हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा महायज्ञ हेतु किया गया बैठक

संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी- प्रसिद्ध सतबहीनी झरना तीर्थ स्थल के प्रांगण में रविवार को झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास वोर्ड के द्वारा मानस महायज्ञ हेतू बैठक किया गया। मनोनीत यज्ञ समिति के अध्यक्ष -श्री प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 13/01/2019 दिन रविवार को दिन के दस बजे यज्ञ संचालन हेतु समिति का गठन के लिए कांडी प्रखंड के सभी सक्रिय,बुद्धिजीवि आम नागरिकों से अपील,निवेदन किया गया है कि समय पर उपस्थित हो कर यज्ञ संचालन समिति के सदस्यों को चयन किया जाएगा। वहीं बताया गया कि सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि यज्ञ के संचालन समाप्ती तक हर रविवार को बैठक किया जाएगा।

रविवार को बैठक किया जाएगा।