भाजपा नेत्री सननो झनिया  श्रीमती नायक ,शांता झनिया, दीतू माल, संतोष पाल व कई झाबुआ महिला मोर्चा   कल्याणपुरा की मण्डल की  कार्यकर्ता टीम साथ  जनसपंर्क में उपस्थित रहे।

पीले चावल देकर प्रधानमंत्री मोदी के झाबुआ आयोजन में आने की अपील