विजेन्द्रसिंह ठाकुर


टोंकखुर्द। ग्रामीण शिकायत कर कर थक गए नही हुई कार्यवाही या यूं कहें कि दाल में काला है कि दाल ही काली है। टोंकखुर्द जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडलादेव के जागरूक ग्रामीणो पिछले कई माह से लगातार बार बार तरह तरह की  लिखित शिकातय जनपद पंचायत टोंकखुर्द में की लेकिन अभी तक संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नही की जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दाल में काला नही पूरी दाल ही काली है। ग्रामीणों द्वारा पिछले करिब 15 दिन पहले सीसी रोड कंजर डेरा निर्माण को लेकर लिखित शिकायत की जिसमें बताया कि रोड निर्माण अभी तक नही हुआ नही सामग्री डाली गई और 486450 रुपए खाते से मंसूरी टेडर्स के खाते में अगस्त सितंबर 18 में ही भेजा गया यंहा तक कि रोड की मजदूरी ओर निर्माण सामग्री के लिए यह राशि डाली गई ओर रोड का कार्य भी प्रारम्भ नही किया गया आखिर क्यों जब ग्रामीणों ने शिकातय की तो टोंकखुर्द जनपद पंचायत के अधिकारियों द्वारा मोके पर जाकर सिर्फ पंचनामा बना कर जांच के आदेश दिए कहकर ग्रामीणों को समझा दिया गया। लाखो का रुपए का इस्तेमाल आखिर किया किसने यह सोचने की बात है। वही इस सम्बंध में पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्याम यादव से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने टाल मटोल कर फोन काट दिया वही जनपद सीईओ सोलंकी से बात की तो उन्होंने बतायाकि जांच की जारही है नियम के खिलाफ कार्य किया है वैसे ऐसा नही करना चाहिए हम जांच कर रहे है दोसी के खिलाफ कार्यवाही करेंगे। वही मंसूरी टेडर्स से बात की तो उन्होंने बताया कि अचार सहिता के कारण काम नही किया और हमने निर्माण सामग्री डालदि है। ग्रामीणों के अनुसार न तो सामग्री डाली न ही कार्य प्रारंभ किया

रुपकिशोर कुलश्रेष्ठ को टोंकखुर्द नगर परिषद का मिला अतिरिक्त प्रभार लेकिन पहले ही रावल को मिल चुका चार्ज 


विजेन्द्रसिंह ठाकुर


टोंकखुर्द। नगर परिषद सीएमओ सविता सोनी 10 दिसम्बर 18 से  180 दिन प्रसुती अवकाश पर होने से टोंकखुर्द नगर परिषद सीएमओ पद पर पीपलरावां नप सीएमओ रुपकिशोर कुलश्रेष्ठ को टोंकखुर्द नगर परिषद का  अतिरिक्त प्रभार सोपा गया वही देवास कॉलेक्टर द्वारा स्मिता रावल को आदेश दिया गया जो 11 से टोंकखुर्द नगर परिषद का कार्य भी देख रही है वही आज अखबारों में कुलश्रेष्ठ का नाम सामने आया जब दोनों सीएमओ से बात की तो कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पिछली 7 तारिक को उज्जैन से उपसंचालक द्वारा टोंकखुर्द का अतिरिक्त चार्ज का लेटर मिला तो में 11 को टोंकखुर्द पहुचा ओर वंहा से बताया कि अध्यक्ष बाहर है तब में एप्लीकेसन देकर आगया। जब वही स्मिता रावल से बात की तो उन्होंने बताया कि मुझे देवास कॉलेक्टर सहाब ने टोंकखुर्द का आदेश दिया और मैने 11 को कार्य भार संभाल लिया। यह जानकारी टोंकखुर्द में तब पता चली जब अखबारों में छपी लेकिन एक परिषद में दो को चार्ज मिलना कहि न कही जांच का विषय है या तो कुलश्रेष्ठ को परिषद में चार्ज नही देना या भूल वस दोनो का लेटर जारी होगया या यूं कहें कि सीएमओ पद पर रावल को ही रखना है। यह वैकल्पिक व्यवथा आगामी 180 दिन के लिए की गई है जिससे कि परिषद का कार्य लंबित न हो वर्तमान में यह पर सीएमओ का कार्य स्मिता रावल द्वारा किया जा रहा है वही उज्जैन से जो आदेश संभागीय सयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एंव विकास विभाग उज्जैन द्वारा किया उसमे पिपलरांवा सीएमओ को चार्ज दिया पर परिषद में नही मिला चार्ज।


   देवास 19 दिसम्बर 2018 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. श्रीकान्‍त पाण्‍डेय ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी संजू उर्फ संजय पिता विजयसिंह भाटिया उम्र 28 वर्ष निवासी गाजनपुर थाना नेमावर को छ: माह के लिए जिला बदर किया गया है। 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. पाण्डेय ने आरोपी संजू को आदेश दिया है कि वे आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आसपास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश ना करें।

गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। .....                                                                                                                                                                                                                                                                                                          
       कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। कल प्रदेश में हुए शपथ समारोह में कांग्रेस की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की है।
कमलनाथ ने सीएम पद संभालते ही राज्य के विकास के लिए काम करने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि जहां वह इस पर पर आकर खुशी महसूस कर रहे हैं वही बेचैन भी हैं।
आपको बता दें कि मुख्य मंत्री कमलनाथ में शपथ ग्रहण करने के बाद से ही प्रदेश की जनता के लिए कुछ अहम फैसले दिए हैं।
1. मुख्य मंत्री कमलनाथ ने सबसे पहले राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने के आदेश जारी किए हैं। 31 मार्च 2018 की स्थिति के मुताबिक किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा।
2.कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि सरकार गरीब परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए 51 हजार की राशि देगी।
3. राज्य में बेहतर रोजगार के लिए 5 टैक्सटाइल पार्क बनाने की मंजूरी दी गई है जिस पर प्रदेश के नए महाधिवक्ता वकील राजेंद्र तिवारी की नियुक्ति पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
4. इसके साथ ही प्रदेश में 4 बड़े गारमेंट पाक बनाने का फैसला भी किया गया है जिससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों को रोजगार मिलेगा
5. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर भी कड़े कदम उठाने का फैसला किया है।
6. मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आदेश दिए हैं पूर्व सरकार द्वारा किए घोटालों की जांच की जाए।
7. राज्य के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार देने के लिए कमलनाथ सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
8. राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार किया जाएगा ताकि हर वर्ग के बच्चे को शिक्षा मिल सके।
9. पूर्व सरकार द्वारा खाली किए गए सरकारी खजाने को दुबारा भरने के लिए नई आर्थिक नीतियां और संसाधन जुटाए जाएंगे।
10. मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े घोटाले व्यापम की फाइलें खुलवाने के आदेश दिए हैं।   

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.