झारखण्ड साहेबगंज से भरत कुमार की रिपोर्ट:-                                                                                             झारखण्ड साहेबगंज बोरियो-बोआरीजोर मुख्य सड़क पर दनवार मोड़ के पास बोलेरो एवं मोटरसाईकिल के बीच सिधी जबरदस्त टक्कर में एक की घटना स्थल पर ही हुई मौत 
 जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल है घायलो को  पुलिस प्रसासन एवं स्थानीय लोगो की मदद से नजदीक   हस्पताल ले जाया गया।

झारखण्ड से भरत कुमार रिपोर्ट:-                                                                
  सनिवार की सुबह पालोजोरी  पुल से गिरी बस, एक की मौत जबकि दर्जनों घायल।
घटना पालोजोरी थाना क्षेत्र के जरगरी पुल के पास शिव शक्ति नामक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिर गयी। इस घटना में एक महिला की मौके पर  ही मौत हो गयी जबकि दर्जनों लोग घायल बताये जा रहे हैं।  सभी घायलों को इलाज के लिए पालाजोरी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।                                                                                     

झारखण्ड से भरत की रिपोर्ट:-                                                                                                                                                                                             
 साहिबगंज जिले के टाउन हॉल में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त  व  बिधायक  ने किया  शुभारंभ

अति महत्वाकांक्षी योजनाओ के बारे में चर्चा कीकिसानों को दी जाने वाली राशि कर्ज नहीं है - विधायक श्री अनंत कुमार ओझा ने कहा



किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तथा उन्हें ऋण के कुचक्र से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। यह सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से जिले के आधा से ज्यादा लाभान्वित हुए  जिनका पीएफएमएस में डाटा अपलोड हो गया है, उनके के खाते में योजना की राशि पहुंचेंगी। राज्य सरकार ने किसानों के उन्नति के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के साथ सोयल हेल्थ कार्ड, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया है। हम सब के लिए यह हर्ष का विषय है कि इस योजना का महामहिम उपराष्ट्रपति ने रांची में उद्घाटन किया है।
यह बातें विधायक श्री अनंत कुमार ओझा जी ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर  टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 1 एकड़ या उससे कम कृषि भूमि वाले किसानों को ₹ 5000 प्रति वर्ष प्राप्त होंगे। 5 एकड़ तक कृषि भूमि वाले किसानों को अधिकतम ₹ 25000 प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के साथ प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना का भी लाभ कृषकों को मिलेगा। अब किसानों को 1 एकड़ या उससे कम में ₹ 11000 प्रति वर्ष तथा 5 एकड़ तक ₹31000 का आर्थिक लाभ मिलेगा। 
उन्होंने कहा यह किसान के पूर्ण रूप से विवेक पर निर्भर करेगा कि वह अपने खेत की उपज और गुणवत्ता को कैसे बढ़ाए। अब किसानों की आर्थिक स्थिति एवं उनके हाथ मजबूत होंगे। खरीफ का मौसम है। किसान खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि की खरीद के लिए इस राशि का सदुपयोग कर सकेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री की सोच है कि जब तक किसान मजबूत नहीं होंगे तब तक देश मजबूत नहीं बन सकता।

समारोह को संबोधित करते राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनंत कुमार ओझा जी ने कहा कि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि किसी प्रकार का कर्ज नहीं है। इस पैसे को लौटाना नहीं है। किसानों को हर साल हर खेती से पहले राशि मिलेगी तथा उनकी उन्नति होगी उन्होंने कहा किसान मजबूत होंगे तो भारत भी मजबूत होगा। माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री ने कर्ज के चक्रव्यूह को ध्वस्त करने के लिए किसानों के लिए यह योजना लागू की हैं


सभी किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।    
                                       

राष्ट्रीय पर्व व ईद के मद्देनजर नही रखी शांति समिति की बैठक                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                        
टोंकखुर्द। आगामी रक्षाबंधन, राष्ट्रीय त्योहार 15 अगस्त व ईद सहित व अन्य त्योहार कल से प्रारंभ हो रहे लेकिन टोंकखुर्द तहसील मुख्यालय पर इन त्योहारों को लेकर स्थानीय जिम्मेदार ने शांति समिति की बैठक तक करना उचित नही समझा ,जबकि एक साथ कई त्योहार एक के बाद एक आरहे है इन त्योहारों को लेकर टोंकखुर्द नगर में दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है व रोड पर जाम की स्थिति बन रही जिसके कारण आये दिन विवाद  की स्थिति निर्मित होती है। हमेशा होता यह आया है कि जब भी राष्ट्रीय पर्व,ईद,राखी, होली,दिवाली,मोहर्रम आदि त्योहारों के पूर्व पुलिस थाना परिसर में पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की जाती थी और इसके लिए बाकायदा शांति समिति के सदस्यों को 4-5 दिन पहले शांति समिति की बैठक  के आयोजन की सूचना दी जाती थी और सूचना रजिस्टर पर उन सदस्यों के हस्ताक्षर कराए जाते थे।लेकिन वर्तमान थाना प्रभारी ने राष्ट्रीय व धार्मिक पर्व पर शांति समिति की बैठक आहूत करना उचित नही समझा।जबकि वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से  अनुच्छेद 370 हटाने के बाद निर्मित माहौल को देखते हुए आगामी त्योहार शांति पूर्ण व भाईचारे से मने इडके लिए शांति समिति की बैठक आयोजित करना बेहद जरूरी था lजबकि पूरे जिले में शांति समिति की बैठक आयोजित हो चुकी है।।थाना प्रभारी क्षेत्र में लोगो को अपने आपको लोकनिर्माण मंत्री के भांजे बताते है।और जब भी लोकनिर्माण मंत्री क्षेत्र में आते है तो उनके आगे-पीछे मामा-मामा करते फिरते है ताकि लोगो के बीच यह दिखा सके कि वे सज्जन वर्मा के बहुत करीबी है।और इसी रिश्ते की आड़ में उनके संवरक्षण में अवैध मदिरा व सट्टे  का व्यापार खुले आम चल रहा है। लोगो का कहना है कि टोंक पुलिस अभी दारू व सट्टे के लिए काम कर रही है उन्हें नगर की कोई फ्रिक नही।वर्तमान समय मे टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में तमाम अवैध धंधे धड़ल्ले से संचालित हो रहे है।बाद में शांति समिति की बैठक की खबर जब पोर्टल पर चली तो थाना प्रभारी ने आनन-फानन में शांति समिति के सदस्यों को फोन कर 6 बजे शांति समिति की बैठक में आने के लिए फोन कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।लेकिन 6 बजकर 25 मिनिट पर पुरी कुर्सियां खाली थी और शांति समिति की बैठक पूरी तरह फ्लॉप रही।इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन लगाया लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।          

Trending

[random][carousel1 autoplay]

NEWS INDIA 19

{picture#https://lh4.googleusercontent.com/-VoMUBfl84_A/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAl0/dYNz-ThYfQA/s512-c/photo.jpg} 'News19 India' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper. Its Beginning on August 2018 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.
Blogger द्वारा संचालित.