गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगना आरम्भ

संवाददाता- विवेक चौबे गढ़वा : गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगना आरम्भ हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत- सरकोनी में एक घर आग लगने से बच गया। उक्त गांव निवासी- बिरजु पासवान अत्यंत गरीब है। वर्तमान समय मे भी उसके पास मिट्टी का एक छोटा खपड़ैल घर है। उसका घर आग की लपटों से तो बच गया, किन्तु मवेशियों को रहने के लिए फुस का छपर जल गया। आग लगने की खबर पाकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से काबू पाया गया। घर जलने से बचते-बचते व ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाते-बुझाते खपड़ा भी बर्बाद हुआ है। महिला ने भोजन बना कर चूल्हे की आग को बुझा दिया, किन्तु पूर्ण रूप से चूल्हे की आग बुझी नहीं। गर्मी का मौसम होने के कारण धीरे-धीरे चूल्हे की आग सुलगती गयी। उस सुलगती आग की चिनगारी से छपर में आग लग गयी। घटना गुरुवार की सुबह तकरीबन 10 बजे की है।

सरकोनी में एक घर आग लगने से बच गया।