गजेंद्र सिंह चंद्रावत की रिपोर्ट। ....                                                                                                                                                                                      
             
खरगोन में जहाँ सूर्यनारायण का पारा 46'6 डिग्री पर हो और इसी समय खरगौन में चुनाव प्रचार करने गए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चर्चित मामा का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं वीडियो में स्पष्ट दिख रहा हैं कि वे सिर चढ़ रही भीषण गर्मी के दौरान बालिका - महिला शौचालय से निकलकर अपने सुरक्षा कर्मी से पानी लेकर हाथ धो रहे है , जबकि पास में एक और कोई भी शौचालय का हिस्सा नजर आ रहा है शायद वो पुरुषो का शौचालय हो तो सवाल ये है कि शिवराज सिंह आखिर बालिका - महिला शौचालय ही क्यों गए जबकि शोचलाय के बाहर लिखा हुवा है बालिका - महिला शौचालय ।

            मान लो अगर इस शौचालय के बाहर  लिखा होता कि सावधान इस शौचालय में खतरनाक साँप है या खतरनाक जानवर है तो भी शिवराजसिंह चौहान इस ही शौचालय में जाते शायद नहीं पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मामा की क्या मजबूरी थी जो बालिका और महिलाओ के शौचालय में घुस गए। बस,,,,लगता है क्या करे गर्मी जो है,,,?

              अब ये ये वीडियो वायरल हुआ है बड़ा दिलचस्प होता जा रहा  हैं लोग एक दुसरे को बड़े मजे व चटकारे ले ले कर  सुनाते हुवे दिख रहे है कि मामा सब क्या शौक चढ़ गया कि बालिका-महिला शौचालय में क्यो घुस गए ?? 
फिलहाल कुल मिलाकर कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ एक हास्यास्पद मुद्दा मिल गया हैं जिसे सुन कर लोग ठहाके लगा रहे हैं,,,,?

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला पंचायत के लमारी खुर्द गांव निवासी-लाल मोहम्मद अंसारी के घर में लगी आग।उक्त खबर रविवार के दिन 11 बजे की है।भुक्तभोगी ने जानकारी देते हुए कहा कि पोखरा-पाटन खपड़ैल घर था।घर में रखे गए सारा समान भी जल कर राख हो गया।आग लगने की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।डीजल पम्प की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।तबतक काफी देर हो चुकी थी,जिससे कि पीड़ित को बहुत बड़ा नुकसान होने की संभावना है।                                                                                                                                                     

संवाददाता-विवेक चौबे
                                                                             
कांडी(गढ़वा) : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर थाना क्षेत्र के सभी 6 कलस्टर पर सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं।वहीं चुनाव को लेकर प्रखंड के सभी 69 बुथों पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। चुनाव को लेकर प्रखंड में 6 कलस्टर  प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी , उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला , उच्च विद्यालय गरदाहा , म. वि. राणाडीह, म. वि. खरौन्धा , प्रा. वि. पतिला बनाया गया है।सभी कलस्टर पर पोलिंग पार्टी पहुंच चुकी है व उनकी सुरक्षा के लिए सभी कलस्टर पर  पुलिस बल भी पहुंच चुकी है। बीडीओ गुलाम समदानी ने बताया कि कलस्टर सहित सभी मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी व सुरक्षा बलों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन बनाने के लिए संयोजिका के नेतृत्व में रसोइया की प्रतिनियुक्ति किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी दिपक कुमार ने सभी कलस्टर का दौरा किया, उन्होंने बताया कि सभी कलस्टर सहित मतदान केन्द्र पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा सघन दौरा

संवाददाता-विवेक चौबे                           

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र के मतदाताओं ने हर्षोल्लास के साथ मतदान कर लोकतंत्र का महापर्व मनाया।लोकतंत्र महापर्व पर 29 अप्रैल अर्थात सोमवार को प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों व गांवों के बूथ पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़।प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कुल छः क्लस्ट व 69 मतदान केंद्र बनाए गए थे।सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात थी।कांडी पुलिस भी सख्त दिखी।प्रखण्ड क्षेत्र के लमारी कला पंचायत के ग्राम-सननी में स्थित प्राथमिक विद्यालय,बूथ संख्या-63 पर 12:47 बजे तक 417 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-868 है,बाद में 03:54 बजे तक 431 मतदाताओं ने मतदान किया।बलियारी पंचायत के ग्राम-बरवाडीह,बूथ संख्या-19 पर 01:40 बजे तक 500 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-862 है।लमारी कला पंचायत के ग्राम-हरिगावां,बूथ संख्या-64 पर 03:05 बजे तक 530 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकी कुल मतदाताओं की संख्या-864 है।ग्रामपंचायत-खुटहेरिया,बूथ संख्या-51 पर 03:14 बजे तक 533 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-1007 है।कांडी मध्य विद्यालय,बूथ संख्या-04 पर 03:25 बजे तक 581 मतदाताओं ने मतदान किए,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-1109 है,बाद में 03:50 बजे तक 56.62 प्रतिशत वोट पड़े।ग्रामपंचायत-शिवपुर के बूथ संख्या-45 पर 56 प्रतिशत व बूथ संख्या 46 पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ।वहीं बूथ संख्या-19 पर 541 मतदाताओं ने मतदान किया,जबकि कुल मतदाताओं की संख्या-862 है। 
 बूथ संख्या-19 पर 99 वर्षीय एक बृद्ध महिला-राजमणि कुवंर भी मतदान करते दिखीं। बूथ संख्या-04 व 05 को आदर्श बूथ बनाया गया था।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी व थाना प्रभारी-दीपक कुमार ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।बता दें कि बूथ संख्या-04 पर तकरीबन 02:20 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनमे तकनीकी खराबी के कारण लगभग 50 मिनट तक मतदान बाधित रहा।इस प्रकार सभी बूथों पर मतदाताओं ने लोकतंत्र के अधिकार का प्रयोग किया।यह भी बता दें कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था प्रत्येक बूथों पर की गई थी,जिससे कि दिव्यांग मतदाता भी अपने अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर शिवपुर निवासी-99 वर्षीय गोरखनाथ पाण्डेय ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग बूथ संख्या-45 पर पैदल पहुंच कर किया।99 वर्ष की उम्र में गोरखनाथ पाण्डेय ने सायद मतदाताओं को बता दिया कि मतदान करना बहुत जरूरी है ।खबर लिखे जाने तक प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत लोकतंत्र महापर्व शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।     

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.