घर मैं बैठकर साधना व यज्ञ करने से होगा कोरोना से बचाव

सुनील परमार की रिपोर्ट। .....
गवालियर संवाददाता-आचार्य महामंडलेश्वर धर्मगुरु स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज (मिर्ची बाबा) ने वर्तमान मैं संकट के दौर से गुजर रहे देश की विषम परिस्थितियों में समस्त नागरिकों से धैर्य बनाए रखते हुए अपने अपने घरों में रहकर साधना व यज्ञ करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है।कि कुलदेवता की कृपा से इस संकट से देश जल्द ही बाहर आएगा प्रधानमंत्री ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए पूरे देश को लॉक डाउन किया है। क्योंकि इस बीमारी से निपटने का अभी कोई उपचार नहीं है। इसलिए घर के अंदर रहकर साधना यज्ञ पूजा,पाठ,योग,ध्यान करना ही एकमात्र बचाउ है। अपने मन को सकारात्मक रखना है।साधारण बुखार या खांसी आने पर डरे नहीं घबराए नहीं अच्छे डॉक्टर की सलाह लें सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।महाराज जी ने कहा है।कि विपदा के समय मैं आज यह कोरोना वायरस हमारे देश में तेजी से फैल रहा है।उसके सामने जब तक हम लड़ने की स्थिति में नहीं है।तब तक घर में ही रहे इसी में देश के नागरिकों की भलाई है। यदि सब लोग अपने घरों मैं ही रहे तो निश्चित ही हम इस महामारी पर विजय प्राप्त कर पाएंगे।यही हमारे धर्म ग्रंथों का संदेश है। हमारे देश की सनातन परंपरा सदैव से प्रकृति को पूजती आ रही है।आज यदि इस विपदा ने भारत की ओर कदम बढ़ाए हैं। तो कहीं ना कहीं हम प्रकृति को छेड़ने के दोषी भी हैं। यह प्रभु का संकेत है।जिससे देश जल्दी ही उभरेगा लेकिन तब तक सबको अपने घरों में रहकर साधना यज्ञ व व्यायाम करना चाहिए
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज जी ने कहा कि हमारी सनातन धर्म परंपरा हमेशा विश्वकल्याण की रही है।वर्तमान में कोरोना महामारी फैलने से समूचा विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है।कई विकसित देश तबाह होने की स्थिति में है।अब यह महा संकट हमारे देश भारत मैं भी बढ़ रहा है।जिसे देश में फैलने से रोकना देश के प्रत्येक प्राणी का दायित्व है।
5:59 

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज (मिर्ची बाबा)