स्विटरजरलैंड नें की कोरोना से लड़ने में भारत के प्रयास की सराहना 14690 फुट ऊंचा मैटरहॉर्न पर्वत तिरंगे के रंग में रोशन किया




कोरोना वायरस से निपटने में स्विट्जरलैंड ने भारत के प्रति अपना समर्थन जताया है। इसी के तहत उसने अपने मैटरहॉर्न पर्वत को तिरंगे के रंग से रंग दिया।
कोरोना वायरस से निपटने में भारत की तैयारियों की डब्ल्यूएचओ सहित कई देशों ने तारीफ की है और अब इस कड़ी में स्विट्जरलैंड भी जुड़ गया है जहां स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत को रोशनी की मदद से तिरंगे से कवर कर दिया गया। भारत के लिए इस सम्मान की वजह यह भी है कि संकट की घड़ी में भारत ने एशिया हो या अफ्रीका, यूरोप या अमेरिका हर देश की मदद की है। पीएम मोदी ने तिरंगे के रंग से नहाए पर्वत की तस्वीर खुद रीट्वीट की है और कहा कि *दुनिया कोविड19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है। महामारी पर निश्चित रूप से मानवता की जीत होगी।*
👉 *लाइट आर्टिस्ट गैरी ने दिखाई भारत-स्विट्जरलैंड की दोस्ती*
14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग से रोशन करने का काम स्विट्जरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गैरी हॉपस्टेटर ने किया है।
👉 भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी और विश्व व्यापार संगठन में भारत की सेकंड सेक्रटरी गुरलीन कौर ने ट्वीट किया, ' स्विट्जरलैंड ने दिखाया है कि वह कोविड19 से लड़ने में भारत के साथ खड़ा है। प्रति हिमालस से आल्पस तक दोस्ती। जरमैट टूरिजम आपका आभार।'

www.news19india.com