साधु संतों का कार्य केवल धर्म कांड करना या धर्म-कर्म पर प्रवचन देना नहीं है.आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा




भोपाल संवाददाता सुनील परमार - आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बैरागी नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने कहा कि साधु संतों का कार्य केवल धर्म का प्रचार करना या धर्म कार्य करना ही नहीं है,बल्कि देश हित,समाज कल्याण,समाज सेवा से जुड़े सारे कार्य करना भी साधु-संतों के लिए प्रमुख हैं।
     कोरोना की महा भयंकर आशंका को देखते हुए और पहली बार इतने लंबे लॉकडाउन के मद्देनजर मिर्ची बाबा पूरे समय भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया आदि जगह गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन भोजन करवा रहे हैं। वे नित्य सुबह शाम गरीब बस्तियों में खुद जाकर अपने हाथों से गरीबों को उनके जरूरतों का सामान एवं भोजन प्रदान कर रहे हैं।
          इतिहास साक्षी है जब-जब राष्ट्र के मान सम्मान पर आंच आई, संकटों के बादल छाए,तब तब देश की संत शक्ति ने अग्रणी भूमिका निभाई है इनके द्वारा संचालित मठ मंदिरों मैं प्राप्त दान को उन्होंने पीड़ित समाज के हित में ज्यों का त्यों दान कर दिया है उस दान से चिकित्सालय और आश्रम स्थल बनवा कर समाज की सेवा की है। हमारे देश कि यह आध्यात्मिक शक्ति स्वयं के कृत्य से पूरे समाज को हमेशा से ही मार्ग दिखाती आई है। इस बार भी आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु मिर्ची बाबा ने इस वैश्विक महामारी और आसन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए भामाशाह की भूमिका निभाने के लिए समाज को प्रवृत्त किया है।
          आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज धर्मगुरु द्वारा रोजाना हजारों लोगों को भोजन कराया जा रहा है। वे अपने शिष्यों के द्वारा एवं सहयोगी यों के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में जनसेवा का कार्य कर रहे हैं।